Back
हसनपुर में ई-रिक्शा चोरी से क्षेत्र में दहशत, लाखों की लगातार चोरी
VAVINEET AGARWAL
Dec 10, 2025 10:53:39
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में चोरों का फिर कहर! काशीराम कॉलोनी से ई-रिक्शा उड़ाया, लाखों की चोरी से दहशत में लोग
अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में बुधवार की रात चोरों ने एक बार फिर धावा बोलते हुए ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए इस ई-रिक्शा की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में इसी इलाके से कुल पाँच लाख रुपये से अधिक की चोरी हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत और नाराज़गी दोनों बढ़ती जा रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से परेशान नगरवासी गुरुवार सुबह कोतवाली पहुँच गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि एक ही स्थान से बार-बार चोरी होना गश्त और निगरानी व्यवस्था की बड़ी खामी को दिखाता है।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस से तत्काल चोरी का खुलासा करने, गश्त बढ़ाने और इलाके में सीसीटीवी निगरानी को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने आम जन मानस को अलर्ट करते हुए कहा कि कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाए और नियमों का पालन करे।
0
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुुकर्म करने वाले 2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report