icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244231
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow6 Sept 2024, 02:31 am

किसानों ने मंडी धनौरा तहसील में प्रदर्शन किया, नरेश चौधरी ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Dhanaura, Uttar Pradesh:

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े किसानों ने मंडी धनौरा तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नरेश चौधरी ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो तहसील का घेराव कर भ्रष्ट अधिकारियों के कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह और कामिल चौधरी समेत कई किसान मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नगर पालिका की पहली बैठक: तालाब हटाकर पार्क, दिन में भारी वाहनों पर नो-एंट्री

Dholpur, Rajasthan:नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक, दो प्रस्तावों पर बनी सहमति बाड़ी। नवगठित नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक पंचायत समिति सभागार में पालिका अध्यक्ष मुकेश सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष कुंजलता शर्मा, अधिशासी अधिकारी जगवीर सिंह सहित 45 वार्डों के पार्षद, उनके प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे。 बैठक में ध्वनि मत से दो अहम प्रस्ताव पारित हुए। पहला- बजरंग कॉलोनी स्थित होद के गंदे पानी के तालाब की जगह सुंदर पार्क बनाने और दूसरा- शहर में जाम से निजात के लिए दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया गया。 बैठक में पार्षदों ने वार्डों की समस्याएं खुलकर रखीं। वार्ड 33 के राकेश वर्मा ने अतिक्रमण और ठेल-ढकेलों, वार्ड 18 के अमर सिंह पोसवाल ने सफाई में भ्रष्टाचार रोकने, वरिष्ठ पार्षद राजकुमार भारद्वाज ने होद से पंप द्वारा पानी निकासी बंद करने और लाइटें लगवाने की मांग की। वार्ड 25 के शिवदयाल समाधिया ने कायस्थ पाड़ा रोड पर पुलिया और जलभराव, वार्ड 44 के इशाक खान ने ईओ के मीटिंग से चले जाने पर आक्रोश जताते हुए स्थायी ईओ की मांग की। विष्णु सिंघल ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने की बात कही। वार्ड 43 के ठाकुरदास ने सफाई ठेकेदारों का भुगतान पार्षदों की सहमति से करने, वार्ड 11 के मोनू प्रजापति ने तुलसीवन रोड पर पशु अवशेष फेंके जाने का मुद्दा उठाया。 अधिवक्ता रवि पचौरी ने पार्षदों को एकजुट होकर विकास कार्य करने का आह्वान किया。 अंत में अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं, सिर्फ शहर के विकास के लिए आए हैं। उन्होंने नागरिकों से नलों पर टोटी लगाने, पानी व्यर्थ न बहाने और घरों के आगे सीढ़ियों के पत्थर हटाने की अपील की ताकि सड़कें चौड़ी रहें।
0
0
Report

गोविंदपुरम में दो समूहों के बीच चाकूबाजी, एक घायल; पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर की रात दो परिचित युवक समूहों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई, घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को थाना कविनगर पुलिस को डायल112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरम क्षेत्र में आपस में परिचित दो युवक समूहों के बीच झगड़ा हो गया है, विवाद के दौरान चाकूबाजी भी हुई जिसमें एक युवक को चोटें आईं। घटना की तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। युवक पर हुए हमले को लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी अस्पताल पहुंचे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद जीडीए का अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण अभियान तेज, प्रताप विहार- विजयनगर में कार्रवाई

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जीडीए का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के तहत प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने प्रताप विहार और विजयनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 पीयूष सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित भूखंड संख्या के-124 पर पूर्व निर्मित भवन की दीवार तोड़कर बनाई जा रही चार दुकानों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में मार्च 2025 में वाद दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और निर्माण कार्य जारी रहने पर ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई। इसके अलावा विजयनगर सेक्टर-9 में भूखंड संख्या के-235 के अग्रभाग पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर व्यावसायिक गतिविधि वाले हिस्से को अनुपयोगी बनाया गया। इसी क्षेत्र में भवन संख्या के-983 के सामने किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा, प्रवर्तन टीम, सुपरवाइजर, मेट और पुलिस बल मौजूद रहा。
0
0
Report

गोवर्धन के छप्पन भोग महोत्सव में गिरिराज पर सप्त रत्नों से सजा महाअभिषेक

Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में छप्पन भोग उत्सव: सप्त रत्नों से सजे चांदी के कमल पुष्प पर विराजे गिरिराज जी, महाअभिषेक हुआ मथुरा: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गोवर्धन की गिरि तलहटी में अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग को हरी-भरी सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सप्त रत्नों के कमल पुष्प और शेषनाग पर दिव्य दर्शन इस बार गिरिराज महाराज सप्त रत्नों से सजे चांदी के विशाल कमल पुष्प और शेषनाग के फन पर विराजमान होकर भक्तों को अलौकिक दर्शन दे रहे हैं। प्रभु का राजाधिराज स्वरूप में श्रंगार किया गया । प्रभु को हीरा, मोती, नीलम, पन्ना, पुखराज और गोमेद जैसे नवरत्नों से सुसज्जित पोशाक के साथ हीरा जड़ित बांसुरी भी धारण कराई गई है। 21 हजार किलो प्रसाद का अर्पण छप्पन भोग में गाय के शुद्ध देशी घी से तैयार किया गया 21 हजार किलो महाप्रसाद अर्पित किया गया है, जिसमें सोने और चांदी के वर्क से सजे विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल हैं जिन्हें देश के अलग अलग हिस्सों से आये कारीगरों ने तैयार किया। सप्त नदियों के जल और जड़ी-बूटियों से महाअभिषेक महोत्सव की पूर्व संध्या पर गिरिराज जी का पंच रत्न महाअभिषेक संपन्न हुआ। यमुना, गंगा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र, चिनार, कृष्ण और अलकनंदा नदियों के पवित्र जल, दूध, दही, शहद तथा दिव्य जड़ी-बूटियों से आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कराया। आयोजन में उमड़े श्रद्धालु शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर-लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर गिरिराज महाराज की आरती उतारी। श्रीगिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत व पंचरत्न अभिषेक कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान अशोक कुमार आढ़ती व नीरज गोयल ने कलश पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, अनमोल बंसल, दिनेश मंगल, संरक्षक राजेंद्र सर्राफ और कोषाध्यक्ष भगवानदास खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट।

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow12m ago
Dhanaura, Uttar Pradesh:लोकेशन:- अमरोहा स्लग:-जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट एंकर:- अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। VO1:- मामला थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है जहां धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद काफी देर तक हंगामा और हाथापाई होती रही। भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन में उत्साह, मेले जैसे दृश्य

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - अनंत चतुर्दशी के अवसर पर चित्तौड़गढ़ शहर में गणपति विसर्जन का उत्साह चरम पर नजर आया। शाम होते-होते गांधी चौक से गोल प्याऊ तक गणेश झांकियों का सिलसिला तेज हो गया। डीजे की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित विसर्जन मार्ग पर पहुंचे। वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस और क्यूआरटी की टीम तैनात रहीं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया। विसर्जन मार्ग और आसपास के बाजारों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया。
0
0
Report

एलजी का बोंटा पार्क में अचानक निरीक्षण: सुरक्षा-रोशनी पर कड़े निर्देश

New Delhi, Delhi:एलजी ने बोंटा पार्क में अचानक पहुंच, सुरक्षा का लिया जायजा दिल्ली यूनिवरसिटी के पास नॉर्दर्न रिज स्थित बोंटा पार्क का एलजी ने औचक निरीक्षण किया . पार्क में सुरक्षा और लाइटिंग की जांच की रास्तों से अंधेरे वाले स्थान हटाने के तत्काल निर्देश दिए हर पार्क में लाइटें चालू रखने और नियमित गश्त के भी आदेश दिए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सार्वजनिक पार्कों को सुरक्षित और रोशन रखने के निर्देश दिए . एलजी ने कहा अब दिल्लीवासी बिना डर पार्कों में टहल सकें, व्यायाम कर सकें और समय बिता सकें इसका संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान दे.
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: CP उपाध्याय अध्यक्ष, संतोष मिश्रा महासचिव

Prayagraj, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर आया नतीजा, वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी उपाध्याय ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत, महासचिव पद पर अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए, 10039 वकीलों ने बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान किया था, एशिया का सबसे बड़ा वकीलों का संगठन है इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन。 एशिया के सबसे बड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर नतीजे आ चुके हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी उपाध्याय ने बेहद कड़े मुकाबले में पीसी श्रीवास्तव को हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव को करीब 300 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद पर नतीजे घोषित होने के बाद निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर जीतने वाले संतोष कुमार मिश्रा को फूलों की मालाओं से लाद दिया। महासचिव पद पर जीत दर्ज करने वाले संतोष कुमार मिश्रा के समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़े से स्वागत किया। इस दौरान संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी जीत यह आम अधिवक्ताओं की जीत है, आने वाले दिनों में उनकी प्राथमिकता होगी कि चैंबर एलॉटमेंट को लेकर जो विसंगतियां हैं उसे दूर किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को लेकर जो भी जरूरी सहूलियत और सुविधाएं होंगी, उसे हर कीमत पर उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद खोड़ा में किराए के मकान में महिला और बेटी की संदिग्ध मौत, पति हिरासत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस को UP-112 के माध्यम से चौकी बीरबल क्षेत्र में घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका उन्नाव की रहने वाली थी, जबकि उसका पति अनिरुद्ध मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है। दोनों खोड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच के तहत पति अनिरुद्ध को हिरासत में लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

खेत के पानी के विवाद में मुन्ना यादव की मौत, जमुई में जाम

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में 8 सितंबर की शाम खेत की आर काटकर जमा पानी बहाने का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल 41 वर्षीय मुन्ना यादव की 17वें दिन गुरुवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कालेश्वर यादव के पुत्र थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब सात बजे उनका शव पटना से जमुई पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कचहरी चौक को जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जमुई एसडीपीओ दीप्ति मोनाली, झाझा एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। खेत का पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद स्वजन ने गांव के ही संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह और उनके पुत्र आर्यन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। स्वजन के अनुसार, मुन्ना यादव के खेत का पानी कई बार काट दिया गया था। मुन्ना यादव बार-बार खेत के पानी को बांधकर रोकते थे। 8 सितंबर की शाम भी खेत की आर काटकर जमा पानी को बहा दिया गया। जब मुन्ना यादव ने इस संबंध में संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह से पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्ना यादव के पेट में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था। हालांकि, बाद में अचानक पेट में सूजन आने पर उन्हें दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल मुन्ना यादव की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य स्वजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के तीन पुत्र मनीष, संजीत और मनजीत हैं। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report

बोरी बुजुर्ग गणेश उत्सव के ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, नेताओं ने नोट बरसाए

Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरी बुजुर्ग के सुंदर नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रि के समय रंगारंग ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते ऑर्केस्ट्रा में फिल्मी गीतों पर डांस की फूहड़ता दिखाई दी। डांस कर रही युवतियों पर स्थानीय नेताओं ने जमकर नोट उड़ाए। यह आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में किया गया था। बोरी बुजुर्ग में सारे नियम कानून तक पर रखकर स्थानीय नेता पूर्व सरपंच और वर्तमान में स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सुमित अग्रवाल ने गणेश उत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा करवाया, जिसमें युवतियों ने फिल्मों फूहड़ गीतों पर अश्लीलता भरे डांस की प्रस्तुति दी, युवतियों के धमकों पर स्थानीय नेता सुमित अग्रवाल ने जमकर नोट बरसाये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि स्कूल परिसर में हुए इस फूहड़ता भरे कार्यक्रम के आयोजक पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

केवलारी विधायक राजनीश सिंह ने राजा शंखपति बन मंच पर खेली प्रस्तुति, झूमे दर्शक

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र से विधायक रजनीश सिंह बने राजा शंखपति दर्शकों ने बचाई तालियां गणेश उत्सव के मौके पर अपने ग्रह ग्राम बर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसे वक्त माहौल खास हो गया जब केवलारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह मंच पर जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में नजर आए मंडल की ओर से पारंपरिक नाटक भक्त पूरनमल का मंचन किया गया इसी नाटक प्रस्तुति में विधायक रजनीश सिंह ने पंजाब केसरी राजा शंखपति का किरदार निभाया इस दौरान उन्होंने मंच पर अभिनय कर लोक कला और ग्रामीण संस्कृति से अपने चुनाव की झलक दिखाई के किरदार में विधायक को देखकर दर्शक भी उत्साहित नजर आए और तालिया से उनका उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में उनका अभिनय आकर्षण का प्रमुख केंद्र विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि लोक कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी पहचान आस्था और ग्रामीण परंपराओं की विरासत है ऐसे आयोजन नहीं पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं
0
0
Report

बैतूल में अवैध कच्ची शराब के निर्माण-बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर थाना पुलिस और चौकी घोड़ाडोंगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने झिलपा धाराखोह नदी के आसपास अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखी महुआ की लहान बरामद हुई,जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के लिए बनाए गए अड्डों को भी चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार अभियान चलाकर कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गांव-गांव अवैध रूप से बिक रही देशी और विदेशी शराब के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top