icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow9 May 2025, 07:51 am

अमरोहा में किसान यूनियन की हुई बैठक

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन की आज शुक्रवार को थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई आपात बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि इस समय हमारा देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसलिए हम सब का धर्म व कर्तव्य हो जाता है. कि हम सब देश की एकजुटता में पूर्ण रूप से साथ दें। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक ने निर्णय लिया है. कि आज नौ मई को हरिद्वार में होने वाला चिंतन शिविर स्थगित किया जाता है। इतना ही नहीं देश में हालात सामान्य होने तक संगठन कोई भी बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन नहीं करेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमुना मछलियों के मरण पर BSP नेता के खिलाफ FIR, जांच शुरू

New Delhi, Delhi:यमुना में लाखों मछलियों की मौत... वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप... और अब वीडियो वायरल करने वाले BSP नेता सुरेंद्र आजाद के खिलाफ वजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। तिमारपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र आजाद के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। उत्तरी जिला पुलिस ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत के आधार पर वजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में भ्रामक जानकारी फैलाने, बिना साक्ष्य आरोप लगाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप हैं। जांच उत्तरी जिले की नॉर्थ साइबर सेल कर रही है। वायरल वीडियो और दावों की पड़ताल की जाएगी। अभी पूछताछ में BSP नेता सुरेंद्र आजाद हिरासत में लिए गए थे और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद-कार्यकर्ताओं ने उत्तरी जिले के नॉर्थ साइबर सेल थाने के बाहर हंगामा किया। एफआईआर होने के बाद पुलिस जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

मऊ में विदाई के अगले दिन दुल्हन की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow1m ago
Ghosi, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र में विदाई के अगले ही दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आजमगढ़ के सिकरौला गांव निवासी आस्का चौहान की हरिश्चंद्र से 7 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद प्रेम विवाह हुआ था। 13 नवंबर को वह मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। 14 नवंबर की सुबह मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शादी में डबल बेड, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन और आटा चक्की समेत अन्य सामान देने के बावजूद बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर बहन के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। फिलहाल पुलिस मामलो की जाँच में जुटी हुई है
0
0
Report

कैथल में स्मॉग का कहर: AQI 250 तक पहुंचा; स्वस्थ people पर खतरे बढ़े

Kaithal, Haryana:कैथल में स्मॉग का कहर बरकरार, AQI 250 पर पहुंचा, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत से लोग परेशान कैथल। उत्तरी भारत में कोहरे और स्मॉग का प्रकोप लगातार जारी है। कैथल में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 260 से घटकर 250 पर पहुंच गया है। वहीं, हवा की रफ्तार में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही थी, वहीं अब इसकी रफ्तार बढ़कर 7 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। हालांकि, प्रदूषण से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। वातावरण में छाए स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि प्रदूषण के इस मौसम में लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें तथा जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं। खासतौर पर सुबह के समय सैर करने से परहेज करें, क्योंकि यह मौसम मॉर्निंग वॉक के लिए अनुकूल नहीं है। आंखों में जलन या सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से परामर्श लें। फिलहाल प्रदूषण में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन स्मॉग की चादर अभी भी लोगों की सेहत के लिए चुनौती बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जौलजीबी मेले के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस विधायक हरिश धामी ने मंच पर गुस्सा दिखाया

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के सबसे पुराने और अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में उसे वक्त हंगामा मच गया जब कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपना आपा खो बैठे और मंच से उन्होंने माइक कुर्सी तक फेंक डाली। आखिर क्या हुआ मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में देखिए इस रिपोर्ट में वीओ 1 - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के जौलजीबी में हर साल 14 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन होता है। 1871 से इस मेले की शुरुआत हुई। इस मेले में भारत नेपाल और तिब्बत भाग लिया करते थे। लेकिन भारत चीन लड़ाई के बाद अब नेपाल और भारत ही इस अंतरराष्ट्रीय मेले में भाग लेते हैं। हर साल 14 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस मेले का उद्घाटन करते हैं। इस बार मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जौलजीबी में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के स्वागत के लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी मंच पर पहुंचते हैं और मुख्यमंत्री को फ्लावर बुके देकर सम्मानित करते हैं और शॉल उड़ाकर सम्मान करते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा कि कार्यक्रम बहुत सामान्य और पूरे शिष्टाचार के साथ चल रहा है। विसुअल - विधायक हरीश धामी का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत करना लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुख्यमंत्री के जाते ही इन तस्वीरों को आप देखिए जिसमें कांग्रेस विधायक हरीश धामी गुस्से में नजर आ रहे हैं वह माइक फेंकते हैं और उसके बाद कुर्सियां चलाते हैं। फिर मंच पर पोडियम भी पलट दिए जाते हैं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी मंच से बोलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसी दौरान माइक का साउंड बंद हो जाता है और वह गुस्से में आ जाते हैं। हरीश धामी का सीधी तौर पर कहना है कि स्थानीय विधायक होने के नाते वह कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री के सामने उनका संबोधन नहीं किया गया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखनी थी। विधायक हरीश धामी का कहना है की अतिथि का सम्मान करना उन्हें आता है और उन्होंने वही किया है। लेकिन जब उनके आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया तो यह बर्दाश्त नहीं हुआ। हालांकि धारचूला की जनता से उन्होंने अपने व्यवहार के लिए क्षमा मांगी है लेकिन कहा है कि धारचूला में जिस तरह से लोग परेशान हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्र हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। बाइट हरीश धामी कांग्रेस विधायक वीओ मेले के मंच पर कांग्रेस विधायक के हंगामे को लेकर धारचूला के स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है की विधायक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए इसकी मांग प्रशासन से उन्होंने की है। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो वह धरने पर बैठेंगे। बाइट महेंद्र बुदियाल स्थानीय भाजपा नेता फाइनल वीओ - विधायक हरीश धामी की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से नाराज़गी पिछले काफी समय से चल रही है। लेकिन यह नाराजगी आज मेले के मंच पर खुलकर नजर आई। विधायक ने गुस्से में अब शब्द और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। राजनीति में आपका व्यवहार यह आपकी पहचान है। ऐसे में सोशल मीडिया में अब विधायक हरीश धामी जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
0
0
Report

छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, लखीसराय में तैयारियाँ तेज

Lakhisarai, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसको लेकर सुबह से ही छठ व्रती पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। घरों में छठी मैया के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। व्रती महिलाएं पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ गेहूं के आटे, गुड़ और घी से ठेकुआ तैयार कर रही हैं। इसके लिए विशेष रूप से मिट्टी के चूल्हे और लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। छठ महापर्व में ठेकुआ का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। वहीं, बाजारों में भी पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। शाम में व्रती नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 970 ग्राम MD बरामद

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल गोविंदपुरा पुलिस की की बड़ी कार्रवाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर ड्रग किया बरामद बस चेकिंग में पकड़ाया ड्रग तस्कर तस्कर से 2 करोड़ 25 लाख की ड्रग्स बरामद ISBT के पास दिल्ली से नागपुर जा रही यात्री बस में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई ड्रग्स yात्र्री के पास से मिला करीब 970 ग्राम MD (मेथामफेटामिन) ड्रग्स पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहा था यात्री ड्रग्स की खेप कर्नाटक का रहने वाला आरोपी विशाख ए.एन त्योहारों के चलते पुलिस कर रही थी चेकिंग, इसी दौरान पकड़ाया ड्रग्स तस्कर गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी को लिया रिमांड आरोपी से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर कर रही है पुलिस पूछताछ
0
0
Report

ओवैसी का दावा: अखिलेश की डोर भाजपा के हाथ में

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, उत्तर प्रदेश: एक जनसभा को संबोधित करते हुए, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अखिलेश ने हमारे बारे में कहा था: 'ये उतनी ही दूर उड़ सकते हैं जितनी दूर तक इनकी डोर जाएगी; जब हम डोर खींचेंगे, तो ये वापस हमारे पास आ जाएंगे।' अखिलेश यादव, मुसलमानों का मानना है कि हमारी 'डोर', हमारी किस्मत, अल्लाह के हाथ में है... आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं, मेरे दोस्त... रही बात आपकी 'डोर' की, तो वह BJP के हाथ में है..." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव ने राज्यसभा में किसे सांसद बनाया? उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसके पिता ने झारखंड में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'INDIA' गठबंधन के उम्मीदवार को हराया था। एक ऐसे व्यक्ति के बेटे का, जो गुजरात क्रिकेट असociation के अध्यक्ष हैं और BJP के समर्थक हैं, अखिलेश ने बाहें फैलाकर स्वागत किया... अगर हमारी पार्टी के किसी मामूली सदस्य के पिता भी BJP से जुड़े होते, तो पूरी मीडिया सुबह से शाम तक हमें परेशान कर देती... सच कहूं तो, मेरे अपने ससुर भी मुझे उतना 'प्यार' नहीं दिखाते, जितना ये लोग दिखाते हैं। लेकिन 'लाल टोपी' वालों से पूछिए कि यह कैसा 'प्यार' है? इस रिश्ते की असलियत क्या है?.." "जब सहारनपुर में एक मस्जिद को गिराया गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? जब श्रावस्ती में एक विवाद के दौरान मदरसों को तोड़ा गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? आप पूछते हैं कि AIMIM ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चंद्रशेखर आज़ाद को क्यों चुना है... नगीना निर्वाचन क्षेत्र में, जब यह घोषणा की गई कि ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो यह बहादुर नौजवान, चंद्रशेखर, डटकर खड़ा रहा। उसने कहा, 'आप बेझिझक नमाज़ पढ़ें'—देखते हैं कि आपको रोकने की हिम्मत कौन करता है। जब लोग नमाज़ पढ़ रहे थे, तब चंद्रशेखर आज़ाद पहरा दे रहे थे, जबकि अखिलेश अब उस जगह जाने की योजना बना रहे हैं जहां हम 400 सालों से नमाज़ पढ़ते आ रहे हैं... अब आपको खुद तय करना है: वह कौन है जो आपके साथ खड़ा रहा और यह सुनिश्चित किया कि आप अपनी नमाज़ पढ़ सकें?." "अखिलेश यादव 'PDA' की बात करते हैं... असल में, 'PDA' का मतलब है 'पलट दिया अखिलेश' (अखिलेश ने सब कुछ पलट दिया है)... कभी वे कहते हैं कि 'A' का मतलब 'अल्पसंख्यक' (minorities) है, तो कभी वे बताते हैं कि इसका मतलब 'अग्र' (forward), या 'आदिवासी', या फिर 'आजीयाबादी' (बाहर से आए लोग) है...." "अगर हम नहीं चाहते कि योगी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, और अगर हम भाजपा को रोकना चाहते हैं, तो मैं उत्तर प्रदेश के उन सभी लोगों से अपील करता हूँ—जो बाबासाहेब अंबेडकर के संदेश को मानते हैं, जो लोहिया के राजनीतिक दृष्टिकोण का अनुसरण करते हैं, और जो संविधान को अपने दिल के करीब रखते हैं—कि वे आने वाले विधानसभा चुनावों में 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की जीत सुनिश्चित करें। इस मोर्चे में योगी और भाजपा को रोकने की ताकत और क्षमता है। बाकी किसी और में ऐसा करने की क्षमता, योग्यता या काबिलियत नहीं है."
0
0
Report

दमोह में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई: आरोपियों गिरफ्तार, पुलिस ने उनका जुलूस निकाला

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह शहर के बढ़ापुरा इलाके में दो दिन पहले बुजुर्ग को बेरहमी से पिटाई किया गया था लात घूंसों के अलावा बेल्ट से मारपीट की गई जिसका वीडियो सामने आया और इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया था. पुलिस के लिए भी मामला चिंता मे डालने वाला था क्योंकि दमोह पुलिस इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो रही थी. पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों को चिन्हित किया और उन्हें गिरफ्तार किया, इतना ही नहीं पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले उनका जुलूस भी निकाला और इस बार नया नारा भी बुलवाया, 'न्यायालय हमारा बाप हे' के नारे लगवाए गए. वहीं इन आरोपियों ने कैमरे के सामने वारदात स्वीकार की लेकिन दावा किया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था और अगले दिन बुजुर्ग ने हमला कर दिया. बहरहाल पुलिस ने इन आरोपियों को सलाखों के पीछे कोर्ट में पेश कर पहुंचाया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बहराइच में बाइक पर तेंदुए के हमले से बच्चा घायल, दहशत फैल गई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. तेंदुए के हमले में घायल हुआ बच्चा, चलती बाईक पर मारा झपट्टा , ख़बर बहराइच से है,जहां के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया आम्बा मार्ग पर शनिवार की देर शाम बिछिया निवासी सफीउद्दीन खान अपने 8 साल के बेटे वहाजुद्दीन के साथ बाईक से आम्बा जा रहे थे इस दौरान तेंदुआ हमला करते हुए बाईक पर कूद पड़ा तभी वह बाईक रोककर शोर मचाने लगे तभी तेंदुआ बच्चे के पैर पर पंजा मारकर जंगल में चला गया। घटना में बच्चे के पैर में जख्म हुआ कि पंजे का निशान साफ जाहिर हो रहा है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है लोग सहमे हुए हैँ। वन विभाग ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए बिछिया वन बैरियर पर वन कर्मियों को तैनात किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top