icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow11 Mar 2025, 11:12 am

अमरोहा पुलिस का बड़ा एक्शन, बछरायूं में 5 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान के तहत बछरायूं पुलिस ने 8 मार्च 2025 को ग्राम कुआं खेड़ा में हुई घटना के सिलसिले में 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में अनिल, विपांशु, लोकेश, दीपक और अतुल चौधरी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है. इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तिलकनगर पुलिस ने सेंधमार को गिरफ्तार किया, 20 नल और अन्य सामान बरामद

Delhi, Delhi:घरों में चोरी करने वाले सेंधमार को तिलकनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार पंखे, स्टेबलाइज़र और 20 पानी के नल बरामद तिलकनगर के तीन मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर थाने की पुलिस टीम में घरों में चोरी करने वाले एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने इसके पास से चोरी किए गए दो पंखे एक स्टेबलाइज़र और 20 पानी के नल बरामद किए गए हैं। इसके पकड़े जाने से तिलक नगर में हुई चोरी के तीन मामलों का भी खुलासा हुआ है पश्चिमी जिला के डीसीपी हरारेश्वर वी स्वामी के अनुसार रूटीन बीट पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान, PS तिलक नगर के अलर्ट और सतर्क बीट स्टाफ को घरेलू और बिजली के सामान की चोरी में एक व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ और लगातार जांच के दौरान, उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें दो पंखे, एक स्टेबलाइज़र, एक एग्जॉस्ट फैन और पानी के 20नल शामिल थे। वेरिफिकेशन और आगे की जांच में, बरामद सामान PS तिलक नगर में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़ा पाया गया। बीट स्टाफ की तुरंत कार्रवाई और लगातार जांच के कारण चोरी के तीन मामलों का पता चला।पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

रेखा गुप्ता का अंबाला आगमन: पंजाब में नशा मुक्त अभियान के लिए भाजपा एकजुट

Ambala, Haryana:अंबाला में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता असीम गोयल के आवास पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता का आगमन हुआ। असीम गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेखा गुप्ता ने हरियाणासे अपने लगाव और पंजाब में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान पर अपनी बात रखी। पूरे देश पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहता है और इस अभियान में हर प्रांत पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म हरियाणा में हुआ है, इसलिए हरियाणा आने पर उन्हें खुशी होती है। उन्होंने पंजाब में शुरू हुई नशा मुक्ति यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहता है। देश की जनता और भाजपा पंजाब के साथ खड़ी है और मिलकर पंजाब को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए काम किया जाएगा।
0
0
Report

कैथल कलायत में शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन: नोटिस जारी

Kaithal, Haryana:कैथल के उपमंडल कलायत में शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को नोटिस बदले में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कलायत पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तस्वीरों में हथियारों का यह प्रदर्शन कलायत में हुई शूटिंग का बताया जा रहा है। वीडियो में शूटिंग के दौरान कलाकारों और अन्य लोगों के हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में बड़ी संख्या में हथियार जमीन पर रखे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएसपी बीर भान ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि कलायत क्षेत्र में शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह हथियारों का प्रदर्शन आमजन में भय का माहौल पैदा कर सकता है। इसी मामले में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि नोटिस के जवाब और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रदर्शन कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

JMM के धरने में MMDR संशोधन की मांग, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: MMDR को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में JMM कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए MMDR कानून में संशोधन की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए JMM के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने MMDR को काला कानून बताते हुए कहा कि हर हाल में इस कानून में संशोधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के हितों और खनिज संसाधनों के अधिकार को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी。 वहीं, JMM नेता प्रदीप मंडल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के खिलाफ साजिश के तहत इस कानून को लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से झारखंड की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से MMDR में किए गए प्रावधानों पर पुनर्विचार और संशोधन की मांग की。 धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की。 बाइट- नरेंद्र मुर्मू, जिला अध्यक्ष, झामुमो बाइट- प्रदीप मंडल, झामुमो नेता
0
0
Report

मधुबनी के बेनीपट्टी में तालाबंद घर से लाखों की चोरी, CCTV भी काटे गए

Madhubani, Bihar:मधुबनी में तालाबंद घर से लाखों की चोरी हुई है. घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पाली गोथ गांव की है. चोरों ने बंद घरों का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी कृष्णा नंद मिश्रा ने बताया कि वे लोग घर में ताला लगाकर 27 अगस्त को दिल्ली गए थे. दिल्ली से आज घर वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था. पीड़ित ने बताया चार लाख नगद सहित करीब 15 लाख के जेवरात की चोरी हुई है. पीड़िता ने बतायी कि चोरों ने अंगूठी, पायल, चेन, सोने की चूड़ी, सोने का हार सारा कुछ ले गया. चोरों ने चार कमरों का ताला तोड़कर चोरी की है. पीड़ित की माने तो चोर घर के पीछे के बाउंड्रीवाल के सहारे छत पर चढ़ा और गेट का हैंडिल तोड़कर घर में घुस गया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से घर में लगाए सीसीटीवी का डिबीआर भी चोर काटकर ले गए. चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे कर छानबीन में जुट गयी है. एफएसएल टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाया जा रहा है.
0
0
Report

रोहतास के बिक्रमगंज में 16 वर्षीय से दुष्कर्म; मोहित कुमार समेत अन्य की जांच जारी

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज के एक वार्ड में एक 16 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की माता ने बिक्रमगंज थाना में अपने ही मोहल्ले के मोहित कुमार और प्रिंस नामक युवक पर हथियार दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बिक्रमगंज थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित लड़की की मा ने लिखा है कि जब यह अपनी बेटी के साथ अपने कमरे में सो रही थी, इस दौरान पड़ोस के मोहित कुमार उर्फ प्रिंस अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ छठ के सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया तथा हथियार दिखाकर जबरन उसकी बेटी को छत पर ले गया। चेहरा ढके हुए तीन अन्य युवक उसे भी हथियार के बल पर रोक लिया तथा मोहित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में हथियार दिखा कर धमकी दिया कि वे इसकी शिकायत पुलिस से नहीं करें। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। उधर पुलिस ने लड़की का मेडिकल स्वास्थ्य जांच कराया है। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधी शेखर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती तथा युवक पहले से परिचित हैं। युवक पहले से युवती के घर रहता था। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

अमेरिका में ट्राला दुर्घटना: पिहोवा के विक्की अरोड़ा की मौत

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा की सिकंदरा कॉलोनी के रहने वाले 34 साल के विक्की अरोड़ा की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्की अमेरिका के इंडियाना में रह रहा था और ट्राला चलाता था। 17 सितंबर की रात करीब ढाई बजे वह ट्राले में सामान लेकर हाईवे से जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत साइड में दूसरा ट्राला आ गया। उसे बचाने के चक्कर में विक्की का ट्राला बेकाबू होकर हाईवे के किनारे बनी कंक्रीट के बैरियर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्की ट्राले की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात साढ़े 11 बजे मिली सूचना विक्की इंडियाना में पिहोवा के ही युवक हैप्पी के साथ रूममेट था। हादसे के बाद वहां की पुलिस ने हैप्पी से विक्की की पहचान करवाई। इसके बाद हैप्पी ने गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पिहोवा में विक्की के परिवार को फोन कर हादसे और उसकी मौत की जानकारी दी。 17-18 सितंबर की रात हुआ हादसा विक्की के चाचा राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि अमेरिका के समय के मुताबिक 17-18 सितंबर की रात करीब ढाई बजे विक्की ट्राले में सामान लेकर जा रहा था। आहयो शहर के पास हाईवे पर सामने से गलत साइड में अचानक दूसरा ट्राला आ गया। उसे बचाने के दौरान विक्की का ट्राला अनियंत्रित होकर कंक्रीट के बैरियर से जा टकराया। टकराते ही विक्की ट्राले की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। नीचे गिरते ही विक्की ने दम तोड़ दिया। सुबह पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना ट्रांसपोर्ट संचालक तक पहुंचाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। यहां सोमवार को विक्की के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। 12 साल बाद पहली बार घर लौटने वाला था विक्की के परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि वह करीब 12 साल से अमेरिका में था और अब पहली बार स्थायी तौर पर घर आने की तैयारी कर रहा था। 16 सितंबर को ही विक्की ने अपने पिता कश्मीरी लाल से फोन पर बातचीत की थी। उसके पिता समेत परिवार विक्की के वापस लौटने से खुश था。 घर में चल रही थी शादी की प्लानिंग कश्मीरी लाल के मुताबिक, विक्की नवंबर-दिसंबर में घर वापस आने वाला था। विक्की ने यह भी बताया था कि वापस आकर वह अपना कोई काम शुरू करेगा। बेटे के घर लौटने की बात से परिवार काफी खुश था। घर में उसकी शादी को लेकर भी तैयारी और बातचीत चल रही थी। लेकिन घर लौटने से पहले ही अमेरिका से उसकी मौत की खबर आ गई। 2014 में 45-50 लाख रुपए खर्च कर गया था अमेरिका राजकुमार ने बताया कि विक्की साल 2014 में अमेरिका गया था। उसे अमेरिका भेजने में परिवार ने करीब 45 से 50 लाख रुपए खर्च किए थे। एजेंट ने उसे डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचाया था। इसमें करीब दो साल का समय लगा था। इसके बाद वह अमेरिका में ही रहकर ट्राला चलाने का काम कर रहा था। भाई की बाजार में जूस की दुकान विक्की का बड़ा भाई सोनू अरोड़ा है। उसकी पिहोवा के मेन बाजार में जूस की दुकान है। विक्की की मां राजरानी की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। अब परिवार में पिता और भाई समेत अन्य परिजन हैं। चाचा राजकुमार ने बताया कि विक्की का शव फिलहाल आहयो के अस्पताल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। सोमवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंडियाना तक लाने का खर्च 8 हजार डॉलर राजकुमार ने बताया कि आहयो से इंडियाना तक शव को ले जाने और अन्य प्रक्रिया में करीब 8 हजार डॉलर का खर्च बताया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने मांग की है कि सरकार विक्की का शव जल्द भारत लाने में मदद करे, ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके。
0
0
Report

मौलासर में वीर तेजा संघ की पहली विशाल वाहन रैली भारी भीड़ उमड़ी

Didwana, Rajasthan:डीडवाना के मौलासर में शनिवार को वीर तेजा संघ की ओर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। श्री वीर तेजा मंदिर से रवाना हुई इस रैली में मौलासर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग और वाहन शामिल हुए। सर्वसमाज के लोगों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। ट्रैक्टर, कार और अन्य वाहनों के साथ निकली रैली में पारंपरिक वेशभूषा में लोग नजर आए, वहीं महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मौलासर के प्रमुख मार्गों से होकर रैली सुरसुरा के लिए रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह फूल वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। तेजाजी के जयकारों से पूरा मौलासर भक्तिमय नजर आया। वीर तेजा संघ की ओर से इसे सर्वसमाज की पहली विशाल वाहन रैली बताया गया।
0
0
Report

जयपुर के मेयर पद के लिए सुनील कोठारी नाम की पुष्टि, बीजेपी की बड़ी जीत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के "कोठारी" सुनील ही! बीजेपी ने मेयर पद का किया ऐलान, चुनाव से पहले ही चर्चा में था नाम आशीष चौहान, जयपुर-जयपुर नगर निगम के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया. भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की अधिकारिक घोषणा हुई. पहले ही सुनील कोठारी के नाम की चर्चा चल रही थी, अब उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हुआ. रायशुमारी के बाद कोठारी के नाम पर मुहर- नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है. प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की. बीजेपी ने एक दिन पहले अपने पार्षदों से 3-3 नाम लिए थे. इसके बाद सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट किया गया था. आज नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी को बाड़ेबंदी से जयपुर बुलाया गया था. अधिकारिता ऐलान के वक्त श्रवण बगडी ने कहा कि सभी की राय शुमारी के बाद ही पार्टी ने सुनील कोठारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई. वैसे पार्षद चुनाव से पहले ही सुनील कोठारी का मेयर प्रत्याशी के नाम की चर्चा थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चारदीवारी में रोड शो किया था, जिसमें सुनील कोठारी का वार्ड भी था. सुनील कोठारी वार्ड नंबर 112 से पार्षद चुनाव जीते है. उन्होंने कांग्रेस के आशीष को 906 वोटों से चुनाव हराया है. सुनील कोठारी भाजपा से शहर अध्यक्ष रह चुके है. वे संगठन की कई जिम्मेदारियां संभाल चुके है. बाइट-श्रवण बगडी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बहुमत बीजेपी को, मेयर बनना तय- बीजेपी ने पार्षद चुनाव में बहुमत हासिल किया है. ऐसे में कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि मेयर चुनाव 25 सितंबर को होगा. इसके पहले जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी. सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे. बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर कोठारी के नाम का ऐलान हुआ. हालाँकि पहले से ही जयपुर में वैश्य समाज से मेयर बनाने की चर्चा सबसे ज्यादा थी. विधायक की राय, पार्षदों से हुई रायशुमारी, वरिष्ठता और वित्तीय स्थिति के आंकलन के बाद पार्टी की पहली पसंद इस पद पर सुनील कोठारी रहे. निर्वतमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावत और सुभाष सिंघी का नाम भी चर्चा में था. जब मीडिया ने विधायक कालीचरण सराफ से पूछा गया कि आपके क्षेत्र से पुनीत कर्णावत का नाम मेयर पद के लिए नहीं चुना गया तो इससे आप दुखी होंगे क्या? इस पर कालीचरण सराफ ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है कि बिल्कुल सही है. डिप्टी मेयर के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अंदर की बात है. बाइट-कालीचरण सराफ, विधायक, बीजेपी बीजेपी के पास 78 सीट के साथ बहुमत- जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है. ऐसे में माना जा रहा है कि जयपुर में बीजेपी का मेयर बनना तय है.हालांकि कांग्रेस भी मेयर उम्मीदवार मैदान में उतारा है.लेकिन बीजेपी के पास बहुमत है. पीटीसी-भाजपा मुख्यालय से इस खबर की फीड ओएफसी से JPR_KHOTHARI_Rslug से भेजी गई है.
0
0
Report
Advertisement

झामुमो का धरना: राष्ट्रपति से एमएमडीआर कानून वापस लेने की मांग

Deoghar, Jharkhand:एमएमडीआर कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को राज्यभर के जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया गया। देवघर प्रखंड परिसर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। झामुमो नेताओं ने राष्ट्रपति से उक्त कानून को वापस लेने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर कानून लागू किए जाने से झारखंड के विकासकार्य प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और अबुआ आवास योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध करा रही है। झामुमो नेताओं ने राज्यहित में कानून वापस लेने की मांग की। पार्टी नेता सुरेश शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आह्वान पर प्रखंड स्तर पर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। इस दौरान आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी की बात भी कही गई।
0
0
Report

करनाल के बागवानी मेले से किसानों की आय बढ़ेगी, पानी बचेगा और जमीन सुरक्षित

Karnal, Haryana:करनाल स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय में प्रथम उद्यान मेले एवं हॉर्टी एक्सपो का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बागवानी किसान, विशेषज्ञ और इस क्षेत्र से जुड़े लोग एक ही मंच पर जुटे। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और किसानों को बागवानी के जरिए आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आमदनी बढ़ाने के साथ खेती में विविधीकरण पर जोर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और खेती में विविधीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि किसान अगर धान-गेहूं के साथ ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों की खेती अपनाएंगे तो पानी की खपत कम होगी, कीटनाशकों का इस्तेमाल घटेगा और जमीन भी सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही बेहतर पैदावार, ज्यादा मुनाफा और लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य का रास्ता भी तैयार होगा। बासमती की खरीद शुरू, सामान्य धान का इंतजार धान की खरीद को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि बासमती धान की खरीद शुरू हो चुकी है और इसे निजी एक्सपोर्टर खरीद रहे हैं। सामान्य धान की आवक अभी शुरू होनी है। उन्होंने बताया कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर करीब 24 लाख एकड़ क्षेत्र का विवरण दर्ज हुआ है, जिसमें से 19 लाख 34 हजार एकड़ का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन किया जा चुका है। बाकी क्षेत्र का सत्यापन पूरा होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा धान की खरीद शुरू करवा दी जाएगी。 20 सितंबर से खरीद की मांग, 22 को आंदोलन की चेतावनी किसानों द्वारा 20 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग और ऐसा नहीं होने पर 22 सितंबर को शाहाबाद में बड़े आंदोलन की चेतावनी पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों का धान खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान का धान खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान यूनियन अपना काम करेगी और सरकार अपना काम करेगी。 पराली जलाने पर सख्ती, किसानों को जागरूक करने का दावा पराली जलाने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा का किसान अब पहले से कहीं ज्यादा जागरूक और समझदार हो चुका है। उन्होंने बताया कि पराली के प्रबंधन के लिए बाइंडिंग की व्यवस्था की जा रही है और सरकार इसके लिए भुगतान भी करती है। इसके बावजूद यदि कोई किसान पराली में आग लगाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था पर विपक्ष के सवालों का जवाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी शैलजा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधे जाने के सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को प्रशासन और पुलिस विभाग बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। बाइट — श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top