244221
भारतीय किसान यूनियन ने अमरोहा में SDM दफ्तर के सामने किया धरना प्रदर्शन
Amroha, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अमरोहा में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने किया जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने तहसील में भ्रष्टाचार और वेव शुगर मिल धनौरा द्वारा किसानों का 73 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया होने का मुद्दा उठाया। धरने के बाद भाकियू ने रेलवे के महाप्रबंधक के नाम एक पत्र जारी कर माघ कुंभ मेले में चिंतन शिविर के आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ECI-IIIDEM पांच दिवसीय वर्कशॉप में जोखिम प्रबंधन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भारत का चुनाव आयोग (ECI), भारत के 2026 के अध्यक्षीय कार्यक्रम के तहत International IDEA के सहयोग से, 25 से 29 मई, 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में "जोखिम प्रबंधन और चुनावी लचीलापन" विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया; उन्होंने कहा, "दुनिया भर के सभी चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) को लगातार जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते रहना चाहिए और कानून के अनुसार उन्हें कम करने की दिशा में निरंतर काम करना चाहिए, साथ ही उम्मीदवारों/दलों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर और मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाकर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत करते रहना चाहिए।"0
0
Report
पश्चिम एशिया संकट पर स्थायी समिति ने समुद्री व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली में आज (25 मई को) परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट पर विस्तृत चर्चा हुई। विमर्श में विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, उर्वरक मंत्रालय तथा पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारत के समुद्री व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, शिपिंग अवसंरचना तथा भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर इस संकट के प्रभावों के संबंध में विशेष चर्चा हुई। साथ ही, वैश्विक व्यापारिक मार्गों में उत्पन्न बाधाओं के बीच समन्वित तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।0
0
Report
भीषण गर्मी में बिलासपुर में बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने तिफरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं और कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली विभाग में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यवस्था सुधारने के बजाय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, बावजूद इसके विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शिल्पी तिवारी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूर्य घर योजना के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में AI से फसल कीट-रोग पहचान, किसानों को सटीक मदद
Jaipur, Rajasthan:अब एआई करेगा फसल में कीट, रोगों की पहचान, किसान को बताएगा, कौनसा उपाय करें - कृषि विभाग ने किया AI को लेकर MOU, निजी कम्पनी वाधवानी AI के साथ नॉन फाइनेंशियल एमओयू - राज्य में एआई संचालित कृषि व्यवस्था बेहतर होगी, कृषि में कीट एवं रोग निगरानी होगी आसान - राजस्थानी भाषा का विकल्प भी जल्द होगा शुरू जयपुर। राज्य में जल्द ही कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से तकनीकी नवाचार हो सकेंगे। किसान अपनी फसल में लगने वाले कीट और अन्य रोगों के बारे में एआई से जान सकेंगे और उनका समाधान भी कर सकेंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने निजी कम्पनी वाधवानी एआई के साथ एक एमओयू किया है। एमओयू की खास बात यह है कि यह नॉन फाइनेंशियल एमओयू है, जिसके तहत कृषि विभाग को वाधवानी एआई कम्पनी को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। इस साझेदारी से किसानों को हर प्रकार की सटीक सलाह मिल सकेगी। फील्ड स्तर पर सूचना व्यवस्था को सशक्त बनाने, कृषि डेटा की पारदर्शिता बढ़ाने, एआई टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के कार्य किए जा सकेंगे। पंत कृषि भवन में कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल और एआई वाधवानी के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। गोयल ने कहा कि एआई सेवाओं के जरिए किसानों को बड़े स्तर पर फायदा मिलेगा। इसे फार्मर रजिस्ट्री के साथ इंटिग्रेट करते हुए कई विभागीय सेवाओं में पारदर्शिता लाने में उपयोग किया जाएगा। किसानों को उर्वरक वितरण, बीज वितरण सहित अन्य सरकारी लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं में इसका लाभ मिल सकेगा। एमओयू से ये लाभ मिल सकेंगे - एग्रीवाणी एप एक बहुभाषी एप, जिससे किसानों को उनकी भाषा में जवाब मिलेगा - राजस्थानी भाषा का मॉड्यूल तैयार हो रहा, किसान किसी भी परेशानी का जवाब ले सकेंगे - क्रॉपएस के जरिए फील्ड में ली गई तस्वीरों से फसल के कीट, रोगों की पहचान होगी - यह रोगों की पहचान कर किसानों को उपाय सुझाएगा - एग्री एआई कलेक्ट से फार्म स्तर पर डेटा संग्रह को डिजिटल बनाएगा - सोयाबीन ग्रेन एनालाइजर एप से सोयाबीन की गुणवत्ता का आकलन हो सकेगा - इससे किसानों और खरीदारों के बीच खरीद-बिक्री में पारदर्शिता आएगी0
0
Report
बागौड़ा में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान का शुभारंभ
Jalore, Rajasthan:जालोर जालोर जिले के बागौड़ा में सोमवार को “वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान” का शुभारंभ क्षेत्रपाल तालाब से किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के.के. विष्णोई ने तालाब पूजन और वृक्षारोपण कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया。 कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव अमरीश कुमार, जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल बचत और जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने “वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान” को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया。 प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही “हर घर नल” मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख किया और घोषणा की कि बागौड़ा के क्षेत्रपाल तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जल संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी。0
0
Report
सांचौर में किसान मोर्चा ने 16 जून को बड़ा धरना-प्रदर्शन तय किया
Jalore, Rajasthan:संचौर में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक डाक बंगला परिसर में जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी 16 जून को एडीएम कार्यालय सांचौर के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि चितलवाना तहसील के किसानों की रबी 2022 की आदान-अनुदान राशि करीब 88 करोड़ रुपये पिछले तीन वर्षों से बकाया है। वहीं सांचौर तहसील के कई गांवों के किसानों को भी अब तक भुगतान नहीं मिला है। खरीफ 2025 की अनुदान राशि भी आधी-अधूरी जारी होने से किसानों में रोष है। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रिलायंस कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के रबी-खरीफ बीमा क्लेम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। मार्च 2026 में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन बीमा कंपनी ने कम वर्षा बताकर कई पॉलिसियां निरस्त कर दीं। इसके अलावा नर्मदा नहर की सफाई और मरम्मत कार्य में लापरवाही, कृषि मंडी व्यवस्था में सुधार तथा जल जीवन मिशन के तहत टूटी नहर पाइपलाइनों को जल्द दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के तालाब पर अवैध कब्जा हटाकर तालाब को पुनर्जीवित किया गया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर के लगातार योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है और उन सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी तरीके से आज सोमवार को गिर्द गोंडा के मेवतियान मोहल्ले में भी योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है। यहां पर सरकारी तालाब की लगभग 3 बिस्वा जमीन को अवैध कब्जेदारों ने कब्जा कर लिया था और इस पर प्लाटिंग के लिए बड़े-बड़े पिलर लगा कर जमीन काटी जा रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इस पूरे मामले को लेकर विरोध किया गया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सभासद आफताब तन्हा ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से पूरे मामले की शिकायत की थी; डीएम द्वारा एक कमेटी गठित कर के जांच कराई गई। पता चला कि सरकारी तालाब की जमीन है और इस पर लोग अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग कर रहे थे। तत्काल डीएम ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर बुलडोजर के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाया गया और प्लाटिंग के लिए लगाए गए पिलर तोड़कर हटवाए गए। अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के बाद बुलडोजर से तालाब की खुदाई भी की जा रही है और पुनः सरकारी तालाब को जीवित किया जा रहा है।0
0
Report
आजमगढ़ में जमीन रंजिश हत्या: तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने 3 आरोपियों को आजीवन कारावास व सभी को 38-38 हजार रुपये की दी अर्थदण्ड सजा। आज अदालत ने पवई थाना क्षेत्र में जमीन रंजिश के कारण 6 साल पूर्व हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट नंबर एक के अजय कुमार शाही ने यह फैसला सुनाया। विवरण के अनुसार याहिया के साथ पुरानी रंजिश के चलते 11 जून 2020 की शाम 6 बजे कासिम अहमद, याहिया, मोहम्मद होजैफा तथा लतीफ आदि को चापड़, लाठी-डंडे व लोहे की राड से मारकर घायल किया गया। कासिम घटना के दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु को चला गया। मामले में पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की और आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने अभियुक्त याहिया, मोहम्मद और मोहम्मद होजैफा को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 38-38 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।0
0
Report
झांसी में आर्मी जवान के बेटे ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में बबीना थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक आर्मी जवान के 21 वर्षीय बेटे ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रदीप दिल्ली में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहा था, चोट लगने पर माँ को देखने घर आया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक प्रदीप के पिता शिव कुमार लोधी भारतीय सेना की 183 (1) फील्ड वर्कशॉप, भुज गुजरात में तैनात हैं। घटना के बाद परिजन प्रदीप को आनन फानन में फांसी के फंदे से उतार कर मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मिलिट्री हॉस्पिटल से घटना की सूचना बबीना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बरसात से पहले सड़क परियोजनाएं पूरी करें : डीएम
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले प्रमुख परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए व गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बैठक में राम-जानकी मार्ग, नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग, सलेमपुर बाईपास, देवरिया बाईपास और तमकुहीराज-मझौली मार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई। राम-जानकी मार्ग में 53.60%, नवलपुर-सिकंदरपुर में 30%, सलेमपुर बाईपास में 32% और तमकुहीराज-मझौली मार्ग में 82% कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। देवरिया बाईपास की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि अधिग्रहण और खनन से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे: नगर निगम के 200 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी के सीएम योगी का कल संगम नगरी प्रयागराज दौरा, महापौर गणेश केशरवानी के तीन साल की उपलब्धियों पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, करोड़ों की 200 विकास कार्यों की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे सीएम योगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल संगम नगरी प्रयागराज आएंगे। महापौर गणेश केशरवानी के तीन साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सीएम योगी नगर निगम के नए हॉल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सभी वार्डों में चल रहे करीब 200 विकास कार्यों की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। महापौर गणेश केशरवानी ने बताया कि सीएम योगी शाम करीब 5.15 बजे नगर निगम परिसर पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम योगी नई बिल्डिंग का उद्घाटन और विभिन्न विकास कार्यों के शिलापट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 6 बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी के नगर निगम आगमन को लेकर तैयारियां भी जोर शोर से चल रहीं हैं।0
0
Report
शादी की खुशियों से पहले मातम, जालौन में कोबरा के डंसने से युवक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- शादी की खुशियों से पहले मातम, जालौन में कोबरा के डंसने से युवक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे प्लेस-जालौन यूपी डेट-25-05-2026 एंकर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शनिवार रात जहरीले कोबरा के डंसने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बंगरा गांव निवासी ललनजू परिहार के यहां आगामी 19 जून को बेटी की शादी होनी है। शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो चुका था। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के रौन से उनका रिश्तेदार पुनीत (22) शादी में शामिल होने गांव आया था। शनिवार रात इलाके में बिजली गुल होने के कारण उमस और गर्मी काफी बढ़ गई थी। गर्मी से परेशान होकर पुनीत, अंशुल पुत्र कल्याण सिंह परिहार (23) और सुमित पुत्र रविंद्र उर्फ धुप्पे (19) घर की छत पर सोने चले गए। देर रात अचानक एक जहरीला कोबरा छत पर पहुंच गया और सो रहे अंशुल को डंस लिया। अंशुल के शोर मचाने और संभलने से पहले ही सांप ने सुमित और पुनीत को भी अपना शिकार बना लिया। घटना से छत पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अंशुल ने साहस का परिचय देते हुए कोबरा को मार डाला, लेकिन तब तक जहर तीनों युवकों के शरीर में फैल चुका था। परिजन घबराकर पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ग्राम डीहा ले गए, लेकिन वहां से मना किए जाने के बाद तीनों को आनन-फानन में उरई जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध न होने की बात कहकर डॉक्टरों ने तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज मिलने में हुई देरी के चलते अंशुल की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि सुमित और पुनीत की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम की व्यवस्था नहीं रहती। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अंशुल की मौत से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और रोते-बिलखते परिजनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बाइट:- गजेन्द्र परिहार--म्रतक का रिश्तेदार0
0
Report
Advertisement
जैन समाज ने संत सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Nagaur, Rajasthan:जैन समाज ने संत सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन संतो के न्याय मिले लिखी तख्तियां लेकर निकाला मोन जुलुस शहर के पिपली बाजार स्थित जैन मंदिर से SDM कार्यालय पहुचे मोन जुलूस के साथ जेन बन्धु नांवा , डीडवाना एंकर_डिडवाना जिले के नावा में सकल दिगम्बर जैन समाज, द्वारा आज विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं हाल ही में पूज्य आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर पिपली बाजार स्थित जेन मन्दिर से पैदल मोन जुलूस के साथ महिला पुरुषों ने उपखण्ड कार्यालय पहुच कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, गृह मंत्री एवं भारत सरकार को भी प्रेषित की गई। ज्ञापन में समाज ने हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना केवल सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। उपलब्ध वीडियो क्लिपों एवं परिस्थितियों के आधार पर समाज में आशंका और चिंता का माहौल है, इसलिए मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। जैन समाज ने मांग की कि प्रकरण की SIT अथवा न्यायिक जांच कराई जाए, CCTV फुटेज व डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। साथ ही विहाररत संतों के लिए “संत सुरक्षा प्रोटोकॉल” लागू कर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण एवं विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में भारत सरकार से पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने तथा प्रशासन व समाज के बीच समन्वय तंत्र स्थापित करने की भी मांग की गई।0
0
Report
सूरजपुर: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पर FIR, धरना-प्रदर्शन जारी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज होने का मामला. थाने के सामने PCC चीफ दीपक बैच सहित कांग्रेस पदाधिकारी बैठे धरने में, भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज करने सहित कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दर्ज FIR वापस लेने की कर रहे मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए आरोप को बताया निराधार, विश्रामपुर थाना के शिवनंदनपुर इलाके का मामला0
0
Report
प्रतापगढ़*त्यौहारों को लेकर शहर में पुलिस विभाग अलर्ट,
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर,शहर में एसपी दीपक भूकर ने शहर में किया पैदल गश्त, चौक घंटाघर,बेगम वार्ड चौराहा,श्री राम चौराहा,पंजाबी मार्केट,समेत चौराहा पर,पैदल गश्त किया गया,ASP पूर्वी आलोक कुमार भाटी, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा,भी रहे मौजूद,नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव, एवं भूलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार तिवारी अनुपम त्रिपाठी अमित सिंह राहुल कुमार,समस्त अधिकारी रहे मौजूद,0
0
Report
Advertisement
