244235
गजरौला के खाटू श्याम मंदिर में किया बाबा का अलौकिक शृंगार
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में चौपला पर मोहल्ला लक्ष्मी नगर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार की शाम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान खाटू श्याम के भजन भी प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ में आईजी गढ़वाल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्रवेश-निकास व भीड़ नियंत्रण पर निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड राजीव स्वरूप ने रविवार को यात्रा व्यवस्थाओं, लाइन सिस्टम और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए एंट्री-एग्जिट व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। आईजी ने ड्यूटीरत पुलिस जवानों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और सेवा भाव से कार्य करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से लगातार संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वही पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिकातोमर ने बताया कि यात्रा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन “Police Personnel of the Day” सम्मान दिया जा रहा है, जिसमें अब तक 41 जवान सम्मानित हो चुके हैं। आईजी ने पुलिस बल के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर भी निर्देश दिए तथा कहा कि जवानों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर बदली जाए और उन्हें बेहतर भोजन व सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं。0
0
Report
धनबाद के जिम्स अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा और इलाज में लापरवाही का आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कार्मिक नगर स्थित जिम्स अस्पताल ( डॉ. ज्योतिभूषण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ) फिर से एक बार विवाद में आ गया है। अस्पताल पर पीएम आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा और महिला मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सिजुआ की रहने वाली महिला मरीज रीना कौर जो कि घुटनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी उनका परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि आयुष्मान कार्ड देने के बावजूद उनसे 40 हजार रुपए ऑनलाइन लिए गए आयुष्मान कार्ड के द्वारा ईलाज का बिल का मैसेज 91400 रुपए का आया और परिजनों से 40000 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से लिया गया। बावजूद इसके गलत इलाज करने के कारण मरीज के दोनों किडनी फेल हो गया। जब मरीज की हालत खराब हो गई तो अस्पताल द्वारा उन्हें अन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और अन्य अस्पताल में 30 हजार रुपए जिम्स अस्पताल प्रबंधन द्वारा जमा दिया गया और परिजनों को 10 हजार नगद दिया गया और कहा गया कि यह hospital प्रबंधन द्वारा मदद के रूप में दिए गए है।परिजनों का कहना हैं कि कोई निजी अस्पताल क्या कभी मरीज का मदद करता है यह सब मामले को दबाने के लिए किया जा रहा है और मरीज की दोनों किडनी गलत इलाज के कारण ही खराब हुई है। वही परिजनों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश कर रहे हैं तो प्रबंधन टालमटोल कर रहें है। अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।0
0
Report
हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया; लगभग 15 लाख की बरामदगी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा स्थित जिब्राल्टर हाउस के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, एक अपाचे बाइक और एक क्रेटा कार बरामद की है। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंखें जा रही है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार, संदीप कुमार दांगी और सौरभ कुमार दांगी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सौरभ का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस मामले में कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरपुर में आभूषण चोर गैंग सरगना के खिलाफ छापेमारी, 25 लाख सोना-चांदी बरामद
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:चोरी का आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी के घर मुजफ्फरपुर पुलिस की छापेमारी, घर से तकरीबन 25 लाख रुपए मूल्य के चोरी का सोना और चांदी हुआ बरामद, स्वर्ण व्यवसायी का पुत्र और चोर गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार Muzaffarpur पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसाय के घर पर छापा मारकर लाखों रुपए के सोना चांदी को बरामद करते हुए स्वर्ण व्यवसाय के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि पुलिस ने यह कार्रवाई चोर गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई है. पुलिस छापेमारी में स्वर्ण व्यवसाय के घर से चोरी की खरीदी गई तकरीबन 25 लाख रुपए मूल्य के सोना और चांदी को बरामद किया गया है.0
0
Report
ऑटो चालक से यूपी मंत्री तक: थप्पड़ों ने बदली ओमप्रकाश राजभर की किस्मत
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर अनुदेशक सम्मान समारोह में मंत्री ओपी राजभर ने कहा-टीआई के दो थप्पड़ों ने बदल दी मेरी किस्मत,ऑटो चालक से मंत्री बनने तक की संघर्ष गाथा जिस पुलिस अफसर ने मारा था थप्पड़, मंत्री बनने के बाद उसी के घर पहुंचकर किया सलाम कहा- बनारस में रात में ऑटो चलाकर करते थे गुजारा, ओवरलोड सवारी पर पुलिस ने बीच सड़क पर जड़ा था थप्पड़ राजभर बोले- उसी दिन ठान लिया था बड़ा आदमी बनना है बाद में कांशीराम से मुलाकात ने बदल दी पूरी जिंदगी 2017 में मंत्री बनने के बाद पहुंचे रिटायर्ड टीआई के घर कहा- अगर आपने थप्पड़ नहीं मारा होता, तो मैं मंत्री नहीं कभी बनारस की सड़कों पर ऑटो चलाने वाला एक युवक को जिसे ओवरलोड सवारी बैठाने पर पुलिस अधिकारी ने सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। आज वही शख्स उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा और प्रदेश सरकार में मंत्री है। जी हां हम बात कर रहे हैं सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की। जिन्होंने अपने संघर्ष के दिनों का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। राजभर ने बताया कि कैसे टीआई के दो थप्पड़ों ने उनके भीतर राजनीति में आगे बढ़ने की आग जगा दी। और फिर एक दिन वही युवक मंत्री बनकर उसी पुलिस अधिकारी के घर पहुंचा और सलाम कर कहा- अगर आपने मुझे थप्पड़ नहीं मारा होता, तो शायद मैं आज मंत्री नहीं बनता। संघर्ष, अपमान और फिर सफलता की बुलंदी ओमप्रकाश राजभर की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने संबोधन में बताया कि जब वे बनारस में पढ़ाई करते थे, तब रात में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना खर्च निकालते थे। दिन में पढ़ाई और रात में मेहनत करते थे यही उनकी जिंदगी थी। उन्होंने बताया कि एक दिन अंधरापुल इलाके में वे ऑटो चला रहे थे। तीन सवारी की जगह पांच सवारी बैठा ली थी। तभी तिराहे पर एक टीआई ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने पकड़ लिया और दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। राजभर के मुताबिक उस दिन उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा था कि मेरी मजबूरी है, इसलिए ऑटो चला रहा हूं। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। लेकिन उस घटना ने ओमप्रकाश राजभर के भीतर कुछ बदल दिया। उन्होंने कहा कि उसी दिन मन में ठान लिया था कि आज इन्होंने मारा है, एक दिन ऐसा आएगा जब यही लोग सलाम करेंगे। राजभर ने बताया कि बाद में उनकी मुलाकात बहुजन राजनीति के बड़े नेता कांशीराम से हुई। जिन्होंने उन्हें राजनीतिक सोच और संघर्ष का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम बन गए। साल 2017 में जब ओमप्रकाश राजभर मंत्री बने तो उन्होंने बनारस के जिलाधिकारी से उस टीआई के बारे में जानकारी निकलवाई। पता चला कि वह पुलिस अधिकारी इलाहाबाद के रहने वाले थे और रिटायर हो चुके थे। राजभर खुद उनके घर पहुंचे… उन्हें सलाम किया और कहा —अगर आपने मुझे दो थप्पड़ नहीं मारा होता, तो शायद मैं आज मंत्री नहीं बनता। मंच बाइट- ओमप्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
पति सहित चार पर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के ग्राम फतहपुर गयन्द निवासी एक विवाहिता ने शाहजहांपुर जनपद निवासी ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीड़िता मेनका पुत्री भीखम के अनुसार उसका विवाह शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली के नेवादा इंदेपुर निवासी अनिकेत पुत्र फूलचंद्र के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर पति, ससुर, सास देवकी और ननद सरला उसे प्रताड़ित करते आ रहे है। 6 मई को विपक्षी ने एक राय होकर उसे काफ़ी मारा पीटा और किसी गाड़ी से मझिला थाना के ग्राम टुमुर्की मजार पर छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह पिता के घर पहुंची। उसने उच्चधिकारीयों को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। शाहाबाद के सीओ आलोक राज नारायण ने पीड़िता की लिखित तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-हाईवे हादसों में मौत, 8 घायल; जयपुर रेफर महिला की हालत चिंताजनक
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर और अंबाला हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज कोटपूतली में ही जारी है। पहला हादसा खाटूश्यामजी से लौट रही स्विफ्ट कार पीछे से ट्रक में टकरा गई जो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पनियाला के पास हुआ। गुरुग्राम निवासी श्रद्धालु स्विफ्ट गाड़ी से खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे; इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत बेहद चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर किया। दूसरा हादसा अंबाला हाईवे पर गोनेड़ा के पास हुआ। यहाँ कोटपूतली से नारनौल की तरफ जा रही एक इको गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई; सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायल कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचे।0
0
Report
रेभा मुरादपुर में दिनदहाड़े हो रहा अवैध खनन,माफियाओं के आगे बेबस दिखा प्रशासन
Shahabad, Uttar Pradesh:स्टेशन रोड से आलमनगर मार्ग स्थित रेभा मुरादपुर के पास दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन का गोरखधंधा जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरती का सीना चीरकर खनन माफिया बेखौफ मिट्टी ढो रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग तमाशबीन बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खनन माफिया बिना किसी भय के लगातार अवैध खनन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रविवार को दोपहर तीन बजे वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमाया, लेकिन हरदोई पुलिस की ओर से एक बार फिर वही औपचारिक जवाब सामने आया कि “प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को खनन विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।” सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब खुलेआम अवैध खनन हो रहा है तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं होती? क्या खनन विभाग और संबंधित अधिकारी केवल शिकायतों के बाद कागजी खानापूर्ति तक सीमित हैं? ग्रामीणों का आरोप है कि बिना संरक्षण के इस स्तर पर अवैध खनन संभव नहीं। क्षेत्र में प्रशासनिक निष्क्रियता और खनन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर रेभा मुरादपुर में किसके संरक्षण में चल रहा अवैध खनन? खनन विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन क्यों? क्या खनन माफियाओं के सामने सरकारी आदेश बेअसर हो चुके हैं? रेभा मुरादपुर में धरती लूटी जा रही है, और जिम्मेदार विभाग सिर्फ निर्देशों का खेल खेल रहा है।0
0
Report
बुलंदशहर के तैयबपुर गांव में दबंगों ने लाइसेंसी पिस्टल से हमला, VIDEO वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में दबंगो ने जमीनी विवाद में तानी लाइसेंसी पिस्टल और लाठी डंडों सहित वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने शिकारपुर कोतवाली में दी नामजद तहरीर दबंग ने जमीनी विवाद में गांव के ही व्यक्तियों के ऊपर तान दी पिस्टल और लाठी डंडों से किया हमला दबंग जनता में शस्त्र लाइसेंस का करता है भय व्याप्त। पीड़ित ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अधिकारियों से की मांग। शिकारपुर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पिस्टल तांगे वाले व्यक्ति को लिया हिरासत में पीड़ित ने भागकर बामुश्किल बचाई अपनी जान। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के तैयबपुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
बजट घोषणाओं से विमुक्त-घुमंतू जनजाति को मुख्यधारा में लाने की पहल
Jaipur, Rajasthan:Anchor भजनलाल शर्मा उन वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लाने में जीते है जो आज भी घुमंतू जीवन जीने को मजबूर हैं। सरकार ने बजट में ऐसे वर्गों के उत्थान के लिए घोषणाएं की हैं, जिसके बाद घुमंतू वर्गों से जुड़े समाजों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। बजट में सीएम ने विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कई सौगातें दीं। आज इन समाजों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला, शिक्षित युवा, समृद्ध किसान और कुरीतिमुक्त समाज ही प्रदेश के समग्र विकास का आधार हैं। डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के माध्यम से सुशासन की संकल्पना साकार हो रही है। निवास पर गडरिया-गाड़री-गायरी-धनगर-पाल-बघेल सहित विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा समाजहित में की गई बजट घोषणाओं एवं कल्याणकारी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भजनलाल सरकार ने घुमंतू समाज को दी हैं सौगातें — राज पहल और शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत — स्कूल ऑन व्हील्स के साथ छह माह के स्कूल रेडीनेस कैंप की सुविधा — घुमंतू आवास योजना में 1.20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता — आवास रजिस्ट्री: घुमंटू परिवारों के लिए पट्टों की रजिस्ट्री का अभियान शुरू किया — दादूदयाल — घुमंतू सशक्तिकरण योजना आर्थिक विकास और आजीविका के लिए सरकार का तोहफा किशोर/युवा एवं समाज के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सिरसा नगर परिषद के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच की मांग की है। यह हालत तब है? जब सिरसा में नगर परिषद का अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से है?0
0
Report
गर्भवती महिला की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधरनपुर निवासी पूनम रावत पत्नी अमन उर्फ कीर्ति के अनुसार वह अपने घर पर बैठी थी। उसी समय मोहल्ला गिलजई निवासी शिवम तिवारी पुत्र सर्वेश तिवारी, पप्पू पुत्र मामा निवासी बेहटा कोला, नंदन पुत्र श्यामू निवासी परियल एवं कौशल पुत्र विनोद कुमार निवासी अल्लाहपुर सैदी खेल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके पति को पूछा। बकौल पूनम उसने कहा कि पति घर पर नहीं है तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पूनम के अनुसार वह गर्भवती है उसे काफी अंदरूनी चोटे आई हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया।0
0
Report
Advertisement
श्री सूर्य नगर साइड का हुआ भव्य शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी के पास आरी रोड पर विकसित किए जा रहे श्री सूर्य नगर आवास साइड का रविवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, निवेशकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शुभारंभ कार्यक्रम में खेमराज कुशवाहा, गोविंद सिंह कुशवाहा, दालचंद्र कुशवाहा एवं दीपक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सूर्य नगर आवास में छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं। यहां 25×40 साइज के प्लॉट सहित विभिन्न आकार के प्लॉट मात्र 750 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह आवासीय साइड स्वच्छ वातावरण, हरियाली, बेहतर वाटर लेवल और शांत परिवेश जैसी सुविधाओं से युक्त है, जिससे यह रहने और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त स्थान है। परियोजना शहर के प्रमुख स्थलों के समीप स्थित है, जिससे यहां पहुंचना भी आसान है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और निवेशकों ने परियोजना की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बताया। आयोजकों ने कहा कि “निवेश करें आज, सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें” के उद्देश्य के साथ यह परियोजना लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
शाजापुर अस्पताल मार्ग पर नर्मदा पाइपलाइन फूटकर दोबारा लीकेज, सड़क पर पानी-कीचड़
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल के पुलिस लाइन रोड पर नर्मदा पाइपलाइन कार्य के दौरान नगरपालिका की शहर में जल प्रदाय करने वाली फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बहने का मामला लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को पाइपलाइन फूटने के बाद मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन रविवार को फिर से पाइपलाइन में लीकेज हो गया। इसके चलते सड़क पर लगातार पानी बह रहा है और आसपास कीचड़ फैल गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल मार्ग पर नर्मदा पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसी दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुधार कार्य के बावजूद पाइपलाइन सही तरीके से नहीं जुड़ पाए कारण दोबारा लीकेज शुरू हो गया। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ से वाहन चालकों व मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद दिनेश जायसवाल ने बताया कि अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक दो से तीन बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। वहीं 108 एंबुलेंस चालकों को भी मार्ग से निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है。0
0
Report
टूटी नाली और बदहाल सड़क पर लोगों का फूटा गुस्सा जल्द निर्माण नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया शहर में बदहाल सड़क और टूटी नाली को लेकर मोहल्ले वालों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। मामला रामलीला मैदान के बगल स्थित अंबा रोड का है, जहां वर्षों से टूटी नाली और सड़क की बदहाली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली टूटने की वजह से गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच जमा हो जाता है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चे व महिलाएं आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। रविवार को मोहल्ले वालों का सब्र टूट गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय पदाधिकारी अमित मोदनवाल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और पुरुष गंदे पानी में खड़े होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द नाली और सड़क निर्माण की मांग उठाई। मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने इस समस्या को अनसुना कर दिया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलजमाव और सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में दुर्गावती देवी, धीरज पांडे, गोविंद नारायण वर्मा, विनोद कुमार सेठ, प्रियंका देवी, रानी देवी, शांति देवी, रुकसाना बेगम, आरती गुप्ता, वीरेंद्र खरवार, आयुष खरवार, अवनीश सिंह, संजय मद्धेशिया, त्रिलोकी बरनवाल, प्रियेश मद्धेशिया समेत कई मोहल्लेवासी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
