Amroha: साल के आखिरी दिन भी जारी है सर्दी का सितम, स्कूलों में अवकाश की मांग
आज साल का आखिरी दिन है लेकिन सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को भी शीत लहर चलती रही जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। हालांकि, दोपहर तीन बजे बादलों की ओट में छिपे सूरज की किरणें नजर आईं लेकिन इससे ठंड की विभीषिका में कमी नहीं आई। बच्चों और अभिभावकों ने शीत लहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने का अनुरोध अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ. मंजेश राठी,DMR हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को रंगों के पावन त्योहार होली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
