Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
55557

रेत चोरी के आरोप में पुलिस की पिटाई: सोनू चक्रधारी की मौत

SASARWAR ALI
Mar 03, 2026 15:45:46
Muju, Jeonbuk State
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के पसौरी इलाके में रेत उत्खनन के दौरान एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक सोनू चक्रधारी आज सुबह 8:00 बजे पीएम आवास निर्माण के लिए बरने नदी से रेत निकाल रहा था. बरने नदी छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित है. आरोप है कि मौके पर पहुंची मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना के चौकी दरसिला पुलिस ने रेत चोरी का आरोप लगाते हुए युवक से मारपीट की और पुलिस वाले बोले मध्यप्रदेश तरफ लेकर चलो और 20 से 25 हजार रुपये की मांग की. पैसे देने से इंकार करने पर पुलिस ने युवक पर जमकर पिटाई की. थोड़ी देर बाद सरपंच विजय आ गया और सोनू ट्रैक्टर लेकर गांव की तरफ जाने लगा, फिर पीछे से पुलिस ने बेलचे से उसके सिर पर वार किया. सोनू ट्रैक्टर से थोड़ी दूर गया और गिर पड़ा, मौके पर मौत हो गई. मृतक पसौरी ग्राम पंचायत का रहने वाला था. मौके पर मध्यप्रदेश पुलिस वाहन छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और प्रदर्शन किया. केल्हारी पहुँची तो पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद थीं और हालात को काबू किया गया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ग्राम पसौरी निवासी संतोष पिता धर्मजीत की रिपोर्ट पर केल्हारी थाने में चार धाराओं के तहत दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जांच की मांग की. इन तीन लोगों पर मामला दर्ज: पुष्पेंद्र नायक एडिशनल एसपी ने बताया कि जैतपुर थाने के चौकी दरसिला में पदस्थ नितिन शुक्ला, राजू प्रजापति और मधु जायसवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. एक मधु जायसवाल आरोपी गिरफ्त में है, दो की तलाश में पुलिस टीम.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
Mar 03, 2026 17:16:51
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - होली की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह खुद उतरीं सड़कों पर, सीपी लक्ष्मी सिंह ने फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी राजीव रंजन सिंह, एडीसीपी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फोर्स के साथ दादरी और जारचा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, साथ ही संभ्रांत लोगों से किया संवाद, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया संवाद, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की, आपस में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के अलग अलग थानों क्षेत्रों में फोर्स के साथ पैदल गश्त कर निकाला फ्लैग मार्च。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 03, 2026 17:16:37
Kurukshetra, Haryana:चंद्र ग्रहण पर कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, ब्रह्मसरोवर के तट पर की पूजा अर्चना,कुछ श्रद्धालु पानी में बैठकर कर रहे हैं साधना कुरुक्षेत्र:- चंद्र ग्रहण पर कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। और कुरुक्षेत्र ब्रह्म स्वर के तट पर बैठकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु पानी में बैठकर भी साधना कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर के तीर्थ पुरोहित नीरज भारद्वाज ने कहा कि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर ग्रहण के अवसर पर दुर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। और पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सिद्धि करनी हो तो ग्रहण सबसे बड़ा अवसर होता है। और इस दिन कोई भी अगर पूजा पाठ करता है और उसकी जो मनोकामना होती है वह भी पूरी होती है। दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालु देव नारायण यादव ने कहा कि वह ग्रहण पर कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर पहली बार आए हैं और अचानक से उनका कार्यक्रम कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरों पर बना और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और ग्रहण पर स्नान करके पूजा पाठ किया जा रहा है। पूरे परिवार के साथ कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर आर हैं। करनाल से पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालु रमेश मल्होत्रा ने कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ ग्रहण पर कुरुक्षेत्र आए है। और पहले भी वह कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर कई बार आ चुके हैं। और आज ग्रहण पर आकर उनको बहुत अच्छा लग रहा है। और यहां पर पूरा परिवार पूजा पाठ कर रहा है।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 03, 2026 17:16:04
Bhind, Madhya Pradesh:नोट-खबर डिजिटल के लिए भी है。 हेडर- बेकाबू एंबुलेंस बिजली की पोल से टकराकर खेत में पलटी, चालक सहित तीन घायल, शराब के नशे में तेज रफ्तार से चला रहा था चालक, एम्बुलेंस में मिली शराब की बोतलें, देहात थाना इलाके के परा गांव के पास की घटना, एंबुलेंस संचालन कर्ता कंपनी के ऊपर सवालिया निशान, पुलिस ने मामले की पड़ताल की सुरु, मुरैना के दिमनी अस्पताल में तैनात थी एंबुलेंस。 एंकर- सरकार जहां एक ओर जनता से टैक्स वसूल करती है तो दूसरी ओर तो जनता के लिए कल्याणकारी और जनहित की योजनाएं भी संचालित करती है, ऐसी ही एक मध्य प्रदेश में जनकल्याणकारी योजना 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस के रूप में संचालित है,मध्यप्रदेश में जननी एक्सप्रेस और एंबुलेंस संचालन करने जिम्मेदारी "जय अंबे इमरजेंसी सर्विस" भोपाल को कॉंट्रेक्ट दिया गया है, कंपनी के द्वारा किस प्रकार की जानलेवा सर्विस प्रदान की जा रही है इसका एक नमूना भिंड के परा गांव के पास देखने को मिला है, जहां मुरैना जिले के दिमनी अस्पताल में तैनात जननी एक्सप्रेस को महुआ गांव में जननी को पिकअप करने का कॉल मिला था, लेकिन समय पर जननी एक्सप्रेस न पहुंचने के चलते परिजन जननी को तो अन्य साधन से अस्पताल लेकर पहुंच गए लेकिन जननी एक्सप्रेस के चालक अभिषेक शर्मा ने अपने एक साथी एंबुलेंस पर तैनात रहने वाली (ईएमटी) इमरजेंसी मेडिकल कर्मचारी को साथ लेकर भिंड की ओर घुमा दिया और गाड़ी में ही दोनों शराब की पार्टी करने लगे परा गांव के पास खड़े एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी गाड़ी में लिफ्ट देकर बैठा लिया, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एम्बुलेंस अत्यधिक तेज रफ्तार होने के चलते अन्यनत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराती हुई नीचे खंती में जाकर पलट गई, एंबुलेंस पलटने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल और जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां तीनों का उपचार जारी है, मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि चालक का मेडिकल परीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी और दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, इस घटना में सबसे बड़ा सवालिया निशान एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी "जय अंबे इमरजेंसी सर्विस" पर खड़ा हो रहा है, 1-क्या एम्बुलेंस चालकों की भर्ती के समय उनका मेडिकल परीक्षण अथवा ट्रैक रिकॉर्ड चेक किया गया था。 2- एंबुलेंस वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगा होने के बाद भी तेज रफ्तार चलने वाली एंबुलेंस को सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा ट्रैक करने से कैसे चूक हुई,जबकि कंपनी द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी लगातार आने वाली कॉल और एंबुलेंस की रफ्तार को ट्रैक करते हैं。 4- क्या चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया。 3- आगे से इस प्रकार की दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी क्या कदम उठाएगी, इन सवालों का जवाब जानने के लिए जयेश कंपनी के पीआरओ तरुण परिहार, कंपनी के स्टेट हेड मनीष सिंह से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो कई बार कॉल करने के बाद भी उनके कॉल रिसीव ही नहीं हुए。 बाइट-1- अभिषेक शर्मा एंबुलेंस चालक。 बाइट-2- हरिओम, एंबुलेंस में सवार घायल यात्री。 प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 03, 2026 17:15:23
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर पहुंची, उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी वर्मा का स्वागत अभिनंदन किया. एकात्मक परिसर में पटाखे फोड़े गए. लक्ष्मी वर्मा ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाई कमान के नेताओं का धन्यवाद दिया वहीं कहां की जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगी, डिप्टी सीएम अरुण शर्मा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की बाईट- लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा प्रत्याशी भाजपा बाईट- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़......
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 17:06:53
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती में ई-रिक्शा टक्कर होने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट में एक युवक घायल हो गया बताया जा रहा है नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार शाम को विक्रम नाम के युवक का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के व्यक्ति से टकरा गया था जिसको लेकर दोनों में आपस में विवाद हो गया था दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आकर विक्रम के साथ मारपीट करी जिसमें विक्रम घायल हो गया उसको अस्पताल भेजा गया वहां उसका उपचार चल रहा है सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद जी क्षेत्र अधिकारी पुलिस बल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ चल रही है क्षेत्र में पुलिस लगातार गशत कर रही है होली रमजान का भी त्यौहार है इसको लेकर कर भी सतर्कता रखी जा रही है पुलिस ने कहा है तेहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 03, 2026 17:03:02
Patna, Bihar:आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी आईजी एम सुनील नायक को बड़ी राहत देते हुए आंध्र पुलिस को उनके खिलाफ किसी भी तरह का कोअर्सिव एक्शन लेने से फिलहाल रोक दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान पुलिस सख्ती नहीं बरतेगी और कानून के अनुसार ही बयान दर्ज करेगी। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है। मंगलवार को अधिवक्ता कुणाल तिवारी ने बताया कि आईजी एम सुनील नायक की ओर से हाईकोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल याचिका दायर की गई थी। साथ ही अंतरिम संरक्षण (इंटिरिम प्रोटेक्शन) की मांग भी की गई थी। सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से प्रॉसिक्यूटर और सूचक पक्ष के वकील भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने नायक को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि 5 मार्च को वे केस के जांच पदाधिकारी (आईओ) के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जांच सख्ती से कानून के दायरे में की जाए और इस दौरान किसी प्रकार का दबावपूर्ण कदम नहीं उठाया जाए। एक सप्ताह पहले जबरन गिरफ्तारी की कोशिश का आरोप अधिवक्ता कुणाल तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले आंध्र पुलिस ने अधूरे दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। उनका आरोप है कि केवल बयान दर्ज करने के नाम पर बिना वारंट आईजी एम सुनील नायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई। बताया गया कि सुबह के समय पुलिस उनकी सरकारी आवास पर पहुंची थी, लेकिन स्थानीय शास्त्री नगर थाने को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। जब वारंट के संबंध में पूछा गया तो जांच अधिकारी ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं देने पर जवाब दिया गया कि “बात लीक हो जाएगी।” वकील के मुताबिक, बिना वैध दस्तावेज के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद न्यायालय का रुख किया गया, जहां सुनवाई के बाद आंध्र पुलिस की ट्रांजिट रिमाण्ड याचिका खारिज कर दी गई। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि आईजी एम सुनील नायक ने कभी बयान दर्ज कराने से इनकार नहीं किया और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद 5 मार्च को वे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होंगे, जबकि 9 मार्च को मामले पर अगली सुनवाई होगी。
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 03, 2026 17:02:15
Katihar, Bihar:कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में HOLI के त्योहार के बीच हादसा हुआ। नवाबगंज बोचहा खलवहट के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवक नारायणपुर पंचायत निवासी राजा ऋषि और नीतीश ऋषि बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी गंभीर था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखते हुए मनिहारी थानाक्षPressed पंकज आनंद एवं पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है। होली जैसे त्योहार के बीच इस हादसे ने पूरे इलाके में चिंता पैदा कर दी है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 17:02:05
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हड़ताली चौक पर पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे 419 होमगार्ड अभ्यर्थियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।धरना स्थल पर उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जब भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।जिला प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष ने किया। प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया गया है। सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर धरना स्थल से हटाया गया।डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में आयोजित होमगार्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है और 15 तारीख से नई प्रक्रिया के तहत बहाली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के हित में ही यह निर्णय लिया गया है और नई प्रक्रिया के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।वहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें जबरन गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे आंदोलन जारी रखते। गौरतलब है कि भूख हड़ताल के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल हड़ताली चौक से धरना पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 03, 2026 17:01:00
Motihari, Bihar:मोतिहारी में चंदग्रहन के बाद नहाने के दौरान डूबने से 6 बच्चे की मौत हो गई। केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगावा पंचायत के चवर के पानी मे नहाने क्रम मे छव बच्चों को डूबने से हुई मौत।हादसा उस वक्त हुआ जब पानी मे डूब रहे एक बच्चे को बचाने का प्रयास अन्य बच्चे करने लगे थे जिसके बाद एक एक कर सभी 6 बच्चे पानी में डूब गए। जिसमे मृतक 1 प्रिया कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता धर्मेंद्र सहनी,2 सोनाक्षी कुमारी उम्र 9 वर्ष पिता धर्मेंद्र सहनी,3 सोनाली कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता कामेश्वर सहनी,4 प्रिंस कुमार उम्र 11 वर्ष पिता मनोज सहनी,5 छोटी कुमारी उम्र 8 वर्ष पिता मनोज कुमार ,6 दिक्षा कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता धर्मेंद्र सहनी सभी साकिन लोहरगावा के निवासी है उक्त जगहों पर केसरिया पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 16:53:42
Manpur, Madhya Pradesh:*कैलाश वॉटर पार्क के सामने बौना नज़र आ रहा प्रधान मुख्य वन संरक्षक का आदेश* बांधवगढ़ नेशनल पार्क के सेंसेटिव जोन में स्थापित कैलाश वॉटर पार्क अपने नियमानुसार पुनः शुरू हुआ भोपाल के प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक के आदेश का नहीं हुआ कोई असर आखिर किसकी सह पर फिर शुरू हुआ कैलाश वॉटर पार्क या किसी विशेष आदेश का किया जा रहा पालन *कैलाश वॉटर पार्क नियमों की उड़ा रहा धज्जियां* बांधवगढ़ नेशनल पार्क में स्थापित कैलाश वाटर पार्क निर्माण से लेकर अब तक वन्यजीवों के संरक्षण के नियमों का खुला उलंघन करते चला आ रहा है आखिर जब नेशनल पार्क से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं होती है तो इस वॉटर पार्क का निर्माण कैसे संभव हुआ किस किस कार्यालय से अनुमति के बाद इस वॉटर पार्क के निर्माण कराया गया अब यह वॉटर पार्क वन्यजीवों के लिए संकट बन गया है वन्यजीवो की स्वतंत्रता के आड़े आ रहा यह वॉटर जो सेंसेटिव जोन की शांति को भंग कर रहा है *कैलाश वॉटर पार्क से निकलने वाला वो वेस्ट वॉटर बन रहा जीवों के लिए खतरा* यहां से निकलने वाला प्रदूषित पानी वन्य जीवों के लिए हो घातक है क्या संरक्षित जीवों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा कैलाश वॉटर पार्क जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी चिंता का विषय है *वन्य जीवों के साथ साथ शैलानियों के लिए भी खतरनाक है कैलाश वॉटर पार्क* कैलाश वॉटर पार्क केवल वन्यजीवों के लिए ही खतरा नहीं है बल्कि उन शैलानियों के भी खतरा है जो अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघ का दीदार करने पहुंचते है *अब सवाल यह है कि किसकी जिम्मेदारी है वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आदेशों के पालन करवाने की*
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top