244221
अमरोहाः गजरौला में नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने पर दिया धरना
Amroha, Uttar Pradesh:गजरौला नगर पालिका परिषद के हालात सुधरने के बजाए लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। पालिका के 18 आउटसोर्सिंग कर्मियों के साथ ही अधिशासी अधिकारी को भी कई माह से वेतन नहीं मिला है। इनमें नौ कर्मियों की सेवाएं एसडीएम ने जांच में समाप्त कर दी थीं जबकि नौ अन्य का वेतन पालिका में चल रही आपसी खींचतान में लटका हुआ है। ईओ के साथ ही सभी 18 आउटसोर्सिंगकर्मी लगातार पालिका में काम भी कर रहे हैं और सभी का दावा है कि वे अपनी अटेंडेंस भी रोजाना लगा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री आवास के सामने चेन स्नैचिंग की कोशिश, बुजुर्ग दंपति सुरक्षित
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री आवास और गोंडा थाना के सामने देखने को मिला। यहां बाइक सवार दो चेन स्नैचरों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनकी चेन छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता और साहस के कारण उनकी कोशिश नाकाम हो गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को लोगों ने गोंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना मुख्यमंत्री आवास और गोंडा थाना के ठीक सामने हुई है। ऐसे संवेदनशील इलाके में चेन स्नैचिंग की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
झारखंड: कचरे से बिजली बनाने की नई पहल शुरू
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार बिजली उत्पादन के लिए स्वच्छता विभाग की अनोखी पहल कर रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरे से राज्य सरकार बिजली उत्पादन की तैयारी में जुट गई है और प्रॉजेक्ट पर काम चल रहा है। कुछ राज्यों में इसी मॉडल की शुरुआत हो चुकी है, जिन राज्यों में यह मॉडल अपनाया जा रहा है उसका अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार एक टीम भेजेगी ताकि कचरा प्रबंधन के साथ-साथ बिजली उत्पादन संभव हो सके। इससे राज्य में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। बाइट ...योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरे से बिजली बनाने के विषय पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और कचरे से बिजली उत्पादन से सड़क पर बिखरे कचरे के प्रबंधन के साथ राज्य के लिए बिजली उत्पादन संभव होगा। पूर्व मंत्री और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार अभी तक कचरे के समाधान के बारे में सोच ही नहीं पाई है, तब बिजली बनानी कैसे चाहिये, रांची और राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में कचरे की स्थिति देखकर ही नीति बननी चाहिए। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट में पहल अच्छी है पर डिलेवरी मैकेनिज्म शिकायतों के साथ है, रांची के झिरी में कचरे का अम्बार है उससे कई मेगावॉट बिजली बन जाती, पर ठोस उपाय जरूरी थे। झारखंड सरकार का कहना है कि कचरे के बेहतर प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक से बिजली उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं ताकि स्वच्छ झारखंड और जगमग झारखंड बने। विरोधी सरकार के डिलेवरी मैकेनिज्म पर भी सवाल उठ रहे हैं। रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट0
0
Report
बदरुद्दीन अजमल के बयान से मुसलमानों को खतरा? बीजेपी सरकार पर सवाल
Maihar, Madhya Pradesh:Khabar: गुवाहाटी, असम: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल कहते हैं, : जहां भी BJP की सरकार नहीं है, वहां मुसलमान सुरक्षित हैं। जहां BJP की सरकार है, वहां मुसलमान 1% भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार को इस बात की चिंता होनी चाहिए कि अगर मुसलमान आबादी का 18% हैं और उस 18% को चोट पहुंचती है, तो क्या आप खुश होंगे? उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए, लेकिन वे अहंकार से भरे हुए हैं। यह ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ वाली बात है। यह लोकतंत्र नहीं है। इस पर जब मुस्लिम समाज के लोगों से बात की गई तो उनके द्वारा विधायक के बयान का समर्थन करते हुए लोकतंत्र को खतरा बताया है मुस्लिम लोगों ने कहा कि जगह जगह से मुस्लिम समाज पर हमले मोबलांचिंग जैसी खबरें सामने आती है इससे साफ प्रतीत होता है कि मुस्लिम असुरक्षित है। बाइट - सलमान अली (सफेद टी शर्ट) बाइट - अब्दुल सलीम ( सफेद कुर्ता लाल बाल) बाइट - सफर खान ( काली दाढ़ी)0
0
Report
Advertisement
JVVNL में ट्रांसफर बैन खत्म, 19 जून से 5 जुलाई तक आवेदन शुरू
Noida, Uttar Pradesh:JVVNL में ट्रांसफर बैन खत्म, 19 जून से 5 जुलाई तक आवेदन शुरू जयपुर डिस्कॉम कर्मचारियों के लिए राहत, तबादलों पर प्रतिबंध में छूट 27 जून तक मेल करें आवेदन, इंजीनियर-टेक्निकल-क्लर्क सभी के लिए मौका AO-II, जूनियर अकाउंटेंट, टेक्निकल स्टाफ सभी भेज सकते हैं ट्रांसफर एप्लीकेशन0
0
Report
लखनऊ ट्रामा सेंटर में SIT जांच शुरू, घंटों पूछताछ के बाद नया विकास
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ ट्रामा सेंटर से एसआईटी की टीम जांच के बाद निकली बहार डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद निकली एसआईटी टीम IAS अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार मीडिया से बोले जांच पड़ताल के बाद टीम निर्णय पर पहुंचेगी-अमृत अभिजात घायलों के परिजनों व घायलों से पूछताछ करी है-अमृत अभिजात बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों को लेकर बात हुई है-अमृत अभिजात हादसा अचानक कैसे हुआ इसके बारे में भी पूछा है-अमृत अभिजात हमारी इन्वेस्टिगेशन अभी जारी है-अमृत अभिजात कौन-कौन से विभाग दोषी हैं इस पर जांच जारी है-अमृत अभिजात हमारी टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है-एडीजी प्रवीण कुमार सरकारी और प्राइवेट सभी लोगों की जांच होगी-एडीजी प्रवीण कुमार मामले के तह तक जाकर दोषियों को खोजा जाएगा-एडीजी प्रवीण कुमार आगे ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो कार्रवाई होगी-एडीजी प्रवीण कुमार0
0
Report
र Raisinhangar ग्रामीण शिविर: कलेक्टर ने सुविधाओं की जाँच कर वितरण की सख्त निर्देश दिए
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर:- रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अमित यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सख्त निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पूनम चंद, तहसीलदार हर्षिता मिढ्ढा, विकास अधिकारी छगना राम सहित प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
ANTF ने केरल से 7 साल फरार इनामी तस्कर रंजीत दायमा को दबोचा
Jaipur, Rajasthan:केरल में छिपे 25 हजार के इनामी तस्कर को ANTF ने दबोचा 2500 किमी दूर चलाया ऑपरेशन 7 साल से फरार चल रहा था तस्कर रंजीत दायमा उर्फ रंजीत बंजारा ANTF ने “ऑपरेशन यमलकमली” चलाकर दबोचा तस्कर को आईजी ANTF विकास कुमार की मॉनिटरिंग में चलाया गया ऑपरेशन राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी रंजीत दायमा उर्फ रंजीत बंजारा को केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ANTF ने “ऑपरेशन यमलकमली” चलाया और करीब 2500 किलोमीटर दूर जाकर उसे उसकी छिपी हुई ठिकाने से दबोच लिया..ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले का रहने वाला रंजीत लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उस पर फलोदी पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था और पहचान छिपाने के लिए केरल में कंबल बेचने का काम कर रहा था,तस्कर रंजीत पढ़ा-लिखा नहीं होने के बावजूद कन्नड़, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाएं बोल लेता था। इसी वजह से वह स्थानीय लोगों के बीच आसानी से घुलमिल गया और खुद को मलयाली बताकर पुलिस से बचता रहा। ANTF ने इससे पहले उसके सहयोगी रमेश को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। रमेश से पूछताछ में रंजीत के केरल में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम केरल पहुंची और स्थानीय कारीगरों के वेश में कई दिनों तक निगरानी की। सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल पर कंबल बेचने के लिए पहाड़ी बस्तियों में जाता है। टीम ने ग्राहक बनकर उससे संपर्क किया और बातचीत के बहाने उसे अपने कब्जे में ले लिया।तस्कर ने ANTF को बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के बदले प्रति किलो 500 रुपये कमीशन लेता था। एक खेप में 100 से 500 किलो तक माल की खरीद-फरोख्त होने पर उसे 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती थी।0
0
Report
पटना में मंत्री ने निपटारे पर जोर दिया; 38 जिलों में दो-दो DCLR तैनाती
Patna, Bihar:बाइट - डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ========= पटना स्थित भाजपा कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर लगाया। शिविर में 100 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। मंत्री ने कहा कि कई गरीब लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार पटना आना पड़ता है, जबकि उनका समाधान जिला, अनुमंडल या अंचल स्तर पर ही हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता के उचित कार्यों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जनता परेशान होगी तो अधिकारियों को भी जवाबदेह होना पड़ेगा। भूमि विवादों के लगातार बने रहने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब तक जमीन रहेगी, तब तक उससे जुड़ी समस्याएं भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 100 वर्षों में भी जमीन संबंधी विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं होंगे, लेकिन सरकार का प्रयास है कि लोगों को समय पर न्याय और समाधान मिले। डॉ. जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य के सभी 38 जिलों के सदर अनुमंडलों में अब दो-दो DCLR तैनात किए जाएंगे, ताकि भूमि विवाद और न्यायालय से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि विवाद अपराध का एक बड़ा कारण है और सरकार इसे कम करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।0
0
Report
सूरजपुर डैम हादसे में एक शव बरामद, दो लापता; DDRF रेस्क्यू जारी
Surajpur, Chhattisgarh:डैम में नाव डूबने का मामला, तीन लापता ग्रामीणों में से एक ग्रामीण का शव बरामद, अभी भी दो ग्रामीण लापता, DDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी0
0
Report
Advertisement
सरगुजा में रेत माफिया के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में रेत माफिया का आतंक देखने को मिला है। जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन कर रेत परिवहन किया जा रहा था। जिसके खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई के दौरान रेत माफियाओं द्वारा खनिज विभाग कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस विभाग ने खनिज विभाग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। दरअसल कोरिया जिले में रेत घाट सहित वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए भाजपा नेता सहित तीन लोगों की जघन्य हत्या के बाद सरकार सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग के संचालक रजत बंसाल के निर्देशानुसार केंद्रीय खनिज विभाग की टीम द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान सरगुजा जिले के साकालो क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन की चार गाड़ियों को लेकर केंद्रीय खनिज विभाग की टीम जिला मुख्यालय अंबिकापुर ला रही थी। अंबिकापुर शहर के गांधी चौक पहुंचने के दौरान मौके पर वाहन मालिक पहुंचकर विवाद करने लगा और खनिज विभाग के एक कर्मचारी पर टिपर वाहन चढ़ते हुए मौके से फरार हो गए। इधर खनिज विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद इसकी शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने वाहन मालिक समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।0
0
Report
आगरा में बॉबी चौधरी के खिलाफ इंस्टाग्राम वीडियो के चलते केस दर्ज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर बॉबी चौधरी पर केस दर्ज वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी से ड्रेस दिलाने की मांग करता दिखा बुशर्ट, पैंट, जूते और चश्मा दिलाने की बात कहता सुनाई दिया मांग पूरी न होने पर पुलिस को धमकाने का आरोप पुलिस के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कट्टा यानि अवैध असलाह मिलने पर पुलिस की टांग में गोली मारने की बात भी कही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दर्ज किया मुकदमा राहुल उर्फ बॉबी चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का मामला वीडियो में गालियां भी है सुनकर लगाएं0
0
Report
पानीपत BLO घर-घर सर्वे के नाम पर केंद्र बुलाने से हंगामा, DC ने कड़ा निर्देश जारी
Panipat, Haryana:घर-घर सर्वे के आदेश फिर भी सेंटर पर बुलाए जा रहे मतदाता! नूरवाला में BLO की कार्यशैली पर उठे सवाल डीसी के सख्त निर्देशों के बावजूद बुजुर्गों और महिलाओं को लगवाए जा रहे चक्कर, लोगों ने जताई नाराजगी पानीपत, राकेश भयाना। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सभी बीएलओ (BLO) को घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करने और फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि कोई भी बीएलओ एक स्थान पर बैठकर सर्वे न करे। इसके बावजूद पानीपत के नूरवाला क्षेत्र में कुछ बीएलओ की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करने और जानकारी देने के बजाय लोगों को अपने निर्धारित केंद्रों पर बुला रहे हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और अनजान मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं थी और उन्हें बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्या बोले बीएलओ अजमेर पोसवाल गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नूरवाला में जेबीटी शिक्षक एवं बीएलओ अजमेर पोसवाल ने बताया कि SIR फॉर्म के तहत वर्ष 2002 के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म घर-घर भी वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को फोन के माध्यम से बुलाया जाता है और कई लोग स्वयं भी केंद्र पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल फॉर्मों की जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदाताओं ने सुनाई परेशानी स्थानीय निवासी राजकरण ने बताया कि उन्हें फोन कर फॉर्म लेने के लिए हरि सिंह चौक स्थित केंद्र पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि उनके घर पर कोई बीएलओ नहीं आया और उन्हें स्वयं जानकारी जुटानी पड़ी। वहीं मन्नी नामक युवक ने बताया कि उसे दोस्तों के माध्यम से फॉर्म की जानकारी मिली। उसके घर पर भी कोई बीएलओ नहीं पहुंचेा। फॉर्म में त्रुटि होने के कारण उसे दोबारा केंद्र पर आना पड़ा और आगे भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। डीसी ने दिए सख्त निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी मामला सामने आने के बाद उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सभी बीएलओ को दोबारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर ही सर्वे करें और एक स्थान पर बैठकर कार्य न करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद और आमजन भी इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें ताकि सभी मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। विशेष रूप से पानीपत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता होने के कारण उन्हें चिन्हित करने में चुनौतियां आ रहीं हैं। डीसी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बीएलओ निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस विषय को लेकर बेहद गंभीर है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाइट डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त बाइट अजमेर बीएलओ बाइट स्थानीय निवासी मुन्ना व राजकरण0
0
Report
Advertisement
पटना के कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट तेज, सुरक्षा मानकों पर जोर
Patna, Bihar:एंकर--लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के कोचिंग संस्थानों, बड़े शिक्षण केंद्रों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया। अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट, जिला अग्निशमन कमांडेंट रितेश कुमार पांडेय समेत विभाग के अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पटना जिले में 100 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जिनमें अधिकांश स्थानों पर आंशिक रूप से फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आग लगने का अधिक खतरा महसूस हो रहा है, वहां विशेष रूप से ऑडिट कराया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में खान ग्लोबल स्टडीज का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वहां कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक पैनल के नीचे सीटिंग अरेंजमेंट किया गया था, जबकि ओवरहेड वाटर टैंक, डाउन कमर सिस्टम, होज रील, फायर अलार्म और एग्जिट साइन जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। विभाग ने संस्थान प्रबंधन को जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके。0
0
Report
लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के मोहम्मद अम्मार की मौत: नम आंखों से सुपुर्द-ए-ख़ाक
Barabanki, Uttar Pradesh:लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग में बाराबंकी के एक परिवार ने अपने बेटे को खो दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद अम्मार को आज उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहम्मद अम्मार पुत्र मंसूर आलम लखनऊ में उसी भवन में ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे, जिसमें आग लगी थी। आग लगने के समय वह भवन के अंदर मौजूद थे और गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बड़े बेटे का जनाजा उठते देख पिता मंसूर आलम गहरे सदमे में थे। उन्होंने बताया कि अम्मार परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद थे। उनके विवाह की तैयारियां चल रही थीं और अगले वर्ष मार्च में बेटे और बेटी दोनों की शादी होनी थी। अम्मार के छोटे भाई उमर ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद उनके बड़े भाई सोमवार को काम पर गए थे। उमर ने बताया कि वह बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं और अम्मार उनकी पढ़ाई तथा अन्य जरूरतों में मदद करते थे। उन्होंने अपने भाई को पिता समान बताया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों के अनुसार, अम्मार मेहनती, मिलनसार और जिम्मेदार युवा थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।0
0
Report
बदरुद্দीन अजमल: भाजपा सरकार में मुसलमान ही सुरक्षित नहीं, लोकतंत्र पर प्रश्न
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल कहते हैं- जहां भी BJP की सरकार नहीं है, वहां मुसलमान सुरक्षित हैं। जहां BJP सरकार है, वहां मुसलमान 1% भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार को इस बात की चिंता होनी चाहिए कि अगर मुसलमान आबादी का 18% हैं और उस 18% को चोट पहुंचती है, तो क्या आप खुश होंगे? उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए, लेकिन वे अहंकार से भरे हुए हैं। यह ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ वाली बात है। यह लोकतंत्र नहीं है।0
0
Report
Advertisement
