Amroha- कलेक्ट्रेट पर गूंजा किसानों का हुंकार, भाकियू संयुक्त मोर्चा ने उठाई समस्याओं की आवाज
Amroha, Uttar Pradesh:किसानों की समस्याओं को लेकर आज अमरोहा कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन हुआ। किसानों ने छुट्टा पशुओं और बिजली से जुड़ी परेशानियों को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान नरेश चौधरी ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है। फसलें चौपट हो रही हैं, और प्रशासन इस ओर ध्यान देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने बिजली की समस्या को लेकर भी तीखा रुख अपनाया। चौधरी ने कहा, "गांवों में बिजली कटौती से किसान बेहाल हैं। सिंचाई के लिए समय पर बिजली न मिलना किसानों को बर्बादी की ओर धकेल रहा है।"
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर में भाजपा- कांग्रेस टकराव तेज, राजीव भवन घेराव और आरोपों पर जाँच मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर और ग्रामीण इकाइयों ने कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप बताए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यालय के भीतर भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पार्टी कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी की तथा बैनर, पोस्टर और तख्तियां लगाईं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर इस तरह प्रवेश कर हंगामा और नारेबाजी करना अनुचित है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।मदन नगर हिंसा बनाम विस्थापन: आदिवासियों के हक और प्रशासन के बीच जंग
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर का शांत मदन नगर गांव पिछले कुछ समय से हिंसा का पर्याय बन गया है, जमीन के सीने में दबे काले सोने को निकालने की तैयारी और उसी जमीन को अपनी मां मानकर सींचने वाले आदिवासी ग्रामीणों की आस्था के बीच बड़ा टकराव पैदा हो चुका है, एसईसीएल की प्रस्तावित महान-4 कोयला खदान को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है, यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल है, जहां के बाशिंदे अपनी सादगी, सीधेपन और बेहद शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहजता और शांति के लिए पहचानी जाने वाली यह जनजाति आखिर क्यों बार-बार हिंसक होने पर मजबूर हो रही है? धारदार हथियार, लाठियों की गूंज, खाकी पर हमले और प्रशासनिक दावों के बीच यह मामला अब गंभीर कानूनी और सामाजिक पेच में उलझ चुका है, जी मीडिया पहला चैनल है जो गांव में हुए हिंसा के बाद मदननगर पहुंचा है, जहां सभी चैनल इस गांव में जाने से डरते हैं वहां हम पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लिया, आखिर क्यों यहां के ग्रामीण बार बार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या है SECL और जिला प्रशासन का पक्ष, देखिए हमारी यह खास रिपोर्टग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
