icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow30 Sept 2024, 09:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल में टोल प्लाजा के पास रोड एक्सीडेंट, बेटे की मौत के बाद पिता का निधन

Karnal, Haryana:करनाल । नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल के पास हुए रोड एक्सीडेंट में बेटे की मौत के बाद घायल बाप की भी इलाज के दौरान जान चली गई । बुधवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ था । एक स्कूटी की टक्कर दो गाड़ियों से हो गई थी । स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था । हादसे का श्रीकर हुए दोनों पिता - पुत्र मेरठ के रहने वाले थे । वे मेरठ से करनाल किसी काम से आ रहे थे उसी समय ये हादसा हुआ । पुलिस ने एक गाड़ी कब्जे में ले ली है, वहीं दूसरी गाड़ी की तलाश अभी की जा रही है ।अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोहम्मद अर्श और मोहम्मद जफर की इस हादसे में जान गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धमतरी में दो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, पुलिस जांच शुरू

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला ग्राम बेलतरा खार के पास नहर का है, जहां नवागांव निवासी ऋषिकेश नेताम का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है ऋषिकेश नेताम 15 सितंबर को घर से नहाने के लिए निकला था. परिजनों के अनुसार, नहाने के दौरान वह नहर के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसी बीच 17 सितंबर को बेलतरा खार के पास नहर में युवक का शव दिखाई दिया. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही रूद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.
0
0
Report

मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला: महंगाई-ते Voice: बेरोजगारी पर बीजेपी पर निशाना, जानिए पूरा मामला

Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस ने सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.. गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि पहली बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है.. उन्होंने सवाल उठाया कि ग्राम पंचायत और जनपद पंचायतों में हो रहे आयोजनों के लिए क्या शासकीय राशि खर्च की जा रही है और इसका बजट में प्रावधान है या नहीं.. कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को घेरा.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने 36 लाख दीये जलाने के आयोजन पर सवालaghanते हुए कहा कि एक तरफ लोगों से खर्च कम करने की अपील की जा रही है, दूसरी ओर जन्मदिन आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं.. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया.. बाइट- धनेंद्र साहू, पूर्व पीसीसी चीफ बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख
0
0
Report

करनाल: विधायक जगमोहन आनंद को धमकी देने वाले गुलाब मेहला गिरफ्तार, 4 दिन रिमांड

Karnal, Haryana:करनाल । भाजपा विधायक जगमोहन आनन्द को धमकी देने वाले आरोपी पूर्व प्रिंसिपल गुलाब मेहला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है । देर रात पुलिस टीम आरोपी की मेडिकल जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची । आपको बता दे कि बीते दिनों करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले के चलते रोड समाज ने पुलिस ओर विधायक जगमोहन आनन्द के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था । रोड समाज ने जगमोहन आनंद पर एनकाउंटर के बारे में आरोप लगाए थे । इसी दौरान विधायक और उनके बेटे को पत्र के जरिए दी थी जान से मारने की धमकी मिली थी । विधायक की शिकायत पर इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कल गुलाब मेहला को की रोड समाज का व्यक्ति है उसे गिरफ्तार किया । आरोपी गुलाब ने पत्र के जरिए विधायक ओर उनके परिवार को गन्दी - गन्दी गालियां और अपशब्द भी कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का एरिया कमांडर बताया था । अब गुलाब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है । आज मेडिकल के लिए पुलिस गुलाब को अस्पताल में लेकर आई थी ।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के सादुलगंज क्लीनिक हंगामा: लैब रजिस्ट्रेशन और इलाज में लापरवाही की जांच शुरू

Bikaner, Rajasthan:सादुलगंज इलाके के एक क्लीनिक में हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर लोगों ने क्लीनिक में विरोध किया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध मौके पर पहुंचे और क्लीनिक से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की. जांच के दौरान क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन और आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन की पड़ताल की गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक क्लीनिक में मौजूद लैब के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जांच की जाएगी. लैब रजिस्ट्रेशन पर संबंधित विभाग से भी जवाब तलब किया जाएगा. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, क्लीनिक के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, लैब के संचालन और इलाज में लापरवाही के आरोप—सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
0
0
Report

गोविंद डोटासरा बोले बाड़ेबंदी के आरोप, दल-बदल रोकने कानून की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:सोशल मीडिया से गोविंद डोटासरा की बाइट लीजिये सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो भी खबर भी इस्तेमाल करें घनश्याम तिवाडी और अरूण चतुर्वेदी की बाइट रिकॉर्ड है कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि वो सत्ता का दुरूपयोग कर रही है तो बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की हार से उपजी हताशा करार दिया है इस बीच बीजेपी नेता अरूण चतुर्वेदी ने निकाय चुनावेां में भी दल बदल रोकने वाले कानून को लागू करने की मांग कर बड़ी बहस छेड़ दी है कहीं बाड़ों में बंद पार्षदों को ढूंढती पुलिस कहीं नामांकन के दौरान एक दूसरे पर भारी पड़ते गुट कहीं पर बाड़ेबंदी से तंग होकर धमकियां देती आवाजें कहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बिगड़ते सियासी बोल माहौल चुनावी है और लोकतंत्र की सेहत के लिए इस तरह के नजारे किसी भी सूरत में अच्छे नहीं कहे जा सकते शहरी निकायों के इस चुनाव में न दलबदल रोकने का कानून लागू है और न ही चुनाव जीतने के बाद जनता के प्रति किसी तरह की जवाबदेही पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सरकार पर हमलावर हैं सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के खुलकर आरोप लगा रहे हैं यहाँ तक की पुलिस महानिदेशक तक को भी नहीं बख्श रहे बाइट गोविंद डोटासरा पीसीसी चीफ डोटासरा पुलिस पर कांग्रेस पार्षदों को डराने धमकाने से लेकर बाड़ेबंदी में घुसने तक के आरोप लगा रहे हैं यहाँ तक कह रहे हैं कि सरकार बदलने पर उन अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा जो बीजेपी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के पार्षदों को डराने धमकाने में जुटे हैं डोटासरा के इन बयानों पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है मोर्चा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और घनश्याम तिवाड़ी जैसे दिग्गजों ने संभाला चतुर्वेदी बोले कांग्रेस को जनता ने बुरी तरह नकार दिया है भजनलाल सरकार के पक्ष में जनता ने जनादेश दिया है कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके तो घनश्याम तिवाड़ी ने इसे कांग्रेस की हार की हताशा करार दिया बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद वीओ अरूण चतुर्वेदी ने तो शहरी निकायों में दल बदल की रोकथाम के लिए कानून लागू करने तक की मांग की चतुर्वेदी बोले वक्त आ गया है जब इस पर गंभीरता से विचार किया जाये तो घनश्याम तिवाड़ी ने भी इसका खुलकर समर्थन किया तिवाड़ी बोले जो उम्मीदवार जिस पार्टी से जीता है वो उसी में बना रहना चाहिए लेकिन निर्दलीय जीते हुए पार्षदों को किसी एक पार्टी में शामिल होने के लिए सप्ताह भर का वक्त दिया जाना चाहिए उन्होंने इसके लिए राज्यसभा की मौजूदा व्यवस्था का भी हवाला दिया बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग बाइट घनश्याम तिवाड़ी वरिष्ठ नेता भाजपा वीओ बहरहाल पार्षदों की छीनाझपटी के बीच बीजेपी के लिए भीलवाड़ा से पहली खुशखबरी आई जहां उनके मेयर प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई जिन निकायों में वोट डलेंगे उनमें से कई जगह बेहतर स्थिति में होने के बावजूद कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों का भी समाधान नहीं ढूंढ पाई है कई जगह परिवारवाद ने बेड़ा गर्क कर रखा है तो कहीं पर निर्दलीयों का साथ सरकार के साथ हो जाने से कांग्रेस बैकफुट पर है बीजेपी इस मौके का भरपूर फायदा उठाकर अधिकांश जगहों पर पार्टी का परचम फहराने को बेताब दिखाई दे रही है
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में एक महीने का रक्तदान अभियान जीवन बचाने की पहल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में एक महीने का विकसित भारत जन-सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शुरू हो गया। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने किशनपोल स्थित सैटेलाइट अस्पताल पहुंचकर खुद रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से भी साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान जिलेभर में रक्तदान शिविर लगाने के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। खास बात यह है कि अभियान के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला और जिला अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज से जुड़े ब्लड सेंटरों तथा अन्य ब्लड सेंटरों पर लोगों को ब्लड ग्रुप जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां लोगों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने और नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सरकारी और निजी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों तथा ब्लड सेंटरों में विशेष गतिविधियां होंगी। इनमें युवाओं और पहली बार रक्तदान करने वालों की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर रहेगा। सामुदायिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन दे सकता है। इसलिए स्वस्थ और पात्र लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ब्लॉक और जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों के सहयोग से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अभियान की थीम ‘मानवता की एक बूंद, रक्त दें, जीवन बचाएं’ रखी गई है। अभियान की शुरुआत के दौरान संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत और ओलंपियन गोपाल सैनी सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में गणेशोत्सव: भक्तों की भीड़ से महाआरती धूम मचाई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मोड़ के बालाजी स्थित गणेश पांडाल में गणपति भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडाल में पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल-ताशों की गूंज के बीच भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन को लेकर पांडाल में विशेष सजावट की गई है। गणेशोत्सव के चलते शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के BLO सुपरवाइजरों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की तीन सूत्री मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) बीएलओ सुपरवाइजरों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने एडीएम से की मांग हनुमानगढ़ में बीएलओ सुपरवाइजरों को आगामी पंचायत एवं अन्य चुनावों में ड्यूटी नहीं लगाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उपशाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बीएलओ सुपरवाइजर वर्षभर निर्वाचन संबंधी कार्य करते हैं। ऐसे में आगामी पंचायत एवं अन्य चुनावों में उनकी ड्यूटी चुनाव पार्टी में नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य 14 जून 2026 को पूर्ण हो चुका है, लेकिन कार्य करने वाले शिक्षक कार्मिकों के खातों में अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी मांग रखी कि यदि किसी परीक्षा का आयोजन दो पारियों में होता है तो दोनों पारियों में अलग-अलग कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top