Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

Amroha - संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव

Jan 09, 2025 10:17:36
Amroha, Uttar Pradesh

अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में तिगरी गंगा किनारे एक युवती की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को गंगा से निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर रखवाया है। पुलिस के अनुसार, युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसका सर नहीं मिल सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की कहीं और हत्या करके शव को बोरे में बंद कर गंगा में फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है और युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है ।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Feb 05, 2026 08:35:44
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह जिले के पिरटांड प्रखंड के हरलाडीह के एक गांव में बीते 25 जनवरी की रात जतरा मेला देख कर लौट रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस कांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) पे. मोहन मुर्मू ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओपी (खुखरा), जिला गिरिडीह, रविलाल टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे. नासीर टुडू ग्राम मंझलाडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह व संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) पे सुखदेव टुडू ग्राम मछियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद और सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० जयराम टुडू ग्राम मछियारा, थाना मनियાડીह, जिला धनबाद शामिल हैं। इन चारों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन और जींस पेंट बरामद किया गया है। इस बाबत एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड सं0 02/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 70 (2)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 6/10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया। काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, रांची एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 05, 2026 08:34:35
Bihar:समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत में बीती रात भीषण आगलगी से छह घर जलकर राख हो गया. अचानक गैस सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग ने कुछ ही पलों में छह घरों को अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि लोगों को संभलने और सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका. देखते ही देखते पूरा घर आग के आगोश में समा गया और कुछ ही क्षणों में सब कुछ जलकर खाक हो गया. ग्रामीणों ने आगलगी की सूचना अग्निशमन की टीम को दी सूचना पर पहुंची वारिसनगर फायर ब्रिगेड की दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जल गया, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की क्षति हुई है. जिसमें दो मोटरसाइकिल ,घर में रखा अनाज , जेबर और लाखों रुपया केस जलकर राख हो गया .
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 08:34:11
Parashurampuri, Uttar Pradesh:जलालाबाद में नोटिस की अंतिम डेट 5 तारीख को लेकर खंड शिक्षा कार्यालय के सभागार में नोटिस लेकर पहुंचे ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ AERO की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने लगाया आरोप जलालाबाद के खंड शिक्षा कार्यालय के सवा गार में एस आई आर को लेकर कर्मचारी बैठे हुए हैं ग्रामीण क्षेत्र से अधिक संख्या में आए ग्रामीण नोटिस लेकर भीड़ को देख कर AERO कुर्सी से हुए नदारत ग्रामीण जनता परेशान ग्रामीण क्षेत्र के बूथ गोरा महुआ गार्ड और खाखुड़ी,ठिगरी,कोयला ज्ञानपुर,कोला,कोठा मनझा,कसारी,दुर्गा मढैया ,नूरपुर, कटारिया, एलम नगर,रौली बौरी, अल्लाह दादपुर बिहार ए नला नोंगमा,गुनारा, लगभग 40 बूथों के लोग एस आई आर के नोटिस को लेकर विकास कार्यालय जलालाबाद पहुंचे हैं, अजीत प्रताप सिंह AERO, और AERO ज्ञानेंद्र शर्मा, ने बताय एस आई आर की तारीख बढ़ा दी गई है जिन लोगों के 2003 की लिस्ट में नाम नहीं है उन लोगों को नोटिस भेजा गया है नोटिस का आज निस्तारण किया जा रहा है उसी को लेकर यह भारी भीड़ है, नहीं ग्रामीणों के लगाए हुए आरोपी के बारे में उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा और बताया कि भारी भीड़ है जिसके चलते धक्का मुक्ति हो रही है जिस काम करने में बाधा उत्पन्न हो रही है, इस दौरान धनंजय त्रिवेदी कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम,सहयोगी,नीरज कुमार,BLO स्वर्ण सिंह शायद आने लोग फिर से संबंधित नोटिस ओं का निशान करने के लिए कार्य कर रहे हैं जिसमें ग्रामीण दुर्गेश ,विवेक ,जयवीर ,कमलेश, रनधीर , केशपाल,गौरव, सहित लगभग लगभग 100 लोगों से अधिक की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद हैं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 05, 2026 08:34:03
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बमीठा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी अगम जैन के निर्देशन पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बमीठा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव स्थित गौशाला के पास दबिश दी। वहां स्कूटी पर सवार टपरियन निवासी देवकरण उर्फ कुशमारिया को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। SDOP ने बताया कि जब्त गांजे और स्कूटी की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 05, 2026 08:33:48
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन विभाग की भूमि में कब्जा करने के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे 14 लोग जंगल विभाग के दस्ते ने गिरफ्तार किया है, सुकमा जिले के कूकानार इलाके से आए 14 आरोपियों द्वारा माचकोट क्षेत्र की वनभूमि को खंडित कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था, वन अमले को जैसे ही इसकी भनक लगी वन विभाग ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की, वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनयम 1927, एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर लिया है, फिलहाल वन विभाग ने सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 05, 2026 08:33:26
Chittorgarh, Rajasthan:प्रदेश में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाता नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है.. आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दु और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.. कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि राज्य सरकार के एक और विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है.. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है.. सुबोध हरितवाल ने बताया कि 10 फरवरी को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई.. इस आयोजन के लिए न तो कोई निविदा आमंत्रित की गई और न ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, जबकि नियमों के तहत CSIDC द्वारा टेंडर जारी किया जाना चाहिए था.. उन्होंने इसे “जंबूरी भ्रष्टाचार 2.0” करार देते हुए कहा कि 4 फरवरी को सिर्फ 5 कंपनियों को आमंत्रित किया गया और उन्हें 24 घंटे के भीतर डिजाइन प्रेजेंटेशन के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए.. कांग्रेस ने सवाल उठाया कि ऐसा कौन-सा ड्रॉइंग और डिजाइन लेआउट है जो पहले से ही पास हो चुका है? जब टेंडर ही नहीं हुआ, तो साइंस कॉलेज मैदान में काम कैसे शुरू हो गया? सुबोध हरितवाल ने दावा किया कि इस आयोजन में 5 करोड़ रुपये से अधिक का काम किया जाना है और पूछा कि क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है? कांग्रेस ने प्रशासन से यह भी सवाल किया कि क्या साइंस कॉलेज मैदान को पहले से ही वर्क ऑर्डर दे दिया गया था? प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री का पूरा विभाग इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 05, 2026 08:32:32
Krishnanagar, West Bengal:বকসার জঙ্গলে বাঘ দের জন্য 30টি হরিণ নদীয়ার বেথুয়াডহুরী ফরেস্ট থেকে,তাই আজ থেকে 15 তারিখ বন্ধ সাধারণ পর্যটক দের জন্য。 নদীয়া মুর্শিদাবাদ জোনের নদীয়ার বেথুয়াডহুরী ফরেস্ট পর্যটক দের জন্য আজ 5ই ফেব্রুয়ারি থেকে 15ই ফেব্রুয়ারি বন্ধের নোটিশ পড়লো আজ। অনেক পর্যটক ফিরে যাচ্ছে, ফরেস্ট বন্ধের কারণ আমি সূত্র মারফত জানালেও নদীয়া মুর্শিদাবাদ জোনের বনবিভাগের আধিকারিক,(DFO),এবং বিট অফিসার কোনো রকম ক্যামেরায় বক্তব্য না দিলেও DFO মৃদুল কুমার জানান আমাকে, এই ফরেস্টে আছে অনেক হরিণ, তার মধ্যে 30 টি হরিণ ধরে বকসার জঙ্গলে ছাড়া হবে, বকসার জঙ্গলে রয়েছে অনেক বাঘ,সেই সব বাঘ দের সুস্থ রাখতে শরীর ঠিক রাখতে এই উদ্যোগ, বাঘ হরিণ তাড়িয়ে ধরবে জঙ্গলে,এবং খাবে,তাতে বাঘের চেহারা ভালো থাকবে সুস্থ থাকবে। 2022 সালেও পাঠানো হয়েছিল এই বেথুয়াডহুরী ফরেস্ট থেকে হরিণ, 2026 এ আবার পাঠানো হবে, নদীয়া ব বেথুয়াডহুরী ফরেস্ট এর জঙ্গল থেকে হরিণ ধরা হবে তাই ফরেস্ট সাধারণ মানুষের জন্য 10 দিন বন্ধ আজ থেকে। সম্ভবত 15 তারিখ 30টি হরিণ প্যাক করে নিয়ে যাওয়া হবে বকসার জঙ্গলে। বাইট ফরেস্টে এসে ঢুকতে না পারা নিরাস পর্যটকরা
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 05, 2026 08:32:15
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई। 21 मकानों को निगम ने चिन्हित किया। इंदौर में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाएं जिसमें रावजी बाजार क्षेत्र में करीब 21 मकान को निगम ने चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया। निगम अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रावजी बाजार क्षेत्र के करीब 21 मकान को चिन्हित किया गया जहां घर के बाहर नाले पर अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसे लेकर नगर निगम का रिमूवल हमला पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई इस दौरान बड़ी संख्या में रिमूवल टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं निगम की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने स्वयं भी घरों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top