Back
Amroha244221blurImage

Amroha: BJP नेता पिंटू भाटी का स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप, CMO से भिड़े

Vineet Kumar Agarwal
May 14, 2025 15:42:44
Amroha, Uttar Pradesh

अमरोहा में बीजेपी नेता पिंटू भाटी ने स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटी ने अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब्स और झोलाछाप डॉक्टरों से करोड़ों की अवैध वसूली का दावा किया। विवाद तब बढ़ा जब CMO सत्यपाल सिंह ने भाटी के अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|