244221
अमरोहा में अंबेडकर युवक संघ का जुलूस, आरक्षण बचाने और जातीय जनगणना की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले के नगरपालिका परिषद गजरौला में अंबेडकर युवक संघ के बैनर तले अनुसूचित जाति के लोगों ने जुलूस निकाला। इस जुलूस में आरक्षण बचाने, जातीय जनगणना करने और कोटे में कोटा लागू न करने की मांग के साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए गए। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर: थाने के गेट पर पति की पिटाई का वीडियो वायरल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना के गेट के पास एक पति को उसकी पत्नी को लेने के लिए ससुराल वालों ने मारपीट किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई हो रही है और यह सब थाना गेट के सामने हुआ। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गेट का है, जहां एक व्यक्ति को सरेआम पिटाई करने का वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है कि पिटाई खाने वाला व्यक्ति करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी पत्नी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महबल की रहने वाली है और उससे पूर्व से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद पत्नी ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, लेकिन आज पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने बेटी को उसके पति के साथ जाने से मना कर दिया; पति आगबबूला हो गया और कहा थाना पर जाकर लिख दें कि हमसे इसका मतलब नहीं है। फिर सभी लोग थाना के गेट पर पहुंचे और उसी समय विवाद हुआ कि लोगों ने मिलकर चप्पलों से पिटाई कर दी; उसका वीडियो वहीं खड़े किसी ने बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही थाना बुलाया गया और आवेदन लेने की बात कही गई, पर कोई आवेदन नहीं दिया गया और कहा गया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।0
0
Report
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन: मानदेय और स्थायी दर्जे की माँगें
Jaipur, Rajasthan:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने, स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने कई मांगो को लेकर प्रदर्शन, SDM, DSP व आंगनबाड़ी के उपनिदेशक पहुंचे मौके पर, जिला कलेक्टर को कार्यकर्ताओं को सौंपा ज्ञापन। एंकर - कोटपूतली, जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सोमवार को विराटनगर ब्लॉक से पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से कम मानदेय में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर उपखंड अधिकारी, डीएसपी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。 बाइट - 1- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता0
0
Report
NH-34 के ओवरहाइट ट्रक से घंटों का जाम, पुलिस ने हटाया ट्रक
Surajpur, Chhattisgarh:NH-34 के रेलवे फाटक पर ओवरहाइट फंसा ट्रक। ट्रक फंसने से NH-34 पर कई किलोमीटर लंबा जाम। करीब 2 घंटे तक Highway पर थमी वाहनों की रफ्तार। सैकड़ों वाहन और यात्रि जाम में फंसे, लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसा ट्रक हटाया। 2 घंटे बाद यातायात बहाल हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरहाइट ट्रक की लापरवाही से हाईवे ट्रैफिक ठप रहा। जयनगर रेलवे फाटक की घटना0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में AC आउटडोर यूनिट ब्लास्ट, मकान में आग लग गई; दमकल ने काबू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग AC के आउटडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से लगी मकान में आग आउटडोर में ज्यादा लोड होने के चलते हुआ ब्लास्ट AC ब्लास्ट से पूरे मकान में फैली आग आग की सूचना पर नगर निगम का दमकल विभाग मौके पर पहुँचा दो गाड़ी दमकल पानी फैक कर आग पर पाया काबू गोला का मन्दिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार की घटना0
0
Report
बस्सी में अवैध खनन रोकथाम अभियान सफल, एक माह की निरंतर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:बस्सी में अवैध खनन के खिलाफ खान विभाग का बड़ा अभियान सफल रहा। हरड़ी, हरध्यानपुरा, घाटा, कुठाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन पर लगी रोक। 13 जून से चल रहे विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान का एक माह पूरा हुआ। लगातार गश्त, निगरानी और संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन हुआ बंद। विभाग ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई। खान विभाग के अधीक्षण खनि अभियंता श्याम कापड़ी ने बताया कि 13 जून से बस्सी क्षेत्र में विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान लगातार निगराणी, नियमित गश्त, संयुक्त कार्रवाई और सख्त प्रवर्तन किया गया, जिसके चलते हरड़ा, हरध्यानपुरा, घाटा, कुठाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं। विभागीय टीम क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि दोबारा अवैध खनन शुरू न हो सके। खनि अभियंता श्याम कापड़ी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
किशनगंज के पुराना खगड़ा में स्प्रे से बेहोश कर लाखों के आभूषण चोरी
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा में बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रही महिलाओं पर स्प्रे से बेहोश कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा लिए। घटना उस वक्त की है जब घर में लड़के की शादी थी और घर के सभी लोग बारात में पूर्णिया गये हुये थे। पूरा इलाका दहशत में है। गृह स्वामी विजय देव ने बताया कि परिवार के अधिकांश सदस्य बारात में शामिल थे और घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। बदमाशों ने घर में घुसकर स्प्रे कर महिलाओं को बेहोश किया, फिर अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर भाग गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच से एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सामने आई है; फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा。0
0
Report
Advertisement
एक्सप्लेनर वीडियो: कैसे यह चार मिनट में सब कुछ समझाता है
Raipur, Chhattisgarh:एक्सप्लेनर वीडियो- करीब 4 मिनट का वीडियो है0
0
Report
स्कूल में टीचर की बेरहमी: छात्रा पिटाई मामला वायरल, परिजनों ने प्रशासन से शिकायत
Barh, Bihar:अथमलगोला प्रखंड में करजान पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूर्यपूरा में एक शिक्षक ने तृतीय वर्ग की एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा साक्षी ने बताया कि उसका रॉल नंबर 18 है, जबकि क्लास की किसी और छात्रा ने अपना रॉल नंबर 18 बता दिया, जिससे शिक्षक अमित कुमार नाराज हो गए। उन्होंने क्लास में ही साक्षी की जमकर पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। छात्रा जब घर पहुंची, तब उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन बच्ची की पीठ पर लाल निशान देखकर भड़क गए और स्कूल में शिक्षक अमित कुमार से मिलने का प्रयास किया। लेकिन स्कूल में उन्हें शिक्षक अमित कुमार से नहीं मिलने दिया गया। अब छात्र के परिजन पर इस मामले को दबाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।0
0
Report
बिहार में डबल इंजन सरकार के फिर से सत्ता का दावा, मंगल पांडे ने बड़ी जीत की उम्मीद जताई
Patna, Bihar:बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी मंगल पांडे ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए बाकी पूर्व चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है मंगल पांडे ने कहा कि पहले की तुलना में इस बार की जीत और बड़ी होगी क्योंकि बाकी पर की जनता यह जानती है कि नितिन नवीन के कार्यकाल में किस मजबूती और तेजी से बांकीपुर का विकास हुआ है और इस बार बिहार में डबल इंजन की सरकार है जनता का पूरा विश्वास और सरोकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के साथ है.0
0
Report
Advertisement
धनबाद चिरागोड़ा श्मशान रोड पर लुटेरों ने 60 वर्षीय महिला से चेन छीन ली
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद चिरागोड़ा श्मशान रोड पर लुटेरों ने 60 वर्षीय महिला से चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना चिरागोड़ा श्मशान रोड की है। पीड़िता ललिता ठाकुर ने बताया कि वह मंदिर जा रही थीं। बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन दोनों तेजी से भाग निकले। उनके अनुसार दोनों युवक देखने में अच्छे घर-परिवार के लग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस श्मशान रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।0
0
Report
पत्नी की नाक काटने वाले पति का शव नहर से बरामद।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पढुवा थाना इलाके में पति द्वारा पत्नी की नाक काटने वाले पति का शव नहर से बरामद किया गया है। घटना के बाद पति बहुत आहत था क्योंकि बदले में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मृतक श्रवण की बहन की नाक काटकर बदला लिया गया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।0
0
Report
रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल
Ranchi, Jharkhand:रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा। जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है। रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि नाबालिग के द्वारा दिया जानेवाला बयान अब भी पुलिस के लिए असंमजस भरा है क्योंकि बच्ची लगातार अपना बयान दर से बदल रही है। हालांकि अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने गई थी इसी दरम्यान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया वही उसके साथ उसकी सहेली भी थी जिसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास हुआ था लेकिन आरोपी अपने नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो सके।0
0
Report
Advertisement
पंजाब चुनाव राहुल गांधी के चेहरे पर, जीत के बाद मुख्यमंत्री भी वही
Raipur, Chhattisgarh:पंजाब चुनाव में फेस और मुख्यमंत्री फेस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बयान दिया है. बघेल ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ेगी, वहीं जीत के बाद मुख्यमंत्री पंजाब का ही कोई नेता बनेगा0
0
Report
दीया कुमारी ने जयपुर विरासत म्यूजियम विकास समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विरासत म्यूजियम के विकास कार्य का निरीक्षण। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विरासत का निरीक्षण किया। गुणवत्त्ता और तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। किशनपोल बाजार स्थित विरासत म्यूजियम का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने म्यूजियम में चल रहे संरक्षण, जीर्णोद्धार और प्रदर्शनी विकास कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों, ऐतिहासिक कलाकृतियों के संरक्षण, आधुनिक डिस्प्ले सिस्टम और पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि जयपुर और राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे ऐसा स्वरूप दिया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध विरासत का परिचय मिल सके। बाइट- दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान0
0
Report
जयपुर से रामेश्वरम की पहली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन रवाना
Jaipur, Rajasthan:Anchor-जिंदगी की लंबी जिम्मेदारियों के बाद अब बारी है आस्था की यात्रा की...राजस्थान के सैकड़ों बुजुर्गों का वर्षों पुराना सपना आज पटरियों पर दौड़ पड़ा। जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरै के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 की पहली स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। भजनों, जयकारों और भावुक विदाई के बीच बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी ने इस पल को खास बना दिया। देखिए, आस्था और सम्मान से भरी इस यात्रा की शुरुआत पर खास रिपोर्ट।देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने यात्रियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि रामेश्वरम का बुलावा हर किसी को नहीं मिलता और यह ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने यात्रियों से राजस्थान की खुशहाली, अच्छी बारिश, समृद्धि और देश की उन्नति के लिए भी Prarthana करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्वयं अभी तक रामेश्वरम दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन बुजुर्गों को यह अवसर मिलना उनके लिए खुशी की बात है। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन 15 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी। वहां एक दिन प्रवास के बाद श्रद्धालु मदुरै पहुंचकर प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे और 20 जुलाई को जयपुर लौटेंगे। योजना का दायरा केवल रेल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। देवस्थान मंत्री ने नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए हवाई तीर्थ यात्रा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। 20 जुलाई से 22 सितंबर तक प्रतिदिन 44 वरिष्ठ नागरिक दिल्ली से काठमांडू भेजे जाएंगे। इस चरण में कुल 2860 श्रद्धालु पशुपतिनाथ के दर्शन करेंगे, जबकि शेष यात्राएं दिसंबर में आयोजित होंगी। बहरहाल, राजस्थान सरकार की यह योजना उन बुजुर्गों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से जीवनभर अपने पसंदीदा तीर्थस्थलों तक नहीं पहुंच सके। सोमवार को रवाना हुई पहली ट्रेन ने ऐसे हजारों सपनों को नई उड़ान दे दी। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
