पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार
Pachehri, Uttar Pradesh:अमेठी में निर्माणाधीन मकानों से सरिया चोरी कर कबाड़ी के पास बेचनेवाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना गौरीगंज के पुरवा गांव की है, जहां पर चोर 28 जुलाई की रात को सरिया चुरा रहे थे। एक ग्रामीण ने चोरों को भागते हुए देखा और तत्काल ग्रामीणों को सूचित की, जिनकी मदद से चोरों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से चोरी की सरिया और कुछ रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए दो चोरों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब चोरों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
