Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227409

अमेठी मै ग्राम प्रधान पर आरोप की जांच 13 महीने से लंबित

Jul 29, 2024 15:54:25
Raj Garh, Uttar Pradesh

अमेठी के जामों ब्लॉक के कटारी ग्राम सभा में महिला ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की जांच 13 महीने से लंबित है। प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार निलंबित होने से गांव में विकास कार्य और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। ग्राम सभा के लगभग एक दर्जन सदस्यों ने प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि या तो जांच पूरी कर प्रधान को अधिकार लौटाए जाएं, या फिर त्रिस्तरीय पंचायत समिति को भंग कर उपचुनाव कराया जाए। ग्रामीणों को एक वर्ष से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSunny Kumar
Feb 25, 2026 04:47:42
Patna, Bihar: उद्योग के क्षेत्र में बिहार में लगातार काम हो रहा है ऐसे में कई स्टील कंपनी ने बिहार में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की रुचि दिखाई और बिहार सरकार के उद्योग मंत्री से मुलाकात भी की है बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में हम लोग लगातार काम कर रहे हैं और ऐसे में श्याम स्टील ने पहले घोषणा की और अब सुपर शक्ति और मगध स्टील के साथ गुजरात की कई कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है.... वहीं गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि सीमावर्ती इलाके में गृह मंत्री जी का दौरा होने वाला है और तीन दिवसीय इस दौर में मुख्य रूप से वाइब्रेट विलेज सहित सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा की समीक्षा भी वह करेंगे...बांग्लादेश और नेपाल से सटे हुए इलाकों का दौरा करेंगे और सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा बैठक होगी...
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 25, 2026 04:47:13
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Feb 25, 2026 04:46:58
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली को मिली बड़ी सौगात: भोपाल–धनबाद एवं भोपाल–चोपन नई ट्रेनों का शुभारंभ, अब प्रतिदिन मिलेगी राजधानी जाने की सुविधा भोपाल से चलकर पहली बार सिंगरौली पहुंची इस ट्रेन में सवार होकर आए सीधी-सिंगरौली के सांसद ने बरगवां में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। गाड़ी संख्या 11631/62 भोपाल––भोपाल एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) तथा गाड़ी संख्या 11633/34 भोपाल––भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के संचालन से विंध्य एवं पूर्वी मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से सीधी, सिंगरौली, चितरंगी एवं ब्यौहारी क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है, जिससे उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुगम हो जाएगी। नई ट्रेनों के शुभारंभ से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया और जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बाइट–1: , सांसद, सीधी-सिंगरौली बाइट–2: सुंदर लाल शाह, जिलाध्यक्ष, भाजपा सिंगरौली बाइट–3: सहायक चालक, भोपाल–सिंगरौली ट्रेन
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 25, 2026 04:46:47
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिक्ख धर्म को छोड़कर कुछ साल पहले दूसरे धर्म को अपनाने वाले 2 परिवारों ने आज सुपेला गुरुद्वारा में सिक्ख समाज के सामाजिक गणों के बीच घर वापसी की है जिसमें चार पुरुषों के साथ दो महिलाएं शामिल है. छत्तीसगढ़ सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में दो परिवारों में घर वापसी की है. दोनों सिक्ख परिवार पिछले कुछ साल पहले किसी कारणवश लालच में आकर दूसरे धर्म में प्रवेश कर गए थे लेकिन लम्बे समय तक दूसरे धर्म मे रहने के बाद आज सभी ने मूल धर्म सिक्ख समाज में वापसी की गई उन्हें बकायदा सिक्ख धर्म के नियमो का पालन करते हुए वापस सिक्ख धर्म में मिलाया गया. वही सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी कारण वश सिक्ख धर्म के कई लोग अन्य धर्मों में प्रवेश कर रहे हैं ऐसे लोग छत्तीसगढ़ सिख युद्ध सेवा समिति से संपर्क कर रहे हैं और वे सभी घर वापसी करना चाहते हैं. इतना ही नहीं ऐसे धर्म परिवर्तन करने के बाद अब घर वापसी करने वाले परिवारों का छत्तीसगढ़ यूथ सिक्ख सेवा समिति पूरी तरह से ख्याल रखेगी तथा उन्हें आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर मदद भी करेगी. वहीं इंद्रजीत सिंह ने यह भी कहा कि सिक्ख समाज के अलावा सर्व समाज को कोई भी व्यक्ति जो किसी कारण से अपने धर्म से भटक कर दूसरे धर्म में चले गए हो यदि वह अपने मूल रूप से वापसी करना चाहते हैं तो उसके लिए सर्व कल्याण समाज समिति हमेशा तैयार और तत्पर है आने वाले समय में और भी लोग सिक्ख धर्म में वापसी करेंगे. मनजीत सिंह के घर वापसी करने वाले व्यक्ति ने कहा कि किसी कारण वश लालच में आकर चार साल पहले दूसरे धर्म में चले गए थे लेकिन आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि अपने मूल धर्म में वापसी करनी चाहिए उसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मूल धर्म में आज वापसी की है और छत्तीसगढ़ यूथ सिख सेवा समिति का उन्होंने धन्यवाद भी ज्ञापित किया.
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 25, 2026 04:37:01
Jamui, Bihar:जमुई दो दशकों से बिहार की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री Nitish Kumar लगातार सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की बात करते रहे हैं। लेकिन अब एक मामला सामने आया है जिसने सुशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड के बीडीओ प्रेम प्रकाश ने अपने पद का दुरुपयोग करके सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अपने ही निजी चालक से करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। मामला तब का बताया जा रहा है जब प्रेम प्रकाश बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में बीडीओ पद पर कार्यरत थे। पीड़ित अशोक कुमार, जो कटोरिया थाना क्षेत्र के दुधिझरना गांव के निवासी हैं, उस समय उनके वाहन चालक थे। अशोक ने आरोप लगाया कि उन्हें संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत राजकीय संस्कृत विद्यालय में शिक्षक पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया गया और इसके एवज में पांच लाख रुपये मांगे गए। पीड़ित के अनुसार, बीडीओ ने वाट्सऐप के जरिए मनीष कुमार सिंह के नाम से ICICI बैंक खाते का नंबर भेजा और किश्तों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। अशोक का दावा है कि उन्होंने लेनदेन से जुड़े बैंक स्टेटमेंट और स्क्रीनशॉट प्रशासन को सौंप दिए हैं। रकम देने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। उल्टा नौकरी से हटाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। अशोक का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से कर्ज में डूबे हुए हैं और दर-दर भटक रहे हैं। अब उन्होंने जमुई के जिला पदाधिकारी और एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी पक्ष का जवाब: बीडीओ प्रेम प्रकाश ने ठगी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह निजी लेनदेन का मामला है और पैसा किसी तीसरे व्यक्ति को दिया गया था, जिसे वापस कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चालक को कार्यालय गोपनीयता भंग करने के कारण हटाया गया था, इसलिए वह दुर्भावना से आरोप लगा रहा है। वहीं मनीष कुमार सिंह ने स्वीकार किया है कि रकम उनके खाते में आई थी और यह बीडीओ की जानकारी में था, लेकिन उन्होंने अपने पद के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी, पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया है। ट्रांसफर के बाद मामले में गर्माहट बढ़ी है और अब पीड़ित चालक ने जमुई में प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने एसपी से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कराने और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है। उनका दावा है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार में एक गरीब चालक को कब तक न्याय मिल पाता है या वह यूं ही ठोकरें खाने को मजबूर रहेगा। फिलहाल मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और सभी की नजर कार्रवाई पर टिकी है.
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 25, 2026 04:36:28
Pakur, Jharkhand:पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड के बीच नवीनगर स्टेशन के समीप रात एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी और उनके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई...तीनों की जान वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर हो गई...पाकुड़ में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई...मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा बच्चा शामिल हैं...ये घटना पाकुड़ नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुई...मृतकों की पहचान चंदन सरदार, उनकी पत्नी रूम्पा सरदार और उनकी छोटी बेटी के रूप में हुई है...ये सभी पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कालीतल्ला मोहल्ले के निवासी थे...घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में ले लिया...जानकारी के अनुसार, चंदन सरदार अपनी पत्नी और बच्ची के साथ अपनी बहन के घर गए हुए थे...वहां से लौटते समय नगरनबी के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वे 22302 वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई...जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर आउट पोस्ट पहुंचाया...घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी आउट पोस्ट पहुंचे और घटना की जानकारी ली...परिजनों ने बताया कि चंदन सरदार का एक 8 वर्षीय बच्चा घर पर था...जीआरपी आउट पोस्ट में तैनात एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्हें नगरनबी रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 145/38, 145/40 के पास न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली थी... घटनास्थल पर पहुंचने पर रेलवे ट्रैक और आसपास एक महिला, पुरुष और बच्ची के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले...उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा...
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 25, 2026 04:35:59
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रमकंडा के कसमार गांव में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर के खेत से मिला शव। जाँच मे जुटी पुलिस। गढ़वा जिले के रामकांडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी गिरजा सिंह की पुत्री का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक शाम गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही थी। वह 4–5 वर्ष के दो छोटे बच्चों के साथ घर की ओर आ रही थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंची। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने बैठक कर खोजबीन की, इसी दौरान अरहर के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ। शव के गले पर निशान पाए गए हैं। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 25, 2026 04:33:56
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 25, 2026 04:32:26
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर के रामलीला मैदान, डूंगरपाड़ा और 72 सीढ़ी स्कूल क्षेत्र में देर रात लेपर्ड की चहलकदमी देखी जा रही है। क्षेत्र के लोगों में दहशत है और वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की जा रही है। बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में इसी इलाके में लेपर्ड ने एक 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा पर हमला कर उसकी मौत के बाद उसे अन्यत्र छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात पंसेरी बालाजी के पीछे भी लेपर्ड की तेज आवाज सुनी गई। इलाके के सीसीटीवी कैमरे में भी लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ है और लोग दोहराते हैं कि क्षेत्र में लेपर्ड की दस्तक से भय बना है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top