अमेठी,पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:अमेठी, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार जायस पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इनामी बदमाश इमरान पुलिस की गोली लगने से घायल। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी कामयाबी लूटकांड के तीनों आरोपी सलाखों के पीछे, पुलिस ने गैंग का किया सफाया। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर झोंका था फायर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली। लुटेरे के कब्जे से लूट के जेवरात, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने बरामद किए वारदात से जुड़े अहम साक्ष्य। 2 जून को महिला को बंधक बनाकर घर में की थी सनसनीखेज लूट दहशत फैलाने वाली वारदात का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में। वांछित फरार आरोपी पर एसपी सरवणन टी. ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था शातिर बदमाश। जायस थाना क्षेत्र के गंगाराम पुरवा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ पुलिस की सटीक घेराबंदी में ढेर हुई बदमाश की फरारी।अमेठी में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, बुल्डोजर से गिराए गए मकान
Amethi, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गौरीगंज तहसील के शाहपुर में तालाब की भूमि पर बने अवैध पक्के मकान को गिराया गया। शाहपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। 7 दिन पहले नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया था। इस कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, जामों पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
अमेठी में हुई लूट के प्रयास में एक बदमाश पकड़ा गया, दो फरार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के रामगंज बाजार में देर शाम एक व्यापारी पर तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। दुकान से घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अवैध तमंचे के बल पर व्यापारी से छीना-झपटी की। शोर सुनकर मोहल्लेवासी दौड़ पड़े, जिससे दो बदमाश भाग निकले। हालांकि, कस्बेवासियों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेठी के रामगंज में लूट की सूचना पर सीओ लल्लन सिंह ने मौके पर पहुंचकर की जांच
Amethi, Uttar Pradesh:रामगंज कस्बे में हुई लूट की सूचना पर अमेठी के सीओ लल्लन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश और पीड़ित व्यापारी के बीच हुई मारपीट की जानकारी ली। स्थानीय व्यापारियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीओ ने बैठक कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
अमेठी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र गिरोह का सदस्य गौरीगंज में गिरफ्तार
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मुंबई से जुड़ा है फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का तार। गिरफ्तार जनसुविधा केंद्र संचालक ने बताया कि एक बालिका का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निकालने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने बैठक कर मामले की समीक्षा की।
