icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरैनी में चाकू हमला करने वाले शातिर अपराधी की पुलिस ने गिरफ्तारी

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसपर हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं. नरैनी कोतवाली पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब हो कि दिनांक 29.06.2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के कस्बा नरैनी के रहने वाले राहुल द्वारा सूचना दी गई कि थाना नरैनी क्षेत्र के ही रहने वाले रवि द्वारा घर में घुसकर चाकू मारकर दिनांक 26.06.2026 को गंभीर रुप से घायल कर दिया था. सूचना प्राप्त होते ही थाना नरैनी पर धारा 109(1)/333/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया. इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कच्ची सडक तिराहा थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है. बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसे पूर्व में गैंगस्टर समेत कई अभियोग पंजीकृत हैं.
0
0
Report

चितबड़ागांव में चंद्रशेखर की 100वीं जन्मशताब्दी महोत्सव, NDA एकजुटता दिखेगी

Ballia, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जन्म शताब्दी महोत्सव का किया गया आयोजन, भाजपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर निकाह चंद्रशेखर की स्मृतियां हम सभी के लिए प्रेरणा बलिया जनपद के चितबड़ागांव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वी जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि केंद्र सरकार की 12 साल एवं यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हजारों की संख्या में लोग आए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जीवन समाजवाद को समर्पित था जिसमें आम आदमी की खुशहाली और उन्नति की विचारधारा थी। वहीं कहा कि एनडीए की सभी पार्टियां एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में 300 के पार एनडीए यूपी विधानसभा में सीटें जीतेगा.
0
0
Report

चमोली हाईवे पर ट्रक-बस की भिड़ंत, कार सवार घायल

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ हाइवे पर देवली बगड़ बैंड के पास चमोली की तरफ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऋषिकेश की ओर से आ रही बस से जा टकराया। इसके बाद ट्रक ने गलत दिशा में जाकर एक कार को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चालक और एक महिला को काफी चोटे आयी है। बद्रीनाथ हाइवे पर आज दोपहर करीब 3 बजकर 16 मिनट पर हुए हादसे में ट्रक संख्या UK13CA3917 चमोली की ओर से आ रहा था। देवली बगड़ बैंड के पास तेज रफ्तार के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और ऋषिकेश की तरफ से आ रही बस संख्या UK07PA7700 को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक गलत दिशा में चला गया और कार संख्या UK08TA5500 को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रूबी मंगरीश, पत्नी मंगरीश नंद करनी, निवासी नॉर्थ गोवा और कार चालक ताज सिंह के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है। हादसे में ट्रक, बस और कार को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार ट्रक को सुरेंद्र रावत, पुत्र उमेश सिंह रावत, निवासी सरकारी कोतवाली श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

रीवा के अटल ग्राम पंचायत में नया पंचायत भवन लोकार्पण, ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले की अटल ग्राम पंचायत सगरा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंचायत परिसर का निरीक्षण कर नवनिर्मित एवं सुसज्जित पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भवन की बेहतर साज-सज्जा एवं निर्माण कार्य की सराहना की। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आधुनिक सुविधाओं से तैयार किए गए इस पंचायत भवन से ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा नगवा गांव में अवैध कब्जे पर बुलडोजर, 26 परिवार बेघर

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव में बीते 40 वर्षों से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध आक्रमण को बुलडोजर जंक्शन से डर करके 26 परिवार के लोग अपने खुद घरों को तोड़ रहे हैं। इस दौरान बुलडोजर एक्शन भी देखने को मिला है—दयाशंकर द्वारा खुद जेसीबी मशीन बुलाकर अपने मकान को तोड़कर अवैध आक्रमण सरकारी जमीन से खाली किया गया है। 25 परिवार के लोग खुद अपने मकानों को तोड़ रहे हैं, अपने मकानों से सामान निकालकर अपने घरों को ले जा रहे हैं। इन 25 परिवारों में से चार ऐसे परिवार हैं जिनके सामने जीवन यापन के लिए काफी समस्याएं हैं, रहने के लिए कोई घर और ना ही मकान बनाने के लिए जमीन है। इन परिवारों के रहने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा योजना बनाई जा रही है। लगभग 40 सालों से सरकारी आवास पाने के बावजूद ननका देवी को अपना मकान तोड़ना पड़ रहा है; उनकी बेटी ने वीडियो कॉल के माध्यम से हाल-चाल जानने की कोशिश की, और वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार अलग-अलग गाटा संख्या की जमीनों पर खलिहान और खाद गड्ढा आदि की जमीन है जिन पर इन लोगों ने लगभग 40 वर्षों से अवैध कब्जा किया था। बार-बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट पाया, तो गांव के रहने वाले पराग दत्त मिश्रा लखनऊ हाई कोर्ट पहुंचे और कोर्ट ने कल 5 अक्टूबर को गोंडा डीएम को शपथ पत्र दाखिल करने के साथ तलब किया है। इसके बाद अब एक्शन देखने को मिल रहा है। ननका देवी कहती हैं कि उन्हें सरकारी आवास मिला हुआ था, उसी को बनाकर रह रही थीं, लेकिन अब जमीन खाली कराई जा रही है; उनके पास रहने का ठिकाना नहीं है। वहीं इसी गांव की सुनीता देवी ने रोते हुए बताया कि उनके सामने काफी समस्याएं हैं—बड़ी मेहनत से उन्होंने अपने घर को बनाया था, अब वह खुद अपने घर को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कर रही हैं। प्रशासन से घर ना खाली कराए जाने की मांग की जा रही है; जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों द्वारा की गई मांग पर वह खुद अपने घरों को तोड़कर अतिक्रमण खाली कर देंगे, इस पर प्रशासन ने सहमति व्यक्त की है और स्वयं गांव के लोग अतिक्रमण हटाकर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार बाइक हादसे में 5 वर्षीय आयुष की मौत, गांव में मातम

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत कौशांबी में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रहे 5 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम आयुष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गाँव का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने 5 वर्षीय आयुष को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

गड़ापट्टा पीठ में दबिश: 800 लीटर महुआ वाश नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की धамбोला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गड़ापट्टा पीठ गांव के दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया और 80 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डॉ्यूंगरपुर जिले के धамбोला थाने के ASI मनोहर सिंह ने बताया कि गड़ापпляटा पीठ गांव में कमलेश खराड़ी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण की शिकायत मिली थी। जिस पर थाना टीम ने कमलेश के घर पर जाकर दबिश दी, जहां कच्ची भट्टियों पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। ड्रमों में महुआ वाश भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट किया साथ ही ड्रमों में भरे 800 लीटर महुआ वाश नष्ट किया। इसके साथ ही पुलिस ने निर्मित 80 लीटर महुआ शराब को जब्त कर आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

बैतूल आमला: कांग्रेस ने प्रशासनिक अनियमितताओं के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आमला में जनसमस्याओं और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच, अस्पताल में कम से कम तीन महिला चिकित्सकों की पदस्थापना और मरीजों को अनावश्यक रूप से बैतूल रेफर किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। वहीं जनपद पंचायत आमला में कथित भ्रष्टाचार और दुकानों के निर्माण, आवंटन व नीलामी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पत्रकारों पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने का माहौल देने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समय पर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के शोषण का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow12m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात रही एक महिला सिपाही ने झोलाछाप डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि शादी की बात कहने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसे अपने घर बुलाकर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिला की शिकायत पर आंवला पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अब्बास और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही आंवला थाने में तैनात रही है। पति से तलाक के बाद वह अपनी मासूम बेटी के साथ आंवला कस्बे में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि दवा लेने के दौरान उसकी मुलाकात झोलाछाप डॉक्टर अब्बास से हुई। महिला का आरोप है कि अब्बास ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने अब्बास से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद शादी की बात करने के बहाने उसे अपने घर बुलाया गया, जहां आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने अपने जेवर और रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है।तहरीर के आधार पर आंवला पुलिस ने अब्बास और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

बेगूं में पानी गर्म करते समय करंट से विवाहिता झुलसी, भर्ती हालत गंभीर

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पानी गर्म करते समय करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता झुलस गई। हादसा बेगूं नगर के अंसारी मोहल्ले में हुआ, जहां बिलकिस पत्नी जानिसार अंसारी पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड का इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान रॉड से करंट लगने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल बिलकिस को बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
0
0
Report

NH-48 पर केमिकल टैंकर पलटा, आग से ड्राइवर की मौत, एक घायल

Dungarpur, Rajasthan:एन एच 48 पर केमिकल टैंकर पलटा, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला, भांजा घायल, आधे घंटे तक जाम के बाद एक तरफा हाईवे खुला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 48 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोगा मोड़ के पास तेज रफ्तार केमिकल टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में टैंकर ड्राइवर अंदर ही फंस गया ओर जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भांजा घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और ट्रैफिक जाम हो गया। बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार एक केमिकल टैंकर बड़ौदा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। टैंकर में एसिड भरा हुआ था। नेशनल हाईवे 48 पर गोगा मोड़ के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित हुआ और सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटने के बाद हाईवे पर एसिड फैल गया ओर टैंकर में आग लग गई।।एसिड जहा जहा गिरा वहां भी धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें ओर धुंआ बढ़ने लगा। घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया। ट्रैफिक रुक गया। भीषण सड़क हादसे में टैंकर ड्रायवर राजाराम चौहान अंदर ही फंस गया जो बाहर नहीं निकल सका ओर जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। खलासी भांजा जगदीश मौर्य घायल हो गया जो हादसे के बाद बाहर निकल आया ओर बच गया। दोनों मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। दोनों मध्यप्रदेश के धार जिले के पूरा टांडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही डूंगरपुर से फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को धीरे-धीरे चालू करवाया। वही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top