रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के पास एक सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चौधराना जायस के निवासी, किसी काम से नहर कोठी जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें फुरसतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर बाइक हादसा, मां-बेटा गंभीर घायल
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहाबाद कोतवाली के सामने यातायात निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने रविवार शाम 6:30 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालान किए गए जबकि दो बाइकों को सीज कर दिया गया। चेकिंग के दौरान दो पिकअप डाला में ऊपर और नीचे बैठी सवारियों को देखकर उन्हें रोका गया। यातायात निरीक्षक ने सभी सवारियों को नीचे उतारकर चालक को कड़ी फटकार लगाई और दोनों पिकअप डाला के चालान कर दिए। साथ ही भविष्य में इस तरह से सवारियां न बैठाने की सख्त चेतावनी दी।
इगलास कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार राजकुमार शर्मा और रणवीर सिंह ने शराब का सेवन किया जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। गांववाले उन्हें हाथरस अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रणवीर सिंह को अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और फॉरेंसिक टीम ने शराब के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली में तैनात 38 वर्षीय सिपाही अजीत सिंह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे 2949 पीआरवी पर खाना लेकर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिपाही अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
गोंडा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अमर किशोर कश्यप का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने गोंडा बीजेपी कार्यालय में उनके नाम की घोषणा की।
अमर किशोर कश्यप ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि वे तीसरी बार अध्यक्ष बन रहे हैं जबकि वास्तव में यह दूसरी बार है। उन्होंने 2027 में जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प भी लिया।
सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में सोनौली कस्बे में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने को लेकर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार बिना लाइन के पेट्रोल भरवाना चाहते थे जिस पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमरोहा में आज विश्व हिंदू महासंघ भारत की मुरादाबाद मंडल कार्यकारिणी ने भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने भाग लिया और हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत योगी पंकज नाथ महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री भानु प्रताप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश वीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन के विस्तार और हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया। मुरादाबाद मंडल प्रभारी ऋषभ कुमार कश्यप और उत्तर प्रदेश गौ रक्षा उपाध्यक्ष विवेक शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।