icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
HSHANSRAJ SINGHFollow29 Apr 2025, 08:48 am

Amethi - इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मृत्यु

Gajanpur Duwariya, Uttar Pradesh:

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, घटना सहजीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई. मृतक की पहचान कल्याणपुर मौराहा, किठावर की रहने वाली 65 वर्षीय उत्तरहिन के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने मायके आई थी, वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इसी दौरान बनारस से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे मामले की जांच जारी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

800 वर्ष पुराने मेला गुघाल का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Saharanpur, Uttar Pradesh:लोक संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक मेला गुघाल का देर भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मेला गुघाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि सहारनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। ऐसे मेले पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मेला गुघाल सहारनपुर की पहचान और सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा कि मेले संस्कृति और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। वहीं महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मेला गुघाल सहारनपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। मेले को भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महापौर ने बताया कि मेला गुघाल करीब 800 वर्ष पुरानी परंपरा से जुड़ा है। गुरु गोरखनाथ के परम भक्त जाहरवीर गोगा जी की स्मृति में आयोजित होने वाले इस मेले में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और वंशानुगत कुटीर उद्योग से जुड़े कारीगर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। मेले में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नगर निगम के CCTV कंट्रोल रूम से मेले और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।
0
0
Report

मथुरा के ग्राम मुखराई में लव जिहाद पंचायत, मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/: ग्राम मुखराई में लव जिहाद के एक मामले को लेकर हाल ही में ग्रामीणों की एक पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत के दौरान गांव के मुस्लिम परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया गया है। पंचायत में लिए गए निर्णय के तहत ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि गांव का कोई भी व्यक्ति मुस्लिम परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक या व्यापारिक संबंध नहीं रखेगा। इसके साथ ही पंचायत ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति इन परिवारों का समर्थन करेगा या उनकी मदद करता पाया जाएगा, उसका भी गांव स्तर पर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

मथुरा में चावल और कोल्ड ड्रिंक से युवतियाँ बीमार, 2 बहनों की मौत; रंजिश

Mathura, Uttar Pradesh:युवतियों को विषाक्त पदार्थ देकर मारने का आरोप: मथुरा के छाता में 2 की मौत,परिजन बोले 20 साल पुरानी रंजिश का है मामला मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के गांव उमराया में बुधवार की आधी रात को चावल खाने के बाद 3 युवतियों की हालत बिगड़ गई। गंभीर रूप से बीमार हुई युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान 2 बहनों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर लड़कियों की हत्या की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। चावल और कोल्ड ड्रिंक का किया सेवन छाता कोतवाली के उमराया गांव निवासी गुलाब सिंह की बेटियां 17 वर्षीय मुस्कान और 19 वर्षीय अरवाना बुधवार की रात अपने घर की छत पर थीं। युवतियों के पिता गुलाब का आरोप है कि आधी रात के समय पड़ोस में रहने वाले पप्पू की बेटी नगमा (15) चावल और कोल्ड ड्रिंक लेकर उनकी बेटियों के पास छत पर आई। उन्होंने चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगीं। परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती युवतियों की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में मुस्कान और अरवाना को पहले कोसीकलां के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों बहनों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार शाम को दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर नगमा के परिजन उसे पहले एसकेएस अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद उसे भी केडी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 20 साल से है रंजिश मृतकाओं के पिता गुलाब ने बताया कि पप्पू के साथ उनका पिछले 20 वर्षों से खेती की जमीन को लेकर विवाद था। इस दौरान पप्पू ने पत्नी के साथ मारपीट की जिसकी बजह से अभी तक उसकी 2 हड्डी टूटी थीं। गुलाब ने बताया कि 2017 में पप्पू होमगार्ड था उस दौरान चोरी भी की थी। इसके बाबजूद कुछ नहीं कहा। गुलाब ने बताया कि पप्पू उनके चाचा का बेटा है। गुलाब ने बताया कि उसने षड्यंत्र कर इस घटना की अंजाम दिया है। जांच में जुटी पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही छाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस मामले में यह पता करने की कोशिश कर रही है कि युवतियों की हत्या की गई है या फिर खाने में कोई विषाक्त पदार्थ मिलने से उनकी मौत हुई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; फर्जी पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड बरामद

Bilaspur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अतीक हुसैन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2005 से भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने ये फर्जी दस्तावेज किनकी मदद से बनवाए और उसके अन्य नेटवर्क कहां तक फैले हैं।
0
0
Report

म mandla में माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट: बैग में 47,420 रुपये

Mandla, Madhya Pradesh:माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब से कुछ दिनों पहले मनेरी में पेट्रोल पंप में लूट के बाद, अब जमुनिया-उदयपुर रोड पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले फाइनेंस कर्मचारी की बाइक को टक्कर मारकर उसे गिराया और फिर मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अमन रजक, ग्राम डोभी और जमुनिया में महिला समूहों से कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जमुनिया-उदयपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कर्मचारी के नीचे गिरते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 47 हजार 420 रुपये, मोबाइल और टैबलेट बताया जा रहा है। मामले में एसडीओपी पीएस वालरे के मुताबिक, अमन रजक भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार वारदात को दो अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है। बीजाडांडी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 9 अगस्त को मनेरी के पेट्रोल पंप पर लूट, इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय में हार्डवेयर दुकान में चोरी और अब 24 सितंबर को माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से लूट। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन वारदातों का खुलासा कर बदमाशों तक पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, 18 यात्री घायल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन घायलों से मिलने पहुंचे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रॉली पलटने से 6 की मौत कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा कैथल रोड पर हुआ, जहां तीर्थ यात्रा पर जा रहे 18 लोग हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु राजस्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चार महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ लोग अभी उपचाराधीन हैं। प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की بات कही गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
0
0
Report

चंदला के बछौन में अवैध निर्माण पर सवाल, अधिकारी का मोबाइल छीनना वायरल वीडियो

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के चंदला तहसील के बछौन इलाके से प्रशासनिक रूआब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां स्टे ऑर्डर के बावजूद अवैध निर्माण होने का आरोप है। सवाल पूछने पर नायब तहसीलदार रामकुमार खटीक भड़क गए और युवक का मोबाइल छीनने लगे।,बताया जा रहा है कि बछौन इलाके में स्टे ऑर्डर के बावजूद धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहा है। इसी को लेकर जब एक जागरूक स्थानीय युवक ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार रामकुमार खटीक से सवाल पूछ लिया तो साहब का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।,युवक इस पूरे वाकये का अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। कैमरा देखते ही नायब तहसीलदार साहब घबरा गए और युवक के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। सरकारी पद की धौंस दिखाते हुए मोबाइल छीनने का ये हाई-वोल्टेज ड्रामा वहां खड़े किसी अन्य शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।,अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्टे के बावजूद अवैध निर्माण कैसे हो रहा है और सवाल पूछने पर जनता के सेवक कहे जाने वाले अधिकारी इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं? क्या ये प्रशासनिक रूआब है या सत्ता का नशा?बायरल बीडीओ
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट: IPC 302 में 'मरते दम तक जेल' जैसी भाषा नहीं

Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि किसी दोषी को उम्रकैद की सज़ा देते समय सत्र न्यायालय अपनी तरफ से यह नहीं कह सकता कि दोषी को मरते दम तक जेल में रहना ही होगा। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 के तहत सज़ा की परिभाषा में ऐसे शब्द ("remain in prison till rest of their life") नहीं हैं ऐसे में निचली अदालतें अपनी ओर से इन्हें फैसले में नहीं जोड़ सकतीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल संवैधानिक अदालतों यानि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पास ही अपनी ओर से सज़ा की कोई नई श्रेणी बनाने के अधिकार हैं। कोर्ट ने कहा कि जहाँ संसद का इरादा उम्रकैद का मतलब बिना किसी छूट के सज़ा का होता है वहां कानून में साफ़ तौर पर ऐसा कहा गया है जैसे, 2018 में संशोधन से IPC की धारा 376AB, 376DA, 376DB में साफ कहा गया था कि दोषी को मरते दम तक जेल में रहना होगा, लेकिन IPC की धारा 302 में ऐसी कोई खास भाषा नहीं है, इसलिए ट्रायल कोर्ट कानूनी सज़ा में बढ़ोतरी को कानूनी तौर पर सही नहीं ठहरा सकते। बिना संसद की स्पष्ट मंशा के सेशन कोर्ट Cr.P.C. के सेक्शन 432–435 के तहत दोषी की रिहाई या सज़ा कम करने की राज्य/केंद्र सरकार की कानूनी शक्ति को अनदेखा नहीं कर सकते।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख का गांजा जब्त, बिहार का तस्कर गिरफ्त

Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से बिहार जा रही बोलेरो पिकअप (JH10AQ5144) से 109.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करों ने वाहन के डाले के नीचे गुप्त चेंबर बना रखा था, जिसकी तलाशी में 100 पैकेट गांजा मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी चालक योगीराज (29 वर्ष, निवासी बक्सर, बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

IIT बॉम्बे साहिल वाकोड़े केस: CCTV फुटेज से नई परतें उजागर

Mumbai, Maharashtra:साहिल वाकोडे IIT-Bombay मामले में जांच अपडेट 8 सीसीटीवी की जांच से आगे बढ़ रही है आईआईटी बॉम्बे के साहिल वाकोड़े के आत्महत्या की गुत्थी। पहली सीसीटीवी जिसमें साहिल परीक्षा हाल मैं एक्जाम देते नजर आ रहा है और एक प्रोफेसर की नजर साहिल पर पड़ती है जिसके बाद साहिल के हाथ मैं मोबाइल जैसी दिखने वाली चीज को प्रोफेसर अपने पास ले लेते है.जिसके बाद साहिल पानी को बोतल लेकर क्लासरूम से बाहर चले जाता है ,क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि ये मोबाइल जैसे दिखने वाली चीज मोबाइल थी कॉलकुलेटर या कुछ और। दूसरा सीसीटीवी जिसमें साहिल क्लासरूम से बाहर आता दिख रहा है और काफी नर्वस है ,पानी पीकर वो आगे की तरफ बढ़ता है तीसरा सीसीटीवी जिसमें साहिल अपने हॉस्टल के कमरे की लॉबी मैं घूमता हुआ दिख रहा है चौथा सीसीटीवी जिसमें साहिल एक बेंच पर बैठा है पांचवां सीसीटीवी जिसमें साहिल अपने हॉस्टल के कमरे मैं जाता दिखाई दे रहा है इस में एक छात्रा के साथ साहिल के बातचीत की भी लाइन उन स्टूडेंट्स के बयान मैं आई है जो साहिल के हॉस्टल के मित्र थे और क्लासरूम मैं बैठकर परीक्षा दे रहे थे बताया जा रहा है कि साहिल के मौत की खबर के बाद से ये छात्रा सदके मैं है इस छात्रा की साहिल से बात हुई थी क्या?बात हुई थी तो साहिल ने इसे क्या बताया था?क्या साहिल आत्महत्या करने की कोई बात कर रहा था?क्या साहिल ने ये कहा कि उसका एक्जाम अच्छा नहीं गया?क्या साहिल के नकल की कोई बात कही थी? इन तमाम पहलुओं पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक इस मामले मैं कुल 6 लोगों के बयान दर्ज किए गए है जिसमें साहिल के माता पिता,रिश्तेदार,और तीन स्टूडेंट शामिल है। साहिल के माता-पिता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। परिवार ने जातिगत भेदभाव और प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुल्ला और परीक्षा के दौरान मौजूद अन्य फैकेल्टी से पूछताछ हुई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पुलिस को अभी तक ऐसा ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे दुल्ला के खिलाफ abetment to suicide आरोप साबित हो जाए, पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है। Exam hall का CCTV अहम सबूत बन गया है। 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30–12:45 बजे के फुटेज में साहिल परीक्षा देते दिखाई देता है और उसके बाद exam hall से बाहर जाते हुए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। साहिल का iPhone अभी जांच में महत्वपूर्ण है। फोन locked है और Crime Branch technical assistance से उसे access करने की कोशिश कर रही है। पुलिस digital communications और ChatGPT history समेत अन्य data की जांच करना चाहती है। साहिल के हॉस्टल रूम की फोरेंसिक जांच भी की गई है। पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी लेकर पंचनामा किया है। आज IIT Bombay ने अपने पहले बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। संस्थान ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों को किसी निश्चित रूप में पेश करना उचित नहीं था। Crime Branch फिलहाल मुख्य रूप से इन कड़ियों को जोड़ रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top