Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227407

अमेठीः जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 घायल

Feb 04, 2025 13:01:40
Bisesarganj, Uttar Pradesh

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर खदरी में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर राजेंद्र कुमार और रामधन के परिवार के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से राजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी पूजा और मां रामपति घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से शिव कुमारी पत्नी रामधन और रीता देवी पत्नी लालजी घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को संग्रामपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के बाद दोनों पक्षों ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 04:48:08
Jaipur, Rajasthan:Jaipur Meeting राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के 18वें राष्ट्रीय परिषद् अधिवेशन में समाज की भावी दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।अधिवेशन में मुंबई के उद्योगपति एस.एन. श्रीमाली को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, वहीं वर्ष 2026 से 2028 के लिए 45 जोनल प्रदेशाध्यक्ष सहित 401 पदाधिकारियों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में “ब्राह्मण सिविलाइज़ेशनल आइडेंटिटी फ्रेमवर्क (BCIF)” के तहत राष्ट्रीय शोध अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। संस्था के संस्थापक सुशील ओझा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ब्राह्मण पहचान को केवल जन्म आधारित अवधारणा तक सीमित न रखकर ज्ञान, नैतिकता, तप और समाज के प्रति दायित्व की परंपरा के रूप में स्थापित करना है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ा जा सके।अधिवेशन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने और प्रस्तावित UGC बिल को वापस लेने की मांग भी उठाई गई। साथ ही शिक्षा, संस्कार और आर्थिक स्वावलंबन पर आधारित 20 सूत्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसे प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।बैठक में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक सत्य नारायण शर्मा, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी और विधायक ताराचंद सारस्वत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विप्र फाउंडेशन का कहना है कि शोध अभियान के निष्कर्ष देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने भी रखे जायेंगे।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 16, 2026 04:47:42
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तिजारा कस्बे में धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अहिंसा सर्किल से बिजलीघर तिराहे तक बन रही सड़क के दौरान होली टीबा चौक पर सड़क के बीचों-बीच खड़ा एक पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर पांच रास्ते मिलते हैं, ऐसे में अगर पेड़ नहीं हटाया गया तो सड़क चौड़ी होने के बावजूद जाम की समस्या खत्म नहीं होगी। लोगों का कहना है कि अक्सर यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों को निकलने में भारी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जब कई लोगों के आशियाने हटाए गए हैं, तो बीच सड़क में खड़े इस पेड़ को भी हटाया जाना चाहिए। इस मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग को भी दे दी गई है और पेड़ हटाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में जाम की स्थिति पैदा न हो। विभाग का कहना है कि फिलहाल सड़क और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। यदि पेड़ सड़क निर्माण में बाधा बनेगा तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 04:47:29
Kherli, Rajasthan:खेड़ली नगरपालिका परिसर में कबाड़ में लगी आग, फायरब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू खेड़ली (अलवर)। खेड़ली नगरपालिका परिसर में आग लगने की सूचना मिलते ही देर रात हड़कंप मच गया। आग नगरपालिका कार्यालय के पीछे रखे कबाड़ के सामान में लगी थी। सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे पास ही स्थित नगरपालिका कार्यालय सुरक्षित रहा। कार्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर आग लगी थी, जहां विभिन्न शाखाओं के वर्षों पुराने रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगरपालिका के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत की सांस ली कि आग कार्यालय तक नहीं पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग देर रात करीब दस बजे के आसपास लगी। नगरपालिका के चौकीदार ने सबसे पहले आग की सूचना फायरब्रिगेड और अधिकारियों को दी। फायरब्रिगेड चालक सुखराम मीणा और फायरमैन अंकुश शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की घटना के दौरान नगरपालिका परिसर के आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 16, 2026 04:46:58
Ranchi, Jharkhand:आसाम सहित पांच राज्यों ने निर्वाचन आयोग ने चुनावी ऐलान कर दिया है। आसाम में कांग्रेस पार्टी की खोई जमीन तलाशने की जिम्मेदारी झारखंड कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं को मिली है। झारखंड कांग्रेस के नेताओं को आसाम की जिम्मेदारी मिलने पर असम को लेकर झारखंड में सियासत गर्मा गई है। आसाम वाली चुनावी राजनीति को लेकर झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा आज के समय में कांग्रेस पार्टी की जमीन पूरे देश में खो गई है। पांचों राज्य में बीजेपी को जीत मिलेगी। जिस तरह से गौरव गोगोई झारखंड में आकर हेमंत सोरेन के सामने नतमस्तक हैं इससे पता चलता है कि वहां कांग्रेस दूर दूर तक रेस में नहीं है।।ये बात सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन आसाम में हिमांता विश्व शर्मा का खेल बिगड़ने नहीं गए हैं बल्कि कांग्रेस का खेल बिगाड़ने गए हैं。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 04:46:43
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना अंबेहटा क्षेत्र में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, गंगोह क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल शाकंभरी देवी मंदिर में भंडारा देने और दर्शन करने के लिए गया था। मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारा करने के बाद सभी श्रद्धालु बस से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब बस थाना अंबेहटा क्षेत्र के गांव चापरचिड़ी के पास स्थित गैस गोदाम के नजदीक पहुंची, तभी सड़क किनारे सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। अचानक बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों से गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से सभी को उपचार के लिए नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। हादसे में अंकित, मेनका और संगीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कमलेश, सन्नी, उषा, राजबाला, रोहित, शगुन, सुरेंद्र और बालेश सहित 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 16, 2026 04:46:26
Jaunpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले में जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है और पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि किसी विशेष जाति को लक्ष्य बनाकर अमर्यादित ढंग से प्रश्न पूछना बेहद अपत्तिजनक है। उनका कहना था कि ऐसा प्रश्न तैयार करने वाला अधिकारी कुंठित और विकृत मानसिकता का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया बेहद गोपनीय होती है, इसलिए प्रश्नपत्र से जुड़ी बातें सामान्य तौर पर सार्वजनिक नहीं होतीं, लेकिन इस तरह की घटनाएं सामने आने पर सवाल उठना स्वाभाविक है। विधायक ने बताया कि जब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रश्न की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत संदेश जाता है, जिसे रोकना जरूरी है। रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी व्यवस्था के भीतर रहकर समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में एक फिल्म को लेकर भी विवाद सामने आया था, जिसके बाद अब एसआई परीक्षा के प्रश्न को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर विभिन्न वर्गों में चर्चा जारी है।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 04:42:44
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तेज हवा के चलते हाई टेंशन बिजली लाइन टूटकर नीचे गिरने से बहेड़ी थाना क्षेत्र के लोधीपुर चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान पास में खड़ी एक गाड़ी का कंडक्टर बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हाई टेंशन लाइन गिरने से वहां आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए हालात और तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद लाइन को बंद कराकर स्थिति को सामान्य कराया गया। इस हादसे के चलते कुछ समय तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
1
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 04:35:31
75
comment0
Report
Advertisement
Back to top