227409
Amethi- सामूहिक दुष्कर्म में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
Gauriganj, Uttar Pradesh:जिले के गौरीगंज की महिला को कार में लिफ्ट देकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को दो और आरोपियों को पकड़ा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागोया में टाइफून का कोई प्रभाव नहीं, मौसम सामान्य रहा
Noida, Uttar Pradesh:NAGOYA (JAPAN): NO IMPACT OF TYPHOON STORM REPORTED SO FAR, WEATHER REMAINS NORMAL / VISUALS0
0
Report
मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन पर सेटरिंग गिरी, बड़ा हादसा टला
Muzaffarpur, Bihar:*मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल के सेटरिंग गिरा रात के समय में सेटरिंग गिरने से बड़ा हादसा होने से टाला बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन पर कई जगहों पर पुल का निर्माण किया जा रहा है इसी दौरान मझौली चौक पर किए जा रहे पुल निर्माण में पुल में ढलाई के लिए सेटरिंग लगाकर ढलाई का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान पुल का एक हिस्सा का सेटरिंग भरभराकर नीचे गिर गया गनीमत रही कि यह घटना दिन में नहीं हुई नहीं तो जिस तरीके से मझौली चौक पर दिन के समय में लोगों की भीड़ होती है और उस दौरान यह हादसा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक की है0
0
Report
मुंबई में लाल बागचा राजा मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़, पूजा-अर्चना
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): DEVOTEES GATHER IN LARGE CROWDS TO OFFER PRAYERS AT LAL BAGCHA RAJA0
0
Report
Advertisement
पेंशन रिकॉर्ड में मौत दर्ज: बुजुर्ग तीन महीने से जिंदा साबित करने के चक्कर में
Faridabad, Haryana:साहब... अब तो जिंदा मान लो': हरियाणा में बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मरा बताया, पेंशन बंद, पैसा खत्म हुआ तो पता चला फरीदाबाद के 80 वर्षीय सुरजन सिंह करीब तीन महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वजह ऐसी है, जिसे जानकर वह खुद भी हैरान हैं। सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत मार्च 2025 में हो चुकी है, जबकि सुरजन सिंह अपने घर में पत्नी के साथ रह रहे हैं। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि आखिर किस आधार पर उन्हें मृत बता दिया गया। दरअसल, सुरजन सिंह के बैंक अकाउंट में पहले से करीब 50 हजार रुपए जमा थे और उसी खाते में वृद्धावस्था पेंशन आती थी। करीब तीन महीने पहले बैंक खाते में जमा रकम खत्म हुई तो वो बैंक (SBI) पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि डेढ़ साल से पेंशन नहीं आई है। इसके बाद जब वो सेक्टर-15 स्थित पेंशन कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी ने रिकॉर्ड देखकर बताया कि पेंशन कार्ड के रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 में दर्ज है। इसी आधार पर पेंशन रोक दी गई है। सुरजन सिंह के मुताबिक उन्हें यह नहीं बताया गया कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत किस दस्तावेज के आधार पर दर्ज किया गया। अब वो तीन महीने से खुद को जिंदा दिखाने के लिए पेंशन ऑफिस और कई अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ। सुरजन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा-मैं चक्कर काट-काटकर थक गया हूं, 'साहब... अब तो जिंदा मान लो'। बुजुर्ग बोले-मैं अधिकारियों के चक्कर काट-काट परेशान हूं S-डब्ल्यू-एम-5 निवासी सुरजन सिंह का कहना है कि उन्हें 3000 रुपए पेंशन मिलती थी। रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के बाद से वह पेंशन बहाल कराने के लिए लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। यह तीसरी बार है जब उन्हें अधिकारियों के सामने अपने जिंदा होने का सबूत देना पड़ रहा है। उम्र अधिक होने के कारण चलने-फिरने में भी सहारे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बार-बार दफ्तर पहुंचना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। समाधान शिविर में शिकायत, वहां भी नहीं हुआ समाधान इसके बाद पेंशन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें 17 सितंबर को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में भेजा। सुरजन सिंह ने वहां शिकायत देकर पेंशन रिकॉर्ड ठीक कराने की मांग की। उनके मुताबिक शिकायत दर्ज तो हुई, लेकिन मौके पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पेंशन ID में मृत, PPP में जिंदा सुरजन सिंह के मामले में सरकारी रिकॉर्ड के दो हिस्सों में अंतर सामने आया है। उनके मुताबिक पेंशन ID में उन्हें मृत दिखाया गया है, जबकि परिवार पहचान पत्र (PPP) में वह जीवित दर्ज हैं। इसी रिकॉर्ड के आधार पर उनकी पेंशन बंद हुई। उनका सवाल है कि जब PPP में उन्हें जीवित दिखाया है तो पेंशन ID में मौत की एंट्री किस आधार पर की गई। पत्नी बीमार, आय के रिकॉर्ड में भी बदलाव सुरजन सिंह ने अपनी पत्नी प्रीतम कौर के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए हैं। उनकी पत्नी की उम्र भी करीब 80 साल है और वह बीमार रहती हैं। सुरजन सिंह के मुताबिक PPP में पहले पत्नी की आय 1.80 लाख रुपए दर्ज थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया गया है। उनकी अपनी आय भी 3 लाख रुपए दर्ज दिखाई जा रही है। वहीं ऑक्यूपेशन में उन्हें पेंशनर बताया गया है। उनका सवाल है कि आय के रिकॉर्ड में यह बदलाव किस आधार पर किया गया। मौत दर्ज होने पर पेंशन रोकने की प्रक्रिया पर सवाल सुरजन सिंह का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर रिकॉर्ड में बदलाव के लिए निर्धारित प्रक्रिया होती है। सामान्य तौर पर डेथ सर्टिफिकेट समेत संबंधित दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड में मृत्यु दर्ज की जाती है और इसके बाद पेंशन बंद होती है। ऐसे में उनका सवाल है कि उनके मामले में मृत्यु की एंट्री किस दस्तावेज के आधार पर की गई। SDM बोले- फाइल चंडीगढ़ भेजी, जल्द समाधान होगा SDM डॉ. हन्नी बंसल के मुताबिक सुरजन सिंह की शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि मामला चंडीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द बुजुर्ग की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं, डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर (DSWO) ममता शर्मा से मामले में पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया。0
0
Report
लखनऊ में सप्लाई विभाग ने PARA क्षेत्र में अवैध गैस काटने पर छापा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SUPPLY DEPARTMENT CONDUCTS RAID ON ILLEGAL GAS CUTTING IN PARA AREA / VISUALS0
0
Report
दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 22 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक चलेगी
Danapur, Bihar:दानापुर में अग्निवीर भर्ती का रण, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती रैली 11 हजार से ज्यादा पुरुष अभ्यर्थी होंगे शामिल, 253 महिला अभ्यर्थियों की भी भर्ती 1.6 KM दौड़, बीम, 9 फीट गड्ढा और जिग-जैग बैलेंसिंग से होगा फिजिकल टेस्ट बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर में 22 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। दानापुर छावनी के KLP मैदान में 6 अक्टूबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में 11 हजार 42 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती कार्यालय दानापुर की निदेशक कर्नल बिंदु अग्निहोत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी CEE पास कर शॉर्टलिस्ट किया है। 22 से 25 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, 26 से 29 सितंबर तक टेक्निकल और 30 सितंबर को ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। वहीं 6 अक्टूबर को बिहार और झारखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर वूमेन मिलिट्री पुलिस भर्ती होगी। फिजिकल टेस्ट में 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम, 9 फीट गड्ढा और जिग-जैग बैलेंसिंग टेस्ट शामिल होंगे। सेना ने अभ्यर्थियों سے मूल दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने और दलालों व अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
रामदेव जयंती पर CM भजन लाल शर्मा ने साझा की हार्दिक बधाई और प्रेरणा
Jaipur, Rajasthan:जन-जन के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी जयंती पर सीएम भजनलाल शर्मा का ट्वीट सामाजिक समरसता के प्रतीक, जन-जन के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती (दशमी) की हार्दिक शुभकामनाएं! बाबा रामदेव जी ने समाज से भेदभाव मिटाकर सेवा, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया। आइए, उनके आदर्शों और लोक-कल्याणकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।0
0
Report
राजसमंद नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनाओ पार्षदों का वीडियो वायरल, मतदान 10 बजे
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव से 2 घंटे पहले भाजपा के पार्षदों ने जारी किया विडियो भाजपा के सभी पार्षद किसी होटल में साथ बैठे नज़र आ रहे हैं, भारत माता के जयकारे, भाजपा ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते नज़र आ रहे है विडियो जारी कर पार्षदों बोले - राजसमंद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा, 27 विजेता पार्षद एकजुट होकर आज बनाएँगे बोर्ड सभी पार्षदों में क़रीब 4 मीनट लम्बा विडियो किया जारी, सभी पार्षदों का कहना हम पार्टी के साथ हैं राजसमन्द नगर परिषद भाजपा बोर्ड बनाने पार्षदों का वीडियो वायरल, मतदान 10 बजे0
0
Report
गोड़्डा: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Godda, Jharkhand:गोड़्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्विफ्ट डिजायर कार, PRESS बोर्ड और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पहचान-पत्र भी जब्त। विगत बुधवार को बिहार STF के साथ गोड्डा पुलिस ने के रूप में चर्चित शख्स के घर सालों से चल रहे गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार तुरी, प्रीतम कुमार और इन्द्रदेव रविदास शामिल हैं। पवन कुमार तुरी खुद को RTI ACTIVIST, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता बताता था। उसकी निशानदेही पर हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार (JH17AC3032) जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, पवन कुमार तुरी के परिसर/वाहन से PRESS बोर्ड और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पहचान-पत्र भी मिले हैं। महगामा के एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस अब हथियार निर्माण और परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत
mukuandpura, Rajasthan:नगरपालिका चेयरमैन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि भाजपा सरकार इसमें धांधली कर रही है0
0
Report
हनुमानगढ़ में निर्दलीय पार्षदों के जत्थे की पहुंच, जनता से सहयोग की अपील
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) हनुमानगढ़ पहुंचा निर्दलीय पार्षदों का जत्था: आंखों में आंसू लेकर जनता से मांगा सहयोग हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय पार्षदों का जत्था सोमवार सुबह हनुमानगढ़ पहुंच गया। सभी पार्षद सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से स्टेशन पर उतरे। आंखों में आंसू लिए वे जनता से सहयोग की गुहार लगाते दिखे। स्टेशन पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने पार्षदों के चारों ओर घेरा डालकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। भीड़ और तनाव के माहौल में समर्थकों ने सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया। पूर्व सभापति सुमित रणवां ने इस मौके पर जनता से खुलकर सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षदों को वोटिंग का अधिकार मिलना चाहिए। रणवां ने साफ कहा- अब यह काम भी जनता को ही करना होगा। निर्दलीय पार्षदों के इस पहुंचने से शहर की राजनीति में नया मोड़ आने की चर्चा शुरू हो गई है। समर्थकों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही आगे का रास्ता निकलेगा.0
0
Report
नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कमल या हाथ भारी, मुकेश सिंघल बनेंगे अध्यक्ष?
Dholpur, Rajasthan:आज होगा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव,खिलेगा कमल या मजबूत होगा हाथ बीजेपी के मुकेश सिंघल से कांग्रेस की रेनू सिंघल का मुकाबला बाड़ी :- नगर पालिका अध्यक्ष के पद का आज निर्वाचन किया जाएगा। उपखंड प्रशासन द्वारा इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से जहां निर्विरोध पार्षद बने मुकेश सिंघल मैदान में है वहीं कांग्रेस ने रेनू सिंघल को मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि आज शहर के 45 पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए किसका चुनाव करते हैं। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी जो 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतों की गणना होगी और चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। नगर पालिका के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में परिणाम आने पर कांग्रेस जहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और उसे 21 सीटे मिली,वहीं भाजपा को मात्र 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी ने भी दो सीटे जीती,वहीं 14 पर निर्दलीय विजयी हुए। ऐसे में कांग्रेस की बहुमत से केवल दो सीट कम रही लेकिन वह सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी। चुनाव परिणाम के बाद जब पार्षदों की अलग-अलग खेमो ने कैंपिंग की गई तो कांग्रेस इसमें चूक गई। वर्तमान में बीजेपी की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। बीजेपी के पास खुद के आठ पार्षदों के साथ ज्यादातर निर्दलीय पार्षद है वहीं कांग्रेस के 5,6 पार्षद भी उनके पास बताये जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस के रेनू सिंघल को मैदान में उतारने के बाद उनके पति विष्णु सिंगल भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के साथ एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। जो संभावना व्यक्त की जा रही है उनमें मुकेश सिंघल अध्यक्ष बनते दिखाई दे रहे है। अगर सूत्रों की मानें तो बीजेपी के खेमे में वर्तमान में 27,28 पार्षद बताए गए हैं,वहीं कांग्रेस के पास 17, 18 की संख्या है0
0
Report
Advertisement
राजसमंद नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपाके पार्षदों का वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव से पहले भाजपा के पार्षदों ने जारी किया विडियो भाजपा के सभी पार्षद किसी होटल में साथ बैठे नज़र आ रहे हैं, भारत माता के जयकारे, भाजपा ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते नज़र आ रहे है विडियो जारी कर पार्षदों बोले - राजसमंद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा, 27 विजेता पार्षद एकजुट होकर आज बनाएँगे बोर्ड सभी पार्षदों में क़रीब 4 मीनट लम्बा विडियो किया जारी, सभी पार्षदों का कहना हम पार्टी के साथ हैं आज नगर परिषद के सभापति पद के लिये 10 बजे से होंगे मतदान0
0
Report
पटना में 75 वार्डों की सफाई बदहाल, 200 जर्जर वाहन शहर को गंदगी दे रहे
Patna, Bihar:पटना के सभी 75 वार्डों में घर-घर से कचरा उठाने की व्यवस्था इन दिनों बदहाल है। इसकी बड़ी वजह नगर निगम के सफाई वाहनों की खराब हालत बताई जा रही है। निगम के लगभग 500 सफाई वाहनों में करीब 200 वाहन अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इनकी मरम्मत भी संभव नहीं है.. डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ई-रिक्शा और क्लोज टिपर से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन और बैरिया डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने वाले हाइवा तक की स्थिति खराब है। कई वाहनों की हेडलाइट टूट चुकी है, जबकि कुछ वाहन बिना फ्रंट ग्लास के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में कचरा ले जाने के दौरान रास्ते में गंदगी गिरने से सड़कें भी प्रदूषित हो रही हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों में खराब सफाई वाहनों और समय पर कचरा नहीं उठने की शिकायतें प्रमुख हैं। पार्षदों के साथ आम नागरिक भी लगातार इन समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में पुराने वाहनों के भरोसे शहर की सफाई व्यवस्था चलाने के कारण डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से अर्थव्यवस्था में नई गति, CM योगी के दावा
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को UPITS को लेकर लिखी पाती यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा वर्ष 2023 में शुरू हुआ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच देने की पहल प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनी तो रोजगार सृजन थी सबसे पहली प्राथिमकता ODOP और MSME के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए- सीएम योगी एक जनपद-एक उत्पाद जैसी पहल की सफलता से प्रेरित होकर नई पहल ODOC शुरू किया उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर उत्सव प्रदेश बनाना बड़ी चुनौती थी- सीएम योगी निर्यात में हमारी ₹2 लाख करोड़ से अधिक है भागीदारी आज यूपी की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, निवेश का लक्ष्य ₹15 लाख करोड़ पार यूपी में देश विदेश से लोग निवेश करना चाहते है यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं, युवाओं को मिलता है लाभ स्थानीय सामर्थ्य को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित और भावी उद्यमियों से ट्रेड शो का लाभ उठाने की सीएम योगी की अपील नए संपर्क, नए बाजार और अपनी प्रतिभा के अनुरूप अवसर तलाशने का सीएम योगी का आह्वान उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानने का संदेश आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा- सीएम योगी विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील0
0
Report
Advertisement
