icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

कराची हलवे की विरासत अब बाड़मेर में जीवित, चंपा खत्री से पारंपरिक स्वाद

Barmer, Rajasthan:कराची से बाड़मेर तक पहुंची मिठास... चंपा खत्री के हाथों में जिंदा है हलवे की विरासत राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर में एक ऐसी मिठाई की कहानी है, जिसका नाम सुनते ही पाकिस्तान के कराची शहर की याद आती है। जी हां, बात हो रही है मशहूर कराची हलवे की। बाड़मेर में चंपा खत्री इस पारंपरिक मिठाई के स्वाद को लोगों तक पहुंचा रही हैं। कराची से शुरू हुआ इस मिठाई का सफर कैसे हिंदुस्तान पहुंचा और क्या है इसकी खासियत, देखिए ये रिपोर्ट। ये है कराची का हलवा... अपनी चमकदार बनावट, पारदर्शी रंग और खास स्वाद के लिए मशहूर। आम हलवों से बिल्कुल अलग इसकी पहचान जेली जैसी बनावट है। कॉर्नफ्लोर, चीनी, घी और मेवों से तैयार होने वाली इस मिठाई को बॉम्बे हलवा भी कहा जाता है। इतिहास... कराची और सिंध की पारंपरिक मिठाई के रूप में पहचान बनाने वाला हलवा विभाजन के बाद भारत के अलग-अलग शहरों तक पहुंचा। पाकिस्तान से भारत आए हलवाइयों ने अपने हुनर और पारंपरिक रेसिपी के जरिए इस स्वाद को नई पहचान दी। मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में यह मिठाई लोकप्रिय हुई। बाड़मेर में चंपा खत्री के हाथों से तैयार होने वाला कराची हलवा इसी पारंपरिक स्वाद की याद दिलाता है। इसे बनाना जितना आसान दिखाई देता है, उतना है नहीं। सही मात्रा में सामग्री मिलाना, लगातार चलाते रहना और धीमी आंच पर पकाने की प्रक्रिया इसकी असली पहचान है। पकने के बाद हलवे में आने वाली चमक और पारदर्शिता ही इसे दूसरी मिठाइयों से अलग बनाती है। थार की सरहद के करीब बसे बाड़मेर में कराची हलवे का नाम अपने आप में खास मायने रखता है। यह सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि इतिहास, खानपान और सांस्कृतिक जुड़ाव की ऐसी कहानी है, जो पीढ़ियों के साथ आगे बढ़ती रही है। मुल्कों के बीच सरहदें खिंच सकती हैं, लेकिन स्वाद की कोई सरहद नहीं होती। कराची से बाड़मेर तक पहुंचा हलवे का यह सफर इसी बात की गवाही देता है。
0
0
Report

जहानाबाद में मिलावटखोर मिठाइयों का बड़ा पर्दाफाश, लाइसेंस निलंबित

Jehanabad, Bihar:दीपावली और छठ पर्व के ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जहानाबाद में चल रहे मिलावटी और नकली मिठाइयों के बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पटना से पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की चार विशेष टीमों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं एडीएम की मौजूदगी में नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार और दौलतपुर,डीएम आवास समेत चार मिठाई कारखानों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान बेहद अस्वच्छ माहौल में तैयार की जा रही 5,000 किलो से अधिक सड़ी-गली मिठाइयां, कीड़े लगी डोडा बर्फी और अन्य संदिग्ध मिठाइयां जब्त किया गया। जांच टीम ने जब उत्तरी और दक्षिणी दौलतपुर स्थित प्रिंस स्वीट्स के कारखाने और भंडारण गृह में दबिश दी, तो वहां का अस्वच्छ मंजर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। मौके से भारी मात्रा में ऐसे रैपर और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई, जिस पर निर्माण स्थल कानपुर और गुजरात का मेहसाणा अंकित था। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय स्तर पर तैयार मिलावटी और घटिया मिठाइयों को दूसरे राज्यों की बड़ी कंपनियों के नाम पर बाजार में खपाने का संगठित खेल चल रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रिंस स्वीट्स का लाइसेंस उत्तरी दौलतपुर का था, जबकि उसका भंडारण दक्षिणी दौलतपुर में अनाधिकृत रूप से किया जा रहा था। दोनों परिसरों में भारी गंदगी के बीच मिठाइयां बनाई जा रही थीं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कारखाने का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है और अग्रिम आदेश तक निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। विभाग ने जब्त करीब 5 क्विंटल से अधिक दूषित मिठाइयों को विधिक प्रक्रिया के तहत विनष्ट कराने की कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न मिठाइयों और खोया के नमूने सील कर जांच के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार लैब से मिलावट की रिपोर्ट प्राप्त होते ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। गौरतलब हो कि पर्व के मौके पर मिठाई खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह मामला एक बड़ी चेतावनी है। जिस मिठाई को लोग खुशी और विश्वास के साथ अपने परिवार को खिलाते हैं, वही मिलावट और दूषित होने पर गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि त्योहारों की मिठास में जहर घोलने वालों पर सख्त कार्रवाई कब तक होगी?
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh: छठ पर 16 नवंबर को जंक्शन धानमंडी बंद, मजदूरों की मांग पूरी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) में छठ पर्व के अवसर पर जंक्शन धानमंडी में 16 नवंबर को कार्य बंद रहेगा। इस दिन कृषि जिंसों की बोली और मंडी के दूसरे काम बंद रहेंगे। व्यापारियों ने पूर्वांचल समाज के मजदूरों की मांग पर यह आश्वासन दिया है। धानक तोला मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ने बताया कि मंडी में काम करने वाले पूर्वांचल समाज के मजदूरों ने यूनियन अध्यक्ष दर्शन लाल, पवन कुमार और अन्य पदाधिकारियों से छठ पर एक दिन की छुट्टी देने की मांग की थी। मजदूरों ने कहा था कि दूसरे त्योहारों पर मंडी में छुट्टी रहती है। छठ पूजा चार दिन चलती है, लेकिन काम के कारण उन्हें एक दिन की भी छुट्टी नहीं मिलती। वे परिवार के साथ पर्व मनाना और उगते सूर्य को अर्घ्य देना चाहते हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने व्यापारिक संगठनों से बात कर 16 नवंबर को मंडी बंद रखने का आग्रह किया। व्यापारीयों ने इस पर सहमति जताई।
0
0
Report

बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा: रायपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा सियासी प्रहार किया है। बघेल ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयानों और दबाव के कारण भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। बघेल ने कहा कि जो नेता पहले संसद या सार्वजनिक मंचों पर चर्चा से बचते थे, वे अब अपने पुराने बयानों को भूलकर राहुल गांधी को संसद में बोलने की सलाह दे रहे हैं। BJP Leaders Have Lost Mental Balance: Bhupesh Baghel Attacks Ruling Party in Raipur
0
0
Report

आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या से झारखंड की राजनीति गरम

Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने लाइव वीडियो के जरिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए मामले में नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि निशा भगत जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करती थीं। आत्महत्या से पहले जारी वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुछ अन्य लोगों के नाम लिए हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जमीन पर अवैध कब्जे और जमीन दलालों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आत्महत्या से पहले निशा भगत ने वीडियो जारी कर अपनी परेशानी और प्रताड़ना की बात कही थी। इसके बावजूद पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं कर सकी। आदित्य साहू ने कहा कि अगर पुलिस तत्काल सक्रिय होती तो शायद निशा भगत की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इधर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक आदिवासी बेटी ने आत्महत्या से पहले सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। संजय सेठ ने निशा भगत के वीडियो में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से सामने आकर इस मामले में जवाब देने की मांग की। बाइट:बाबूलाल मरांडी — नेता प्रतिपक्ष, झारखंड। बाइट:आदित्य साहू — प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड। बाइट:संजय सेठ — रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में बाइपास निर्माण को मिली स्वीकृति; यातायात और रोजगार में होगा सुधार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में बाइपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 47 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है। बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की अनुशंसा और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर यह स्वीकृति मिली है। बाइपास बनने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही व्यापार, रोजगार और आवागमन को नई रफ्तार मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार जताया।
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार टेंपो ने दो युवकों को टक्कर दी, एक की मौत

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के पास का है, जहां तेज रफ्तार टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव निवासी लाल बाबू के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान सिंटू कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रंजीत कुमार अपने दोस्त सिंटू कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दीपावली के मौके पर मंझौल से सामान की खरीदारी कर अपने घर सांख गांव लौट रहा था। इसी दौरान खम्हार ढाला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए फरार टेंपो चालक की तलाश में जुट गई है।दीपावली की खुशियां मातम में बदलींजिस घर में दीपावली की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। रंजीत कुमार की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली की खुशियां पलभर में गम में तब्दील हो गईं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top