अमेठीः उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में साप्ताहिक बंदी उठी मांग
Darpipur, Uttar Pradesh:व्यापारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान जिला अध्यक्ष, महेश सोनी :
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी के कार्यालय पर नए वर्ष के अवसर पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल और गढ़वारा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अमेठी नगर पंचायत की साप्ताहिक बंदी का मुद्दा उठाते हुए दोबारा मंगलवार बंदी की मांग की जिस पर जिलाध्यक्ष ने जल्द से जल्द जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले को लेकर बात करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिले के कई बाजारों में संगठन का गठन किया गया जिसमें रामजी अग्रहरी को गौरीगंज का नगर अध्यक्ष बनाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान
- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह।
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है।
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था।
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
