icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में नई सड़क उखड़ने पर सवाल, ग्रामवासियों ने मानकों की आलोचना

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नई सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, निर्माण के कुछ दिन बाद ही उखड़ने लगी नई सड़क, ग्रामीणों ने सड़क की परत को हाथों से निकालकर गुणवत्ता पर उठाए गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के प्रयोग का लगाया आरोप, ग्रामीणों ने सड़क की परत डामर को हाथों से उखाड़कर जताई नाराजगी, ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सड़क की गुणवत्ता की जांच और दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जालौन के ग्राम परधानी स्तिथ खासीश-कमसरे संपर्क मार्ग पर का मामला।
0
0
Report

बहराइच में ओवैसी का रोडशो, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज़

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच. सपा के गढ़ में गरजेंगे आज ओवैसी, आज बहराइच पहुंचेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, बहराइच के मटेरा विधानसभा में आज शाम पांच बजे जनसभा को करेंगे संबोधित. ओवैसी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है वही तैयारियां भी पूरी कर ली जा चुकी हैं. खास बात ये है कि ओवैसी के इस दौरे को उनके नेता 2027 के चुनाव का शंखनाद बता रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक पार्टियां ने अपनी सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यूपी के बहराइच आ रहे हैं. ओवैसी के इस बहराइच दौरे को उनकी पार्टी चुनावी शंखनाद के रूप में देख रही है
0
0
Report
Advertisement

बज्जू क्षेत्र में अवैध जिप्सम खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bikaner, Rajasthan:अवैध जिप्सम खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई खान विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई बज्जू तहसील के बज्जू तेजपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पकड़ा गया अवैध खनन सरकारी भूमि से जिप्सम का अवैध खनन करते एक जेसीबी और एक डंपर जब्त विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य की खुदाई से निकले जिप्सम को डंपर में भरा जा रहा था मौके पर करीब 55 टन जिप्सम का अवैध खनन पाया गया अवैध खनन करने वाला कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला खान विभाग ने 3 लाख 30 हजार 400 रुपये की शास्ति की आरोपित खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित के निर्देशन में कार्यवाही, खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने बज्जू थाने में दर्ज करवाई एफआईआर कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मदन सिंह यादव, खनिकार्यदेशक अनिरुद्ध सिंह भाटी और पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मय जाब्ता रहे मौजूद अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
0
0
Report

प्रतापगढ़ में पीटीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 1449 अभ्यर्थी शामिल

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में रविवार को पीटीईटी परीक्षा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। जिला समन्वयक पीटीईटी परीक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1675 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1449 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 226 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के जैन भट्टारक यशकीर्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एपीसी कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय पीजी कॉलेज तथा आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगवास को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व जांच की गई तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की लगातार निगरानी की।
0
0
Report

मऊ पुलिस की मेहनत लाई रंग, संडे रिकवरी अभियान में 16 गुमशुदा मोबाइल बरामद

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow11m ago
Bhar, Uttar Pradesh:स्लग - मऊ पुलिस की मेहनत लाई रंग, संडे रिकवरी अभियान में 16 गुमशुदा मोबाइल बरामद मऊ पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा चलाए गए संडे रिकवरी अभियान के तहत लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। तकनीकी टीम और पुलिसकर्मियों के संयुक्त प्रयास से विभिन्न स्थानों से 16 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

ICU और Tele-ICU सभी जिलों में, कैंसर अस्पताल हर मंडल में: ब्रजेश पाठक

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला अस्पतालों में ICU सुविधा देने का ऐलान किया गया है और प्रदेश के सभी जिलों में ICU व्यवस्था शुरू होगी। ICU विस्तार का मसौदा तैयार किया गया है और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर इसे लागू किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को 'हब एंड स्पोक मॉडल' के आधार पर मजबूत किया जाएगा, जिसके तहत PGI और सात पुराने मेडिकल कॉलेजों को जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। टेली-ICU के माध्यम से दूरदराज के मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह भी मिलेगी। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी मंडलों में कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, साथ ही 67 कैंसर पेशेंट डे-केयर सेंटर भी खोले जाएंगे ताकि मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सके। आयुष चिकित्सा को और मजबूत बनाने का सरकार का प्रयास जारी रहेगा। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों, युवाओं और सुरक्षा के लिए सरकार के ऐतिहासिक प्रयासों पर चर्चा होगी।
0
0
Report

ब्रज धाम में पुरुषोत्तम मास और छुट्टियों से उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Mathura, Uttar Pradesh:## **भक्तों की भक्ति से सराबोर हुआ ब्रज: गोवर्धन, वृंदावन और बरसाना में उमड़ा जनसैलाब** **मथुरा, ब्रजभूमि।** पवित्र पुरुषोत्तम मास (मलमास) और स्कूलों की छुट्टियों के चलते इन दिनों कान्हा की नगरी मथुरा में आस्था का अनूठा सैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु ब्रजधाम पहुंच रहे हैं, जिससे गोवर्धन, वृंदावन और बरसाना की गलियां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गई हैं。 ### **दिन-रात चल रही है परिक्रमा** आलम यह है कि गोवर्धन की तलहटी, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर मार्ग और बरसाना के श्रीजी मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है। क्या दिन और क्या रात, श्रद्धालु चौबीसों घंटे गोवर्धन पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने में जुटे हैं। गर्मी और थकान पर आस्था भारी पड़ती दिखाई दे रही है। बूढ़े, बच्चे और महिलाएं सभी नंगे पैर 'राधे-राधे' का जाप करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। ### **छुट्टियों और पुरुषोत्तम मास का 'दोगुना असर'** स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों के अनुसार, इस बार भीड़ सामान्य से कई गुना अधिक है। इसके पीछे दो मुख्य वजहें हैं: 1. **पुरुषोत्तम मास (अधिकमास):** सनातन धर्म में इस महीने में ब्रज वास और परिक्रमा का विशेष महत्व माना गया है。 2. **स्कूलो की छुट्टियां:** गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण लोग सपरिवार ठाकुर जी के दर्शन के लिए मथुरा पहुंच रहे हैं。 > *"ब्रज की महिमा इस समय चरम पर है। ऐसा लगता है मानो पूरा देश ही कान्हा की नगरी में सिमट आया हो। हर तरफ बस 'राधे-राधे' की ही गूंज है।"* > — *स्थानीय श्रद्धालु** ### **जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रज धाम** वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन, और प्रेम मंदिर सहित बरसाना के लाडली जी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। पूरा ब्रज मंडल 'राधे-राधे' और 'हरे कृष्णा' के जयकारों से गुंजायमान है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद, भक्तों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है。
0
0
Report
Advertisement

नगरोटा हादसे में हरियाणा के तीन युवकों की मौत; दो घायल

Noida, Uttar Pradesh:जम्मू के नगरोटा के जगती इलाके में कार और ट्रक की टक्कर में हरियाणा के तीन लोगों की मौत जम्मू, 14 जून: अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक कार के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नगरोटा के जगती-कारली इलाके में रात करीब 2.15 बजे हुआ, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरियाणा के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य घायलों - दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा - को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report

बिलासपुर हिर्री: बिजली के काम के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हिर्री थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली संबंधी कार्य करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक बाहर से बिजली का काम करने क्षेत्र में आया था। शव पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है। सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर जांच शुरू की तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत करंट लगने से होना बता रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

कान्हा टाइगर रिजर्व में श्रमिक पर बाघ का हमला, मौत

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला से इस वक्त की बड़ी खबर… कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जंगल में गश्ती के दौरान एक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। वीओ - बताया जा रहा है कि कान्हा टाइगर रिजर्व की नकटी घाटी में जंगल क्षेत्र में गश्ती के दौरान श्रमिक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि श्रमिक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लखन मरावी के रूप में हुई है, जो आमगहन थाना गढ़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। एंकर - कान्हा टाइगर रिजर्व में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर जंगल क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है.
0
0
Report

आबूराज में व्यापारी का अपहरण: एटीएम अधिकारी बनकर लाखों की मांगी गई फिरौती

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूराज थाना क्षेत्र में व्यापारी के अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने खुद को एटीएम अधिकारी बताकर व्यापारी को अपने झांसे में लिया और बाद में उसका अपहरण कर लिया। हालांकि मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। मामले का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार व्यापारी झालाराम ने बताया कि कुछ लोग उसके पास पहुंचे और खुद को एटीएम अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान उसे विश्वास में लेकर अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने डराते-धमकाते हुए लाखों रुपयों की मांग की। घटना के बाद व्यापारी ने आबूराज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर तलाश कर रही है। आबूराज सीआई दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

राजस्थान डीजीपी का मेहंदीपुर बालाजी दौरा, सुरक्षा-व्यवस्था पर खास बयान

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी सपरिवार बालाजी महाराज के दर्शन कर की विशेष पूजा-अर्चना प्रदेश में खुशहाली की कामना भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन मंदिर पंडितों ने चोले का टीका लगाकर किया स्वागत ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मोदक प्रसादी भेंट कर किया स्वागत मंदिर की व्यवस्थाओंका भी लिया जायजा दौसा एसपी पीयूष दीक्षित, एएसपी शंकरलाल मीणा, मानपुर सीओ धर्मराज चौधरी, बालाजी थानाधिकारी सचिन शर्मा सहित पुलिस जाब्ता रहा मौजूद राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा आज मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट सचिव एम.के. माथुर ने उनकी अगवानी की। इसके बाद डीजीपी ने सपरिवार स्वयंभू बालाजी महाराज के दरबार में गर्भगृह के समक्ष खड़े होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा डीजीपी का चोले का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रस्ट secretary ने उन्हें महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा संचालित धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा मोदक प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर से रवाला होते समय मीडिया से बातचीत में डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी सिद्धपीठ धाम देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न नवाचारों को लागू कर रही है। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराधों और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए भी राजस्थान पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top