AMETHI-गौरीगंज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती!
Gauriganj, Uttar Pradesh:गौरीगंज में धूम धाम से मनाई गई बाबासाहेब डॉ,भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती , अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज में डीजे बाजा के साथ मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती इसमें दस हजार अधिक लोग हुए शामिल, लोगों ने गौरीगंज में गाजा बाजा के साथ निकाली शोभायात्रा और उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर लोगों ने उन्हें दी विनम्र श्रद्धांजलि। वही बाबा साहब के जीवन विचारों और समाज को दिए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा भी की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेपीएससी-जेएसएससी में अनियमितताओं के विरोध में आजसू छात्र संघ का लोक भवन घेराव
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी, जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने लोक भवन घेराव का आह्वान किया। बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि, लोक भवन से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। छात्र लगातार सरकार और संबंधित एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में जिस तरह की कथित अनियमितताएं सामने आई हैं, उनकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्रों ने परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पर भी सवाल उठाते हुए उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाए।बोकारो के प्राथमिक स्कूलों में एक शिक्षक पर निर्भरता, 500 स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक शिक्षक से चल रहा है कई स्कूल। बताया जा रहा है कि जिले भर में करीब 500 ऐसे प्राथमिक विद्यालय है जहां एक शिक्षक के भरोसे पर है। क्लास 1 से लेकर क्लास 5 तक के बच्चे को पढ़ाते हुए बोकारो के सेक्टर 5 स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगीचा टोला जो झारखंड सरकार के प्राथमिक विद्यालय है जहां एक पारा शिक्षक के भरोसे कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक चल रहा है। वो भी पारा शिक्षक है जिसके भरोसे पूरा स्कूल है। वो भी अगले महीने रिटायर्ड होने वाला है। बोकारो जिले में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय है जहां एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। स्कूल के कमी के चलते पढ़ाई भी बाधित हो रहा है ये शिक्षक और बच्चे भी मान रहे है। छात्र छात्राओं का कहना है कि अगर एक से ज्यादा शिक्षक होते तो हर विषय की पढ़ाई हो पाती। कई बच्चे तो स्कूल के बाहर खेलते हुए देखे गये। ऐसे में कहा जा सकता है कि झारखंड के बोकारो में सरकारी शिक्षा जो प्राथमिक स्तर पर क्या है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के बाहर गोबर और उपले जमा किया जा रहा है। स्कूल में पढ़ानेवाले शिक्षक भी मान रहे है कि एक से ज्यादा बच्चे होने और पढ़ाई होने पर बच्चों की संख्या बढ़ती। कभी 80 बच्चे पढ़ानेवाले स्कूल में आज 19 बच्चे पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि सभी गरीब परिवार और आसपास के झोपड़ी से आनेवाले बच्चे है। बताते चले पांचवी क्लास में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने जब स्कूल का नाम पूछा गया तो वो नाम नहीं बता पाए कि वो किस स्कूल में पढ़ते है। हैरानी की बात है। बोकारो में ये 500 विद्यालय नव प्राथमिकी है जो जिले भर में है जहां कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है जो पारा शिक्षक के भरोसे है。अलवर के हाईरेज बिल्डिंग में पहली मेगा मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-8 की हाईरेज रेजिडेंट सोसायटी में शुक्रवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बी-905 फ्लैट में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, नगर विकास न्यास, अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एएसपी दीपक शर्मा और सीओ अंगद शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। कुछ ही देर में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हाईराइज़ बिल्डिंग का पहला मेगा मॉक ड्रिल था। डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारियों को परखने के लिए नौवीं मंजिल पर आग लगने का सीन तैयार किया गया था। इससे पहले जिले में केवल एक या दो मंजिला इमारतों में ही ऐसे अभ्यास होते रहे हैं, लेकिन पहली बार इतनी ऊंची इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। दोपहर 12:35 बजे सूचना मिलने के बाद विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया का समय रिकॉर्ड किया गया। कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि कई विभाग तय समय पर मौके पर पहुंच गए, लेकिन अस्पताल की एंबुलंस और सार्वजनिक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली अपेक्षा से धीमी रही। मलबा हटाने जैसे कार्यों में भी अधिक समय लगा, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य विभागों की वास्तविक क्षमता का आकलन कर कमियों को दूर करना है, ताकि किसी वास्तविक आपदा में जनहानि को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि देश-विदेश में हाईराइज इमारतों में आग की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनसे सबक लेते हुए अलवर में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि ट्रैफिक नियंत्रण, लोगों को सुरक्षित निकालना, परिजनों को सूचना देना और रेस्क्यू ऑपरेशन का समन्वय करना भी अहम होता है। अरावली विहार थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह मॉक ड्रिल सफलताप्रव संपन्न हुई।राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल के लिए आंदोलन तेज, पुलिस तैनाती बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ आमरण अनशन पर बैठे थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से उन्हें जबरन अस्पताल भेजा गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए टेंट भी हटवा दिए, जिसके बाद छात्रों में नाराज़गी देखने को मिली। छात्रों का कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और आवश्यक कार्रवाई की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों पर कोई ठोस फैसला लेगा, या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और उग्र रूप ले लेगा। फिलहाल राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो भाइयों की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी बेकाबू पिकअप, हादसे में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों की पहचान 40 बर्षीय शहीद और 25 बर्षीय नासिर के रूप में हुई, हादसे में पिकअप चालक भी गंभीर रूप से हुआ घायल, कोंच से इटावा के परशुपुरा बाजार भैंस खरीदने जा रहे थे दोनों म्रतक भाई, ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, दोनों मृतक सगे भाई कोंच कस्बे के मोहल्ला आराजीलाइन के है निवासी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हादसा।राजस्थान परिवहन विभाग में फर्जी NOC से लोन धोखाधड़ी, बैंक ने शिकायत कर दी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग में फर्जीवाड़े और घोटाले कोई नई बात नहीं है। 7 डिजिट पंजीयन सीरीज के फर्जीवाड़े में पुलिस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब वाहनों के लोन लेकर बैंकों की फर्जी एनओसी से लोन चुकता करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अब बैंकों ने परिवहन विभाग से गुहार लगाई है। दरअसल इस तरह के मामलों में बैंकों से लोन लेकर राज्य में नई लग्जरी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। इसके बाद महज 2 से 6 माह के अंदर ही लोन चुकता करने की बैंक की एनओसी परिवहन विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत कर दी जाती है। रोचक यह है कि यह एनओसी बैंक द्वारा कभी जारी ही नहीं की गयी। इस फर्जी एनओसी के आधार पर RT0 यानी परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से वाहन से लोन हट जाता है। इसके बाद वाहन को किसी अन्य मालिक को बेच दिया जाता है। बैंक को किस्तें नहीं चुकाई जाती। ऐसे वाहन को महज 1 से 2 साल की अवधि में 3 से 5 लोगों को बेच दिया जाता है। बैंक को जब किस्तें नहीं मिली तो उन्होंने अब परिवहन विभाग से गुहार लगाई है। यह केवल एकाध वाहन का मामला नहीं, बल्कि दर्जनों की संख्या में ऐसे वाहनों पर लोन लेकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ने इस मामले में वाहन खरीददारों द्वारा उनके लोन नहीं चुकाने को लेकर परिवहन विभाग से जांच कर कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है। ये गड़बड़ियां परिवहन विभाग के राजसमंद, झालावाड़ और जोधपुर परिवहन कार्यालयों में की जा रही हैं।राजस्थान परिवहन विभाग में फर्जी NOC से लोन चुकता कर घोटाला
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- बैंक की फर्जी NOC, करोड़ों की चोरी! जी मीडिया एक्सक्लूसिव परिवहन विभाग में एक और महा घोटाला परिवहन विभाग के कार्यालयों में लोन चुकता बैंकों की फर्जी NOC से लोन चुकता कर दिए ICICI बैंक के नाम से मेल तक भेज दिए गए परिवहन कार्मिकों की मिलीभगत से चल रहा खेल अब बैंक लगा रहे परिवहन विभाग से गुहार बिना लोन? चुकता किए कैसे कट गया लोन? राजस्थान परिवहन विभाग में फर्जीवाड़े और घोटाले कोई नई बात नहीं है। 7 डिजिट पंजीयन सीरीज के फर्जीवाड़े में पुलिस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब वाहनों के लोन लेकर बैंकों की फर्जी एनओसी से लोन चुकता करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अब बैंकों ने परिवहन विभाग से गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला, सबसे पहले देखिए, जी मीडिया पर यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- राजस्थान परिवहन विभाग में एक नए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बैंकों से लोन लेकर राज्य में नई लग्जरी गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। इसके बाद महज 2 से 6 माह के अंदर ही लोन चुकता करने की बैंक की एनओसी परिवहन विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत कर दी जाती है। रोचक यह है कि यह एनओसी बैंक द्वारा कभी जारी ही नहीं की गई। इस फर्जी एनओसी के आधार पर आरटीओ यानी परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से वाहन से लोन हट जाता है। इसके बाद वाहन को किसी अन्य मालिक को बेच दिया जाता है। बैंक को किस्तें नहीं चुकाई जाती। ऐसे वाहन को महज 1 से 2 साल की अवधि में 3 से 5 लोगों को बेच दिया जाता है। बैंक को जब किस्तें नहीं मिली तो उन्होंने अब परिवहन विभाग से गुहार लगाई है। यह केवल एकाध वाहन का मामला नहीं, बल्कि दर्जनों की संख्या में ऐसे वाहनों पर लोन लेकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। आईसीआईसीआई बैंक ने इस मामले में वाहन खरीददारों द्वारा उनके लोन नहीं चुकाने को लेकर परिवहन विभाग से जांच कर कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है। ये गड़बड़ियां परिवहन विभाग के राजसमंद, झालावाड़ और जोधपुर परिवहन कार्यालयों में की जा रही हैं। उदाहरण 1- - 16 फरवरी 2024 को नई ग्रैंड विटारा कार RJ45CZ7295 खरीदी गई - पहले योगेन्द्र नामक व्यक्ति ने खरीदी कार, फिर 17 मई को विमल को बेची - विमल ने 30 मई 2024 को ICICI बैंक से 9 लाख रुपए का लोन लिया - 7 अप्रैल 2025 को विमल ने कार को सोनू सिंघल को बेच दिया - सोनू सिंघल ने इस कार पर IDFC बैंक से फिर से लोन ले लिया - न पहले का ICICI बैंक का लोन चुकाया गया, न ही दूसरा IDFC बैंक का - विमल ने जो NOC पेश की, वह फर्जी थी, बैंक का मेल भी GMAIL से फर्जी भेजा गया - बैंक अपने आधिकारिक डोमेन से मेल भेजती है, आरटीओ कार्मिक ने इसे देखा ही नहीं - कार के राजसमंद, जोधपुर और झालावाड़ DTO में कई बार रिकॉर्ड में बदले गए उदाहरण 2- - RJ45CZ6937 का 13 फरवरी 2024 को जयपुर RTO प्रथम में पंजीयन - योगेन्द्र नामक व्यक्ति ने कार खरीदी, ICICI बैंक से 7 लाख का लोन लिया - फिर 25 जून 2024 को RTO रिकॉर्ड में बैंक की फर्जी NOC पेश की - यानी मात्र 4 महीने में लोन चुकता दिखा कार को अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया - वर्तमान में यह कार मनोज कुमार वर्मा के नाम से पंजीकृत - ICICI बैंक का लोन बाकी, दोनों प्रकरणों में योगेन्द्र नामक व्यक्ति शामिल - राजसमंद डीटीओ ऑफिस में गाड़ी ट्रांसफर, हाईपोथिकेशन हटाने के कार्य हुए फर्जीवाड़ा इसलिए भी साबित - ज्यादातर प्रकरणों में लोन 2 से 4 महीने में चुकता कर दिया गया - जबकि कोई भी सही खरीददार इतनी जल्दी लोन चुकाने में सक्षम नहीं होता - तुरंत बाद ही कार को अन्य व्यक्तियों के नाम बेचान कर दिया गया - इन फर्जीवाड़ा प्रकरणों में योगेन्द्र, विमल, सोनू सिंघल, इमरान खान शामिल - सोनू सिंघल और योगेन्द्र का एड्रेस भी फर्जी, द्वारकापुरी अपार्टमेंट प्रताप नगर का - विमल का एड्रेस भी व्यास अपार्टमेंट सांगानेर का, संभवतया यह भी फर्जी क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरीब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की सुरक्षा के लिए उपायुक्त-एसपी ने तैयारियां तेज कीं
Nuh, Haryana:ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया झिरकेश्वर मंदिर का दौरा। - 3 अगस्त को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के सफल व सुरक्षित आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा - श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग समयबद्ध तरीके से करें कार्य। उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर हरियाणा-राजस्थान सीमा क्षेत्र तथा शिव मंदिर, फिरोजपुर झिरका का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है। साथ ही सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, शौचालय एवं यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शिव मंदिर, फिरोजपुर झिरका में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।भा.ज.पा. जनकल्याण मंच से जंगबहादुर सिंह प्रधान बने अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मुकारामपुर के रहने वाले समाजसेवी व गौ रक्षक समिति में विभिन्न पदों पर रहे जंग बहादुर सिंह प्रधान को भाजपा जन कल्याण मंच से उत्तर प्रदेश का अनुसूचित मोर्चे से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इसके बाद उनके चाहने वालों मैं खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कहते हैं अगर नियत साफ हो तो मंजिल मिल ही जाती है वही जंग बहादुर सिंह प्रधान का कहना है मेरे खादर क्षेत्र वासियों की दुआएं हैं और मेरे क्षेत्र वासियों का मेरे सर पर आशीर्वाद है जिसकी बदौलत आज मुझे यह मुकाम मिला है यह मेरे क्षेत्र वासियों की दुआओं और और स्वर्गीय मेरे पिताजी शिक्षा और आशीर्वाद से 10 वर्ष से मैं मेहनत और लगन अपने लक्ष्य की तरफ मैदान में डाटा रहा जिसकी बदौलत भाजपा जन कल्याण मंच की ओर से अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मेरा मान पढ़कर अपने क्षेत्र वासियों की सेवा करने का मौका दिया जिसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
