227412
Amethi - बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Saray Khema, Uttar Pradesh:भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी के अम्बेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिलाध्यक्ष द्वारा अम्बेडकर की मूर्ति को माला पहनाया गया और वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारे लगाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रानीवाड़ा में जिला परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन दाखिल कर बोर्ड बनाने का दावा
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की सरगर्मी तेज: भाजपा और कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन, दोनों दलों ने बोर्ड बनाने का किया दावा रानीवाड़ा, जालोर एंकर- जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह परवान पर है। नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल और सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी। वीओ-1भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची पेश की। कांग्रेस पार्टी की ओर से रानीवाड़ा के विधायक रतन देवासी ने अपने दल के उम्मीदवारों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। नामांकन दाखिल करने के दौरान रानीवाड़ा क्षेत्र के अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हज़ारों की संख्या में समर्थक अपने-अपने नेताओं और उम्मीदवारों के साथ गाजे-बाजे के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) के नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद में अपना बोर्ड बनाने का पुरजोर दावा किया है। इस चुनावी गहमागहमी से रानीवाड़ा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बाइट--01: नारायण सिंह देवल (पूर्व विधायक, रानीवाड़ा) बाइट--02: रतन देवासी (विधायक, रानीवाड़ा0
0
Report
राजकुमार दास का पलटवार: बागेश्वर बाबा के बयान पर निशाना
Gonda, Uttar Pradesh:अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास आज बुधवार देर शाम 6:00 बजे के करीब गोंडा जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या जाते समय उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्णा और राम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है और बागेश्वर बाबा पर भड़क गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में किए गए प्रदर्शन को लेकर के भी निशाना साधा है। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि देखिए हमारे यहां जो मानना है वो रामं कृष्णं जगन्मयम। भगवान के 24 अवतार हुए हैं लेकिन जगत में भगवान के दो ही रूप हैं, राम और कृष्ण के। ऐसे कथावाचकों को सावधानीपूर्वक बयान देना चाहिए। ठाकुर जी हमारे टेढ़े जरूर हैं लेकिन जो उन्होंने किया है, वो कोई कर नहीं सकता है। भगवान कृष्ण ने जो कहा वो करना है और राम जी ने जो किया है, वो करना है ये आदर्श मान करके जनता को भी चलना चाहिए और जो लोग अध्ययन कम है उनको पुनः अपनी मेमोरी को ठीक से जोड़ना चाहिए सनातन बहुत विस्तार है। बहुत व्याप्ति है, भगवान राम कृष्ण के पूरे संसार में, देश-दुनिया में मानने वाले भक्त हैं। ठाकुर जी के बारे में किसी तरह का बयान देकर एक अपना टीआरपी नहीं बढ़ाना चाहिए अनावश्यक और कथावाचकों को, साधु-संको तो विशेष सावधान रहना चाहिए। वही महंत राजकुमार दास ने दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि देखिए विरोध मैं पहले भी कई बार बोल चुका हूँ, एक सत्ता और विपक्ष दोनों का होना आवश्यक है। विपक्ष नहीं होगा तो सत्ता पक्ष निरंकुश होगा, लेकिन बोध पूर्वक विरोध हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। राहुल गांधी जी विरोध करके या अखिलेश यादव जी विरोध करके केवल अपना एक राजनैतिक भविष्य तलाश रहे हैं जो कि अभी तो संभव नहीं लग रहा है, आने वाले समय तक और अभी इन्हें ज्यादा दिन इंतजार करना पड़ेगा। वही पाँच साल पे बदलाव जरूरी के नारे कहा कि बदलाव के पीछे कुछ कारण होने चाहिए। जिस तरह सनातन, साधु-संत और विशेषकर पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल, धर्मस्थल की जो स्थितियाँ आज बनी है, मुझे नहीं लगता है कि महाराजा विक्रमादित्य के बाद कोई इस तरह का हुआ हो, जो राजसत्ता पर रहकर शासन किया हो और देश और धर्म की चिंता किया हो.0
0
Report
रायबरेली पहुंचीं स्नातक एमएलसी कांति सिंह ने सरकार पर हमला
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:एमएलसी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह स्नातक एमएलसी कांति सिंह का सपा कार्यकताओं ने किया भव्य स्वागत चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची कांति सिंह कांति सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला ओवैसी और कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर किया पलटवार समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने कहा अखिलेश यादव डायरेक्टर एमपी से बनेंगे सीएम शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट कर धन्यवाद किया ज्ञापित बाइट: कांति सिंह,एमएलसी स्नातक, सपा बाइट: राहुल लोधी,विधायक ,हरचंदपुर , समाजवादी पार्टी0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में 600 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई। 600 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार। बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा भण्डारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस का अभियान जारी। रामकोट पुलिस और SOG टीम को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
फिरोजाबाद में AQI 189–284, वायु प्रदूषण गंभीर
Firozabad, Uttar Pradesh:हवा हुई दूषित ANC - फ़िरोज़ाबाद जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 189 से 284 के बीच दर्ज किया गया है। अलग-अलग ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म और क्षेत्रों के अनुसार हवा की स्थिति 'खराब' (Poor) से लेकर 'गंभीर' (Severe) की श्रेणी में बनी हुई है। मुख्य प्रदूषक तत्वों (Pollutants) की स्थिति इस प्रकार है: PM2.5 का स्तर: लगभग 131 से 208 µg/m³ तक है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। PM10 का स्तर: लगभग 250 से 262 µg/m³ के आसपास बना हुआ है।0
0
Report
मैनपुरी-बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का बीमारी के चलते निधन, परिवार में मचा कोहराम
Barnahal, Uttar Pradesh:बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का बीमारी के चलते निधन, परिवार में मचा कोहराम 45 वर्षीय बीएसएफ जवान पंकज शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन लिवर की समस्या के चलते दो माह से चल रहा था इलाज, कल शाम अस्पताल में ली अंतिम सांस जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम पत्नी प्रगति, मां श्याम प्यारी और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल। निधन की खबर से पूरे गांव क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर एमएलसी मुकुल यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने जताया गहरा दुख देश की सेवा करने वाले जवान के असमय निधन से क्षेत्र में शोक राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के ग्राम अब्दुल नबीपुर निवासी है जबान0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा हत्याकांड: अगोस्टीन तिर्की और संगीत सागर एक्का गिरफ्तार, आत्मसमर्पण
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। कुरडेग थाना क्षेत्र के करवारजोर निवासी संदीप कुजूर हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी अगोस्टीन तिर्की को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की लगातार दबिश के कारण एक अन्य आरोपी संगीत सागर एक्का ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताएं कि 26 अक्टूबर को संदीप कुजूर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 30 अक्टूबर को उनका शव चिरंगा जंगल से बरामद हुआ था। परिजनों ने रास्ते को लेकर पुराने विवाद में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार अगोस्टीन तिर्की को भी 4 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.0
0
Report
इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर दी; दो मौत.
Gaya, Bihar:दो घरों में पसरा मातम, मां रोती रही और पिता की आंखें पथरा गईं, इमामगंज-शेरघाटी मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत. गया जिले के इमामगंज- शेरघाटी एसएच-69 मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया।इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशुन बिगहा निवासी धनंजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश भुइयां ने बांकेबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका पैर कट गया है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। वे होंडा सीबी शाइन 125 बाइक से इमामगंज-शेरघाटी मार्ग से गुजर रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही वहां गम का माहौल छा गया। दुर्घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। धनंजय की मां दहाड़ मारकर रो रही थीं, जबकि पिता की आंखें पथराई हुई थीं। हादसे ने परिवारों को ऐसा गहरा सदमा दिया कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। गांव के लोग भी शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस और इमामगंज सीओ सुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन और लोगों को समझाने के बाद जाम हटाया गया। दुर्घटना कैसे हुई और किस वाहन की गलती थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.0
0
Report
रांची के बजरंग स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, एक्सपायरी दूध-खोवा मिला
Ranchi, Jharkhand:त्योहारों के इस मौसम में अगर आप भी बाजार से मिठाइयां खरीद रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। राजधानी रांची में मिठाई के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। तुपुदाना चौक के समीप स्थित बजरंग स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायरी दूध, खोवा, मिलावटी पनीर और बिना लेबल वाली मिठाइयां बरामद की गईं। इतना ही नहीं, मिठाइयों में इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित रंग भी मिले हैं। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले हुई इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विभाग ने प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर हमला, बिहार में अपराध- शिक्षा- रोजगार पर बहस तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और मुख्यमंत्री के बयानों को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है। बेगूसराय पहुंचे प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के बयानों पर व्यंग्यात्मक अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी खुद से मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, बल्कि बिहार की जनता ने वोट देकर उन्हें इस पद तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को अपराध और क्राइम का फर्क नहीं मालूम, उससे आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह बिहार में ऐसी व्यवस्था बनाएगा, जहां आपके बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार मिल सके? प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री रहेंगे, तब तक इसी तरह का मनोरंजन चलता रहेगा। उन्होंने हर 20 दिन में मुख्यमंत्री के ऐसे बयान आने की बात कही, जिन पर जनता को हंसने का मौका मिलता है। वहीं, बिहार विधान परिषद के दो नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मामले में भी प्रशांत किशोर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दोनों सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। आपको बताते चले कि बेगूसराय पहुंचे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के बयानों को सुनकर ऐसा लगता है कि जनता को गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाकर मनोरंजन करने का मौका दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी मर्जी से इस पद पर नहीं पहुंचे हैं, बल्कि बिहार के लोगों ने उन्हें वोट देकर मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में जनता को यह सवाल पूछने का पूरा अधिकार है कि राज्य में अपराध पर लगाम लगाने, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार क्या कर रही है।प्रशांत किशोर ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को अपराध और क्राइम के बीच का फर्क ही नहीं मालूम, तो उससे बेहतर शासन की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री रहेंगे, तब तक इस तरह का मनोरंजन चलता रहेगा। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री हर 20 दिन में ऐसा बयान दे देते हैं, जिससे जनता को हंसने का मौका मिल जाता है।प्रशांत किशोर के इस बयान ने बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के कामकाज और उनके बयानों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।वहीं, बिहार विधान परिषद के दो नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मामले में भी प्रशांत किशोर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जन सुराज पार्टी की ओर से विधान परिषद के सभापति को याचिका दी गई है।प्रशांत किशोर ने बताया कि दोनों निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता को लेकर संवैधानिक पहलुओं पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित दोनों प्रत्याशी भी विधान परिषद के सभापति के समक्ष अपनी याचिका देंगे, ताकि इस मामले में आगे की कार्रवाई हो सके।उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना हुई है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन सुराज पार्टी इस मामले को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी अदालत का दरवाजा भी खटखटायेगी।उन्होंने कहा कि हर हाल में दोनों सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने के लिए कानूनी और संवैधानिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। मिलाकर, बेगूसराय से प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए बिहार में बढ़ते अपराध, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को उठाया। साथ ही, विधान परिषद के दो निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मामले को लेकर भी सरकार और संबंधित संवैधानिक पदाधिकारियों के सामने चुनौती पेश की।अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर के इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और विधान परिषद के दोनों सदस्यों की सदस्यता को लेकर आगे क्या संवैधानिक कार्रवाई होती है।0
0
Report
फर्रukhाबाद: बिजली तार चोरी गिरोह के सात गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर से तेल-तार बरामद
Farrukhabad, Uttar Pradesh:शमशाबाद, मोहम्मदाबाद और कमालगंज थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शमशाबाद क्षेत्र में 18 विद्युत पोल की लाइन का तार काटकर चोरी किया था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला नान में चोर 18 विद्युत पोल के बीच की लाइन का तार काटकर ले गए थे। इसके अलावा एक अक्टूबर को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के रोहिल्ला अंडरपास के पास 14 विद्युत पोल के बीच का तार चोरी किया गया था। वहीं 19 अगस्त को कमालगंज के गांव सिधौली में एक निजी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से तेल और वायरिंग चोरी की गई थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए शमशाबाद थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल से रेकी करते थे और नई बिजली लाइनों को चिन्हित कर रात में तार काटकर चोरी कर लेते थे। इसके अलावा ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर की वायरिंग भी चोरी करते थे। चोरी के सामान को सस्ते दामों में बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे。 गिरफ्तार आरोपियों में सबलू, आमिर, आसिम, बीपी सिंह, लाल बहादुर, तस्लीम और संजय गंगवार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडर, दो मोटरसाइकिल, बिजली के तार के बंडल, हाईटेंशन लाइन के तार, छह बोरे केबल के टुकड़े, करीब चार किलो तांबे की पत्तियां, दो कटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ट्रांसफार्मर का तेल बरामद किया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई गई है।0
0
Report
लोंगेरा में पैंथर की हलचल से ग्रामीण दहशत, वन विभाग की कार्रवाई टीम तैयार
Barmer, Rajasthan:लंगेरा गांव में पैंथर की मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत बाड़मेर। जिले के लंगेरा गांव में पैंथर की मूवमेंट सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में पैंथर की गतिविधि की सूचना के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। आबादी के नजदीक वन्यजीव की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है。 स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पैंथर की हलचल देखे जाने की सूचना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासकर खेतों और सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि पैंथर की मौजूदगी से मवेशियों और आमजन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है。 ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर पैंथर की गतिविधियों की पुष्टि करने और निगरानी व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही पैंथर की लोकेशन ट्रेस कर उसे सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने के प्रयास करने की जरूरत जताई है。 फिलहाल ग्रामीणों के लिए सतर्कता जरूरी है। लोगों को अकेले सुनसान इलाकों में जाने से बचना चाहिए। बच्चों और मवेशियों को खुले में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। पैंथर दिखाई देने पर उसके करीब जाने, पीछा करने या भीड़ जुटाने के बजाय वन विभाग और प्रशासन को सूचना देनी चाहिए。 अब देखना होगा कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करती है और लंगेरा गांव के लोगों को इस वन्यजीव की हलचल से कब राहत मिलती है。0
0
Report
Advertisement
दलोट में सरपंच नामांकन विवाद: उम्र पर भाजपा समर्थकों ने पोलिंग बूथ के सामने धरना दिया
Pratapgarh, Rajasthan:दलोट में सरपंच प्रत्याशी के नामांकन पर विवाद, उम्र को लेकर भाजपा समर्थकों ने पोलिंग बूथ के सामने शुरू किया धरना पंचायत चुनाव में सरपंच पद के नामांकन को लेकर दलोट में चुनावी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी निशा के नामांकन में उम्र संबंधी समस्या होने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने पोलिंग बूथ के सामने धरना शुरू कर दिया। भाजपा समर्थकों ने नामांकन की वैधता पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद भाजपा समर्थक बूथ के सामने धरने पर बैठ गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चुनावी माहौल में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सरपंच पद के नामांकन को लेकर उठ रहा यह विवाद अब दलोट के पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि प्रत्याशी की उम्र और नामांकन की वैधता को लेकर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।0
0
Report
करौली पुलिस ने आगामी त्योहारों के लिए सुरक्षा योजना बनाई; व्यापार मंडल से बैठक
Karauli, Rajasthan:आगाामी मत्योहारों को लेकर करौली पुलिस अलर्ट, व्यापार मंडल और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर लिए सुझाव, जिला करौली एंकर इंट्रो - आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए करौली पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में कोतवाली थाने में एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एसपी ने व्यापारियों और शहरवासियों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों और शहरवासियों ने बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने और कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। साथ ही त्योहारों के दौरान बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम करने की बात कही। बैठक में एएसपी रामकुमार कस्वां, डीएसपी किशोर सिंह भदौरिया, कोतवाली थाना प्रभारी विनोद सांवरिया, साइबर थाना प्रभारी कुसुम, यातायात प्रभारी देवेश सहित व्यापार मंडल और सीएलजी के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन से त्योहारों के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की。0
0
Report
बागोड़ा टोल प्लाजा पर क्रेटा-स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, CCTV में मारपीट
Jalore, Rajasthan:बागोड़ा टोल प्लाजा पर क्रेटा और स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, टोल मांगने पर सुपरवाइजर के साथ मारपीट; सीसीटीवी फुटेज आया सामने बागोड़ा, जालोर एंकर- जामनगर-अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेसवे पर स्थित बागोड़ा टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। टोल शुल्क मांगने पर क्रेटा और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीओ-1 टोल शुल्क मांगने पर हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागोड़ा टोल प्लाजा पर नियमों के तहत जब कर्मचारियों ने गुजर रही गाड़ियों से टोल शुल्क की मांग की, तो वाहन चालकों को यह नागवार गुजरा। टोल मैनेजर कृष्ण तौमर ने बताया कि क्रेटा और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने टोल कर्मियों के साथ पहले तो तीखी बहस और गाली-गलौज की। बात इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजर बाबू सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीओ-2 सीसीटीवी में कैद हुई करतूत- बदमाशों द्वारा की गई यह पूरी गुंडागर्दी और मारपीट की घटना टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों (CCTV) में साफ-साफ कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार वाहन सवारों ने कानून को ताक पर रखकर टोल कर्मियों के साथ दबंगई को अंजाम दिया। पुलिस में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी घटना के तुरंत बाद टोल प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए स्थानीय बागोड़ा थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। टोल मैनेजर कृष्ण तौमर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रेटा और स्कॉर्पियो गाड़ियों के नंबरों की शिनाख्त करने में जुटी है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाकर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
Advertisement
