icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227407
CC.MohanFollow28 Jan 2025, 04:32 pm

अमेठीः संत फक्कड़ साहेब की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन

Bisesarganj, Uttar Pradesh:

संत फक्कड़ महाराज की वार्षिकी पर कालिकन धाम के गणेश देवतन पर हवन-पूजन और भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के गणेश देवतन पर संत फक्कड़ साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार सुबह से अखंड भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सीडीओ सूरज पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने फक्कड़ साहेब की समाधि पर पूजन किया और इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रामू सिंह कसारा, संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,आशीष सिंह धौरहरा, डम्पी सिंह, जितेंद्र सिंह, भीम प्रजापति, अरविंद सिंह, राजमोहन यादव, बृजेश मिश्रा,सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शुभम चौहान को समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Bbrasi, Uttar Pradesh:शुभम चौहान को सपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष चहानिया। स्थानीय कस्बा के खंडवारी गांव निवासी शुभम चौहान को समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया जिसको लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सहित खण्डवारी कस्बा में खुशी की लहर है । दर्जनों लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल मोनू ने शुभम चौहान को जिला उपाध्यक्ष पद की घोषणा की एवं पदभार ज्वाईनिंग पत्र दते हुए बधाई के साथ शुभकामना दी। जिला उपाध्यक्ष की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शुभम चौहान के पैतृक गांव खंडवारी में खुशी की लहर दौड़ गई लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए शुभम चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान शुभम चौहान ने बताया समाजवादी पार्टी ने हमारे उपर विश्वास करके जो पद एवं प्रतिष्ठा सौंपी है । इसके लिए मैं ईमानदारी के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आगामी चुनाव सहित समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करूंगा एवं तन मन से पार्टी की सेवा करूंगा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा । बधाई देने वालों में राहुल चौहान सुनील यादव कपिल चौहान दिलीप चौहान, मोनु, विकास,मनोज कुमार, रामाश्रय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

चूरू के अग्निवीर महेश कुमार मुहाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Churu, Rajasthan:चूरू. जिले के गांव पीथीसर के लाडले ट्रेनी अग्निवीर महेश कुमार मुहाल का पार्थिव देह रविवार को चूरू पहुंचा। इसके बाद चूरू से पीथीसर तक करीब 22 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अग्निवीर महेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गमगीन होने के साथ राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। गांव के लाडले की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महेश का पार्थिव देह गांव पहुंचते ही हर आंख नम हो गई। बेटे के पार्थिव देह को देखकर मां-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य बिलख पड़े। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया। पिता लालचंद ने बेटे को सेल्यूट करते हुए कहा, मैंने अपने बेटे को देश के नाम कर दिया है। मुझे इस पर गर्व है। पिता के इन शब्दों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। 22 किलोमीटर तक निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे अमरता के नारे चूरू से पीथीसर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर अग्निवीर को श्रद्धांजलि दी। गांव घंटेल से युवा करीब 100 मीटर लंबे तिरंगे को अपने कंधों पर उठाकर महेश के घर तक लेकर पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने जैब तक सूरज चاند रहेगा, महेश तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राजकीय सम्मान के साथ दिया गार्ड ऑफ ऑनर ट्रेनी अग्निवीर महेश कुमार मुहाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। टू राज राइफल सेंटर, बीकानेर से पहुंचे जवानों ने नायब सूबेदार विजयपाल सैनी और नायब सूबेदार बजरंग सिंह की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने तिरंगा ध्वज महेश के पिता लालचंद को सौंपा। छोटे भाई निर्मल ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण ने दी आधा बीघा जमीन गांव के लाडले अग्निवीर महेश कुमार के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण राकेश मुहाल ने अपने खेत की आधा बीघा जमीन दी। राकेश के इस मानवीय और भावनात्मक कदम की ग्रामीणों ने सराहना की। इसी खेत में राजकीय सम्मान के साथ महेश का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई निर्मल ने बड़े भाई को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि महेश की शहादत और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। छतों से महिलाओं और बच्चों ने की पुष्प वर्षा महेश का पार्थिव देह गांव पहुंचने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव की महिलाओं और युवतियों ने घरों की छतों पर चढ़कर पुष्प वर्षा की और नम आंखों से गांव के लाडले को विदाई दी। स्कूली बच्चे भी रास्ते के किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा करते नजर आए। हर कोई अपने गांव के वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि अग्निवीर महेश कुमार मुहाल को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया, तहसीलदार ताराचंद मीणा, करणी सिंह रायपुरिया, मोहसिन खान इसेखानी, जंगशेर खां और आरिफ खान पीथीसर सहित अन्य लोग पहुंचे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
0
0
Report

झालावाड़ के नागेश्वर तीर्थ परिसर में भाजपा सम्मेलन: दुष्यंत सिंह चुनाव तैयारी पर जोर

Jhalawar, Rajasthan:डग (झालावाड़) झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर स्थित विश्वविख्यात नागेश्वर जैन तीर्थ परिसर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र सांसद दुष्यंत सिंह ने शिरकत कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद सिंह ने विश्वविख्यात नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तीर्थ पेढ़ी के सचिव धर्मचंद जैन एवं ट्रस्ट मंडल की ओर से सांसद दुष्यंत सिंह का शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आगामी पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर जमशेदपुर में शोक सभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम की पुकार

Jamshedpur, Jharkhand:दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता चोर बाजार पूजा पंडाल में हुए हादसे पर जमशेदपुर में शोक सभा किया गया, साथ ही एक मिनट का मौन रख कर सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। जमशेदपुर के सिदगोड़ा के हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति की ओर से कोलकाता के पूजा पंडाल में हुए भगदड़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां पूजा समिति के सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रख कर सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं भगवान से मृतकों के परिजनों को सहन करने की क्षमता प्रदान करें, पंडालों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। वहीं जमशेदपुर के पूजा समिति के लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़ा किया, उनका कहना है कि माँ दुर्गा की पूजा हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसे लेकर जिला प्रशासन को सुरक्षा पुख्ता इंतजाम करना चाहिए ताकि इतनी बड़ी घटना ना हो सके। पूजा समिति के लोगों ने भक्तों से भी आग्रह किया कि आप पूजा घूमने निकले तो भीड़ से थोड़ी दूरी बना कर चले ताकि किसी भी भक्त को परेशानी ना हो, सभी लोग अच्छे से पूजा का आनंद उठा सके। पूजा समिति ने लोगों से अपील है कि भीड़ में बच्चों और बुजर्गो का काफी ख्याल रखें।
0
0
Report

कोटा के सुल्तानपुर में 70 लाख की चोरी: तीन मिनट में तिजोरी उड़ा कर बदमाश फरार

Jaipur, Rajasthan:कोटा। सुल्तानपुर के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई करीब 70 लाख रुपए की चोरी के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भोरा चौराहे के पास स्थित दुकान को निशाना बनाकर पांच से ज्यादा नकाबपोश बदमाश महज तीन मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। चोरी की वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने स्टेट हाईवे 70, कोटा-इटावा मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाल दिया, ताकि दुकान के भीतर उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। बदमाशों ने दुकान में रखी पूरी तिजोरी उठाई और कार में रखकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को करीब तीन मिनट लगे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 70 लाख रुपए का माल रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए हाल ही में लाखों रुपए के नए जेवरात मंगवाए थे। ऐसे में त्योहार से पहले हुई इस बड़ी चोरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की वारदात सामने आने के बाद सुल्तानपुर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने स्टेट हाईवे 70 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और सुल्तानपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए माल की बरामदगी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई में तेजी लाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने सड़क से जाम हटा लिया। हालांकि, व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि तय समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा नहीं किया गया, तो सुल्तानपुर बाजार बंद कर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक जल्द पहुंचा जाए और चोरी हुए माल को बरामद किया जाए.
0
0
Report
Advertisement

UGC के नए नियमों के विरोध में धौलाना में महापंचायत से भारी हंगामा

Hapur, Uttar Pradesh:यूजीसी के नए नियमों को लेकर हापुड़ के धौलाना में रविवार को बड़ा बवाल देखने को मिला. धौलाना तहसील परिसर में प्रस्तावित महापंचायत को जब पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया, तो प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा. तहसील में एंट्री न मिलने से आक्रोशित भीड़ ने सीधे धौलाना-पिलखुवा मुख्य मार्ग पर कब्जा कर लिया और पूरा रास्ता जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क संग्राम का अखाड़ा बन गई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई. हालात बिगड़ते देख आसमान से ड्रोन कैमरे निगरानी कराई जाने लगी और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. आपको बता दें कि यह तस्वीरें धौलाना की, जहां यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को एक विशाल महापंचायत बुलाई गई थी. प्रदर्शनकारी तहसील परिसर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार कर रखा था. कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और पुलिस ने किसी को भी तहसील के अंदर दाखिल नहीं होने दिया. तहसील में प्रवेश रोके जाने से भीड़ बेकाबू हो गई. गुस्साए प्रदर्शनकारी धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर बैठ गए, जिससे पूरा यातायात ठप हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टरों पर सवार होकर लोग नारेबाजी कर रहे हैं, हाथों में झंडे उठाए युवा आक्रोश जता रहे हैं और पुलिस बल उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस शुरू हो गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए कई लोगों को उनके गांवों में ही नजरबंद तक कर दिया. इस कदम ने आग में घी का काम किया और गुस्सा और ज्यादा भड़क गया. मौके पर तनाव इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया. महापंचायत पर रोक और उसके बाद सड़क पर हुए इस जोरदार हंगामे से पूरे इलाके में घंटों तक अफरा-तफरी और भारी तनाव का माहौल बना रहा. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल मुस्तैद है.
0
0
Report
Advertisement

वाशी टोलनाक्यावर जाल में पकड़ा गया घरफोड़ गिरोह, 3 लाख का माल बरामद

Navi Mumbai, Maharashtra:एपीएमसी पोलिस ठाणे अंतर्गत झालेल्या घरफोडीच्या गुन्ह्याचा तपास करत असताना आरोपीचा कुठलाही सुगावा पोलिसांना लागत नव्हता. पोलिसांनी शक्कल लढवली आणि जामिनावर बाहेर आलेल्या एका सराईत गुन्हेगाराला गुप्त माहितीच्या आधारे सापळा रचून वाशी टोलनाक्यावरून ताब्यात घेत पोलिसी हिसका दाखवला असता चोरट्याने आपणच घरफोदी केल्याचे कबूल केलेय. चोरट्याकडे असलेली गाडी आणि मोबाईलसह खिशातले पैसे देखिल चोरीचे असल्याचे समोर आलेय. चोरट्या कडून मोबाईल, लॅपटॉप, गाडी आणि रोखरक्कम असा एकूण 3 लाख 34 हजारांचा मुद्देमाल पोलिसांनी जप्त केला असून चौकशीत चोरट्यावर मुंबई,नवी मुंबई सह इतर पोलिस ठाण्यात अनेक घरफोडीचे गुन्हे दाखल असल्याचे निष्पन्न झालेय. न्यायालयाने चोरट्याला पोलिस कोठडी सुनावली असून पोलिस त्याच्या एका साथीदाराचा शोध घेत आहेत.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top