icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227405
AKA K MishraFollow31 Jul 2024, 05:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

सीवान के बसंतपुर में महावीरी मेले से पहले शराब तस्करी पर बड़ा छापा

Siwan, Bihar:एंकर सीवान के बसंर्तपुर में महावीरी मेले से पहले पुलिस अलर्ट मोड में है।बसंतपुर थाना की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच कर रही है।इसी बीच बसंतपुर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब लदी बोलेरो को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास की है। इससे पहले भी बसंतपुर पुलिस ने कोडर के पास कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियों से करीब 18 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महावीरी मेले में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोडर के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सिल्वर रंग की बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया है और चालक मुकेश कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के जैदपुरा का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

भोजपुर नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई; 13 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में वर्षों से सोन नद के पीले बालू का अवैध खेल चलता आ रहा है। अवैध खनन को ले कई बार प्रशासन ने कड़ी कारवाई की है मगर बालू माफियाओं ने खुलेआम कानून को धत्ता बताते हुए अपने खेल में मशगूल हैं। जिले के सोन नदी में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सोन नदी में अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बड़ी नाव बरामद की है। नाव पर ड्रेजर मशीन, जिसे स्थानीय स्तर पर डुबिया मशीन भी कहा जाता है, फिट की गई थी जो जिला प्रशासन को चौंकाने पर मजबूर कर दी है। पुलिस ने नाव पर लदे बालू और ड्रेजर मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता के आरोप में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध कोईलवर थाना में संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जबकि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू के उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद सोन नदी क्षेत्र में कथित रूप से संगठित तरीके से अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियों में हड़कंप की स्थिति है।
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में 28-30 सितम्बर तीन दिन की हड़ताल: सरकारी बैंकों का ठप होना अनुमानित

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार. क्षेत्र: खूँटी. पूरे देश के सभी सरकारी बैंकों की तीन दिनों की हड़ताल की घोषणा की गई है। 28 से 30 सितम्बर तक खूँटी में सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। बैंकर यूनियन मांगों पर अड़े हैं: यूनिफॉर्म परफॉर्मेंस लिंक इनसेटिव (PLFI) और सप्ताह में पांच दिन ड्यूटी। तीन दिन की हड़ताल पहले से तय है; एक दिन पूर्व रविवार को बैंक खुले रहेंगे। बैंक क्लर्क जुएल तोपनो ने कहा यूनिफॉर्म PLFI और पांच दिन ड्यूटी की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। रविवार 27 तारीख को बैंक खुले रहेंगे।
0
0
Report

सर्पदंश से असर्फी भुइयां की मौत, विंढमगंज में शोक

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सर्प के डंसने के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है, जहां रहने वाले 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां खेत में काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद असर्फी भुइयां को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव हमराह आयुष्मान के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे। सर्पदंश से हुई इस मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। यह पूरा मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव का है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहानों, वोटिंग की चर्चाएं तेज

Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों की निष्ठा पर दो इम्तहान, वोटिंग की चर्चाएं तेज यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की आचार संहिता लागू होने के पहले विधायकों की निष्ठा का दो इम्तेहान होगा। अक्टूबर में होने वाले राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद की 10 सीटों पर कार्यकाल अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है। इनका चुनाव विधायकों के वोट से होना है। ऐसे में विधायको के क्रॉस वोट करने की सम्भावनाये बढ़ गयी है। परिषद की खाली होने वाली 10 सीटों में 9 बीजेपी और एक सपा के खाते में हैं। बीजेपी से कुंवर मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्यागी, गोविंद नारायण शुक्ला, धर्मवीर प्रजापति, सलिल विश्ननोई और सुरेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं, सपा से राजेंद्र चौधरी का नाम कार्यकाल खत्म होने वालों की सूची में शामिल है। इन सीटों के लिए नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने के आसार हैं। विधानसभा में 7 सीटें खाली हैं। ऐसे में 396 विधायक ही वोटर लिस्ट का हिस्सा होंगे। विधान परिषद में एक सीट का कोटा (कुल वैध वोट ÷ सीट + 1) +1 के आधार पर निकाला जाता है। फ्लोर वैल्यू में दशमलव को जोड़ा नहीं जाता। ऐसे में एक सीट जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास इस समय 255 विधायक हैं। सहयोगी दलों के 33 सदस्य हैं। तीन असंबद्ध सदस्य भी बीजेपी के पाले में हैं। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी अपने दो विधायाकों का वोट बीजेपी को दिलाती रही है। ऐसे में सदस्य संख्या 293 पहुंचती है। इस तरह सात सीटों पर बीजेपी की जीत तय है और 8वीं के लिए उसके पास 34 अतिरिक्त वोट बचेंगे। अगर सुभासपा के दो विधायक पहले की तरह पाला बदलते हैं तो बीजेपी की गणित सपा के बागी विधायकों से सधेगी। सपा के खाते में गिने जाने वाले विनोद चतुर्वेदी बीजेपी का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। पूजा पाल पार्टी की पदाधिकारी ही बन चुकी है। ऐसे में 8वीं सीट के लिए आवश्यक संख्या तक एनडीए पहुंचता नजर आ रहा है। कमी की भरपाई दूसरे वरीयता के वोट से हो सकती है। इन हालात में पक्ष या विपक्ष से अतिरिक्त उम्मीदवार आने पर सेंधमारी का खेल दिख सकता है। विधानसभा में इस समय सपा के पास 101 विधायक हैं। एक सीट के लिए 37 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसे में 74 विधायकों से उसकी दो सीटें पक्की हो जाएंगी। वहीं, तीसरी सीट के लिए 27 वोट अतिरिक्त बचेंगे। कांग्रेस के पास दो विधायक है। फिलहाल दोनों दल इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। कांग्रेस का साथ मिलने पर 29 अतिरिक्त वोट हो जाएंगे। सुभासपा के दो विधायक पहले से सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं। इनके साथ मिला तो आंकड़ा 31 पर पहुंच सकता है। इसमें किसी ने पाला नहीं बदला तो भी 6 अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी। समस्या यह है कि सपा के खाते में गिने जा रहे, आशुतोष मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और महाराजी प्रजापति ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए भी चुनावी मुकाबला होना है. विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से बीजेपी अपने सहयोगी दलों के सहारे आसानी से 7 सीटें जीतने की स्थिति में है तो सपा अपने विधायकों के दम पर 2 सीटें जीत लेगी. असल जंग 10वीं राज्यसभा सीट के लिए होनी है. राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए सपा को और 8वीं सीट के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी.राज्यसभा की 10वीं सीट का मुकाबला बेहद रोमांचक बन रहा है.
0
0
Report

खैरागढ़ के रीवागहन में आग से किसान उत्तम वर्मा की संपत्ति जलकर राख

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। 20 मार्च की देर रात ग्राम पंचायत जुरलाकला के आश्रित ग्राम रीवागहन में किसान उत्तम वर्मा के कोठार में लगी आग ने उनकी मेहनत की कमाई और घर-गृहस्थी को तबाह कर दिया। पैरावट से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि कोठार में खड़ी मोटरसाइकिल, छह कट्टा बटरी और घर का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। हादसे में दो गायें भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के वक्त परिवार घर के अंदर सो रहा था। आसपास के लोगों ने आवाज देकर परिवार को जगाया, जिसके बाद डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान के मुताबिक हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उत्तम वर्मा ने खैरागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अब इस घटना के करीब छह महीने बाद किसान की परेशानी आग से हुए नुकसान तक सीमित नहीं है। नुकसान के बाद राहत और मुआवजे की उम्मीद लेकर वह लगातार कलेक्टर और तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है। किसान का कहना है कि आग ने उसकी संपत्ति के साथ पशुधन भी छीन लिया, लेकिन आर्थिक मदद के लिए उसे अब भी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। सवाल यह है कि हादसे में सब कुछ गंवाने वाले किसान को राहत कब मिलेगी? उत्तम वर्मा ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। बाइट - उत्तम वर्मा पीड़ित किसान
0
0
Report
Advertisement

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आज ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य उद्घाटन।

PBParveen BehlFollow6m ago
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग:- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आज ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य उद्घाटन। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंडिया एक्सपो मार्ट में करेंगे ट्रेड शो का उद्घाटन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री का स्वागत करेंगे, कार्यक्रम में 20 से ज्यादा वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना। अमित शाह सुबह करीब 11:15 बजे एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और दोपहर 1:15 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। सीएम योगी करीब पांच घंटे ट्रेड शो में रहेंगे और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे वार्ता। 16 हॉल में 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए, 85 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने का दावा। ट्रेड शो की थीम ‘यूपी फॉर ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स’ रखी गई। पांच दिन तक चलने वाले ट्रेड शो में व्यापार, उद्योग, निर्यात के साथ यूपी की संस्कृति और विरासत की भी झलक दिखेगी।
0
0
Report

मोदी ने गांधीजी के सामाजिक सुधारों से प्रेरित होकर सेवा और स्वच्छता पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल लोगों से बातचीत के दौरान कहा, "जब हम गांधी जी के जीवन की ओर देखते हैं, तो वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे। समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ उन्होंने हमेशा काम किया। इसलिए हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं। जो सेवा करता है, उस सेवा का सम्मान होना चाहिए। प्रयागराज में जो सफाई का काम करते थे, जिसके कारण हमारा कुंभ पूरी दुनिया में स्वच्छता के लिए मशहूर हो गया था, भारत की इज्जत बढ़ गई थी। तो मेरा मन किया कि जिन्होंने भारत की इज्जत को इतना बढ़ाया है, मैं उनके पैर धोकर के आशीर्वाद लूंगा, इसीलिए मैं उनका पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया, क्योंकि उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top