224149
Ambedkar Nagar: जलालपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर के जलालपुर में मालीपुर तिराहे पर मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति का अनावरण MLC डॉ. हरिओम पांडे, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार, एडीएम सदानंद गुप्ता और विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने मिलकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, संजय सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल सहित कई अधिकारी और व्यापारी गण मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम धामी के नो व्हीकल डे से ऊर्जा बचत: सूचना विभाग में बड़ा असर
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पेट्रोल और ऊर्जा बचाने के सीएम धामी के निर्देशों का बड़ा असर देखा जा रहा है। शनिवार को सूचना विभाग में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को सूचना विभाग में 9 व्हीकल डे आयोजित किया गया था। जिसके चलते महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल में ऑफिस आते हुए नजर आए , डीजी सूचना करीब 13 किमी अपने घर से साइकिल चलाते हुए सूचना निदेशालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी ने हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे के लिए सभी कार्मिकों को प्रेरित किया है। इसलिए सभी लोग बिना व्हीकल के एक दिन ऑफिस आएंगे जिससे ऊर्जा की भी बचत होगी बाइट बंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना वही यहां पर महानिदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी भी अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ इलेक्ट्रिक ऑटो से सूचना निदेशालय पहुंचे। अपर महानिदेशक आशीष त्रिपाठी ने कहा की विभाग की एक कोशिश है कि कम से कम ऊर्जा की खपत हो और पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की जाए बाइट आशीष त्रिपाठी अपर निदेशक सूचना सूचना विभाग के संयुक्त महानिदेशक के एस चौहान ने बताया कि नो व्हीकल डे के मौके पर वह अपने घर से करीब 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सूचना निदेशालय पहुंचे हैं। वर्तमान में जिस तरह का रहन-सहन और खान-पान है ऐसे में एक दिन बिना वाहन के पैदल चलना सबसे बेहतर है। इसलिए नो व्हीकल डे को वह पैदल चलते हुए पूरा करेंगे। बाइट के एस चौहान संयुक्त निदेशक सूचना0
0
Report
खेत की सीमा विवाद के चलते रोडवेज चालक पर हमला, घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के उदयपुरवाटी क्षेत्र में खेत की सीमा को लेकर परिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार छह युवकों ने राजस्थान रोडवेज के चालक रोहिताश सैनी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। चालक ने अपने भतीजे समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल के पास शोर सुनकर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। घायल रोहिताश सैनी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
करौली के मासलपुर जंगल में चीते की हलचल, चंबल से मंडरायल तक गति जारी
Karauli, Rajasthan:करौली। मध्य प्रदेश के कूनो का चीता अब पहुंचा मासलपुर के जंगलों में, एक सप्ताह पहले चंबल नदी पार करके मंडरायल क्षेत्र में पहुंचा था चीता, उसके बाद से धौलपुर क्षेत्र में रहा चीते का मूवमेंट, लेकिन बीती रात मासलपुर क्षेत्र में नजर आया चीता, मासलपुर क्षेत्र के खेड़ा नाका के समीप जंगल में चीते का मूवमेंट, वन विभाग के अधिकारी कर रहे चीते की मॉनिटरिंग,0
0
Report
Advertisement
कोटा में प्रसूताओं की मौत: मंत्री ने जांच तेज कराने की बात कही
Jaipur, Rajasthan:कोटा में प्रसूताओं की मौत का मामला किसी भी लापरवाही को नहीं बक्शा जाएगा-चिकित्सा मंत्री रिपोर्ट आते ही एक्शन होगा-गजेंद्र सिंह खींवसर दवाओं के सेंपल जांच के लिए भेजे गए है-गजेंद्र सिंह खींवसर मैं कोटा गया जांच पड़ताल की- गजेंद्र सिंह खींवसर स्वच्छता में कमी कारण हो सकता है ! -गजेंद्र सिंह खींवसर इलाज के प्रोटोकॉल में कमी हो सकती है! -गजेंद्र सिंह खींवसर राज्य सरकार मामलें में गंभीर है-गजेंद्र सिंह खींवसर रिपोर्ट आते ही, दूध का दूध पानी का पानी होगा - गजेंद्र सिंह खींवसर प्रसूताओं के परिजनों से मुलाकात की- गजेंद्र सिंह खींवसर दिल्ली एम्स की टीम आज आ रही है-गजेंद्र सिंह खींवसर मामलें में पारदर्शिता रखी गई है- गजेंद्र सिंह कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है खास बात ये है की अब दिल्ली एम्स से टीम अब इस मामलें की जांच करेगी चिकित्सा मंत्री खुद कोटा अस्पताल में जाकर आएं हैं कोटा में प्रसूताओं के परिजनों से बातचीत की है, प्रशासनिक अधकारियों के साथ मीटिंग की मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा की ये बहुत दुःखद घटना है राज्य सरकार पूर्ण रूप से गंभीर है जिसकी भी गलती है उसको नहीं बक्शा जाएगा,, रिपोर्ट आते हे ही दूध का दूध पानी का पानी जल्द होगा, चलिए सुनवाते हैं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने क्या कुछ कहा ---0
0
Report
बहन का घरेलू विवाद सुलझाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले मे 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहन की ससुराल में चल रहे घरेलू विवाद को सुलझाने गए 28 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के नवदिया मोहल्ले की है। मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी जीशान (28), पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जीशान की बहन की शादी पड़ोसी हबीब खान के परिवार में हुई थी। पिछले कुछ समय से बहन और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बहन का घर बसाने की नीयत से जीशान समझौता कराने हबीब के घर पहुंचा था। बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के कई लोगों ने अचानक जीशान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजन जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी गजरौला के पास उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
गौरीबाजार पुलिस की कार्रवाई,नाबालिग को भगाने और पाक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड, गौरीबाजार से दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन निषाद (19) पुत्र रामसमुझ निषाद निवासी जंगल पिपरा थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। उस पर थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 128/2026 के तहत कार्रवाई की जा रही थी।मामले में पीड़िता के पिता जवाहिर गुप्ता ने 28 मार्च 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इससे पहले 8 मई को गौरीबाजार पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव और कांस्टेबल मुमताज अंसारी शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
L.I.U. की रिपोर्ट के आधार पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के 17 मई को हमीरपुर आगमन पर लगी रोक,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई , L.I.U. की रिपोर्ट के आधार पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के 17 मई के आगमन पर लगी रोक, एल आई यू रिपोर्ट के अनुसार अजेंद्र सिंह लोधी ढाई सौ गाड़ियों की काफिले के साथ 17 मई को हमीरपुर में कर रहे थे आगमन, प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में चल रहा है पोस्टर वार, सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के आगमन पर रोक लगाने की जानकारी को सादर राजेश कमल ने दी ।0
0
Report
मनासबल झील के आस-पास सफाई अभियान और नशा मुक्त रैली, गंदरबल
Aram Pora, Ganderbal, A sanitation drive and Nasha Mukt Abhiyan rally was organised toady by the Wullar and Manasbal Development Authority around the adjoining areas of Manasbal Lake in Ganderbal. The drive witnessed active participation from students, employees and members of the Quick Response Team, who joined hands to spread awareness about drug abuse and environmental protection. During the programme, participants cleaned several areas around the lake and nearby surroundings to promote the message of cleanliness and public responsibility. The rally was organised as part of the ongoing Nasha Mukt Abhiyan with an aim to educate people, especially youth, about the harmful effects of drug addiction and the importance of maintaining a clean and healthy environment. Participants raised awareness slogans and appealed to the general public to stay away from drugs and contribute towards keeping the tourist destination clean, green and pollution-free. Officials said such programmes will continue in future as well to encourage community participation in environmental conservation and social awareness initiatives.0
0
Report
अखनूर बाजार की हार्डवेयर दुकान-गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:अखनूर बाजार में आज सुबह एक हार्डवेयर की दुकान और उससे जुड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया तथा आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
OPERATION EAGLE CLAW: गाडरवारा पुलिस तीन तस्कर दबोचे, 50 पेटी शराब जप्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर पुलिस का OPERATION EAGLE CLAW अब शराब तस्करों पर कहर बनकर टूट रहा है… जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 पेटी अवैध देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी जायलो कार जप्त की है… जिसकी शराब और गाड़ी की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में गाडरवारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमाड़ा रोड स्थित अमर शांति कॉलोनी में अवैध शराब की बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है… सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पेटी देशी मसाला और 20 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।0
0
Report
चमोली के ईरानी गांव के पुराने सुराही के पेड़ पर आकाशीय बिजली से भीषण आग
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले के ईरानी गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने सुराही के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। पेड़ पूरी तरह हरा-भरा होने के बावजूद उसमें आग धधक रही है। आग इतनी तेज है कि ग्रामीणों के लगातार प्रयासों के बावजूद उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बद्रीनाथ वन प्रभाग को दे दी है। वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाया जा सके।0
0
Report
सीतामढ़ी की महुआवा पंचायत को राष्ट्रीय क्लाइमेट अवॉर्ड मिला, ग्रीन पंचायत बना
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार के सीतामढ़ी जिले का बथनाहा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले महुआवा पंचायत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस छोटे से पंचायत को क्लाइमेट कंट्रोल और पर्यावरण अनुकूल कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में चार पंचायतों का चयन किया गया है पहला आंध्रप्रदेश दूसरा महाराष्ट्र और उड़ीसा तीसरा Bihar के Sitamarhi जिला का महुआवा पंचायत शामिल है। महुआवा पंचायत देश के तीसरे पंचायत मॉडल के रूप में किया गया है। यह पुरस्कार पंचायत के मुखिया संजीव भूषण और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों का नतीजा है।महुआवा पंचायत ने पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए कई बदलाव किए हैं। पंचायत ने 'नेट जीरो कार्बन एमिशन' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया है। यहाँ सड़कों के किनारे, सरकारी जमीनों और तालाबों के भीतों पर हजारो फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं।इसके अलावा, जल संरक्षण के क्षेत्र में भी इस पंचायत ने बेहतर काम किया है। पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे कुओं और तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। पंचायत में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) के उपयोग को बढ़ावा देकर बिजली की खपत और कार्बन फुटप्रिंट को कम किया गया है। कचरा प्रबंधन के मामले में भी महुआवा एक मिसाल है। प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा रहा है।इस राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद पूरे सीतामढ़ी जिले में हर्ष का माहौल है। मुखिया संजीव भूषण के अनुसार महुआवा पंचायत की यह सफलता देश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणा है।अगर ग्रामीण स्तर पर सही इच्छाशक्ति हो, तो बिना बड़े बजट के भी जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या से लड़ा जा सकता है। महुआवा अब देश के नक्शे पर एक 'ग्रीन पंचायत' के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में ABVP नेता अमन दुबे पर कार्रवाई
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय मामले में अमन दुबे राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक ABVP लखनऊ विश्वविद्यालय0
0
Report
झज्जर के सुबाना गांव में युवक की गोली मारकर हत्या; 20 गोलियां चलीं
Jhajjar, Haryana:झज्जर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या: घर के बाहर बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां सुबाना गांव में रात 11 बजे वारदात, घर के बाहर बैठे हितेश उर्फ गुल्लू की मौत बोलेरो में सवार होकर आए 3-4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका, एक आरोपी की पहचान डीकेश गिरधरपुर निवासी के रूप में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार; जांच शुरू झज्जर | जिले के सुबाना गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब हितेश अपने घर के बाहर मौजूद था。 जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए 3 से 4 युवकों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर 20 से 25 गोलियां चलने की सूचना है। गोलियां लगने से हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हमलावरों में एक युवक की पहचान डीकेश निवासी गिरधरपुर के रूप में होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। फिलहाल आरोपी वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है。0
0
Report
सोपोर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर 15 जगहों की तलाशी; UAPA केस में कार्रवाई तेज
Chaka, सोपोर में जमात से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सोपोर पुलिस ने शनिवार को UAPA के एक मामले के सिलसिले में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर और आसपास के इलाकों में 15 से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया。 आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित JeI नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों की चल रही जांच के तहत बोमाई, वारपोरा, सोपोर और तारज़ू इलाकों में ये छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल मिलकर ये तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि संगठन से जुड़े संदिग्ध संपर्कों, समर्थन ढांचों और गतिविधियों के बारे में सबूत जुटाए जा सकें और उनकी जांच की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अवैध नेटवर्कों को खत्म करने और इस क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लगातार प्रयासों का ही एक हिस्सा है।0
0
Report
Advertisement
