Ambedkar Nagar
अम्बेडकर नगरः दो बाइक और अन्य सामानों के साथ पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा
Sarangpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिग्विजय वर्मा, प्रियांशु निवासी सतरही और राजन निवासी बरौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक, इन्वर्टर, दो बैट्री, 8200 रुपए नकद बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोरीवली में जन्मदिन रील के चक्कर में 10 आरोपी गिरफ्तार, एयर गन से फायरिंग
Mumbai, Maharashtra:केक काटने के बाद बेबी एयर गन से हवा में फायरिंग, सड़क पर गाड़ियों से रास्ता ब्लॉक और फिर उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना… अब यही रील आरोपियों के लिए मुसीबत बन गई है। मुंबई के बोरीवली में पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाकर हंगामा करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला गोराई-2 की सुखसागर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के पास का है, जहां सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद बेबी एयर गन से हवा में फायरिंग की गई और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता भी रोका गया। जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बोरीवली पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश गुप्ता समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS, मोटर वाहन अधिनियम, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बोरीवली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यानी जन्मदिन की पार्टी में स्टाइल के चक्कर में बनाई गई रील… अब पुलिस केस की वजह बन गई है।0
0
Report
संभल हिंसा: कोर्ट कमिश्नर ने न्यायिक रिपोर्ट पर बड़ा दावा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा मामले में न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाये जाने के मामले में विवादित जामा मस्जिद के सर्वे कमीशन के कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव का बड़ा दावा। न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में सुनियोजित हिंसा और सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क, सपा विधायक पुत्र की भूमिका का उल्लेख पूरी तरह सौ प्रतिशत सच। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को सौ प्रतिशत ठहराया सही। बड़ा खुलासा करते हुए कहा—19 नवंबर को सर्वे के दौरान ही दंगे की पूरी योजना थी। ढाई सौ से अधिक लोगों की भीड़ के साथ पहुंचे सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने सर्वे टीम को वापस जाने की धमकी दी थी, कहा था नहीं गये तो आधे घंटे में कुछ भी हो सकता है। सपा विधायक पुत्र सुहेल इकवाल भी सपा सांसद के साथ मौजूद थे, जामा मस्जिद के अंदर कमरो में भी लोग छिपे हुए थे। प्रशासन की सतर्कता और समझदारी से टली थी 19 तारीख को बबाल की साजिश।0
0
Report
शिरूर सांसद अमोल कोल्हे ने सेमी हाईस्पीड रेल प्रकल्प पर फिर उठाया आक्रामक कदम
Shirur, Maharashtra:पुणे-नाशिक सेमी हायस्पीड रेल्वे प्रकल्पावरून शिरूर के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने फिर से आक्रामक भूमिका निभाई है. GMRT की आलोचना समझने के लिए डॉ. अनिल काकोडकर के अध्यक्षता वाली समिति नियुक्त करने के सरकार के कदम का उन्होंने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही 'इस प्रकल्प में अड़थड़ा करने वाले कौन?' जैसा ज्वलंत सवाल भी पूछा है. यह रेल्वे प्रकल्प अहमिल्यानगर मार्ग से नहीं नेता मंचर, नारायणगाव, आळेफाटा और संगमनेर के पुराने मूल मार्ग से ही होना चाहिए, इस मांग पर डॉ. कोल्हे ठाम हैं.0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला बाराजोड़ टोल से गुजरा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का काफिला बारा जोड़ टोल प्लाजा से गुजरा भारी सुरक्षा के बीच जिले से गुजर रहा है काफिला जिले की कई थाना की पुलिस की गाड़िया साथ मे मौजूद प्रयागराज नंबर प्लेट की काफिले में चल रही है दर्जनों कारे प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता की भी गाड़ी काफिला में शामिल काली कलर की कई गाड़िया काफिले में मौजूद0
0
Report
जौनपुर: CMO ने शाहगंज CHC का औचक निरीक्षण, इंतजामों पर सख्त निर्देश
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर CMO का शाहगंज CHC का किया औचक निरीक्षण CMO गंगा राम गौतम ने किया औचक निरीक्षण अस्पताल में सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मिले मौजूद वार्ड से लेकर OPD और दवा कक्ष तक व्यवस्थाएं परखी मरीजों से सीधे बातचीत कर लिया सुविधाओं का फीडबैक समय पर इलाज और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी0
0
Report
यूट्यूब से जुड़ी ताजा खबरें
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
ABVP मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी, पुलिस से खींचतान जारी
Ranchi, Jharkhand:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जेपीएससी, जेएसएससी में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जा रही है। मौके पर भारी संख्या में जिला प्रशासन मौजूद है। बड़ी संख्या में abvp के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास से पहले रोक दिया गया है पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचा तनी जारी है,0
0
Report
बाबा धाम से लौटे कांवड़िए बजरंगी निषाद की मौत पर गोरखपुर में आक्रोश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से अपनी मन्नत पूरी करने के लिए बाबा धाम के लिए निकला एक 27 साल का युवक घर तो लौटा... लेकिन जिंदा नहीं! देवघर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकले बजरंगी निषाद की लाश बिहार के बांका के एक तालाब से बरामद हुई। सबसे दर्दनाक बात ये है कि बजरंगी की शादी को महज अभी 15 महीने हुए थे और उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती बताई जा रही है। जिस बच्चे के लिए पति-पत्नी ने बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी... उस बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही बजरंगी इस दुनिया छोड़कर चला गया। युवक का शव जब देर रात में गोरखपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने सुबह होते ही शव को सड़क पर रख दिया और चारफाटक ओवरब्रिज पर चक्का जाम कर दिया। ये तस्वीरें गोरखपुर के बिछिया इलाके की हैं... सड़क पर रखा है बजरंगी निषाद का शव... और शव के आसपास जमा है गुस्से में उबलता परिवार और मोहल्ले के लोग। 27 साल का बजरंगी निषाद... तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार की जिम्मेदारियां अब बजरंगी के कंधों पर थीं। महज 15 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी पांच महीने की गर्भवती है। पति-पत्नी ने संतान प्राप्ति के लिए बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। इसी मन्नत को पूरा करने बजरंगी तीन अगस्त को कांवड़ लेकर देवघर रवाना हुआ। लेकिन किसे पता था कि बाबा धाम की यात्रा उसके जीवन की आखिरी यात्रा बन जाएगी। पांच अगस्त की शाम बिहार के बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र में कांवड़िया पथ के पास बजरंगी अपने साथियों से बिछड़ गया। साथियों ने तलाश शुरू की लेकिन बजरंगी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद बांका पुलिस को कांवड़िया पथ के पास एक तालाब में लावारिस शव मिला। शव के पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं था। फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई..परिजनों ने तस्वीर देखी और पहचान हुई उस बजरंगी की जो बाबा धाम से मन्नत पूरी करके लौटने वाला था। लेकिन वह लौटा तो एंबुलेंस में... तिरपाल में लिपटा हुआ! शुक्रवार देर रात जब बजरंगी का शव बिछिया पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पांच महीने की गर्भवती पत्नी पति का शव देखकर बार-बार बेसुध होती रही। उसकी जुबान पर बस एक ही बात थी— जिसे बच्चे के लिए बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी, उसका मुंह देखे बिना ही आप चले गए...एक तरफ गर्भ में पल रही नई जिंदगी... दूसरी तरफ उसी बच्चे के पिता का निर्जीव शरीर! इस मंजर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सुबह परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को शाहिद शिव सिंह क्षेत्री ओवरब्रिज के पास सड़क पर रख दिया गया। सड़क जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चे फंसे... राहगीर परेशान हुए... एंबुलेंस तक जाम में फंसने की स्थिति बन गई। परिजनों की मांग थी मौत की निष्पक्ष जांच हो... संदिग्ध परिस्थितियों का खुलासा हो... और परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। जाम की सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घटना बिहार के बांका जिले में हुई है और वहां की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोरखपुर पुलिस ने परिजनों की मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे बाद परिजन माने... तब जाकर अवरुद्ध हुआ जाम खुला... और बजरंगी का शव अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया गया। सवाल अब सिर्फ एक मौत का नहीं है... सवाल ये है कि बाबा धाम की यात्रा पर निकला बजरंगी आखिर तालाब तक कैसे पहुंचा? वह अपने साथियों से कैसे बिछड़ा? उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? और क्या बांका पुलिस की जांच इन सवालों का जवाब दे पाएगी? एक गर्भवती पत्नी... गर्भ में पल रहा बच्चा... और घर की जिम्मेदारियों के बीच हमेशा के लिए खामोश हो गया 27 साल का बजरंगी। परिवार अब सिर्फ न्याय और जवाब मांग रहा है.0
0
Report
आवार सांड ने बैंक कर्मी की मौत कर दी, बीसलपुर में मातम
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में आवारा सांड ने बैंक कर्मी पर हमला कर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।Bilsa nda थाना क्षेत्र के ग्राम रौतापुर निवासी अर्पित गुप्ता बीसलपुर नगर में पीलीभीत रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्य करते थे वह रोज की तरह अपना काम निपटाकर शुक्रवार रात लगभग 10:00 बजे बीसलपुर से अपने घर जा रहे थे उनकी बाइक जैसे ही बीसलपुर बिलसंडा रोड पर स्थित शिशु विहार इंटर कॉलेज स्कूल के पास पहुंची वैसे ही रोड पर अचानक आये आवारा सांड ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे – खबर
Noida, Uttar Pradesh:हलद्वानी (उत्तराखंड) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे हलद्वानी। Haldwani (Uttrakhand) Congress President Mallikarjun Kharge Arrives At Haldwani.0
0
Report
पुंछ जिले के त्रारड़ावाली हाई स्कूल बाढ़ से पूरी तरह तबाह, पढ़ाई संकट में
Chikri Ban, पुंछ जिले के हाई स्कूल त्रारड़ावालि (Traranwali) हालिया बाढ़ ने स्कूल को बुरी तरह तबाह कर दिया है, कभी बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद से गुलजार रहने वाला यह स्कूल आज मलबे और पानी की चपेट में है. बारिश के कारण आए तेज़ बहाव ने स्कूल परिसर को पूरी तरह बदल कर रख दिया है. जिस मैदान में कभी बच्चे खेला करते थे, वहां अब पानी का बहाव है. स्कूल की इमारत, मैदान और आसपास का इलाका बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर भी गंभीर असर पड़ने की आशंका है. पुंछ के मुख्य शिक्षा अधिकारी जावेद इकबाल गुलशन ने अधिकारियों के साथ सरकारी हाई स्कूल त्रारड़ावाली (Traranwali) का दौरा किया. बादल फटने से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया गया. CEO ने समग्र शिक्षा विभाग के इंजीनियर को निर्माणाधीन भवन और आगामी टेंडर प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. स्कूल की इमारत टूट जाने के बाद अब स्कूल को एक निजी इमारत में चलाया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई में फर्क ना पड़े, कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की.0
0
Report
मोदी के जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लिए एक और खास उपहार: जितेंद्र सिंह
Aram Pora, Ganderbal, In a post on X, Minister of State for Personnel, Public Grievances and Pensions Jitendra Singh said, “Another special gift from Prime Minister Shri Narendra Modi ji for the people of Jammu and Kashmir and Punjab.”0
0
Report
Advertisement
फल्गु नदी में डूबे युवक करन कुमार का शव SDRF ने बरामद किया
Gaya, Bihar:गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के गोदावरी भैरो स्थान के रहनेवाले युवक करन कुमार बीते शुक्रवार को अपने घर से दोस्तो के साथ फल्गु नदी में स्नान के लिए निकला। स्नान के क्रम में नदी में तेज बहाव में डूब गया जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन दोस्तों का प्रयास सफल नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और स्थानीय थाना ने रेक्सयू अभियान के लिए एसडीआरएफ को सूचित किया। SDRF टीम फल्गु नदी पहुंची और खोजबीन शुरू की। टीम लगातार खोजबीन करती रही लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सुबह अभियान शुरू हुआ और 24 घंटे बाद शव नदी से बरामद हुआ। मृतक के घर में कोहराम मचा और क्षेत्र में सन्नाटा है; परिजनों के रोने से स्थिति अत्यंत दुखद है। शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। एसडीआरएफ के सुदामा पाठक ने बताया कि कल से ऑपरेशन चल रहा था; प्रशासन ने काफी सहायता किया और लगभग 5 घंटे के बाद शव बरामद हुआ।0
0
Report
NSUI-सरकार बातचीत खत्म, JPSC-JSSC अनियमितताओं पर सकारात्मक नतीजे की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से छात्रों और अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बातचीत का दौर जारी है। इसी कड़ी में NSUI के प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की बातचीत खत्म हो गई है बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार आंदोलन से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की बात समझना चाहती है। मंत्री के मुताबिक, सभी पक्षों की बातें जायज प्रतीत हो रही हैं और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री तक सभी बातें पहुंचने के बाद इस मामले में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। बाइट — सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री वहीं, NSUI प्रतिनिधिमंडल की ओर से 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग دوहराई गई है। प्रतिनिधिन्त्रण ने परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने और परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी को आउटसोर्स न करने की मांग रखी। बाइट — कुमार राजा, NSUI प्रतिनिधि0
0
Report
सतना में सड़क किनारे युवक की मौत: मारपीट की आशंका, पोस्टमार्टम से स्पष्ट
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सेमरवारा गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रोपा लगाने जा रहे मजदूरों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की पहचान राजा यादव (25) पिता श्याम यादव, निवासी सलैया कोठार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि राजा कुछ लोगों के साथ पिकअप वाहन से सिंहपुर की तरफ गया था। वहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इसके बाद उसका शव सेमरवारा के पास सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। स्थानीय लोगों ने भी कुछ लोगों द्वारा मृतक के साथ मारपीट किए जाने की बात पुलिस को बताई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के साथ किन लोगों ने मारपीट की और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
