Ambedkar nagar - बाबा साहब के जन्मदिन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को बेहद धूमधाम से उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया. विभिन्न दलों और संगठनों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के आदर्शों को याद किया गया साथ ही उनके रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया। नगर के विभिन्न इलाकों में शोभा यात्राएं निकालकर उल्लास जताते लोग आकर्षण का केंद्र बने। झांकियां और शोभा यात्रा के मार्ग में भी जगह-जगह सेवा पंडालों के माध्यम से लोगों ने अपनी सेवा देते हुए श्रद्धा प्रकट की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
