224122
Akbarpur: पुश्तैनी जमीन से रास्ता निकालने पर विवाद, कार्रवाई की मांग
Akbarpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर तहसील मुख्यालय पहुंचे डिहवा प्रतापपुर चमुर्खा निवासी अनिरुद्ध कुमार ने शिकायत की कि उनकी पुश्तैनी जमीन से कुछ दबंग जबरन रास्ता निकालना चाहते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। अनिरुद्ध ने DM और एसपी से शिकायत कर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर: 100 वार्ड में 729 मतदान केंद्र, 11 सितम्बर को होगा मतदान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान दलों की रवानगी और निर्वाचन सामग्री वितरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। नगर पालिकाओं के मतदान दल 8 सितंबर को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से रवाना होंगे। वहीं नगर निगम के मतदान दल 10 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से रवाना किए जाएंगे। रवानगी से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मौके पर ईवीएम, निर्वाचन रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम के 100 वार्डों के लिए कुल 729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड संख्या 1 से 100 तक मतदान की तैयारियों के साथ मतदान के बाद निर्वाचन सामग्री के संग्रहण के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम और कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिकाओं में बिलाड़ा में 42, भोपालगढ़ में 25, पीपाड़ शहर में 36, तिंवरी में 25, मथानिया में 25 और बालेसर-सत्ता क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों, पुलिसकर्मियों, वाहन चालकों और अन्य कर्मियों के लिए डाक मतपत्र सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक रवानगी स्थल पर हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, मॉडल पोलिंग बूथ, आईटी सुविधा, कैंटीन, अग्निशमन और सफाई व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके।0
0
Report
बाणसागर डैम से जल प्रवाह बढ़ा, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में अलर्ट जारी
Shahdol, Madhya Pradesh:बाणसागर बाँध से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज, अलर्ट जारी शहडोल- बाणसागर मुख्य बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश और आवक बढ़ने के बाद जल निकासी बढ़ा दी गई है। बांध के 6 रेडियल गेट क्रमांक 6 से 11 तक की ओपनिंग 2 मीटर से बढ़ाकर 2.50 मीटर कर दी गई है। इसके साथ ही रेडियल गेट क्रमांक 12 और 13 को भी 2.50 मीटर तक खोल दिया गया है। अब स्पिलवे के 8 रेडियल गेटों से कुल 4060 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर हाउस क्रमांक-3 से छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर सोन नदी में कुल 4233.87 क्यूमेक्स जल प्रवाह हो रहा है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के चलते जल आवक में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बांध से बढ़े जल प्रवाह को देखते हुए डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। सोन नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों से नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही लोगों को सोन नदी में नहीं जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।0
0
Report
टोंक में ऑनलाइन सट्टे के मास्टर डीलर समेत बड़ा गिरफ्तार, नकद ₹33.25 लाख बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एंकर....निवाई में DST की छापामार कार्रवाई, ₹33.25 लाख नकद और ₹5 लाख की सट्टा लाइनें बरामद टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशन में टोंक DST ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाई में ऑनलाइन गैंबलिंग के मास्टर आईडी संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी राजाराम गुर्जर निवासी चाकसू, हाल निवासी निवाई के कब्जे से ₹33 लाख 25 हजार 500 रुपए की नकद राशि बरामद की है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें करीब ₹5 लाख की ऑनलाइन सट्टा लाइनों का डिजिटल साक्ष्य मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा लेन-देन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
जयपुर एयरपोर्ट में ATC अपग्रेड: नए एडमिन ब्लॉक और ऊँचा टॉवर बनेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी एयर ट्रैफिक कंट्रोल होगा अपग्रेड! जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा नया एटीसी एडमिन ब्लॉक, ATC टॉवर को भी ऊंचा बनाया जाएगा - अत्याधुनिक उपकरणों का होगा इंस्टॉलेशन, अथाॅरिटी ने जताई अपग्रेडेशन की आवश्यकता जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक तरफ जहां टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं नए टर्मिनल-3 का कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। लेकिन इस बीच एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी अपग्रेड किया जाएगा। यहां नए एडमिन ब्लॉक और ऊंचा टॉवर तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में शुरू हुआ जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का भवन अब यात्रीभार के लिहाज से छोटा पड़ने लगा है। इसलिए पिछले साल से जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां पर टर्मिनल-2 के एक्सपेंशन का कार्य शुरू कर दिया है। वर्तमान में टर्मिनल-2 के भवन को विस्तारित किया जा रहा है। जहां डिपार्चर एरिया से लेकर अराइवल एरिया तक में नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। डिपार्चर एरिया में स्पेस बढ़ाने से यात्रियों को अधिक चैक इन एरिया, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट मिल सकेंगे। इसी तरह अब एयरपोर्ट के तकनीकी सेक्शन एयर ट्रैफिक कंट्रोल का भी विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को एयरपोर्ट बिल्डिंग निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं का प्रस्ताव दे दिया है। दरअसल किसी भी एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन, लैंडिंग-टेक ऑफ से जुड़ी सभी जिम्मेदारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को देखनी होती हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का मौजूदा भवन वर्ष 2005 में बना था। इसे अधिकतम 15 वर्ष की अवधि के लिए तैयार किया गया था। इसलिए अब नए भवन का निर्माण किया जाना जरूरी है। 5 मंजिला एटीसी एडमिन ब्लॉक के साथ ही एटीसी टॉवर को भी अपग्रेड किया जाएगा। मौजूदा एटीसी टॉवर के स्थान पर नया अधिक ऊंचा टॉवर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस तरह का बन सकता है नया एटीसी ब्लॉक - एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नया एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनाया जाएगा - चूंकि वर्ष 2005 के बाद एटीसी-सीएनएस में कई गुना मैनपॉवर बढ़ी है - इसलिए इक्विपमेंट अपग्रेडेशन ओर नई बिल्डिंग बनाया जाना जरूरी - दिल्ली ATC की तरह यहां अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए - राडार, प्रोसीजरल एरिया कंट्रोल, एटीसी टॉवर बने हुए - अभी एटीसी टॉवर करीब 30 मीटर ऊंचा, इसे 45 मीटर का बनाया जाएगा - मौजूदा टॉवर के स्थान पर नया टॉवर रनवे पेरिफरी से दूर बनेगा - 5 मंजिला बिल्डिंग बनेगी, एयरपोर्ट दीवार से बाहरी हिस्से में बनेगी - नया टावर बनाए जाने से राडार की लोकेशन भी बदला जाना संभव, जयपुर एयरपोर्ट ATC की खास बात - प्रति घंटे 30 फ्लाइट्स का मूवमेंट कराया जाना संभव - यानी प्रत्येक 2 मिनट में एक फ्लाइट की लैंडिंग या टेक ऑफ संभव - 250 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 463 किमी तक निगरानी - इस क्षेत्र में एयर ट्रैफिक के मूवमेंट पर रहती है जयपुर ATC की नजर - हालांकि हाई अल्टीट्यूड विमानों की मॉनिटरिंग दिल्ली ATC द्वारा की जाती है एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जल्द बनाया जाएगा एस्टीमेट जयपुर एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन और टॉवर निर्माण को लेकर करीब 250 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है। चूंकि एटीसी ब्लॉक के साथ सीएनएस ब्लॉक का निर्माण भी होगा। दरअसल सीएनएस द्वारा उपकरणों का रखरखाव, राडार कैलिब्रेशन से जुड़े कार्य, वीओर, डीएमई, आईएलएस और ग्लाइड पाथ आदि उपकरणों का रखरखाव किया जाता है। इन उपकरणों के डाटा का उपयोग एटीसी द्वारा किया जाता है। ऐसे में एटीसी-सीएनएस के पूरे नए ब्लॉक निर्माण को लेकर कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी जरूरत के मुताबिक प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन को दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट प्रशासन इस पर कार्य शुरू करेगा, जिससे जयपुर एयरपोर्ट पर एटीसी अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी।0
0
Report
अमेठी मंदिर परिसर में जलभराव, ग्रामीण नाराज़, तहसीलदार ने टीम बनाकर समाधान शुरू किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जी मीडिया की खबर का दिखा असर, प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में हुए जलभराव का मामला, नाराज ग्रामीणों द्वारा धरने पर बैठे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, मंदिर परिसर पहुंचे तहसीलदार ने मंदिर में हुए जलभराव को टीम गठित करते हुए निकलवाने में जुटे, आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर हुए भीषण जलभराव से नाराज़ हुए थे ग्रामीण, कमरौली थाना क्षेत्र के बनभरिया गांव का है मामला0
0
Report
हल्द्वानी में भाजपा के नितिन नवीन के दौरे से चुनावी ऊर्जा बढ़ी
Haldwani, Uttarakhand:विधानसभा सभा चुनाव से ठीक पहले हल्द्वानी में प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे, 9 सितंबर को हल्द्वानी में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक होगी, जबकि 10 सितंबर को प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी, 10 सितंबर को ही हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भी नितिन नवीन शिरकत करेंगे, 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है इसको लेकर भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खाता उत्साह देखने को मिल रहा है, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और चुनाव के लिहाज से भाजपा कार्यकर्ताओं में मजबूती देखने को मिलेगी0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज के थरवई में मुठभेड़: 4 गिरफ्तार, लूट कार-बाइक समेत पिस्टल बरामद
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के थरवई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायलावस्था में भेजा गया अस्पताल, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट की वैगनआर कार और बाइक के साथ पिस्टल और कारतूस बरामद। संगम नगरी प्रयागराज की थरवई पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट की गई वेगनआर कार और बाइक के अलावा पिस्टल बरामद किया है। मुठभड़ के दौरान एक बदमाश साहिल खान के पैर में गोली लगी है, उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को पता चला है गिरफ्तार अभियुक्तों का लूट और चोरी का एक बड़ा रैकेट है, जो गिरोह बनाकर प्रयागराज और आसपास के जनपदों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आगे बताया कि इस गैंग से जुड़े दो अन्य अभियुक्त इसी इलाके से बाहर भागने की फिराक में थे; सूर्यप्रकाश पटेल और गोविंद यादव को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी में है।0
0
Report
निवाई में DST की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
Kota, Rajasthan:टोंक टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई निवाई में DST की छापामार कार्रवाई, ₹33.25 लाख नकद और ₹5 लाख की सट्टा लाइनें बरामद टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशन में टोंक DST ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाई में ऑनलाइन गैंबलिंग के मास्टर आईडी संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी राजाराम गुर्जर निवासी चाकसू, हाल निवासी निवाई के कब्जे से ₹33 लाख 25 हजार 500 रुपए की नकद राशि बरामद की है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें करीब ₹5 लाख की ऑनलाइन सट्टा लाइनों का डिजिटल साक्ष्य मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा लेन-देन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई टोंक पुलिस की ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है。0
0
Report
ऐरण के 1700 साल पुराने मंदिर फलक में कृष्ण की जन्मलीला जीवंत
Sagar, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी विशेष.. 4200 साल पुराने ऐरण में जीवंत हुईं श्रीकृष्ण की 1700 वर्ष प्राचीन लीलाएं... एंकर/ मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना तहसील के पास स्थित एक छोटा सा गांव ऐरण, इतिहास के पन्नों में अपने विशाल और समृद्ध अतीत को समेटे हुए है। लगभग 4200 वर्ष पुरानी नव-पाषाण युगीन मानव सभ्यता का गवाह रहा यह स्थल कभी गुप्त वंश की द्वितीय राजधानी और एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र हुआ करता था। इसी ऐतिहासिक भूमि पर बने 1700 वर्ष पुराने गुप्तकालीन मंदिर के आधार पर 26 दुर्लभ पाषाण फलक मिले हैं, जिन पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर कंस वध तक की संपूर्ण लीलाओं को बेहद सुंदरता और बारीकी से उकेरा गया है। इन प्राचीन शिलाफलकों पर उकेरे गए दृश्य भागवत और वैष्णव परंपरा की प्राचीनता का सजीव प्रमाण प्रस्तुत करते हैं। कलाकृतियों की शुरुआत चतुर्भुजी भगवान विष्णु की आराधना करते माता देवकी और वासुदेव के दृश्य से होती है, जिसके बाद कंस के कारागार में श्रीकृष्ण का जन्म और वासुदेव द्वारा बालक कृष्ण को उफनती यमुना पार यशोदा के घर पहुंचाने की अलौकिक घटना को दर्शाया गया है। आगे बढ़ने पर बालकृष्ण की नटखट लीलाएं, माखन चोरी, पूतना वध, संकटासुर उद्धार, कालियानाग मर्दन और यमलार्जुन के उद्धार जैसी पौराणिक कथाएं पत्थरों पर जीवंत हो उठती हैं। कला की यह यात्रा आगे श्रीकृष्ण की शिक्षा और मथुरा गमन के घटनाक्रम को भी बखूबी दर्शाती है। महर्षि सांदीपनि के आश्रम में कृष्ण, बलराम और सुदामा की शिक्षा ग्रहण करने से लेकर मथुरा जाते समय गोपियों के भावपूर्ण संवाद और कुब्जा के उद्धार तक के दृश्यों को बेहद बारीक नक्काशी के साथ उकेरा गया है। इसके बाद मथुरा के भव्य दरबार में मामा कंस से वार्तालाप, कंस का वध, माता-पिता को अपने विराट स्वरूप के दर्शन कराने और अंत में राजा उग्रसेन के राज्याभिषेक के साथ देवसभा में नारद जी के वीणा वादन के साथ इस अद्भुत गाथा का समापन होता है। ऐरण में मौजूद यह पुरातात्विक संपदा न केवल बुंदेलखंड बल्कि संपूर्ण भारत की अनमोल धरोहर है। यहाँ आने वाले सैलानी और इतिहासप्रेमी इन अलौकिक कलाकृतियों को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। स्थानीय विशेषज्ञों और पर्यटकों की मांग है कि यदि सरकार और पर्यटन विभाग इस ऐतिहासिक स्थल का समुचित संरक्षण करके इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, तो ऐरण विश्वस्तरीय पर्यटन के मानचित्र पर अपनी एक मजबूत पहचान बना सकता है।0
0
Report
Advertisement
जन्माष्टमी पर लखनऊ में बाल गोपाल की झाकी, राधा-कृष्ण भक्तों में उत्साह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कृष्ण भक्तों में जन्माष्टमी की धूम सजने लगे नन्हे राधा कृष्ण बाल रूप कृष्ण ने लगाए जय श्री राम के नारे अपनी नन्ही कार में बैठकर आए बाल गोपाल राधा नाम जप करते किया नृत्य भोग लगाते नजर आए नन्हे कृष्ण0
0
Report
मुरादनगर: एसी आउटडोर यूनिट चोरी का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मुरादनगर में एसी के आउटडोर यूनिट चोरी करने का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी चोर दुकान के बाहर रखा एसी का आउटडोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर एसी के आउटडोर यूनिट को चोरी करते हुए नजर आ रहा है। चोर ने पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद मौका पाकर एसी के आउटडोर को अपने साथ ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर चोर की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
दीनदयाल स्पर्श योजना: हरियाणा के 40 विद्यार्थियों को 6 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति
Ambala, Haryana:विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास से रूबरू कराने के लिए डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। हरियाणा से चयनित 40 विद्यार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। जीपीओ अंबाला छावनी के प्रवर डाकपाल प्रभात गोयल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का फिलेटलिक क्लब का सदस्य होना जरूरी है। विद्यार्थी महज 200 रुपये में फिलेटलिक अकाउंट खुलवा सकते हैं। चयन के लिए एमसीक्यू आधारित परीक्षा होगी, जिसमें पूरे हरियाणा से टॉप 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। फिलेटली के जरिए बच्चों को देश के इतिहास, महापुरुषों और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी जानकारी मिलती है। डाक विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दे रही हैं। अब तक करीब एक हजार विद्यार्थी फिलेटली से जुड़ चुके हैं। पिछले वर्ष अंबाला से 65 बच्चे जुड़े थे, जिनमें से 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। डाक विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा नदी उफान: बैरिकेडिंग के बावजूद लोग नदी के पास न जाएं
Pariaunna, Bihar:पंचाने नदी में उफान आने के बाद सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर बने छिलका के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी का बहाव हो रहा है। पानी की तेज धार को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छिलका पर आवागमन पर रोक लगा दी है और दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बावजूद स्थानीय लोग लापरवाही बरतते हुए पानी की तेज धार के बीच नहाते नजर आए। इसी दौरान एक बालक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बहने लगा। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। पंचाने नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बैरिकेडिंग के बावजूद नदी के तेज बहाव के पास न जाएं और बच्चों को भी पानी के आसपास जाने से रोकें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।अगर इसी तरह से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो लोगों के घरों तक पानी पहुंच सकता है।लोगो को बस इसी बात की चिंता है कही पचाने नदी ने रौद्र रूप लिया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जैसे हर साल झेलना पड़ता है।वही मंत्री श्रवण कुमार लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर को किसानों के लिए वरदान बताया है।पेयजल का संकट भी दूर होगा। कुछ जगहों पर क्षति पहुंची है जिसको लेकर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग कार्य कर रहा है।नालन्दा के अस्थावां में दो जगहों पर तटबंध का कटाव हुआ है जिसका मरम्त्ती का काम चल रहा है। प्रशासन लगातार माईकिंग के सहारे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील कर रही है।0
0
Report
भोपाल: सीएम मोहन यादव का बयान और भूमिपूजन-शुभकामनाओं पर केंद्रित घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव का बयान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ हम सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से घटनाक्रम से सीखना चाहिए आज हम पूरे प्रदेशभर में भव्य आयोजन कर रहे है जनापाव में आज हम भूमिपूजन करेंगे सीलिंग कार्रवाई को लेकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव का बयान सुप्रीम कोर्ट के सामने हम भोपाल की कठनाई को रख रहे है सुप्रीम कोर्ट के डायरेक्शन में जो बेहतर हो सकेगा हम वह करने के लिए कटिबद्ध है शासन प्रशासन से चर्चा करके जो भी बेहतर हो सकेगा वो करेंगे सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष भी बेहतर से बेहतर तरीके से रखेंगे बाइट सीएम डॉ मोहन यादव0
0
Report
नमोनगर में भारी बारिश से सैलाब, निकासी व्यवस्था सवालों के घेरे में
Shivpuri, Madhya Pradesh:नाली नहीं, इसलिए कॉलोनी में सैलाब नमोनगर में बारिश ने फिर खोली निकासी व्यवस्था की पोल शिवपुरी। जिले में गुरुवार दोपहर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर से देर शाम तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इधर, शहर के नमोनगर में बारिश के बाद एक बार फिर सैलाब जैसे हालात नजर आए। हर साल बारिश के दौरान यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। नमोनगर की मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। इसके बाद यही पानी कॉलोनी की छोटी-छोटी सड़कों से होकर बाहर निकलता है। जलभराव के दौरान रहवासियों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बच्चों को भी कई बार गहरे पानी से होकर निकलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के पास खेतों की ओर से बारिश का पानी बहकर नमोनगर में पहुंचता है। यदि उस दिशा में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कर दी जाए, तो बारिश का पानी कॉलोनी में आने से रोका जा सकता है। साथ ही मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण होने से पानी की निकासी भी बेहतर हो सकेगी। हालांकि, जिले में अब तक हुई बारिश सामान्य औसत से करीब 115 मिमी कम है। 1 जून से 3 सितंबर 2026 तक शिवपुरी जिले में 701.52 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। यानी अब तक जिले में सामान्य औसत की तुलना में करीब 114.78 मिमी कम बारिश दर्ज हुई है।0
0
Report
Advertisement
