icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow26 Sept 2024, 10:43 am

अलीगढ़ में जल भराव की समस्या से तंग आकर दर्जनों ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन

Aligarh, Uttar Pradesh:

खबर है कि अलीगढ़ में तहसील कोल के गांव सिकरना की पोखर पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके चलते गांव का सारा पानी सड़कों पर बहता है, जल निकासी न होने के कारण पूरे गांव में जलभराव की गंभीर समस्या आन पड़ी है। कई बार शिकायत के बावजूद भी अब तक इसका निस्तारण नहीं हुआ। जिसको लेकर दर्जनों महिलाएं DM से मिली। जिसके जवाब में DM ने न्याय का आश्वासन देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं पूरे मामले में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने ग्रामिणों को न्याय दिलवाने की बात कही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाटूश्यामजी में मौसम बदला: तेज हवाओं के बाद रिमझिम बारिश

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कस्बे के कई इलाकों में पानी भरा गया। गंदी नालियों का कीचड़ सड़कों पर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थोड़ी देर की बारिश ने ही नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। बारिश के बाद बच्चों और युवाओं ने सुहावने मौसम का आनंद लिया जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। हालांकि किसानों का कहना है कि फसलों की अच्छी बुवाई और बेहतर उत्पादन के लिए अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। वे मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने और अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।
0
0
Report

पिथौरागढ़ पहुंचा कैलाश मानसरोवर का पहला दल, पारंपरिक औपचारिक स्वागत से उत्साहित श्रद्धालु

Pithoragarh, Uttarakhand:वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों और छोलिया नृत्य के साथ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रियों ने उत्तराखंड में मिले आत्मीय स्वागत-सत्कार के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद सभी यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और केएमवीएन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि पहला दल आज रात धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह गुंजी को प्रस्थान करेगा। उन्होंने सभी यात्रियों को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी。
0
0
Report
Advertisement

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषत।

FKFirasat KhanFollow2m ago
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने की। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में विनीत अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल को जिला महामंत्री, अश्विनी अग्रवाल, संजीव मोहन अग्रवाल व अजमेर सिंह छीना को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी, नगर अध्यक्ष व युवा इकाई के विभिन्न पदों पर भी मनोनयन किए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने व्यापारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, शस्त्र लाइसेंस के लंबित मामलों के निस्तारण और अनावश्यक उत्पीड़न रोकने की मांग उठाई। वहीं जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने की बात कही। बैठक में खाद्य सुरक्षा जांच में पारदर्शिता, जलभराव से राहत, सर्राफा कारोबार से जुड़े मामलों में स्पष्ट नीति तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report

रोटरी क्लब पीलीभीत ने चलाया पौधारोपण अभियान, नई बस्ती पार्क में लगाए गुलमोहर के पौधे।

FKFirasat KhanFollow11m ago
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:रोटरी क्लब पीलीभीत ने चलाया पौधारोपण अभियान, नई बस्ती पार्क में लगाए गुलमोहर के पौधे पीलीभीत, 5 जुलाई। मानसून के आगमन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रोटरी क्लब पीलीभीत ने रविवार को स्थानीय नई बस्ती पार्क (साईं मंदिर के निकट) में पौधारोपण अभियान चलाया। बारिश के बावजूद क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए और उत्साहपूर्वक विभिन्न रंगों के गुलमोहर के पौधों का रोपण किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मुरली मनोहर अग्रवाल (एडवोकेट) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पार्क की हरियाली और सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर अग्रवाल, सचिव विजय जायसवाल, रवि शर्मा, जी.एस. खेड़ा, राहुल अग्रवाल (एडवोकेट), एनी पारुल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कार्तिक भसीन, अतुल अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, केतन अग्रवाल, प्रणब शास्त्री, विकास अग्रवाल सहित अनेक रोटेरियनों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया।
0
0
Report

शाहदरा सड़क हादसे में 35 वर्षीय संदीप की दर्दनाक मौत

New Delhi, Delhi:दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर लौट रहा था, तभी सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डीटीसी की 165 नंबर रूट बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि बस का पिछले पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के समय शाहदरा जीटीबी एन्क्लेव थाने के सामने हुई थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो भोपुरा पप्पू कॉलोनी का रहने वाला था और एमसीडी में कार्यरत था। बताया गया कि संदीप ताहिरपुर दमकल केंद्र के सामने वाली सड़क से घर लौट रहा था; उसी दौरान एक कुत्ता सड़क पर आ गया और उसे बचाने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ा। इसी दौरान पास से गुजर रही डीटीसी बस 165 नंबर लाइन चेंज कर रही थी ताकि पेड़ से बची जा सके, पर संदीप आ गया। बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, और मौके پر ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और क्राइम टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों की पुष्टि हो सके।
0
0
Report
Advertisement

कुमारी सैलजा का सरकार पर तीखा हमला: हरियाणा में पेयजल संकट गहराने के बीच सिरसा में 18 टैंकर उपलब्ध

Sirsa, Haryana:एंकर रीड -सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा सिरसा पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के लिए 18 पानी के टैंकर उपलब्ध कराए। इस दौरान सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि पूरे हरियाणा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान को पानी दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी मिलना चाहिए। वी ओ -चैनत गांव में लगाए गए टी को हटाने के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि पहले सरकार के अधिकारियों ने स्वयं जाकर टी लगाई और बाद में खुद ही उसे उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की सीआईडी हर जगह सक्रिय रहती है, लेकिन अब सरकार यह कह रही है कि उसे पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है। इससे साफ है कि सरकार में न तो शासन बचा है और न ही प्रशासन।30 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र को लेकर सांसद ने कहा कि सिरसा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा की नहरों के प्रदूषित पानी, कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या और रेलवे से जुड़े मामलों को पहले भी संसद और अन्य मंचों पर उठाया गया है तथा आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल "बैंडएड" लगाने का काम कर रही है, जबकि असली बीमारी की पहचान कर उसका स्थायी समाधान करने में पूरी तरह नाकाम है。 पंजाब कांग्रेस में चल रही राजनीतिक हलचल और नेताओं की बैठकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और कांग्रेस हाईकमान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि हर संगठन और हर राजनीतिक दल में अलग-अलग समूह होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे एक-दूसरे के विरोधी हों। सभी नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के अनुसार काम करते हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में सभी कांग्रेसी नेता एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुटी है और पार्टी का प्रयास रहेगा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश की वर्तमान सरकार को बदलकर जनता को बेहतर विकल्प दिया जाए。
0
0
Report

आशुतोष राना कराएँगे देश के मंदिरों के दर्शन: 6D VR श्रृंखला लॉन्च

Noida, Uttar Pradesh:आशुतोष राना कराएँगे देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन, दिखाएँगे वहाँ होने वाले पूजा-अनुष्ठान और सुनाएँगे प्रसिद्ध मंदिरों की पौराणिक कहानियाँ। साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव की लिखी हैं यह कहानियाँ। दुर्लभ दर्शन ने की विश्व की पहली 6D अनुभव वाली श्रंखला रिलीज़। अब एक जगह बैठकर श्रद्धालु कर सकेंगे देश के प्रसिद्ध मंदिरों में अपने आराध्य का दर्शन। श्रीराम की अयोध्या और उज्जयिनी के महाकाल Virtual Reality से हुआ श्रंखला का शुभारंभ। 2007 बैच के IRS अफसर और IIT alumny प्रशांत मिश्रा ने सरकारी नौकरी छोड़ की है दुर्लभ दर्शन की स्थापना। रिलीज़ के अवसर पर आशुतोष राना ने कहा- “जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है”
0
0
Report

सवाई माधोपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के गांजे की बरामदगी

Jaipur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई 25 लाख का 47.288 किलो गांजा जब्त मोबाइल रिचार्ज दुकानदार निकला तस्कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत है करीब 25 लाख रुपये कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एक एसयूवी वाहन भी जब्त आईजी ANTF विकास कुमार के निर्देश पर चलाया गया अभियान गिरफ़्तार मुख्य आरोपी मुकुट बिहारी गिरफ़्तार मोबाइल दुकान से मुनाफा नहीं मिलने पर पहले गांजे की पुड़िया बेचनी शुरू की और फिर की बड़े स्तर पर तस्करी ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में सप्लाई करता था आरोपी तस्कर आरोपी का साथी हनुमान भी गिरफ़्तार
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर चंदे मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और निर्दोष जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | अयोध्या राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर उत्तर प्रदेश के लिए AICC प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं, \"इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए, जिनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से पहले कोई संबंध न रहा हो। यह सिर्फ़ लोगों की आस्था का ही नहीं, बल्कि धर्म में लोगों के विश्वास का भी सवाल है। अगर यह भरोसा टूटता है, तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे...\" VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार के पत्र पर वे कहते हैं, \"दोषियों से पूछताछ होनी चाहिए। प्रियंका जी से पूछताछ का क्या मतलब है?... असली दोषी की जांच कब होगी? आप सिर्फ़ छोटे कर्मचारियों को सज़ा देंगे और उन्हें जेल भेज देंगे। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।\"
0
0
Report

ग्वालियर में विवाद के बाद युवक की हत्या: CCTV से पांच बदमाश गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को पकड़ा और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को युवक की मामूली विवाद पर मारपीट की थी जिसकी रात में मौत हो गई। दरअसल ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के जहाँगीर कटरा में शनिवार की सुबह पटेल धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक दिनेश उर्फ राॅकी पटेल के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV कैमरे में आधा दर्जन बदमाश लाठी लेकर आते जाते दिखे। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने CCTV फुटेज में दिख रहे पांच बदमाशों को पकड़ा। जब पुलिस ने पकड़े गए पाँचों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि मामूली बात पर राॅकी से विवाद हुआ था। उस समय वह वहाँ से चले गए, कुछ देर बाद सभी इकट्ठा होकर राॅकी के पास पहुँच गए और मारपीट कर चले आए, रात में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़े गए पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर एक फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

फिरोज गिरफ्तार: जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में बड़ा शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:FIREजयपुर के पुलिस थाना खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी फिरोज को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी फिरोज द्वारा दिल्ली व गाजियाबाद से रॉ मटिरियल लाकर खोह नागोरियान थाना क्षेत्र अवैध पटाखा / विस्फोटक सामग्री का निर्माण करवाया जाता था।वहीं इस पूरे मामले में अवैध रूप से पटाखा/विस्फोटक सामग्री की फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी कयूम खान को भी जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ़्तार किया गया है।इस अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी。
0
0
Report

डिंडौरी में गांजा तस्करी के मामले में अर्जुन कुशवाहा गिरफ्तार

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरीमें बजाग थाना पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेप छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top