अलीगढ़ में राशन दुकान विवाद, ग्रामीणों ने DM को ज्ञापन सौंपा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव गोपी में राशन की दुकान के विवाद को लेकर आज कई दर्जन ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और प्रदर्शन करते हुए DM को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने राशन की दुकान को गांव में बने रहने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राशन की दुकान है, जिससे करीब 4 गांव के ग्रामीण जुड़े हुए हैं। गांव चांदपुर के प्रधान उक्त दुकान को दबंगई से अपनी ग्राम पंचायत में दुकान को ले जाना चाहते हैं। जबकि चांदपुर का कोई राशन धारक उस दुकान से सम्बन्ध नहीं रखता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीरू ढांडा ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ट्रैप में स्वर्ण जीता
Noida, Uttar Pradesh:एशियाई खेल 2026 | नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।राजभर बोले: 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद SP-BSP समझौता संभव
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: सपा-बसपा पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राजनीति में कुछ भी संभव है। कभी भी कुछ हो सकता है। कोई जानता था कि 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद सपा से बसपा का समझौता होगा? समझौता हुआ। दोनों चुनाव लड़े, राजनीति में कहा नहीं जा सकता है कि कौन कब किसके साथ हो जाए।"कन्नौज: भारी बारिश से राहत का प्रयास, मंत्री असीम अरुण ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
Mohammad, Uttar Pradesh:Kannuj, Uttar Pradesh: कन्नौज जिले में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अतिवृष्टि एवं भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि, अतिवृष्टि के कारण हुई किसी भी प्रकार की क्षति—जैसे पशु हानि, कृषि/फसल हानि या मकान गिरने/क्षतिग्रस्त होने पर—उसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1077 एवं अन्य आधिकारिक नंबरों पर तत्काल दर्ज कराएं। दर्ज शिकायतों एवं सूचनाओं पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*कमांड सेंटर से फॉलो-अप*
संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमांड सेंटर के साथ समन्वय बनाकर एक सीमित और निर्धारित समयावधि में सर्वे का कार्य पूरा करें। जिन प्रभावितों परिवारों का नुकसान हुआ है, वे अपनी क्षति (मकान, फसल, पशु आदि) की फोटो खींचकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि सर्वे के समय प्रस्तुत की जा सके।
*संयुक्त टीमों का गठन*
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, राजस्व कर्मियों, डॉक्टरों एवं पशु डॉक्टरों की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं तथा जमीनी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित स्थलों पर राहत सामग्री व सहायता पहुंचाई जाएगी।
*1077 का पावर बैकअप होगा मजबूत*
1070 को पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 लखनऊ की तरह मल्टीपल कनेक्टिविटी दी जाएगी ताकि आपदा में यह मजबूती से कार्य करे। 1070 में बिजली, इनवर्टर और जनरेटर को मजबूत किया जाएगा ताकि पावर बैकअप बना रहे।
