202001
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Aligarh, Uttar Pradesh:प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू भी लगाई। उन्होंने किसानों के साथ हुई खाद में धोखाधड़ी के मामले में पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने की बात भी कही। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश शर्मा, समाजसेवियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुणे के इंदापुर के निमगांव में सावता माळी संजीवनी समाधि के श्रीफळ हंडी उत्सव
Rui, Maharashtra:निमगाव केतकीत संत सावतामाळी मंदिरात भव्य श्रीफळ हंडी उत्सव... Anchor: पुणे जिल्ह्यातील इंदापूर तालुक्यातील निमगाव केतकी येथे संत शिरोमणी सावता माळी महाराजांच्या संजीवनी समाधी सोहळा पित्यर्थ श्रीफळ हंडी हा उत्सव पार पडला... यावेळी समाज बांधवांसह भाविकांनी दर्शनासाठी मोठी गर्दी केली...0
0
Report
अंधविश्वास के कारण लेवा गाँव में वृद्ध महिला की हत्या
Khajuria Khurd, Bihar:अधौरा के लेवा गाँव में भूत-प्रेत का आरोप लगा परिजनों ने महिला को गर्म लोहे से दागा, पुलिस जांच में जुटी। वियो - अंधविश्वास के चलते एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। अधौरा थाना क्षेत्र के लेवा गाँव में भूत-प्रेत के झूठे आरोप में 65 वर्षीय वृद्ध महिला मुराही देवी (पति- नट्टू सिंह) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के बड़े पुत्र अवध लाल सिंह के अनुसार, पाटीदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जब घर के पुरुष बाहर थे, तब पाटीदार पक्ष की लीलावती देवी मुराही देवी को अपने घर ले गई। वहां परिजनों ने उन पर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए गर्म लोहे से दागा और लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। आरोप लीलावती, गुंजा, कबूतरी देवी व अन्य सदस्यों पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अधौरा थानाध्यक्ष एतवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
चतरा में 3 लाख कीमत की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में 3 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जितनी मोड़ के पास बैहरा टांड के खाली मैदान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो शातिर तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने कुंजरटोली निवासी मो. राजा उर्फ तालिम और असढीया निवासी आदित्य कुमार यादव को दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से लगभग 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 2 से 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मो. राजा पर पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) और दंगा भड़काने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कांड संख्या 336/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात, किन्नौर-कुल्लू में जलस्तर बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:हिमाचल में आसमान से आफत बरस रही है... और पहाड़ अब जानलेवा होते जा रहे हैं... kinnaur में उफनते नाले ने तबाही का रूप ले लिया... तो कुल्लू में पार्वती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है... हादसों को देखकर पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए हर कदम पर सतर्कता जरूरी है... क्योंकि यहां खतरा दिखाई नहीं देता, लेकिन पलभर में सामने आ जाता है.0
0
Report
राजस्थान के निकायों में आरक्षण लॉटरी से पद-वार्ड तस्वीर साफ, टिकट दावेदारी बदलेगी
Jaipur, Rajasthan:एंकर- राजस्थान की सियासत में कल से आरक्षण की लॉटरी, और उसके बाद टिकट की दावेदारी का खेल शुरू होने जा रहा है। 309 नगरीय निकायों और 41 जिला परिषदों में कौन बनेगा मुखिया इसका पहला बड़ा राज कल खुलेगा। महापौर, सभापति, अध्यक्ष और जिला प्रमुख के पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, लॉटरी तय करेगी। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को निकायों में वार्डों और पंचायतराज संस्थाओं में जिला परिषद मेंबर से लेकर पंचायत समिति मेंबर, प्रधान और ग्राम पंचायत में वार्ड से लेकर सरपंच तक आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी। वीओ-1-राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतराज चुनाव की सियासी बिसात पर अब आरक्षण की लॉटरी सबसे बड़ा फैक्टर बनने जा रही है। 13 अगस्त के बाद 17 और 18 अगस्त के बीच निकलने वाली आरक्षण लॉटरी तय करेगी कि कौन सा पद और कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसके साथ ही लंबे समय से चुनावी तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों के समीकरण भी बदल जाएंगे। सबसे पहले गुरूवार को 309 नगरीय निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों और 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। नगरीय निकायों की लॉटरी सुबह 10.30 बजे स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में होगी। वहीं जिला प्रमुखों की लॉटरी दोपहर 3.15 बजे इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में होगी। विभाग ने इसकी सूचना राजनीतिक दलों को भी भेज दी है। 13 अगस्त की लॉटरी से यह साफ हो जाएगा कि किस नगर निगम में महापौर, किस नगर परिषद में सभापति और किस नगर पालिका में अध्यक्ष का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसी दिन 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुख पदों की तस्वीर भी सामने आ जाएगी। इसके बाद आरक्षण का दूसरा चरण शुरू होगा। 17 अगस्त को जिला स्तर पर नगरीय निकायों के पार्षदों, पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की लॉटरी होगी। वहीं 18 अगस्त को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों का आरक्षण तय होगा। जयपुर में निकायों और पंचायतराज संस्थाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां आरक्षण की प्रक्रिया भी अलग-अलग चरणों में होगी। 17 अगस्त को जयपुर नगर निगम, 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इसके अगले दिन 18 अगस्त को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों की लॉटरी होगी। इसी दिन जिले के उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों का आरक्षण भी तय होगा। 6 दिन में पूरी तस्वीर साफ -13 अगस्त-महापौर, सभापति, अध्यक्ष और जिला प्रमुख पदों का आरक्षण। -17 अगस्त- निकाय पार्षद, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के पदों का आरक्षण। -18 अगस्त- उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों का आरक्षण। -जयपुर में 17 अगस्त को जयपुर नगर निगम, चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद के साथ 16 नगरपालिकाओं के वार्डों की लॉटरी निकलेगी। -जयपुर में 18 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट में प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की लॉटरी। -18 अगस्त को ही जयपुर जिले में उपखंड स्तर पर वार्ड पंच और सरंपचों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। इस बार ये हो सकता है निकाय प्रमुख और जिला प्रमुख का आरक्षण का आंकडा । -पंचायतराज संस्थाओं में जिला प्रमुख पद- एससी-8 , एसटी- 7 और ओबीसी की 5 सीट हो सकती आरक्षित। -निकाय प्रमुखों में मेयर, सभापति और चेयरमैन पद-एससी-50 , एसटी- 11 और ओबीसी की 60 सीट हो सकतीआरक्षित। 2019-21 में निकाय प्रमुख का कुल आरक्षण का पूरा गणित वर्ग:::::::::कुल निकाय:::::महिला आरक्षित SC::::::::::::::30::::::::::9 ST::::::::::::::6:::::::::::2 OBC::::::::::::39::::::::::13 सामान्य :::::::121:::::::::::41 कुल:::::::::::::::196:::::::::65 2019-21 में नगर निगम की आरक्षण का पूरा गणित नगर निगम::::::आरक्षण वर्ग भरतपुर-एससी कोटा उत्तर-एससी महिला अजमेर-एससी महिला उदयपुर-ओबीसी वर्ग जयपुर हेरिटेज-ओबीसी महिला जयपुर ग्रेटर-ओबीसी महिला कोटा दक्षिण-सामान्य बीकानेर-सामान्य महिला जोधपुर उत्तर-सामान्य महिला जोधपुर दक्षिण-सामान्य महिला 2020-21 का जिला प्रमुख सीट का आरक्षण का गणित जिला परिषद::::::::::::::::::::आरक्षण वर्ग अजमेर::::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य अलवर::::::::::::::::::::::::::::::::::::ओबीसी बारां:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला बांसवाडा::::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जनजाति बाडमेर::::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य भरतपुर:::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य भीलवाडा:::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जनजाति महिला बीकानेर::::::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जाति बूंदी::::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य चित्तौडगढ::::::::::::::::::::::::सामान्य चूरू::::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जाति महिला दौसा::::::::::::::::::::::::::::::::::ओबीसी धौलपुर::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला डूंगरपुर:::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जनजाति महिला गंगानगर::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जाति हनुमानगढ::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जनजाति महिला जयपुर::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला जैसलमेर:::::::::::::::::::::::::::सामान्य जालौर::::::::::::::::::::::::::::::: अनुसूचित जनजाति झालावाड:::::::::::::::::::::::::ओबीसी महिला झूंझुनूं:::::::::::::::::::::::::::::::::ओबीसी महिला जोधपुर::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला करौली:::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जाति महिला कोटा::::::::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जाति नागौर:::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य पाली:::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला प्रतापगढ::::::::::::::::::::::::::::अनुसूचित जनजाति राजसमंद:::::::::::::::::::::::::::ओबीसी महिला सवाईमाधोपुर:::::::::::::::::::सामान्य सीकर:::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला सिरोही::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य टोंक::::::::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला उदयपुर::::::::::::::::::::::::::::::सामान्य महिला बहरहाल, आरक्षण की लॉटरी से सिर्फ पदों की कैटेगरी तय नहीं होगी, बल्कि कई नेताओं और संभावित प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति भी बदलेगी। जिस पद या वार्ड पर दावेदारी की तैयारी चल रही है, यदि वह किसी अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया तो दावेदार को नया विकल्प तलाशना पड़ेगा। इसी कारण कई संभावित प्रत्याशियों ने फिलहाल अपनी टिकट की दावेदारी और चुनावी रणनीति को होल्ड पर रखा हुआ है। आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही राजनीतिक दलों में टिकट के लिए लॉबिंग तेज होने की संभावना है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
अलवर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा
Alwar, Rajasthan:अलवर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राकेश को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी पर आर्थिक दंड भी लगाया. 10 जून 2025 को बड़ौदामेव थाने में पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रात करीब 2 बजे नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पूरी की और न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 9 गवाह और 21 साक्ष्य पेश किए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी माना और 20 साल के कठोर कारावास के साथ आर्थिक दंड की सजा सुनाई.0
0
Report
Advertisement
दूनी नगर पालिका में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक नगर पालिका में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम नगर पालिका दूनी में बुधवार को नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन, विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी, पौधारोपण, प्रभात फेरी एवं सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदर्शनी में फ्लेक्स एवं स्टैंडी के माध्यम से तिरंगे तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरव, महत्व और इतिहास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। साथ ही देश की आजादी में इनके योगदान एवं विकास यात्रा से संबंधित जानकारी भी विद्यार्थियों एवं आमजन को दी गई। कार्यक्रम में दूनी तहसीलदार अजय कुमार पांड्य नगरपालिका कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार बैरवा सहित समस्त कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्वतंत्रता सेनानी एवं आमजन उपस्थित रहे। नगरपालिका प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन किया गया।0
0
Report
जालौन में डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज पिंडारी का किया औचक निरीक्षण,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज पिंडारी का किया औचक निरीक्षण, गणित-अंग्रेजी पढ़ाकर परखी शैक्षिक गुणवत्ता प्लेस-जालौन यूपी डेट-12-08-2026 एंकर जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, पिंडारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, आवासीय, स्वास्थ्य, खान-पान, स्वच्छता और खेलकूद से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा-कक्ष में पहुंचे और उन्होंने स्वयं छात्राओं को गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ाया तथा सवाल पूछकर उनके विषयगत ज्ञान और समझ का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शैक्षिक दक्षता परखी और शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। डीएम ने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन विषयों को लेकर किसी प्रकार की झिझक न रखें। छात्राएं अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को शिक्षकों के सामने रखें तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। *स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए विशेष निर्देश* जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेजों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। *रसोई पहुंचकर परखी भोजन की गुणवत्ता* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विद्यालय की रसोई में भी पहुंचे। उन्होंने छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। *ओपन जिम का किया निरीक्षण* डीएम ने विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए स्थापित ओपन जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित व्यायाम और खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्राओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। विद्यालय में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन, आवास और खेलकूद से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और अनुकूल शैक्षिक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिनव यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।0
0
Report
मैहर में सुनवाई नहीं होने पर रहवासी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विधायक पर आरोप
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहवासी , उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप0
0
Report
Advertisement
कैथल में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग से लहरा उठा शहर
Kaithal, Haryana:कैथल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर कैथल: शहर में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पूर्व विधायक लीलाराम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा सेक्टर-21 चौक से शुरू हुई और पिहोवा चौक से होते हुए ढांड रोड स्थित लाला चरण दास मार्ग तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे रास्ते जगह-जगह लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से माहौल जोशीला नजर आया। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल में और जोश भर दिया। खास तौर पर ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे गीतों पर यात्रा में शामिल लोग उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे वीरों को नमन करना और तिरंगे का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कैमरे में कैद ये तस्वीरें साफ दिखा रही हैं कि कैथल की सड़कों पर दूर-दूर तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। ट्रैक्टरों, मोटरसाइकिलों और वाहनों पर लहराते तिरंगों के बीच निकली यह यात्रा शहर में देशभक्ति और उत्साह का संदेश देती नजर आई।0
0
Report
अलग अलग स्थानों से किशोरी और युवती फरार, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली शाहाबाद के अलग अलग गांवों से एक किशोरी और युवती के फरार होने के मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई गई। किशोरी के बाबा के अनुसार उनकी 15 वर्षीय पौत्री को 10 अगस्त की रात अंकित निवासी ग्राम गढ़ेपुर कोतवाली शाहाबाद बहला फुसला कर अपने साथ कहीं भगा ले गया है। उनकी पोती घर से जेवर और पांच हजार रूपए नगदी साथ लेकर गई है। आरोपी का गांव निवासी बहनोई राम रहीस और उसके परिवार के दो सदस्यों का घटना मे पूरा सहयोग रहा। दूसरी घटना में युवती के पिता के अनुसार उसकी 18 वर्षीय पुत्री को 10 अगस्त की रात में शाहजहांपुर जनपद के थाना कांट के ग्राम बरुआ निवासी सौरव बहला फुसलाकर एवं शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।0
0
Report
पानीपत साइबर सेल का कमाल: 55 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए, कुल कीमत 15-20 लाख
Panipat, Haryana:गुम मोबाइल की तलाश में पानीपत साइबर सेल का कमाल 55 फोन बरामद 15 से 20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल मालिकों को लौटाए एसपी बोले फोन गुम होते ही तुरंत पुलिस को दें सूचना पानीपत। पानीपत में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से 55 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पानीपत पुलिस का आभार जताया。 हर महीने बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपती है पुलिस एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं, वे थाने या साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाते हैं। इन शिकायतों की एक कंसोलिडेटेड लिस्ट साइबर सेल में तैयार की जाती है और इसके आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों से ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। हर महीने जितने मोबाइल फोन बरामद होते हैं, उनके मालिकों को बुलाकर मोबाइल सौंप दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने गुम हुए 55 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें बुधवार को उनके मालिकों के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया हर महीने जारी रहती है। किसी के लिए मोबाइल जरूरत, तो किसी के लिए बड़ा सहारा एसपी ने कहा कि आज मोबाइल फोन विलासिता की चीज नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। मोबाइल के जरिए लोग अपने परिवार, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से 24 घंटे जुड़े रहते हैं। ऐसे में किसी गरीब व्यक्ति का मोबाइल गुम होने के बाद वापस मिलना उसके लिए बहुत बड़ा सहारा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बरामद मोबाइल फोन की कीमत का सटीक आकलन करना मुश्किल है, क्योंकि कुछ फोन एक-दो साल पुराने हैं, जबकि कुछ नए हैं। इसके बावजूद बरामद किए गए 55 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल गुम होते ही पुलिस को दें सूचना एसपी भूपेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर इसे लेकर लापरवाही न बरतें और तुरंत पुलिस को सूचना दें तथा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि गुम हुआ मोबाइल किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लग सकता है और उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल गुम होने की सूचना समय पर नहीं दी जाती तो बाद में जांच की प्रक्रिया भी पेचीदा हो सकती है। इसलिए नागरिकों को चाहिए कि मोबाइल गुम होते ही पुलिस को सूचना देकर उसे जल्द से जल्द ट्रेस करवाने का प्रयास करें। जून-जुलाई में भी बरामद हुए थे 97 मोबाइल पानीपत साइबर सेल ने इससे पहले भी बड़ी संख्या में गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जुलाई में 12 लाख रुपये से अधिक कीमत के 50 मोबाइल, जबकि जून में 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 47 मोबाइल ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए थे。0
0
Report
Advertisement
सीतामाता मंदिर के महंत अवनीश दास बने पीठाधीश्वर?
Noida, Uttar Pradesh:महंत अवनीश दास, पीठाधीश्वर, सीतामाता मंदिर0
0
Report
अम्बेडकरनगर में जापानी इंसेफेलाइटिस मामला, जिला प्रशासन सतर्क
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- जनपद में जापानी इंसेफेलाइटिस का मरीज मिलने से हड़कम्प। जापानी इंसेफेलाइटिस का मरीज मिलते ही अलर्ट मोड में आया जिला प्रशासन। प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई एवं दवा छिड़काव अभियान। जनपद में मरीज मिलने की सूचना पर सीडीओ, डीपीआरओ विभागीय कर्मचारियों व मेडिकल टीम के साथ पहुँचे मरीज के गांव। मरीज के परिवार के सदस्यों एवं आसपास के 27 लोगो की कराई गई जांच, सभी की जांच रिपोर्ट पाई गई निगेटिव। जहाँगीर गंज विकास खण्ड के शांति सदर गांव निवासी एक व्यक्ति मिला था जापानी इंसेफेलाइटिस पॉजिटिव, लखनऊ में चल रहा इलाज। डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर टाण्डा, कटेहरी, भीटी ब्लाक के कई गांवों में भी चला सफाई एवं दवा छिड़काव अभियान0
0
Report
सोमलवाड़ा में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने युवक की पिटाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा तहसील के ग्राम सोमलवाड़ा में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं एक युवक को घेरकर डंडे और लातों से उसकी पिटाई करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में युवक के हाथ बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद महिलाओं ने उसके गले में जूतों की माला डालकर उसे गांव में घुमाया। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने युवक को कथित तौर पर कच्ची शराब बेचने के आरोप में पकड़ा था। महिलाओं के मुताबिक, युवक के पास कुप्पों में महुआ लहान भी मिला। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, जिसके चलते परिवारों पर इसका असर पड़ रहा था। महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन से कथित अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
