icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow31 Oct 2024, 05:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर सकरी थाने: FIR में देरी पर SSP ने थाना प्रभारी हटाया, संजय शेंडे नए प्रभारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी उमेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सकरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की और मामले की जानकारी भी समय पर राजपत्रित अधिकारियों को नहीं दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय शेंडे को सकरी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है……
0
0
Report

बस्तर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, 2 लाख लोगों को किया गया जागरूक

Jagdalpur, Chhattisgarh:साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा जिले भर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया गया, जिसका समापन कार्यक्रम का आयोजन शौर्य भवन में शुक्रवार को किया गया, इस दौरान बस्तर पुलिस द्वारा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुए 151 मोबाइल उनके धारकों को वापस लौटाए गए, इस दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया बस्तर एसपी शलभ सिंहा ने जानकारी देते हुए बताया 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच जिले में जन-जागरूकता अभियान के तहत 16 हजार 900 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां साइबर सुरक्षा को लेकर 2 लाख 20 हजार लोगों की जागरूक किया गया।
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर घपले के आरोप: उज्जैन से अयोध्या तक कांग्रेस की सनातन स्वाभिमानी यात्रा

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमानी यात्रा’, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या तक एक विशाल पदयात्रा शुरू हो रही है, जिसका नाम रखा गया है— 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा'। धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण में चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भारी घपला हुआ है। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर चंदे के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुई आर्थिक अनियमितताओं में शामिल मुख्य आरोपियों और बाहुबलियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। घपला करने वाले बड़े जिम्मेदार चेहरों को छोड़ दिया गया है। इसी के विरोध में उज्जैन से लेकर अयोध्या तक इस ऐतिहासिक पदयात्रा का खाका तैयार किया गया है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर जिस तरह से जनता के चंदे की राशि का आहरण हुआ है और चोरी हुई है, उसमें जो मुख्य आरोपी और बाहुबली थे, उन्हें सरकार ने छोड़ दिया है। धर्म का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में हुए घपले में जो बड़े लोग शामिल हैं, उन पर सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के विरोध में हम उज्जैन से अयोध्या तक 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा' निकालने जा रहे हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यह यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। राम मंदिर के नाम पर हुए कथित घपले को लेकर दिग्विजय सिंह की यह यात्रा आने वाले दिनों में देश की राजनीति में कितना बड़ा तूफान लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। यात्रा अक्टूबर महीने में उज्जैन से शुरू होगी।हालांकि तारीख की घोषणा रूट तय नहीं होने के चलते नहीं हुई है,दिग्विजय सिंह ने बताया कि रूट तय होते ही तारीख की घोषणा हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में 2000 से अधिक पुलिस जवान, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाहों पर प्रशासन की कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:2 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात, ड्रोन-CCTV से निगरानी; अफवाह और AI जनरेटेड कंटेंट पर प्रशासन की नजर उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 हजार से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया, जबकि ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शहर की अलग-अलग मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक नमाज के दौरान कहीं भी कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़ी। बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और जनजीवन भी सामान्य रहा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, सदर और इमामों के संपर्क में थी। धर्मगुरुओं की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के दौरान हुई घटना एक दुर्घटना थी और मस्जिद कमेटी की ओर से संबंधित कार्य लगातार जारी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV के जरिए पूरे क्षेत्र को कवर किया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी जगह स्थिति सामान्य है और बाजार भी सामान्य रूप से खुले हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर एसपी ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पिछले दिनों भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया गया है और कई कंटेंट हटवाए गए हैं। अब भी इस तरह का भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और जनजीवन सामान्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे AI जनरेटेड फोटो और वीडियो को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विजुअल के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए बिना पुष्टि किसी भी सामग्री पर भरोसा या उसे शेयर न करें। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी。 प्रशासन ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों और धर्मगुरुओं का सहयोग मिल रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक जानकारी की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से ही करें。 बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

आंगनवाड़ी वीडियो वायरल: बच्चों से दबवाये पैर, परिजनों ने कार्रवाई की मांग

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के चांदामेटा की आंगनवाड़ी में बच्चों से दबवाए पैर, सहायिका का वीडियो वायरल .परिजनों ने परियोजना अधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली और बच्चों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर आंगनवाड़ी सहायिका फर्श पर लेटी हुई नजर आ रही हैं जबकि एक बच्ची उनके पैर दबाती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है. बच्चों के विकास के लिए उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र भेजा जाता है. आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्देश्य छोटे बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, प्रारंभिक शिक्षा और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है.ऐसे में यदि बच्चों से इस तरह का निजी काम कराया जाता है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है. परिजनों का आरोप है कि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर देखरेख और प्रारंभिक शिक्षा के लिए भेजा जाता है, न कि किसी कर्मचारी या सहायिका की सेवा करने के लिए. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य सामने आने के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है. मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने संबंधित परियोजना अधिकारी से शिकायत कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और जिम्मेदार لوگوں के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मामले की जांच किस स्तर पर की जाती है और वायरल वीडियो की वास्तविकता सामने आने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.
0
0
Report

अयोध्या के रुदौली में 251 मीटर चुनरी यात्रा शुरू, मां कामाख्या धाम चढ़ेगी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली विधानसभा में सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 अक्टूबर को यहां 251 मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद 251 मीटर की चुनरी मां कामाख्या धाम पर चढ़ाई जायेगी। इसी को लेकर बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। आपको बता दे कि 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हरिहरपुर स्थित मां हैजा माई मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा मां कामाख्या धाम पहुंचेगी, जिसमें 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। और इस चुनरी यात्रा में यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के शामिल होने की संभावना है। नवरात्र में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। विधायक ने मेला परिसर से गोमती घाट तक सीसीटीवी, लाइट, पेयजल और साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement

ब्रेकिंग: शादीहॉल से बैग उड़ाने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार, लाखों की चोरी

Moradabad, Uttar Pradesh:शादी होल से जेवरात और नगदी भरा बैग उड़ाने वाला गिरफ्तार मैरिज हॉल में वेटर बनकर बैग उड़ाने वाला शातिर बाल अपचारी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के रहने वाले बाल अपचारी कों पुलिस ने किया मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से बाइक से आकर बाल अपचारी और उसके गैंग के दो साथियो ने चोरी की वारदात कों दिया था अंजाम, बाल अपचारी और उसके साथी का चोरी करते हुए लाइव वीडियो भी आया सामने, सीसीटीवी मे साफ नजर आ रहा कैसे एक आरोपी बाल अपचारी बैग काँ सबके सामने से उड़ाकर लेकर जाता है और फिर दूसरी तरफ खड़े अपने साथी कों पकड़वा देता है और फिर दोनों वहां से फरार हो जाते है, विवाह समारोहों में वेटर बनकर पहुंच चोरी की वारदात कों देते थे अंजाम, आरोपी बाल अपचारी से 3.80 लाख रुपए नकद और 25 लाख रुपए के आभूषण बरामद, पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के कब्जे से करीब 13 तोले का सोने का हार, झुमके, हीरे की अंगूठी और 3.80 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं, गैंग के कई लोग अभी भी फरार पुलिस की टीमें गिरफ़्तारी मे जुटी, गैंग के लोग अलग अलग राज्यो मे देते थे वारदात को अंजाम, बाइक से ही मध्य प्रदेश से आकर गैंग के 3 लोगो ने घटना कों अंजाम दिया और घटना के बाद उसी बाइक पर सवार होकर वापस मध्य प्रदेश के लिए भाग निकले थे तीनो आरोपी, खुलासा करने वाली टीम कों एसएसपी मुरादाबाद ने 15 हजार ईनाम की करी घोषणा, मुरादाबाद के मझौला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल 24 के मैरिज होल से हुई थी ये बड़ी चोरी।
0
0
Report

अपना दल बूथ स्तर मजबूत कर 2027 में NDA सरकार बनाने का लक्ष्य

Noida, Uttar Pradesh: लखनऊ में आज आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। बैठक में कहा गया कि चुनावी सफलता के लिए बूथ प्रबंधन बेहद जरूरी है। पार्टी के मुताबिक, अपना दल का जनादार लगातार बढ़ रहा है और जनसभाओं में भी जनता का समर्थन देखने को मिल रहा है। पार्टी ने कहा कि जनसमर्थन को बूथ प्रबंधन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। अपना दल का लक्ष्य है कि जिस सीट पर पार्टी या सहयोगी दल का प्रत्याशी चुनाव लड़े, वहां शत-प्रतिशत सफलता के लिए प्रयास किया जाए। पार्टी ने 2027 में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार बनाने का लक्ष्य भी दोहराया。 बाइट अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस एवं केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को तेज

Dehradun, Uttarakhand:एंकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, अरविंद मेनन देहरादून पहुंचे हैं। सेवा संकल्प अभियान से लेकर चुनावी रणनीति तक, इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। देहरादून में भाजपा की अहम बैठक का दौर जारी है। पहले दिन नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और दोनों सह प्रभारियों ने जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वन टू वन बैठक की। उत्तराखंड की राजनीतिक नब्ज और संगठन की जमीनी हकीकत को समझने का ये प्रयास है। बैठक के दूसरे दिन सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन होगा। प्रकोष्ठों को सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का टास्क दिया जाएगा। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान और बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा तय होगी। आपको बता दें भाजपा का फोकस 2027 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर है। इसी को देखते हुए नवनियुक्त प्रभारी टीम को मैदान में उतारा गया है। पार्टी नेताओं को भरोसा है कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता चुनावी रणनीति को बेहतर समझेंगे। फिलहाल भाजपा का पूरा फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर है。
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में मंदिर बचाने को महिलाओं के भजन प्रहार ने MDA मुश्किलें बढ़ा दीं

Noida, Uttar Pradesh:बुलडोजर पर 'भजन प्रहार' / मेरठ में MDA की फजीहत / मंदिर पर वार, बिना पुलिस बैकफुट पर MDA! एंकर मेरठ के परतापुर में MDA की तानाशाही धज्जियां उड़ गईं, जब एयरपोर्ट एंक्लेव में बन रहे मंदिर को ढहाने पहुंची टीम को महिलाओं के 'भजन प्रहार' के आगे घुटने टेकने पड़े। बिना स्थानीय पुलिस बल के, दबे पांव कार्रवाई करने पहुंची MDA की टीम ने जैसे ही निर्माणाधीन मंदिर पर हाथ डालने की कोशिश की, महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर ऐसा मोर्चा खोला कि अफसरों की सिट्टी-पिट्ठी गुम हो गई। मंदिर कमेटी के लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में जमा हो गए। भजनों की गूंज और जनता के तीखे आक्रोश के बीच बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची MDA टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख और माहौल बिगड़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाओं के इस अनोखे 'भजन सत्याग्रह' ने फिलहाल तो आस्था के केंद्र को बचा लिया है, लेकिन बिना तैयारी और बिना पुलिस के पहुंची MDA टीम की इस जग-हंसाई ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

कोटपूतली में पुजारा ड्रीम लाइफ प्राइवेट लिमिटेड धोखाधड़ी मामला, ग्रामीणों ने प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में पुजारा ड्रीम लाइफ प्राइवेट लिमिटेड धोखाधड़ी मामला, ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कंपनी के कार्यालय के बाहर पहुंचे। आरोप है कि कंपनी की ओर से टूर ले जाने और बाइक-गाड़ी दिलाने जैसी योजनाओं के लालच देकर उनसे पैसे और आईडी कार्ड लिए गए, लेकिन कार्यालय सुबह बंद मिला और जिम्मेदार लोगों के सभी फोन नंबर बंद थे। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कस्बे और ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने अलग-अलग राशियाँ जमा कराई थीं। कहा गया कि पैसे लेने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया। कंपनी से जुड़े लोगों से संपर्क किया गया, पर सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से जानकारी ली गई। पुलिस ने शिकायत और दस्तावेजों की जानकारी जुटाई है। अभी मामले की स्थिति स्कूल/कथन के अनुसार स्पष्ट होगी।
0
0
Report

दौसा: पूर्व सरपंच सीताराम मीणा पर 50 लाख से अधिक वित्तीय अनियमितता, रिकवरी निर्देश

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पूर्व सरपंच पर वित्तीय अनियमितता का आरोप राज्य स्तरीय टीम ने की मामले की जांच जिसमें निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप करीब पचास लाख से अधिक की राशि रिकवरी के निर्देश जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने विकास अधिकारी को दिए निर्देश सरपंच सहित अन्य कार्मिकों से रिकवरी के निर्देश बालाहेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सीताराम मीणा से जुड़ा है मामला 2015 से 2020 तक के कार्यकाल से जुड़ा प्रकरण दौसा जिले की बालाहेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सीताराम मीणा पर निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप पर राज्य स्तरीय टीम ने जांच की तो उसमें दोषी पाए गए हैं जांच रिपोर्ट दौसा जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल को कार्रवाई के लिए भेजी गई है मामले को लेकर जब सीईओ गंगवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई के लिए बेजुपाड़ा विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है बताया जा रहा है अलग-अलग मामलों में 50 लाख रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता का मामला है ऐसे में पूर्व सरपंच सीताराम मीणा सहित अन्य जो कार्मिक है उनसे रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं बाइट बिरदी चंद गंगवाल सीईओ जिला परिषद दौसा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top