202124
DSP महक शर्मा ने किया अतिक्रमण पर फ्लैग मार्च, जानें क्या हुआ
Iglas, Uttar Pradesh:इगलास कस्बे में अतिक्रमण की वजह से लग रहे जाम को नियंत्रित करने के लिए DSP महक शर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के साथ मिलकर पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया और दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहन न खड़ा करें ताकि आवागमन में कोई बाधा न आए। फल विक्रेताओं को भी साइड में लगाने की सलाह दी गई। सभी अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि अतिक्रमण जारी रहा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम: वायरल वीडियो के पीछे आरोपी ने 19 चोरी के मामले कबूल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पकड़ा गया कार का पीछा करने वाला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुरुग्राम में ईको चालक ने रात के समय कार का किया था पीछा पीड़ित ने शिकायत देने से किया इनकार, पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया स्वतः संज्ञान। ट्यूलिप चौक के पास से अपराध शाखा मानेसर ने आरोपी मोनू को दबोचा। जिस ईको गाड़ी से किया था कार का पीछा, वह भी निकली चोरी की। आरोपी ने गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों का किया खुलासा, पहले से दर्ज हैं 8 मुकदमे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ईको गाड़ियां की बरामद। टायर चोरी के मामले में भी वांछित था आरोपी, पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ। गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने पुलिस को ऐसे आरोपी तक पहुंचा दिया, जिसके खिलाफ चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। दरअसल, रात के समय एक ईको गाड़ी चालक द्वारा कार का पीछा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि ईको चालक लगातार कार का पीछा कर रहा है और कार चालक अपनी जान बचाने के लिए सोसायटी के अंदर चला जाता है। सोसायटी के गार्ड के आने के बाद ही ईको चालक पीछा छोड़ता है। खास बात यह है कि पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देने से इनकार दिया, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और पीछा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीछा करने में इस्तेमाल की गई ईको गाड़ी समेत चोरी की दो ईको गाड़ियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। मामले की जांच अपराध शाखा मानेसर को सौंपी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को सेक्टर-72 स्थित ट्यूलिप चौक के नजदीक से ईको गाड़ी चालक को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू निवासी जखोपुर, सोहना, गुरुग्राम के रूप में हुई।जब पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम में दर्ज टायर चोरी के एक मामले में भी आरोपी वांछित था।पुलिस ने इसी मामले में आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में वायरल वीडियो से जुड़े घटनाक्रम को लेकर आरोपी ने बताया कि 12 नवंबर को वह ट्यूलिप चौक की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी ईको गाड़ी के आगे कट मार दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने कार चालक को रोकने के लिए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उस कार चालक को पहले से नहीं जानता था और न ही कभी उससे उसकी बातचीत हुई थी। यानी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच पहले से कोई जान-पहचान नहीं थी और रास्ते में गाड़ी के आगे कट लगने के बाद ही विवाद शुरू हुआ था। हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में गुरुग्राम में चोरी की 19 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के संबंध में गुरुग्राम में 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जिस ईको गाड़ी से आरोपी ने वायरल वीडियो में कार का पीछा किया था, उसे भी उसने चोरी किया हुआ था। आरोपी ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर को गुरुग्राम के शांति नगर स्थित बेरीवाला बाग से इस ईको गाड़ी को चोरी किया था। इस संबंध में थाना शिवाजी नगर में भी चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ईको गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें वह गाड़ी भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल वायरल वीडियो में कार का पीछा करने के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों और चोरी किए गए वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी को 15 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों और बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के जरिए पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका खिलाफ पहले से चोरी के 8 मामले दर्ज थे और जिसने पूछताछ में 19 अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे चोरी नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
मुरादाबाद में घना कोहरा, दिल्ली-लखनऊ की रफ्तार थमी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में छायी घने कोहरे की चादर, कोहरे के चलते दिल्ली लखनऊ पर वाहनों की रफ्तार धीमी, गाड़ियों की लाइट जला कर चलने को मजबूर वाहन चालक, घने कोहरे के चलते विज़िबिलिटी कम।0
0
Report
आजमगढ़ में छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देते भक्तों की भीड़
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh स्थान - Azamgarh आस्था का महापर्व सूर्यषष्ठी (छठ पर्व) को लेकर रही रौनक, उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन। जनपद आज़मगढ़ में जहां कल रविवार की शाम को नदियों व पोखरों के घाट पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के बाद आज सोमवार को तड़के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की ललक व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजनों में दिखाई दी। छठ घाटों पर हर आम व खास सभी ने छठी मइया की श्रद्धापूर्वक पूजा कर रहे। उस दौरान तड़के सुबह जन सैलाब देखने को मिल रहे। यह पर्व बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता रहा लेकिन जिस तरह से पर्व की धूम है यह छठ पर्व अब विश्व के कई देशों में मनाये जाने लगा है।0
0
Report
Advertisement
अमरैली के शेर के पीछे वाहन दौड़ाने के केस पर वन विभाग की सफाई: नोटिस से सवालों के जवाब कहां तक?
Noida, Uttar Pradesh:अमरेली - धारी के आंबरडी सफारी पार्क में देश की शान माने जाने वाले शेर (सावज) को परेशान करने का मामला सामने आया है। शेर के "रक्षक कर्मचारी ही भक्षक" बन गए हैं और शेर के पीछे बाइक दौड़ाकर सरेआम उसे परेशान किया गया। धारी गिर पूर्व डिवीजन के आंबरडी सफारी पार्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गिर पूर्व के डीसीएफ (DCF) विकास यादव, देखिए आपके आंबरडी सफारी पार्क में शेर की कैसी दयनीय हालत कर दी गई है! वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चारों तरफ से घेरकर शेर को परेशान किया गया। शेर के पीछे गाड़ी दौड़ाई गई, जो डीसीएफ विकास यादव की निगरानी की कमी को दर्शाता है। इस मामले पर डीसीएफ ने मीडिया को जवाब देने से भी कन्नी काट ली है। वन विभाग गिर के जंगल में शेर दर्शन करने वालों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं, कब होगी कार्रवाई? अमरेली ब्रेकिंग... धारी के आंबरडी सफारी पार्क में शेर को परेशान करने के वायरल वीडियो मामले में वन विभाग की सफाई सामने आई है। डीसीएफ (DCF) विकास यादव के निर्देश पर इंचार्ज एसीएफ (ACF) मितेश वाणिया ने एक वीडियो जारी कर विभाग का बचाव किया。 एसीएफ (ACF) के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने सफाई दी कि शाम के समय शेर पार्क से दूर जा रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा था। एसीएफ ने आगे कहा कि दिवाली वेकेशन के कारण पर्यटकों की भीड़ ज्यादा होने से शेरों को रोकने की कोशिश की गई थी, यह कोई उत्पीड़न या परेशानी नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या शेरों को इस तरह डराकर और परेशान करके रोका जा सकता है? शेरों के पीछे गाड़ियां दौड़ाने के बावजूद क्या वन विभाग केवल कर्मचारियों को नोटिस देकर ही संतोष मान लेगा? बाइट - मितेश वाणिया (ACF) बाइट - ARJUN MODHVADIA(Gujarat forest Minister)0
0
Report
फतेहाबाद में स्मॉग का कहर, AQI 500 पार, लोगों के लिए चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:वायु प्रदूषण के कारण गंभीर हुए हालात, धुंआ धुंआ हुआ शहर गैस चैम्बर बना हुआ है फतेहाबाद, वातावरण में छाई हुई है स्मोग की सफेद बेहद गंभीर श्रेणी में है फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक देर रात 500 से अधिक दर्ज किया गया एक्यूआई जिले के में पराली जलाने की तस्वीरें भी आई सामने, सेटेलाइट के माध्यम से अबतक 8 जगह पर पराली में आग लगने की पुष्टि डॉक्टर्स की सलाह प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सुबह और शाम के समय सैर करने से बचे, मास्क का करे प्रयोग छोटे बच्चों, बुजुर्गों खासकर सांस और ह्रदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत0
0
Report
सरगुजा के छठ घाटों पर सूर्योपासना के महापर्व में भक्तों का जनसैलाब
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा के सभी छठ घाटों में सूर्योपासना के महापर्व छठ पर उगते सूर्य को अर्ध्य देने आज सुबह नगर सहित आसपास के छठ घाटों में श्रद्घालु उमड़ पड़े। परंपरानुसार व्रती श्रद्घालुओं एवं परिवार के सदस्यों ने सिर पर पूजन सामग्री लेकर छठ घाट पहुंचने पश्चात् स्नानकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। शंकरघाट सहित दर्जनो घाटों में हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दिया, छठ मईया के भक्ति गीतों से समूचा शहर भक्ति रस में डूबा रहा और श्रद्घा तथा उल्लासमय वातावरण में सूर्यदेव की उपासना की गई। Bihar, Jharkhand और Uttar Pradesh का प्रमुख छठ पर्व पिछले कई वर्षों से संभाग मुख्यालय में आमजनों का उत्सव बन गया है। शहर का हर परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सूर्योपासना के इस महापर्व में सहभागी बनता है। इसका नजारा शहर सहित आसपास के छठ घाटों में देखने को मिला। व्रती श्रद्घालुओं के परिवार के सदस्यों के साथ पास पड़ोस में रहने वाले लोग भी भक्ति और उल्लास के साथ छठ घाट पहुंचे और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। साथ ही छठ पर विशेष धुन और विशिष्ट अंदाज में लोकगीत गाने की परंपरा कांच ही बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, केलवा जे फरले धवध से, ओहे पर सुगा मंडराए...गंगा मईया की ऊंची लहरिया, गंगा उमड़त जाए... छठ पर्व के सुमधुर गीत महिलाएं समूह में गाते हुए छठ घाट पहुंची। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर महाव्रत की पारण किया ।0
0
Report
Advertisement
जेल में भी छठ महापर्व की आस्था, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर समापन
Madanpur, Bihar:लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर मधेपुरा जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। मधेपुरा के भिरखी घाट, गौशाला घाट, गुमटी घाट सहित जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही व्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। उदीयमान सूर्य के दर्शन होते ही व्रतियों ने विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलेभर में छठ पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इसी बीच मधेपुरा मंडल कारा से भी छठ पर्व की एक विशेष तस्वीर सामने आई। यहां जेल में बंद पांच महिला बंदियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ व्रत किया। जेल प्रशासन की ओर से व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। जेल परिसर में बंदियों द्वारा आकर्षक सजावट के साथ छठ घाट का निर्माण किया गया था, जहां सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। जेल की चारदीवारी के भीतर भी छठी मैया के प्रति आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिला बंदियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को पूरा किया। इस तरह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही जिले में चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच समापन हो गया।0
0
Report
पाकुड़ में चार दिवसीय छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न, भक्तों की भारी भीड़
Pakur, Jharkhand:सलग - छठ / 16 NOV एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिलेभर में छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया...श्रधालू गन उगते सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार की सुख – समृधि की कामना भगवान् भास्कर से की ...पाकुड़ जिलेभर में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया...सोमवार की सुबह व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया...इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया...उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास संपन्न किया...इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी...पूरे वातावरण में छठी मैया के गीतों और भक्तिमय जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा... व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सुखमय जीवन की कामना की...पाकुड़ शहर के कालीभसान पोखर , टीनबंगला पोखर , शिवशीतला मंदिर सहित पुरे जिले के दर्जनों पोखरों में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया...वही छठ घाटो में तरह तरह की भव्य लाइटिंग लगाया गया है...साथ ही शानदार आतिशबाजी भी पूजा समिति की ओर से किया... लोग में काफी उत्साह देखा गया है...काफी भीड़ देखी गई...इसअवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूजा में विधि वयवस्था में मुस्तैद दिखे...0
0
Report
मुख्यमंत्री साय ने छठ महापर्व पर 23 करोड़ विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
Noida, Uttar Pradesh:जशपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज छठ महापर्व है। सबसे पहले समस्त छत्तीसगढ़वासियों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई। आज छठ मैया और भगवान सूर्य देव की कामना की है, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कामना की है। सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर आज 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन का कार्य संपन्न हुआ है... इन सभी कार्यों का निर्माण हो जाने से यहां का सौंदर्य भी बढ़ेगा और लोगों को सुविधा भी होगी।"0
0
Report
Advertisement
कोटा के सूर्य घाट पर छठ पूजा: निर्जला 36 घंटे व्रत और आस्था का माहौल
Kota, Rajasthan:कोटा के सूर्य घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की धूम दिखाई दी। चंबल रिवर फ्रंट स्थित सूर्य घाट पर छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिहार में विशेष रूप से मनाए जाने वाले इस महापर्व की रौनक कोटा में भी देखने को मिली। कोटा में खान-पान, शिक्षा संस्थानों के कारण यहां बिहार से आए हजारों विद्यार्थियों के परिवार भी रहते हैं। सुबह से ही महिलाएं पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं और छठी मैया की पूजा-अर्चना करतीं। सूर्य उदय के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का प्रण पारण किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत सुनाए और इस महापर्व से जुड़ी अपनी आस्था के बारे में बताया। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत समाप्त किया गया।0
0
Report
रतलाम के छठ अंतिम दिन: महिलाएं सूर्य को अर्घ देकर आस्था का प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे भी छठ पर्व के अंतिम चरण की पूजा यानी उगते सूर्य को अर्घ दिया गया, हनुमान ताल पर तालाब मे पानी मे खड़े होकर व्रती महिलाओं ने इस व्रत को बड़ी आस्था के साथ संपन्न किया, महिलाओं ने एक दुसरे को लम्बा सिंदूर तिलक लगाया, बड़ो का आशीर्वाद लिया औऱ परिवार सुशील समृद्धि के लिये मॉ छटी मईया से भी प्रार्थना की0
0
Report
छठ महापर्व का समापन: निर्जला व्रत पूरा, सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धा जगाई
Chhindwara, Madhya Pradesh:छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धा छिंदवाड़ा में लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ. व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी आयु की कामना की. भोर होते ही शहर के घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं और पुरुष ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, केला और दूध और डलिया लेकर घाटों पर पहुंच गए . छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी, जिसके बाद खरना और फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा गया.मंगलवार की शाम व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया. जैसे ही सूर्य की पहली किरण पानी में पड़ी, पूरा घाट *"जय छठी मैया"* के जयकारों से गूंज उठा. व्रतियों ने घाट में पानी में खड़े होकर दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. घाटों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गोताखोर और नगर निगम की टीम तैनात रही. महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी. इस दौरान छठ घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज रही. व्रतियों ने एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद बांटा. श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ महापर्व आस्था, संयम और पवित्रता का प्रतीक है. 36 घंटे तक बिना अन्न-जल के रहकर सूर्य की उपासना करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है. बाइट - महिलाएं बाइट - पुरुष0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर में छठ पूजा द्रोपती सिंह के प्रयास से सामाजिक एकता कायम
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित बंधवा तालाब में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु तालाब परिसर में पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह पर्व संतान की सुख-समृध्धि, बच्चों की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष रूप से किया जाता है। महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ कठिन व्रत रखकर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना करती हैं।0
0
Report
कोरिया में छठ महापर्व: भक्तों की उमड़ी भीड़ और चार दिवसीय उत्सव का समापन
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग । कोरिया और एमसीबी जिले में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल। आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना। छठ घाटों पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे व्रती परिवार के साथ पहुंचे घाट। हाथों में पूजा की डलिया, फल और प्रसाद लेकर सूर्य देव की आराधना। छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठे छठ घाट। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन। 36 घंटे के निर्जला व्रत के पारण के साथ व्रतियों ने मांगा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद। इस दौरान स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिरमिरी छठ घाटों पर पहुंचे। व्रतियों के बीच पहुंचकर की पूजा-अर्चना,शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का लिया आशीर्वाद।0
0
Report
छठ महापर्व: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते भक्तों की भारी भीड़
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। सुबह अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की। जिले में सबसे अधिक भीड़ अजय नदी के विभिन्न घाटों पर देखने को मिली। सुबह से ही घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। छठ गीतों और सूर्य उपासना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। महापर्व के संपन्न होने के साथ ही घाटों पर छठी मईया के जयकारे गूंजते रहे।0
0
Report
Advertisement
