202001
अलीगढ़ में खैर उपचुनाव से पहले CM योगी की जनसभा, 675 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Aligarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अगस्त को खैर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले अलीगढ़ के कस्बा खैर में गुरुकुल पब्लिक स्कूल के मैदान पर जनसभा करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हेलीपैड, वाहन पार्किंग, मंच और गैलरी सजाने की सभी तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप दे रहा है, जिनकी निगरानी खुद डीएम विशाख जी. कर रहे हैं। सीएम योगी इस दौरान 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा सेक्टर-123 में 4 वर्षीय बच्चे पानी भरे होड़ी में डूबकर मौत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 123 इलाके में 4 साल के फिरोज आलम की पानी से भरे होदी में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। 31 जुलाई की सुबह 4 साल का बच्चा अपनी झुग्गी के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चा पम्प के पास बनी पानी से भरी होड़ी के पास पहुंचा और गिर गया। बच्चे के बारे में तब पता चला जब बच्चा होड़ी के ऊपर आ गया। बच्चे को उसके परिजन ने देखा, उसे बाहर निकाला गया पर वह पहले ही मृत्यु को प्राप्त कर चुका था। मृतक परिवार होड़ी के पास ही झुग्गी में रहता है और अब मृतक अपने पैतृक गांव सीतापुर जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनांक 31.07.2026 को थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत एक बच्चा फिरोज आलम उर्फ गोलू पुत्र मुराजुद्दीन निवासी ग्राम खर्तौना, थाना अटरिया, सीतापुर, उम्र लगभग 4 वर्ष पर्थला गोलचक्कर के पास सेक्टर-123 में झुग्गी झोपड़ी के पास बनी होदी में गिर गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक के पंचनामा व अन्य कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.0
0
Report
बांदा के शराबी ट्रैफिक सिपाही की दबंगई VIDEO वायरल, एसपी ने एक्शन लिया
Banda, Uttar Pradesh:बांदा से एक खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ खाकी के नशे और शराब की धुंध में चूर एक ट्रैफिक सिपाही ने जमकर हंगामा काटा, मामला गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद से शुरू हुआ, जिसके बाद सिपाही ने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज और दबंगई की, सिपाही की इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं मामला पुलिस कप्तान के संज्ञान में आते ही एसपी पलाश बंसल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला बाँदा के कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे शराब के नशे में टल्ली यह ट्रैफिक सिपाही सिर्फ गाड़ी खड़ी करने जैसी छोटी सी बात पर आपा खो बैठा, नशे में धुत सिपाही ने पड़ोसियों के साथ न सिर्फ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी के नाम पर जमकर दबंगई भी दिखाई, जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो सिपाही और उग्र हो गया, इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए बाँदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कड़ा एक्शन लिया है, एसपी पलाश बंसल ने आरोपी सिपाही को तुरंत प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं, महकमे को शर्मसार करने वाले इस सिपाही पर अब विभागीय गाज गिरना तय माना जा रहा है। सौरभ सिंह (डीएसपी सदर) ने बताया की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एक आरक्षी शराब के नशे में अपने पडोंसी से वाद-विवाद कर रहा है, उक्त आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, साथ ही विभागीय कार्यवाही भी प्रचलित कर दी गई है, साक्ष्य के क्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सिपाही का वीडियो, सिपाही की बहस और दबंगई की झलकियां, कोतवाली नगर क्षेत्र का फुटेज0
0
Report
सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर, इमरान मसूद ने भक्तों को भोजन परोसा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक बार फिर मिसाल देखने को मिली। देहरादून रोड स्थित शिव सेवा कांवड़ संघ द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सपा एमएलसी शाहनवाज खान और पूर्व विधायक मसूद अख्तर पहुंचे। शिविर संचालकों ने सभी अतिथियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद इमरान मसूद ने शिवभक्त कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने श्रद्धालाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सहारनपुर की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की रही है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलकर हर पर्व और त्योहार को मनाते हैं तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना शहर की पुरानी परंपरा है। इमरान मसूद ने कहा कि कांवड़ सेवा शिविर में आना उनके लिए हर वर्ष की परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा, सहारनपुर में सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। बाहर से आने वाले शिवभक्त हमारे मेहमान हैं। उनकी जितनी सेवा हमसे हो सकती है, हम सभी मिलकर करते हैं। इतनी गर्मी और कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ यात्रा पूरी करते हैं। उनकी सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि यहां से गुजरने वाले शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और वे सभी उनके सम्मानित मेहमान हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करता है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। शिव सेवा कांवड़ संघ के शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला, जिसने एक बार फिर सहारनुपर की गंगा-जुनी संस्कृति को मजबूत करने का काम किया।0
0
Report
Advertisement
लोहा चोरी पर BJP का एक्शन, भास्कर मुदलियार निष्कासित;विधायक रिकेश सेन बोले- अपराधियों ने लगाए पोस्टर
Durg, Chhattisgarh:भिलाई इस्पात संयंत्र लोहा चोरी मामले में भाजपा ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश संगठन के निर्देश और जिला प्रभारी रामजी भारती की सहमति से यह कार्रवाई की गई। पुलिस जांच और न्यायालय द्वारा आरोपित घोषित होने पर यह निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा - "कुछ अपराधियों ने भी पोस्टर लगा दिए है! मेरे जन्मदिन के पोस्टर उतार लो! नहीं तो होगा अपराध दर्ज"। माना जा रहा है यह पोस्ट निष्कासित नेता द्वारा लगाए गए बर्थडे पोस्टरों को लेकर है0
0
Report
केंद्रीय मंत्री ने किया सिद्धार्थनगर जिले में लोकार्पण
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के भारत नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु पिपरहवा स्थित नव निर्मित विपश्यना पार्क एवं थीम पार्क में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस हरि दीप सिंह पुरी द्वारा किया गया। इन दोनों प्रमुख कार्यों की लागत 349.960लाख रुपये रही। वही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित लाइट शो का चलचित्र के माध्यम से प्रसारित किया गया जिसमें डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, निवर्तमान जिला ध्यक्ष कन्हैया पासवान, भाजपा नेत्री पूजा पाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, कुलपति कविता शाह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर उठाये जा रहे कार्यों को मीडिया से समक्ष रखते हुए जानकारियों को सांझा किया।0
0
Report
खरगोन में कार-बाइक्स भिड़ंत: दो युवक मरे, कार चालक फरार
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के सैलानी बायपास के पास कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत. बैगनआर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बाइक में लगी आग. टक्कर इतनी भीषण कि कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी. बाइक सवार जयंत वर्मा और लकी सोनगर, दोनों खरगोन निवासी, की मौके पर ही दर्दनाक मौत. हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार. सूचना मिलते ही कसरावद टीआई इन्द्रेश त्रिपाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों युवकों के शवों को कसरवद अस्पताल भिजवाया. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी. मर्ग कायम कर पुलिस हादसे की जांच में जुटी.0
0
Report
Advertisement
सीधी में शराब के नशे में आरक्षक का डगमगाता वीडियो वायरल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी मध्यप्रदेश के सीधी जिले से पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। सम्राट चौक पर एक वर्दीधारी आरक्षक कथित तौर पर शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते-चलते वह सड़क पर गिर पड़ा। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीधी शहर के व्यस्त सम्राट चौक पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी कथित रूप से शराब के नशे में डगमगाता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरक्षक अपना संतुलन नहीं बना सका और सड़क पर गिर पड़ा। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट में आरक्षक क्रमांक 235 राम प्रसाद रावत लिखा दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित आरक्षक सीधी जिले के बाहर पदस्थ बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।0
0
Report
बारूच में भारी बारिश के बीच मकान ढहा, कोई जनहानि नहीं
Bharuch, Gujarat:ભરૂચના ચુનાવાલા ચોક છીપવાડ ગલીના નાકા પાસે ભારે વરસાદ વચ્ચે મકાન ધરાશાયી. સતત વરસાદના કારણે મકાન અચાનક તૂટી પડ્યું. ઘટનાથી વિસ્તારમાં દોડધામ અને અફરાતફરીનો માહોલ. સદનસીબે ઘટનામાં કોઈ જાનહાનિ કે ઇજા થઈ નથી. તંત્ર દ્વારા સ્થળ પર પહોંચી પરિસ્થિતિની તપાસ શરૂ કરાઈ. જર્જરિત મકાનોથી દૂર રહેવા સ્થાનિકોને અપીલ કરાઈ.0
0
Report
घग्गर नदी में ट्रैक्टर गिरने से दो युवक घायल, टिब्बी इलाके में हड़कंप
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : हनुमानगढ़ के टिब्बी से खबर घग्घर पुल पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर घग्गर नदी में जा गिरा, ट्रैक्टर पर सवार दो युवक हादसे में घायल हुए, दोनों युवक टिब्बी से चंदूरवाली गांव जा रहे थे, सामने से ट्रक के कथित ओवरटेक से हादसा होना आया सामने, सूचना मिलते ही टिब्बी पुलिस पहुंची मौके पर, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाला, दोनों घायलों को सीएचसी टिब्बी में भर्ती कराया गया0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल पहुंचते ही मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला - दो पक्षों में विवाद के दौरान हुआ एक युवक पर चाकू से हमला - नजदीकी CHC से जिला अस्पताल रेफर - जिला अस्पताल ले जाते व्यक्त युवक की रास्ते में मौत - घटना के बाद इलाके में तनाव - घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी - तमकุहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव की घटना。0
0
Report
मुरादाबाद में एक्सिस बैंक कर्मचारी युवती का शव पंखे से लटका मिला
Moradabad, Uttar Pradesh: बंद कमरें में पंखे में लगे फंदें से लटका मिला एक्सिस बैंक में काम करने वाली युवती का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को दी सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजन, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, नजदीकी जनपद अमरोहा की रहने वाली थी युवती जो की मुरादाबाद में करती थी एक्सिस बैंक में काम, हिमगिरी कॉलोनी में किराये में मकान में रहती थी युवती, आस-पास रहने वाले साथियो ने द्वारा युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद जब युवती ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को दी थी सूचना, पुलिस मामले में परिजनों ने साथियो से पूछताछ एवं जाँच में जुटी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कॉलोनी का मामला.0
0
Report
तहसील के पास नारियल व्यापारी के तख्त से 40 नारियल चोरी
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:अतिनेश शुक्ला पूरनपुर पूरनपुर।तहसील के पास तख्त लगाकर नारियल बेचने वाले एक व्यापारी के तख्त से अज्ञात चोर रात में करीब 40 नारियल चोरी कर ले गए। घटना 26 जुलाई 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित ने पूरनपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रार्थी सुभाष पुत्र खरग सैन निवासी ग्राम अम्बरपुर लदेरा, थाना मीरगंज, जिला बरेली का रहने वाला है। वह पूरनपुर में कायस्थान मोहल्ले में किराए पर रहता है और तहसील के पास तख्त पर नारियल रखकर बिक्री करता है।सुभाष ने बताया कि वह रोज रात में तख्त को तरपाल से चारों तरफ से कवर करके रस्सी से बांध देता है। 26.07.2026 की रात भी उसने इसी तरह नारियल रखे थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति तरपाल खोलकर लगभग 40 नारियल चोरी कर ले गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने पूरनपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ किया है। उसने अज्ञात के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर प्रोफेसर कॉलोनी में कोठी लूट: चौकीदार बंधक, महिला समेत चार संदिग्ध
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी में बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एक महिला समेत तीन से चार लोग घर के अंदर दाखिल हो गए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच में जुटी है। घटना प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी अशोक बंसल की कोठी की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला घर के मुख्य गेट तक पहुंची और चाबी से गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई। कुछ ही मिनटों बाद उसके अन्य साथी भी घर में प्रवेश कर गए। आरोपियों ने सबसे पहले वहां मौजूद चौकीदार रोशन लाल को काबू कर बंधक बना लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बदमाश क्या-क्या सामान लेकर गए हैं। जिस कमरे में वारदात हुई है उसे पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज में एक महिला और उसके साथ तीन अन्य संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की लिखित शिकायत और घर की पूरी तलाशी के बाद चोरी या लूट की गई संपत्ति का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्रों का मोमबत्ती मार्च: 1250 पदों के लिए नियमित भर्ती मांग
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत मोबाइल- Removed सरदारशहर। मोमबत्तियों की लौ बनी युवाओं की हुंकार! 1250 पद खाली, फिर भी भर्ती नहीं, आयुर्वेद छात्रों ने सरकार को दी आर-पार की चेतावनी" नियमित भर्ती की मांग को लेकर शनिवार शाम सरदारशहर में आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और प्रदेशभर के आयुर्वेद अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। हाथों में जलती मोमबत्तियां और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला और सरकार से वर्षों से लंबित नियमित भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि एक ओर प्रदेश में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त चिकित्सकों की पुनर्नियुक्ति की तैयारी की जा रही है, जिससे हजारों योग्य और बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता वरुण सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियमित भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसके विपरित आयुर्वेद विभाग लगभग 926 रिक्त चिकित्सा अधिकारी पदों पर सेवानिवृत्त चिकित्सकों को दोबारा नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं, 310 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के कारण विभाग में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर करीब 1250 हो गई है। इसके बावजूद सरकार नियमित भर्ती की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। छात्रों ने कहा कि यदि विभाग में इतने बड़े स्तर पर पद रिक्त हैं तो उनका पहला अधिकार प्रदेश के योग्य और बेरोजगार अभ्यर्थियों का है। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां होने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सेवानिवृत्त चिकित्सकों की पुनर्नियुक्ति से युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। मोमबत्तियों के साथ निकले इस मार्च में छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और मांग की कि सेवानिर्वत्त आयुर्वेद चिकित्सकों की पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश तत्काल निरस्त किए जाएं। विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी कर वास्तविक रिक्त पदों का निर्धारण किया जाए। वर्ष 2024 में घोषित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियमित भर्ती बिना देरी शुरू की जाए। 926 रिक्त पदों का प्रस्ताव राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजकर जल्द भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाए। सभी आयुर्वेद महाविद्यालयों में रिक्त शिक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी पदों पर भी शीघ्र भर्ती की जाए तथा भविष्य में रिक्त पदों को केवल नियमित भर्ती के माध्यम से भरने की स्पष्ट नीति बनाई जाए। छात्रा विनीता मीणा ने कहा, "हम सरकार से केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। जब प्रदेश में हजारों पद खाली हैं तो युवाओं का भविष्य छीनकर सेवानिवृत्त चिकित्सकों को दोबारा नियुक्त करना पूरी तरह अनुचित है। सरकार को युवाओं के हित में तत्काल नियमित भर्ती शुरू करनी चाहिए." छात्रा पल्लवी ने कहा, "प्रदेश के हजारों आयुर्वेद अभ्यर्थी वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो यह आंदोलन पूरे राजस्थान में और बड़ा रूप लेगा। जब तक नियमित भर्ती शुरू नहीं होगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।" प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा और बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रविंद्र, डॉ. सुशील कस्वा, नीरज यादव, तरुण सिंह, आयुष डिडेल, लक्ष्मण कस्वां, विनीता मीना, पल्लवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी मौजूद रहे। बाइट- छात्र_छात्राएं0
0
Report
भिवंडी कोहिनूर बिल्डिंग हादसे में बिल्डर-ठेकेदार के खिलाफ FIR, मौत 10
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील कोहिनूर अपार्टमेंट दुर्घटनेत मोठी कारवाई! 10 जणांचा मृत्यू आणि 3 जण जखमी झालेल्या प्रकरणात आता बिल्डर आणि ठेकेदारावर गुन्हा दाखल! मुख्यमंत्र्यांच्या आदेशानंतर नारपोली पोलिसांनी FIR नोंदवली. निष्काळजीपणा कोणाचा? नियमांचे उल्लंघन झाले का? भिवंडीतील कोहिनूर अपार्टमेंटमध्ये झालेल्या भीषण दुर्घटनेनंतर प्रशासनाने आता कडक पावले उचलली आहेत. एफआयआरनुसार, जर्जर झालेल्या या इमारतीमध्ये कोणतेही सुरक्षा उपाय न करता दुरुस्तीचे काम सुरू होते. याच दरम्यान इमारतीचा एक भाग कोसळला आणि 10 लोकांचा मृत्यू झाला, तर 3 जण गंभीर जखमी झाले. मुख्यमंत्र्यांच्या निर्देशानुसार नारपोली पोलिसांनी बिल्डर आणि ठेकेदार यांच्याविरोधात विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल केला आहे. आता या संपूर्ण प्रकरणाची सखोल चौकशी सुरू आहे. नियमांचे उल्लंघन झाले का? आणि या हादसासाठी नेमका कोण जबाबदार? हे तपासातून समोर येणार आहे. एफआयआरची प्रत देखील समोर आली असून त्याच्या आधारे पुढील कायदेशीर कारवाई केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
