Back
आगरा में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 का भव्य आयोजन, शहीद स्मारक परिसर में विकास यात्रा की दिखी झलक,
Agra, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर शनिवार को शहीद स्मारक परिसर, संजय पैलेस, आगरा में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति रहे, जबकि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विधायक द्वारा शहीद स्मारक में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात शहीद स्मारक प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी व स्टॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आगरा जनपद के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। साथ ही लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल से उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को उपस्थित जनसमूह ने देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नुक्कड़ नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश परंपरा, संस्कृति और गौरवशाली विरासत की भूमि है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू और अराजकता आम बात थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज दंगा मुक्त है और कानून व्यवस्था की मिसाल बन चुका है। राज्य मंत्री ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास जताया और दोनों नेताओं ने बिना एक दिन की छुट्टी लिए प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की दिशा में आगे बढ़ाया। आज निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है, उद्योग-व्यापार बढ़ रहा है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री ने समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन के प्रयोग से बचने, बेटियों के प्रति समान व्यवहार और “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” के संकल्प को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिवहन, कृषि, एनआरएलएम, श्रम, खाद एवं रसद, नगर निगम, खादी एवं ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य विभाग, केनरा बैंक सहित कई विभागों की स्टॉल लगाई गईं, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, पीडीडीआरडीए रेनू, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एआरटीओ आलोक अग्रवाल, डीआईओएस चंद्रशेखर, डीपीआरओ मनीष कुमार, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowJan 24, 2026 13:33:040
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 24, 2026 13:32:290
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 24, 2026 13:32:160
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:32:030
Report
RKRavi Kant
FollowJan 24, 2026 13:31:490
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 24, 2026 13:31:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 13:31:210
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:30:380
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 24, 2026 13:30:260
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 13:21:270
Report