Back
आगरा के कैलाश मंदिर में चमत्कारों की कहानियाँ भक्तों की आस्था का केंद्र
KAKapil Agarwal
Feb 02, 2026 14:03:41
Agra, Uttar Pradesh
आगरा का प्राचीन कैलाश मंदिर न सिर्फ पुराणिक है बल्कि कई चमत्कारों भरी कहानियाँ भी है,मुगलों से लेकर राजाओं तक ने इस मंदिर को शक्तियों को नमन किया है,देखिए आगरा से जी मीडिया संवाददाता कपिल अग्रवाल की स्पेशल रिपोर्ट
कैसे पड़ा मंदिर का नाम कैलाश मंदिर
कैलाश मंदिर का नाम कैलाश मंदिर पड़ने की भी एक कहानी है,भगवान परशुराम और उनके पिता ऋषि जगदम्नी शिव के परम भक्त थे,पिता पुत्र कैलाश पर्वत पर शिव की तपस्या करते थे,दोनों की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने दोनों से वरदान मांगने के लिए कहां तो भगवान परशुराम और उनके पिता ने प्रभु से उनके धाम चलने का आग्रह किया ताकि वही उनकी पूजा अर्चना कर सके,तब भगवान शिव ने कहां को कैलाश के कण कण में वो विद्यमान है जो कंकड़ उठाओगे वो शिव हो जाएगा,जिसके बाद दोनों पिता पुत्र ने कैलाश पर्वत से कंकड़ उठाए जो शिवलिंग में बदल गए,जिसके बाद दोनों शिवलिंग लेकर वापस आगरा के रुनकता धाम आ रहे थे इसी दौरान संध्या वंदन के समय जब दोनों कैलाश मंदिर के पास यमुना किनारे पहुंचे तो दोनों ने शिवलिंग रख दिए और स्नान के लिए चले गए,स्नान कर जब लौटे और शिवलिंग उठाने का प्रयास किया तो आकाशवाणी हुई कि मैं शिव हूं और अचल हूं,जहां स्थापित हो गया बस हो गया वही मेरा स्थान है,जिसके बाद से इस मंदिर में दोनों शिवलिंग एक साथ पूजे जाते है और भक्तों को दर्शन देते है
बाइट महंत गौरव गिरी
छोटे से गर्भ गृह से कैसे भव्यता बना मंदिर
यह रहस्य और चमत्कार राजस्थान के राजा केतकी से जुड़ा है,कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि की राजा के कोई संतान नहीं थी बताया जाता है राजा केतकी को भगवान शिव ने सपने में दर्शन दिए और कैलाश मंदिर आकर दर्शन करने की बात कही जिसके बाद राजा केतकी अपनी पत्नी के साथ कैलाश मंदिर आए और बाबा से दर्शन कर गोद भरने की कामना की,जिसके एक साल बाद राजा केतकी की पुत्र पैदा हुआ और राजा ने एक बार फिर पत्नी और बच्चे के साथ आकर बाबा कैलाश नाथ के दर्शन किया और अपनी खुशी जाहिर करते हुए सेना से गर्भ गृह से लेकर बाहर कैलाश मोड तक सड़क का निर्माण कराया
बाइट महंत गौरव गिरी
मुगलों ने भी मानी बाबा के चमत्कार के आगे हार
मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि मुगलों के समय अकबर जब दिल्ली से आगरा के सिकंदरा स्मारक तक आता था तो यमुना किनारे होकर गुजरने वाले रास्ते पर जंगल था,अकबर चाहता था कि जंगल काटकर रास्ता बनाया जाए लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी जंगल नहीं काट सका,जंगल काटने के दौरान कभी हादसा हो जाता तो कभी कुछ और अनहोनी हो जाती लिहाजा अकबर ने जंगल काटकर रास्ता बनाने का विचार ही छोड़ दिया
बाइट महंत गौरव गिरी
सावन के तीसरे सोमवार को होता है स्थानीय अवकाश
मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि मंदिर हजारों साल पुराना है मुगलों के बाद अंग्रेजों का शासन भी रहा,उसी दौरान आगरा में तैनात के बड़े अधिकारी अपनी पत्नी के साथ टहलने मिले थे,अचानक उनकी पत्नी लापता हो गई,तमाम सरकारी तामझाम और प्रयास के बाद भी अधिकारी की पत्नी नहीं मिली,तब किसी कर्मचारी ने उन्हें बताया कि कैलाश मंदिर में बाबा से मन्नत मांगों बना मनोकामना जरूर पूरी होगी,जिसके बाद वह अधिकारी मंदिर आया और बाबा से मनोकामना की,जिसके बाद मंदिर से वापस लौट रहे अधिकारी को एक पेड़ के नीचे बुजुर्ग महिला के साथ बैठी दिखी,जिसके बाद अधिकारी और उनको पत्नी ने कैलाश मंदिर के आकर साथ में दर्शन किए और उसी दिन से स्थानीय अवकाश चलता चला आ रहा है
बाइट महंत गौरव गिरी
साल गुजरते गए और मंदिर की भव्यता के साथ मंदिर के चमत्कारों की कहानियां लोगों के बीच आस्था को मजबूत करती है,मंदिर के महंत गौरव गिरी जी बताते है कि कलयुग में भी कैलाश मंदिर में बैठे बाबा अपना चमत्कार दिखा रहे है,कई बार उन्होंने देखा है कि जा डॉक्टरों ने किसी के अपने को बचने की संभावना बिल्कुल खत्म बता दी थी थी तब मंदिर में किए गए महा मृत्युंजय मंत्र जाप और अनुष्ठानों ने काल के हाथों को भी बांध दिया और आज वो लोग अपनों के बीच स्वस्थ है,
बाइट महंत गौरव गिरी
मंदिर दर्शन को पहुंची एक छात्रा ने बताया कि चार साल पहले एक बड़ी समस्या से वो परेशान थी,बाबा से मनोकामना की और कुछ ही समय में बाबा की कृपा से सब कुछ ठीक हो गया जबकि एक अन्य छात्र ने बताया कि नोएडा रहते है कॉलेज में कोई समस्या आई बाबा से मनोकामना की और बाबा ने सब सही कर दिया तब से वो हर सोमवार को बाबा के दर्शन करने जरूर आते है
और भी कई भक्त मंदिर में मिले जिन्होंने अपना अनुभव बताया कि कैसे बाबा के चमत्कारों से उनकी समस्याएं दूर हो गई
बाइट नाम बोला है
बाइट नाम बोला है
बाइट नाम बोला है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 15:17:540
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 02, 2026 15:17:300
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 15:16:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 02, 2026 15:16:310
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 15:16:040
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 02, 2026 15:15:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 15:15:230
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 02, 2026 15:05:300
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 15:05:090
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 15:03:360
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 15:03:150
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 02, 2026 15:02:500
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 02, 2026 15:02:380
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 02, 2026 15:02:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 02, 2026 15:02:020
Report