Back
दीदीयों की आत्मनिर्भरता: महिलाओं की आत्मनिर्भर यात्रा को मिली नई राह
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 02, 2026 15:02:02
Tonk, Rajasthan
टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने राजीविका की दीदीयों से संवाद कर उत्पाद गुणवत्ता, ब्रांडिंग, विपणन, नवाचार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरु किये नवाचार ’’दीदीज़ विद डीएम’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्टर कक्ष में जिला कलेक्टर ने जिले की राजीविका विभाग द्वारा संचालित समूहों की दीदीयों के साथ दूसरी बार संवाद किया। संवाद के दौरान जिला कलेक्टर से जिले के अलग अलग उपखंडों से आई समूह की महिलाओं ने अपने कठिन संघर्ष, परिश्रम एवं उसके बाद मिली सफलता के बारे में अपने अनुभव साझा किये।
सरिता निराला, खुशबू शर्मा एंव संपत देवी ने राजीविका से शुरू हुए अपने सफर और आत्मनिर्भर बनने के बारे में बताया। दीदीयों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सीमित संसाधनों और साधारण शुरुआत से आगे बढ़ते हुए आज स्वयं को सफल महिला उद्यमियों के रूप में स्थापित किया है। दीदीयों द्वारा साझा की गई उपलब्धियों से यह साबित हुआ कि महिलाएं उचित अवसर मिलने पर आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उपखंड निवाई की ग्राम पंचायत झिलाई से आई स्वयं सहायता समूह की महिला सरिता निराला ने 2014 में समूह से जुड़ने से पूर्व वह अपने घरेलू कार्य एवं घर की जिम्मेदारियों को ही पूरा करती थी। सीएलएफ के माध्यम से राजीविका में उसे 2015 में लेखापाल की कार्य की जिम्मेदारी मिली। साथ ही वह अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं को पत्तल-दोने बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही है। इससे उसकी वार्षिक आय 2 से 2.50 लाख है। वह अपने साथ अन्य महिलाओं को भी जोड़ रही है। उसने कहा कि राजीविका ने समाज में उसे एक नई पहचान एवं आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम बनाया है।
इसी तरह ब्लॉक टोडारायसिंह के मोर ग्राम पंचायत की परी स्वयं सहायता समूह की महिला खुशबू शर्मा कहती है कि वह आज आत्म निर्भर है एवं किसी के ऊपर आश्रित नही है। वह पी.जी. के माध्यम से ग्राम संगठन व सीएलएफ की महिलाओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना चाहती है। उपखंड मालपुरा की ग्राम पंचायत देशमा के कर्मा स्वंय सहायता समूह की महिला संपत देवी ने बताया कि कृषि सखी के कार्य के साथ साथ राजीविका द्वारा मुझे शहद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आज मैं गांव में ही शहद बनाने के कार्य को बेहतर ढंग से कर रही हूं। इससे मुझे 2 से 3 लाख रुपये की वार्षिक आमदनी हो रही है।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ’’दीदीज़ विद डीएम’’ कार्यक्रम के तहत दीदीयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “राजीविका से जुड़ी दीदीयाँ आज आत्मविश्वास, कौशल और परिश्रम के बल पर सफल उद्यमी बन रही हैं। सरिता निराला, खुशबू शर्मा एंव संपत देवी जैसी महिलाएँ यह प्रमाण हैं कि सरकार की योजनाएँ धरातल पर सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव ला रही हैं।”
उन्होंने दीदीयों को उत्पाद गुणवत्ता, ब्रांडिंग, विपणन, नवाचार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि राजीविका की महिलाओं को उचित प्लेटफार्म एवं आवश्यक संसाधन के लिए कलेक्टेªट परिसर में राजीविका मार्ट के निर्माण के लिए भूमि एवं डीएमएफटी से बजट आंवटन के प्रयास किये जा रहे है। भविष्य में भी जिला प्रशासन द्वारा राजीविका की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठाये जायेंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राजीविका डीपीएम ललित कुमार उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:05:300
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:04:580
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 16:04:320
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 02, 2026 16:02:430
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 02, 2026 16:02:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 16:02:150
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 16:00:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:00:210
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 15:46:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 02, 2026 15:46:170
Report