Back
राजस्थान को 10228 करोड़ का फंड, 85 स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी
KCKashiram Choudhary
Feb 02, 2026 15:16:04
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान को 10228 करोड़ का फंड, रेल मंत्री बोले, कांग्रेस सरकार से 15 गुना अधिक - रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने VC से दी जानकारी, राजस्थान के 85 स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी - रेलवे GM ने कहा, 1500 किमी लाइन डलेंगी, 1500 किमी लाइन के स्वीकृति प्रस्ताव भेजे गए
जयपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बजट में रेलवे से जुड़ी घोषणाओं की जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए बजट में राजस्थान को 10228 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है। ये बजट कांग्रेस यानी यूपीए सरकार के समय की तुलना में 15 गुना ज्यादा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वर्तमान में राजस्थान के 85 स्टेशनों का नव निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 4500 करोड़ रुपए से अधिक फंड से किए जा रहे हैं। राजस्थान में करीब 56 हजार करोड़ लागत के रेलवे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। राजस्थान में इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य अब लगभग पूरा होने जा रहा है। राजस्थान में लगभग 99 प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। राजस्थान में वर्ष 2014 से अब तक रेलवे ट्रैक पर 1514 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया गया है। वहीं लगभग 3900 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है। राजस्थान में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ ही नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए 6 जोड़ी वंदे भारत और 1 जोड़ी अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पिछले समय में जोधपुर और बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन तथा जैसलमेर से स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। इसके साथ ही जोधपुर से पुणे, हैदराबाद और चेन्नई के लिए भी नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। रेल मंत्री की प्रेस ब्रीफिंग के बाद रेलवे महाप्रबंधक ने सम्बोधित किया।
रेलवे महाप्रबंधक ने बताया, NWR का रोडमैप
- NWR के 4 स्टेशन पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन के लिए तैयार
- आने वाले 2 माह में 10 और स्टेशन उद्घाटन के लिए तैयार होंगे
- रतनगढ़-चूरू 50 किमी का दोहरीकरण मात्र 2 वर्ष में पूरा किया गया
- चूरू से सादुलपुर 28 किमी दोहरीकरण कार्य भी 2 साल में पूरा किया गया
- जैसलमेर स्टेशन तैयार, कभी भी PM मोदी कर सकते उद्घाटन
- गांधीनगर स्टेशन में भी कार्य पूरे हुए, जल्द तैयार होगा
- जयपुर के खातीपुरा में कोच मेंटेनेंस का कार्य अंतिम चरण में
- अगले 3 माह में यहां बड़ा कोच मेंटेनेंस डिपो तैयार होगा
- 1500 किमी लाइन के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजे गए
- कवच तकनीक में ऑप्टिकल फाइबर का 60 फीसदी कार्य पूरा हुआ
- कवच में 300 टॉवर लगाने हैं, उनमें से काफी टावर लग चुके
- वर्ष 2026-27 के तीसरे क्वार्टर में 250 किमी कवच तकनीक लगाने का लक्ष्य
- सांगानेर स्टेशन के पुनर्निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया जा चुका, जल्द कार्य शुरू होगा
इस साल 125 किमी रेल लाइन डलेंगी
उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि पिछले वर्ष 70 किमी नई रेलवे लाइनों का निर्माण हुआ था। मौजूदा वर्ष 2025-26 में 94 किमी निर्माण हो चुका है, जो मार्च तक 125 किमी तक पहुंचना संभव है। उत्तर-पश्चिम रेलवे में वर्तमान में करीब 1500 से अधिक किमी के रेल लाइनों के कार्य जारी हैं। इनमें नई रेल लाइन, रेलवे लाइन दोहरीकरण के कार्य शामिल हैं। वहीं करीब 1500 किमी लाइनों के स्वीकृति के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे हुए हैं। वहीं करीब 2000 किमी रेल लाइनों का सर्वे का कार्य भी चल रहा है।
जयपुर का खातीपुरा कोच मेंटिनेंस का बड़ा हब
अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए मेंटिनेंस सुविधाओं के विस्तार के बारे में महाप्रबंधक ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर कोच मेटेनेंस डिपो के कार्य किए जा रहे हैं। जैसलमेर में पिट का निर्माण और खातीपुरा में कोच केयर कॉम्पलेक्स का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा बाड़मेर और श्रीगंगानगर में कार्य स्वीकृत है। इसके साथ ही भगत की कोठी में वंदे भारत और स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए टेक्नॉलॉजी पार्टनर के तौर पर सुविधा विकसित की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 02, 2026 16:34:000
Report
MVManish Vani
FollowFeb 02, 2026 16:33:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:33:22Noida, Uttar Pradesh:देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में ऑल इंडिया डीजी/आईजी कॉन्फ्रंस के नतीजों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 02, 2026 16:33:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:32:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 02, 2026 16:32:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 02, 2026 16:31:500
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 16:31:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 16:31:120
Report
STSharad Tak
FollowFeb 02, 2026 16:30:390
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 02, 2026 16:19:180
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 16:19:000
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 16:17:590
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 16:17:450
Report