Back
राजस्थान को 10228 करोड़ का रेल बजट, यूपीए से 15 गुना अधिक
KCKashiram Choudhary
Feb 02, 2026 15:03:15
Jaipur, Rajasthan
हैडर- राजस्थान को 10228 करोड़ का फंड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बजट में रेलवे से जुड़ी घोषणाओं की जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए बजट में राजस्थान को 10228 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है। ये बजट कांग्रेस यानी यूपीए सरकार के समय की तुलना में 15 गुना ज्यादा है। राजस्थान के 85 स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी है और रेलवेGM ने कहा है कि 1500 किमी लाइन डलेंगी, स्वीकृति प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। इन खबरों के अनुसार वर्तमान में राजस्थान में 85 स्टेशनों का नव निर्मित कार्य 4500 करोड़ रुपए से अधिक फंड से किया जा रहा है। लगभग 56 हजार करोड़ लागत के रेलवे प्रोजेक्ट्स चालू हैं। इलेक्ट्रिफिकेशन लगभग पूरे होने को है; लगभग 99 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। 2014 से अब तक रेलवे ट्रैक पर 1514 फ्लाईओवर/अंडरपास बन चुके हैं और लगभग 3900 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है। राजस्थान में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ नई ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है, जिसमें 6 जोड़ी वंदे भारत और 1 जोड़ी अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जोधपुर, बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन और जैसलमेर से स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन हुआ है, साथ ही जोधपुर से पुणे, हैदराबाद और चेन्नई के लिए भी नई ट्रेनें शुरू की गईं। रेलवे महाप्रबंधक ने भी विवरण दिया: NWR के 4 स्टेशन पुनर्निर्माण के पश्चात उद्घाटन के लिए तैयार, आने वाले 2 माह में 10 और स्टेशन उद्घाटन के लिए तैयार होंगे; रतनगढ़-चूरू 50 किमी डुअल-लाइन 2 वर्षों में पूरी; चूरू से सादुलपुर 28 किमी डुअल-लाइन 2 साल में पूरी; जैसलमेर स्टेशन तैयार, कभी भी PM मोदी उद्घाटन कर सकते हैं; गांधीनगर स्टेशन पर भी कार्य पूरे हुए, जल्द तैयार होगा; जयपुर के खातीपुरा में कोच मेंटेनेंस का अंतिम चरण; अगले 3 महीनों में यहाँ बड़ा कोच मॅनटेनेंस डिपो तैयार होगा; 1500 किमी लाइन के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजे गए हैं; कवच तकनीक में Optical Fiber का 60% कार्य पूरा; कवच में 300 टॉवर लगाने हैं, उनमें से काफी टॉवर लग चुके; वर्ष 2026-27 के तीसरे क्वार्टर में 250 किमी कवच तकनीक लगाने का लक्ष्य; सांगानेर स्टेशन के पुनर्निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया, जल्द काम शुरू होगा. उत्तर-पश्चिम रेलवे के GM अमिताभ ने बताया कि पिछले वर्ष 70 किमी नई रेल खंड बने, इस वर्ष 2025-26 में 94 किमी बनकर मार्च तक 125 किमी संभव; 1500+ किमी रेल लाइनों पर कार्य जारी, 2000 किमी की सर्वे का काम भी चल रहा है; अलग-अलग स्थानों पर कोच मेटेनेंस डिपो के कार्य चल रहे हैं, जैसलमेर में पिट और खातीपुरा में कोच केयर कॉम्प्लेक्स अंतिम चरण में है; भगत की कोठी में वंदे भारत/स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर की व्यवस्था की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:05:300
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:04:580
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 16:04:320
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 02, 2026 16:02:430
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 02, 2026 16:02:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 16:02:150
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 16:00:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:00:210
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 15:46:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 02, 2026 15:46:170
Report