Back
आगरा किले के सामने इफ्तार महोत्सव: हर दिल एक साथ
SASHAKIL AHMAD
Feb 21, 2026 14:05:20
Agra, Uttar Pradesh
रमज़ान… और इसी पाक महीने में आगरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो न सिर्फ रोज़ेदारों के लिए सुकून है बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी है। ताज नगरी आगरा किला के ठीक सामने पिछले करीब कई वर्षों से एक खास दस्तरख़ान सज रहा है। यह कोई आम इफ्तार नहीं, बल्कि मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का दस्तरख़ान है। शाम होते ही यहाँ तमाम लोग जुटते हैं—रोज़ेदार, राहगीर, मजदूर, पर्यटक और स्थानीय लोग। खास बात यह है कि इस दस्तरख़ान पर धर्म की कोई दीवार नहीं। हिंदू हों या मुस्लिम, सिख हों या किसी और मज़हब से जुड़े लोग—सब एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। खजूर, फल, शरबत और रोज़मर्रा के खाने का इंतजाम यहाँ पूरी तैयारी के साथ किया जाता है। आयोजकों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ रोज़ा खुलवाना नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ना है। पर्यटक भी इस पहल की सराहना करते हैं। कई विदेशी मेहमान भी इस अनोखे दस्तरख़ान का हिस्सा बनते हैं और भारत की साझा संस्कृति को करीब से महसूस करते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 21, 2026 15:17:580
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 21, 2026 15:17:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:17:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 15:17:040
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 15:16:340
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 21, 2026 15:16:020
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 21, 2026 15:15:460
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SVShweta Verma
FollowFeb 21, 2026 15:08:420
Report