icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जीत की रणनीति तय

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर CM भजनलाल शर्मा के आवास पर अहम बैठक बैठक में BJP की चुनावी तैयारीयों और जीत की रणनीति पर हुआ मंथन CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई सहित जिले के BJP विधायक और प्रमुख नेता बैठक में शामिल पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा क्षेत्रवार चुनावी स्थिति, संगठन की तैयारियों और स्थानीय समीकरणों पर नेताओं ने दी जानकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर BJP समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर जोर खाजूवाला की सिंचाई, नोखा-श्रीडूंगरगढ़ की बिजली और कोलायत लिफ्ट परियोजना को लेकर भी CM ने दिए अधिकारियों को निर्देश CM ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान बीजेपी मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी
0
0
Report

झुंझुनूं के विमंदित गृह में दुष्कर्म: पीड़िता के साथ substantial अत्याचार के सामने आया मामला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मानसिक विमंदित गृह में युवती के साथ दुष्कर्म! मारपीट और बंधुआ मजदूरी करने का भी आरोप पीड़ित युवती की मां ने दर्ज करवाया मामला झुंझुनूं जिले के बगड़ थाने में दर्ज किया गया मामला मां सेवा संस्थान विमंदित गृह आदर्श नगर का मामला संचालक बनवारीलाल सैनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज लाठियों से लगातार मारपीट करने, जबरदस्ती बाल कटवाने का आरोप खाना भी नहीं देते थे, बल्कि खेतों में मजदूर करवाने का आरोप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ा है विमंदित गृह करीब आठ महीने से गृह में रह रही थी युवती परिजन अब घर ले गए, तो युवती ने बताई पूरी दास्तां बगड़ सीआई मुकेश कुमार खुद कर रहे मामले की जांच झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर प्रतापपुरा स्थित मानसिक विमंदित गृह में इलाज और देखभाल के लिए छोड़ी गई एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर बगड़ थाने में मां सेवा संस्थान विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी कि उनकी 30 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर इलाज और देखभाल की उम्मीद में मां सेवा संस्थान में भर्ती कराया था। 28 सितंबर को जब वे बेटी को विमंदित गृह से घर लेकर आए तो उसने वहां अपने साथ हुए इस अत्याचार की दास्तां बयां की। तब यह संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जिस दिन उसे संस्थान में छोड़ा गया था। उसी दिन विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं। आरोपी संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़िता के साथ कई बार बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर के बाल जबरन कटवा दिए। विमंदित गृह में मानसिक रूप से बीमार मरीजों से खेतों में मजदूरी करवाई जाती है। पीड़िता को पर्याप्त भोजन, पानी और चाय तक नहीं दी जाती थी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वहां रह रहे अन्य विमंदित महिलाओं और पुरुषों के साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती है। इसके अलावा, विमंदित गृह की रसोइया गीता नामक महिला पर पीड़िता के कपड़े जला देने का भी आरोप है। महिला ने बताया कि बेटी को दाखिल करवाते समय और वापस लेते समय, आरोपी संचालक बनवारीलाल ने उनके बेटे के हस्ताक्षर किए हुए 100-100 रुपये के दो खाली बॉन्ड/स्टांप पेपर जबरन अपने पास रख लिए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में इन हस्ताक्षरित खाली दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। थानाधिकारी सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में INDIA गठबंधन ने चुनाव पारदर्शिता पर मोर्चा खोला; मतदाता सूची पर सवाल

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए। सिसोदिया ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। कांग्रेस के मुताबिक आंदोलन की शुरुआत जिला स्तर पर पैदल मार्च से होगी। इसके बाद ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता का वोट उसका अधिकार है और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

टोंक से जयपुर कूच: नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन जारी

Tonk, Rajasthan:टोंक में नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी, किसानों के समर्थन में जयपुर कूच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में किसान यात्रा जयपुर कूच कर रही है। किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंचा, जहां टोंक-सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुका हुआ है। काफिला थोड़ी देर बाद निवाई के लिए रवाना होगा और आज रात निवाई में किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। किसानों को खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। नरेश मीणा ने मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रखने का ऐलान किया है। किसान यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नरेश मीणा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो राजस्थान में बीजेपी का सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि किसानों से बातचीत करने के लिए आए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है। नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीना डाबी का काम करने का अलग अंदाज है और जिस तरह से वह काम कर रही हैं, उससे लगता है कि टोंक में खाद की कमी नहीं होगी। फिलहाल किसान यात्रा के टोंक से निवाई की ओर रवाना होने की तैयारी है। आंदोलन को लेकर प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
0
0
Report

किसानों के चार सूत्रीय ज्ञापन के बाद MSP पर तुरंत बाजरा खरीद की मांग

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर किसान संघ के पदाधिकारियों ने जताया विरोध, किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन, एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर सकारात्मक रूख नहीं अपनाने पर दी आंदोलन की चेतावनी, समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग, जिलाध्यक्ष सतवीर सामोता के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन एंकर श्रीमाधोपुर में भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रीमाधोपुर में एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। संघ ने सरकार से किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करने, दूध के दाम बढ़ाने के साथ डेयरी बोनस में वृद्धि करने, रबी फसलों के लिए समय पर पर्याप्त खाद व बीज उपलब्ध कराने तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में बाजरा एमएसपी से कम कीमत पर बिकने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता सहित किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघ ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
0
0
Report
Advertisement

बटाला में धर्म युद्ध मोर्चा: SGPC चुनाव जल्द करवाओ, आनंदपुर साहिब केस में CBI जांच

Batala, Punjab:27 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਜੋ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਸੀਬੀਆਈ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੈ। ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਤੇ ਇੱਕ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੇ ਉਹ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਏ ਔਰ ਜਦ ਤੱਕ ਤਰੀਕ ਨਹੀਂ ਦੱਸੀ ਜਾਏਗੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ
0
0
Report

संभल .संभल में एक बार फिर दिखाई दिया बुलडोजर का ख़ौफ . अवैध निर्माण खुद तोड़ रहे लोग ..

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow3m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल में एक बार फिर दिखाई दिया योगी के बुलडोजर का ख़ौफ । चन्दौसी चौराहे पर प्रशासन के द्वारा चिह्नित अवैध दुकानों को खुद तोड़ने में जुटे दुकानदार । अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाकर खुद ध्वस्त कर रहे दुकान दार । चन्दौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने के मद्देनजर चौराहे के सौन्दर्यकरण के लिए प्रशासन ने अवैध दुकानों को चिन्हित कर ध्वस्त कराये जाने के लिए बुलडोजर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया था । अवैध दुकानों को खुद ध्वस्त कर रहे दुकानदारों ने कार्यवाही को गलत बताते हुए सरकार से मुआवजे अथवा अन्य स्थान पर दुकानें दिलाये जाने की गुहार लगाई । संभल कोतवाली इलाके के चन्दौसी चौराहे का मामला ।
0
0
Report

सिवनी में कृमिनाशक दिवस: 1-19 वर्ष और गैर गर्भवती महिलाओं को दवा खिलाई जाएगी

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में 6 अक्टूबर राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना ने एल्बेंडाजोल की गोली खाकर और बच्चों को गोली खिलाकर किया इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पंकज दुबे सहित स्वास्थ्य का अमला और संदीपनी स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम ग्राम कंडिपार में बना सांदीपनि विद्यालय में किया गया कलेक्टर मीना ने इस अवसर पर बताया कि कृमि नाशक दवाई 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे और 20 वर्ष से 49 वर्ष की ऐसी सभी महिलाएं जो गर्भवती नहीं है को कृमिनाशक दवा की गोली खिलाई जाएगी यह कार्यक्रम जिला के समस्त स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र और आदिवासी बालक बालिका छात्रावास बाल सुधालय में आयोजित किया जाएगा और जो 6 अक्टूबर को कृमिनाशक दवा के सेवन से वंचित रह जाएंगे उन्हें 9 अक्टूबर को पुनः दवाई खिलाई जाएगी और यह कार्यक्रम सतत चलते रहेगा बच्चों ने कामिनाशक दवाई का सेवन किया और यह बताया कि दवाई का फायदा भी है और इसका स्वाद भी अच्छा है
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग से लाखों वसूली: 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। साहिक के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता से लगातार लाखों रुपये की मांग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेने पहुंची है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला MBA पास बताई जा रही है और सुशांत लोक इलाके की रहने वाली है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली। पुलिस ने करीब 95 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली गई रकम और कितनी है। धमकी देकर पैसे वसूलने के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई है।
0
0
Report

रेवाड़ी में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, बड़े भाई की मौत, परिजनों का आक्रोश

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में दो भाइयों पर जानलेवा हमला: बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत गंभीर; परिजनों का फूटा गुस्सा। नागरिक अस्पताल के बाहर Circular Road को जाम कर दिया गया, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप—थाना प्रभारी मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन पर हत्या का आरोप भी लगाया गया है। गाँव सुन्दरोज में दो गुटों के खूनी संघर्ष में युवक की मौत हो गई। बीच सड़क पर दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और PGI में इलाज के दौरान elder brother का निधन हो गया। डीएसपी के आश्वासन पर जाम खुला; पुलिस ने कहा दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं, और आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

नारायणा विहार का पुल 2027 तक बनकर तैयार, उद्घाटन से विकास तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा विहार में बीजेपी विधायक उमंग बजाज ने कई करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया। वहीं नारायणा विहार एफ ब्लॉक में रोड रिस्टोरेशन के कार्यों का भी श्री गणेश किया। विधायक ने आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले ग्यारह सालों से दिल्ली का बेड़ा गर्ग कर दिया था। अब मुख्यमंत्री रेखा सरकार के नेतृत्व में लगातार दिल्ली में विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि बजट की कोई परेशानी नहीं है। नारायणा के लोगों का साफ कहना है कि बजाज हमारा घर का बेटा है और जब भी उनको कहते है तो कार्य हो जाता है। यहाँ मुंशी राम गुप्ता पार्क में एक करोड़ की लागत से विकास कार्य का काम किया गया जिससे पार्क में जाने वाले लोग भी धन्यवाद कर रहे है। नारायणा में सबसे बड़ी समस्या पुल की बनी हुई है विधायक का कहना है कि मार्च 2027 में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
0
0
Report

सीवान महाराजगंज में ट्रॉली बैग से गहने चोरी: दो गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में रेल यात्री के ट्राली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान में मंगलसूत्र, झुमका, बाली, नथुनी, पायल, कमरबंद, बिछिया समेत कई तरह के आभूषण शामिल हैं। इसकी जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है। दरअसल, 28 जून को छपरा कचहरी से थावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी की घटना सामने आई थी। बताया गया कि पीड़ित बसंतपुर से महाराजगंज की ओर जा रहा था और सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास उसके ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी किए गए। इस मामले में चोरी कांड का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद सीवान के दरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव और सारण जिले के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर पर अलग-अलग छापेमारी की गई। जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए। इनमें सोने जैसे कई मंगलसूत्र, झुमके, बाली, मांग टीका, नाक की कील, नथुनी, लॉकेट और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी जैसे पायल, कमरबंद, बिछिया, बाजूबंद, ब्रेसलेट, अंगूठी, हाथ के छल्ले, चोटी और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, देवनारायण प्रसाद के घर से भी चांदी की दुल्हन पायल, सोने की कान की बाली, गले का छोटा हार, बाल की चोटी और कान का झुमका बरामद की गई। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
0
Report

कानपुर में 26-30 नवंबर को हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले में रक्षा मंत्री सहित लाखों श्रद्धालु

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 26 नवंबर से 30 से सजेगा भव्य हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला - संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसले कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ - मेले में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री होंगे शामिल - पांच दिनों में 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद –रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ पदाधिकारी होंगे शामिल कानपुर। बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला लगने जा रहा है। इस मेले की तैयारिया शुरू हो गई है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा संस्कार जागरण अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में बिना किसी जाति-पात या भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस मेले का मुख्य मकसद लोगों में सेवा भावना आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव पैदा करना है। मेला के अध्यक्ष संजीत दीक्षित ने बताया कि इस पांच दिवसीय मेले में करीब 12 से 15 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग खुद अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। मेले में महिलाओं के सम्मान के लिए कन्या वंदन और सुवासिनी वंदन जैसे आयोजन होंगे, जबकि पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता शिक्षकों और अतिथियों के आदर-सत्कार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। เมेला समिति के सदस्य सोमकांत शर्मा ने कहा कि आज की नई पीढ़ी और बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए मेले में दादी-नानी का घर नाम से एक खास जगह बनाई जाएगी। यहाँ दादी-नानी बच्चों को पंचतंत्र की कहानियाँ सुनाएँगी, जिससे उनमें अच्छे संस्कार और बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। इसके साथ ही लोगों को रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाने के लिए पेड़, गाय और तुलसी के पूजन और उनके संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। सोमकांत शर्मा ने कहा कि यह मेला किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे समाज का है। इसमें अपनी संस्कृति और देश से लगाव रखने वाले सभी लोग शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संघ के सरकार्यवाह के साथ-साथ देश के बड़े संतों के भी शामिल होने की पूरी संभावना है। इस पाँच दिन के मेले में संघ की प्रेरणा से चल रहे 400 से ज़्यादा सेवा संगठनों की प्रदर्शनी लगेगी। मुख्य मेले से पहले शहर भर में स्वामी विवेकानंद रथयात्राएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इसका एक बड़ा आकर्षण 31 अक्टूबर 2026 को होगा, जब एक लाख से अधिक छात्र और नागरिक एक साथ वंदे मातरम का गान करेंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2009 में चेन्नई से शुरू हुआ यह अभियान अब तक 15 राज्यों में 36 सफल मेलों का आयोजन कर चुका है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top