Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad500004

कडपा में पति ने पत्नी की आत्महत्या रिकॉर्ड कर निर्देशन किया, केस दर्ज

DSDM Seshagiri
Mar 14, 2026 09:39:34
Hyderabad, Telangana
Andhra Pradesh: A shocking incident has come to light from Kadapa district, where a husband allegedly filmed and directed his wife while she was committing suicide. The victim, Krishnaveni (29), died by suicide in Boyanapalli village of Rajampet mandal. She had married Sriram (39), a railway employee, in a love marriage about six years ago. According to relatives and locals, Sriram allegedly had a relationship with another woman, which led to frequent disputes and harassment at home. In a shocking development, Sriram allegedly recorded the suicide on his mobile phone and was reportedly heard directing her during the act. Police shifted the body to Rajampet Government Hospital for post-mortem and have taken Sriram into custody. A case has been registered and investigation is underway. Hyderabad City Commissioner VC Sajjanar shared a news paper cutting on his social media platform ''X'' and mentioned this incident how human values became without courtesy how can a husband behave like this when wife ending her life in front of him even animal will never do such an act, he mentioned and expressed his serious concerns.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSATISH TAMBOLI
Mar 14, 2026 10:50:20
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा के लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर हत्याकांड में करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसी वजह से अब पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करनी पड़ी है। दरअसल यह मामला 19 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई। वह पेशे से डांस टीचर बताया गया है और घटना से पहले शनिवार रात से लापता था। मामले में थाना कवर्धा में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। अब इस मामले एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने उद्घोषणा जारी करते हुए आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 14, 2026 10:50:02
Patna, Bihar:साध्वी निष्ठा गोपाल ने कही गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वर्ष 2036 तक भारत गोवंश के गंभीर संकट का सामना कर सकता है। इस स्थिति को रोकने के लिए पत्रक में वर्णित दो वर्ष की वृहद योजना के माध्यम से पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को देश की प्रत्येक तहसील में गौ माता के सानिध्य में हजारों की संख्या में सनातनी और गौ भक्त तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस ज्ञापन के माध्यम से पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को सम्मानजनक दर्जा देने की मांग की जाएगी। तीनों चरणों के बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 27 फरवरी 2027 से दिल्ली में छह माह तक शांतिपूर्ण धरने के माध्यम से सरकार से प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने की स्थिति में 15 अगस्त 2027 तक प्रतीक्षा की जाएगी और 16 अगस्त 2027 से हजारों संत और गौ भक्त केवल गंगाजल पर रहकर नौ दिनों का क्रमिक उपवास करेंगे।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 10:50:00
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में शनिवार को हो रही भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश को सुचितापूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 14, 2026 10:49:28
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के विशाला गांव में युवक पर कातिलाना हमला, जिला अस्पताल में जुटी भीड़ बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत विशाला गांव में शनिवार को महेश चौधरी नामक युवक पर कथित रूप से वर्ग विशेष के कुछ लोगों द्वारा कातिलाना हमला किए जाने की घटना सामने आई है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महेश चौधरी अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में कुल्हाड़ी और लाठियों से लैस कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव और अस्पताल परिसर में अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उपाय किए हैं। घटनास्थल पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के लोग पहुंचे तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बाइट: स्वरुप सिंह, बीजेपी नेता बाइट: महेश कुमार कोतवाल
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 14, 2026 10:49:14
Nawada, Bihar:केंद्रीय मंत्री मांझी ने नवादा में विश्वकर्मा योजना मेला का उद्घाटन किया, गांधी इंटर विद्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का आयोजन, नवादा के गांधी इंटर विद्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलित करने के बाद अपने संबोधन में मंत्री मांझी ने स्थानीय सांसद और विधायक की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी को आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन कोई भी विधायक या सांसद मेले में नहीं पहुंचे। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद उन्हें कोई विशेष कार्य होगा। मंत्री ने विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिससे पूरे देश में लोग जुड़कर बेहतर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों को बेहतर रोजगार प्रदान कर रही है। नवादा के गांधी इंटर विद्यालय में लगाए गए सात स्टॉल इस बात का प्रमाण हैं कि बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल रहा है। नवादा पहुंचने पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने केंद्रीय मंत्री मांझी का स्वागत किया। मंत्री ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीओ अमित अनुराग और पूर्व विधायक अरुण देवी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। मंत्री ने बताया कि बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में विश्वकर्मा योजना के तहत 5 साल में 30 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य था। हालांकि, डेढ़ साल में ही लक्ष्य से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। भाषण_GijTubamãां ज्ञानी मंत्री
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 14, 2026 10:48:58
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 14, 2026 10:48:41
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक के निवेदन/मामला: भोपाल शिक्षकों की TET परीक्षा का मामला बीजेपी के पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी शिक्षकों के साथ मैदान में उतरने की चेतावनी विधायक मुरलीधर पाटीदार ने सरकार को लिखा पत्र पत्र में TET परीक्षा नहीं लेने की मांग की लिखा पूर्ण सेवा एवं समर्पण के भाव से बहुत ही अल्प वेतन से शिक्षिकों ने की थी शुरुआत शासकीय कर्मी, संविदा शाला शिक्षक से भी हुई शुरुआत भारतीय परम्परा में गुरूओं का स्थान सदा से श्रेष्ठ रहा है शासन की जवाबदेही है कि शिक्षकों को उचित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सहज व्यवस्थायें उपलब्ध कराए परीक्षा के आदेश से समूचा शिक्षक समाज हतप्रभ है लम्बे अनुभव एवं कार्यसिद्धी उपरान्त भी शासकीय सेवा में स्वयं को साबित करना होगा ? उक्त आदेश से भ्रम एवं व्यापक असंतोष की स्थिति निर्मित हुई हैं समूचा शिक्षक समाज चिंतित, असुरक्षित महसूस करते हुए आंदोलित है परीक्षा के निर्देशों को निरस्त करें आवश्यकता पड़ें तो शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन भी किया जाए यदि इस मामले में त्वरित सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलित शिक्षक समाज उग्रता की ओर बड़ेगा जिसमें मेरा समर्थन भी निश्चित ही मिलेगा
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 14, 2026 10:48:18
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में नगर पालिका, विद्युत मंडल, बीएसएनएल, बैंक ऋण एवं कुटुंब न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों का आपसी समझौते और रजामंदी से निराकरण किया गया। कुटुंब न्यायालय में लंबे समय से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सुलह कराते हुए उन्हें एक पौधा भेंट कर नई शुरुआत की शुभकामनाएं भी दी गईं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सतीश चंद्र राय ने बताया कि जिलेभर में 19 खंडपीठों के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1405 लंबित प्रकरण और करीब 9000 प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी सहमति से निराकरण के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में प्रकरणों का समाधान आपसी सहमति से होता है, इसलिए इसमें किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती और निराकृत मामलों की आगे कहीं सुनवाई भी नहीं होती। लोक अदालत में जिन लोगों के प्रकरणों का निराकरण हुआ, वे सभी संतुष्ट और खुश नजर आए। बाइट – सतीश चंद्र राय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाइट – महेश दुलानी, नागरिक बाइट – मनीष तिवारी, नागरिक बाइट – राजेंद्र अग्रवाल, नागरिक
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 14, 2026 10:47:45
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा एंव रालसा के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ,जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी तालुकों पर अलग अलग 10 बेंचो का गठन किया गया है । जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित द्वारा किया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी , दीवानी,138 के अंतर्गत चैक अनादरण के मामले , प्री-लिटिगेशन मामले,बैंक से संबंधित मामले,विधुत ,जल , बीमा,बिल सेवा दोष संबंधित मामले एंव राजस्व आदि राजीनामे योग्य प्रकरणों का आपसी समझाइस के माध्यम से निस्तारण किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एंव सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों का निपटान करने का एक वैकल्पिक तरीका है। यह एक ऐसा मंच है जहां न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य वाद-विवाद/मुकदमे या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान का एक तरीका है। इसमें अदालतों में लंबित मामलों को मैत्रीपूर्ण आधार पर सुलझाया जाता है। इसके माध्यम से मुकदमों की तीव्र सुनवाई होती है, लोक अदालतों के माध्यम से जहाँ पक्षकारों की आपसी सहमति से मुकदमों का निस्तारण होता है ,वही लोक अदालतों के कारण न्यायालयों पर भी मुकदमों का भार कम हो रहा है ,जो एक अच्छी पहल है ।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 14, 2026 10:47:29
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा; CCTV में कैद हुई वारदात राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में आज सुबह एक प्रॉपर्टी कारोबारी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली कारोबारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के बोनट से टकराकर फ्रंट शीशे में जा लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल सिरसी गांव निवासी कमल मीणा उर्फ कमल सिरसी आज सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर से फॉर्च्यूनर गाड़ी में काले हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले थे। जब वे हाथोज फाटक स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंचा , तभी थार, स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार में सवार करीब 10-12 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान थार जीप में बैठे एक बदमाश ने कमल मीणा पर फायरिंग कर दी। गोली फॉर्च्यूनर के बोनट से टकराकर आगे के शीशे में जा लगी, जिससे कमल मीणा बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद बदमाश तेजी से अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कारधनी और बिंदायका थाना पुलिस तथा डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि फायरिंग के बाद एक बदमाश पैदल भागता नजर आया, जिसे पकड़ने के लिए कमल मीणा ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से पीछा भी किया। वहीं स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार में सवार बदमाश उस पैदल भाग रहे आरोपी को बचाने के लिए गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की आशंका जताई जा रही है.
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Mar 14, 2026 10:46:55
Mahendragarh, Haryana:देश में चल रही वैश्विक परिस्थितियों के बीच महेंद्रगढ़ जिले में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में घरेलू गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आम जनता को घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के अनुसार जिले की सभी 21 गैस एजेंसियों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। इसके लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है जो लगातार सप्लाई और स्टॉक की निगरानी कर रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कल के आंकड़ों के अनुसार करीब 3 हजार घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था, जबकि लगभग 2800 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई थी। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। जिले में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 14, 2026 10:46:37
:लातेहार पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलि के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली है कि भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय उर्फ फ्रेश अपने दस्ता सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम गठित कर छीपादौहर, बरेसाड़, गारू के जंगल में सर्च अभियान चलाया जिसमें छीपादौहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ जंगल से 10 लाख का इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइया उर्फ फ्रेश तथा 2 लाख का इनामी नक्सली बबलू जी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके अन्य सदस्य वहां से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार दुर्दांत नक्सली मृत्युंजय के निशाने पर एक 47 राइफल, जिंदा कारतूस, लेवी का 150000 रुपया, वाकी टाकी समेत कई उपयोगी सामान बरामद किया गया। प्रेस वार्ता कर एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस के लिए माओवादी के खात्मे को लेकर यह बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय के ऊपर लातेहार पलामू गढ़वा छात्र तथा छत्तीसगढ़ में कुल 104 मामले दर्ज है; गिरफ्तार उग्रवादी मृत्युंजय कई पुलिस कर्मियों के हत्या, बम ब्लास्ट, साथ ही कई बड़े मामले में मुख्य रूप से शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि वह करीब दो दशक से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था, और धीरे-धीरे संगठन में ऊपर उठते हुए जोनल कमांडर बन गया। बूढ़ापहाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों की उसे पूरी जानकारी थी, इसी वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर सुरक्षाबलों से बचता रहा। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है; सरकार के द्वारा 31 मार्च तक नक्सलियों के सफाये को लेकर प्रयास किए जा रहे बचे खुचे नक्सली या तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें अन्यथा पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएँगे।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 14, 2026 10:45:22
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में चोरों के हौसले इतने बढ़ते जा रहे हैं कि वे एयरफोर्स जैसी मजबूत सुरक्षा वाले कवर्ड एरिया में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। ग्वालियर एयर फोर्स की कवरड कॉलोनी के चंबल एंक्लेव में चोरों ने महिला विंग कमांडर और पड़ोसी स्क्वाड्रन लीडर के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वीओ- दरअसल ग्वालियर में आम से लेकर पॉश कॉलोनियों में चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं, वहीं अब तो कड़ी सुरक्षा वाले एयरफोर्स का कवरड रहवासी एरिया भी चोरों के निशाने पर आ गया है, ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन की कवरड एयर फोर्स कॉलानी के चंबल एंक्लेव में चोरों ने महिला विंग कमांडर और पड़ोसी स्क्वाड्रन लीडर के घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विंग कमांडर जसप्रीत कौर भारतीय वायु सेना के महाराजपुरा स्थित एयरबेस पर पदस्थ हैं, वह कवरड एयर फोर्स कॉलोनी के चंबल एंक्लेव में ही रहती हैं; रात में अचानक आहट होने पर जब वह जागी तो चोरों को भागते हुए देखा, पड़ोसी स्क्वाड्रन लीडर अजीत सिंह कंसाना के घर के भी ताले टूटे मिले। जब तक लोग चोरों को पकड़ते तब तक दो अज्ञात चोर बाउंड्री कूद कर भाग गए। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि घर से 5 ग्राम की सोने की चेन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। फिलहाल महाराजपुर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है। बाइट- जयाराज कुबेर- ASP
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top