Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313002

पिता ने बेटी को मृत घोषित कर शोक पत्रिका छपवाई, रिश्ते तोड़ दिए

AJAvinash Jagnawat
Feb 06, 2026 12:36:59
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के माल की टुस गांव के व्यक्ति ने शादी के बाद पुनः प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी से नाता तोड़ते हुए उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। पिता ने परिवार और समाज के लोगो के सामने जीवित बेटी के सारे क्रिया कर्म करते हुए धूप दे दिया। पिता ने बकायदा शोक पत्रिका के माध्यम से समाज के लोगों को अपने घर बुलाया और सबके सामने अपनी बेटी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पिता सहित पूरे परिवार ने नवमी की धूप दे दी और सब के सामने एलान किया कि अब उनका बेटी कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि पुष्कर लोहार में 2 महीने पहले अपनी बेटी कोमल लोहार की पूरे रीति रिवाज के साथ अपने ही समाज के एक युवक के साथ शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद ही कोमल ने अपने पिता के साथ-साथ ससुराल वालों को धोखा देकर अपने प्रेमि के साथ प्रेम विवाह कर लिया। जब यह बात कोमल के पिता को मालूम हुई तो वह पूरी तरह से टूट गया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी से सभी तरह के रिश्तो को खत्म कर शोक पत्रिका भी छपवा दी। पुष्कर ने शोक पत्रिका में छपवाया कि उसकी बेटी कोमल लोहार की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नवमी की धूप का समय निर्धारित कर समाज के सभी लोगों को अपने घर बुलाया और सभी के सामने कोमल के फोटो पर फूलों का हार चढ़कर उसे मृत घोषित करते हुए धूप दे दी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAJEEM SAUDAGAR
Feb 06, 2026 14:22:21
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर के ग्राम जरियारी ग्राम में शासकीय आराजी में दबंगों ने किया कब्जा, नाराज बस्ती वासियों ने जरियारी मोड के पास नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम, देहात थाना पुलिस मौके पहुंची और समझाइश के बाद खुला जाम। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव की आराजी नंबर 998 की यह शासकीय सड़क पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से उपयोग में है, जिससे होकर ग्रामीणों का आवागमन होता रहा है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीश लोधी, रामकरण लोधी एवं इन्द्रमान लोधी द्वारा सड़क पर कब्जा कर लिया गया है. इन सभी ग्राम पंचायत जरियारी, तहसील मैहर, जिला मैहर के निवासी बताए जा रहे हैं. इस अतिक्रमण के संबंध में पहले भी प्रशासन को जानकारी दी गई थी और तहसीलदार न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया जा चुका है, बावजूद इसके अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि शासकीय सड़क से अतिक्रमण हटाकर रास्ता तत्काल खुलवाया जाए, ताकि गांव में सामान्य आवागमन बहाल हो सके. अन्यथा आगे आंदोलन किया जाएगा.
0
comment0
Report
MVManish Vani
Feb 06, 2026 14:22:02
Alirajpur, Madhya Pradesh:नाबालिक बाइक चालक की स्टंट बाजी के चलते मां की गोद से उछला बच्चा, 10 फीट दूर जाकर गिरा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद आलीराजपुर जिले मैं नाबालिक बच्चों की बाइक पर स्टंट बाजी जारी, जोबट में एमपीईबी कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मां-बेटे को टक्कर मार दी, इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बालक माधव और उसकी मां पूजा वर्मा घायल हो गए, टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा मां की गोद से उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। बालक माधव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आलीराजपुर रेफर किया गया है। घायल मां पूजा वर्मा का जोबट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है। नगर में तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट की बाइकों द्वारा नाबालिगों की स्टंटबाजी से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इस पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है。
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Feb 06, 2026 14:21:41
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ रिस्तेदार बनाकर बुलेरो वाहन में बैठाकर लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश, बीते दिनों यूको बैंक से 50 हजार रुपए लेकर जा रहे व्यक्ति को बुलेरो वाहन में बैठा कर लूट की घटना had. घेराबंदी कर कोतवाली पुलिस ने बुलेरो सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया; एक आरोपी के खिलाफ रीवा संभाग में दर्जन भर से ज्यादा अपराध। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के यूको बैंक के पास का पूरा मामला। जो बैंक से पैसा निकालकर 50 से 55 वर्ष के लोग बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकलते थे, वे लुटेरी गैंग चार पहिया वाहन लेकर खड़े थे और जबरन रिश्तेदारी बनाकर बुलेरो वाहन में बैठाकर लेते थे। मौसिया बनाकर बैठा कर रास्ते में आरोपियों ने कहा कि दरवाजा ठीक से बन्द नहीं है कहकर उलझा दिया और 50 हजार चोरी कर लिए गए। कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर CCTV फुटेज के आधार पर दबिश देकर बुलेरो वाहन सहित देवेंद्र यादव, सुधीश यादव निवासी बाडगंगा व दुर्गेश शर्मा निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर नगदी और मोबाइल फोन जप्त करने में सफलता पाई है। एक आरोपी के खिलाफ रीवा संभाग में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 06, 2026 14:21:26
Raigarh, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण, बेरहमी से मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसने क्षेत्र में हड़कम्प मचा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, लूटा गया मोबाइल फोन और मारपीट में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जप्त किया है।यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायकेरा–कया की है। मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम रायकेरा निवासी 19 वर्षीय युवक प्रीतराम चौहान गांव में ठण्डु यादव के घर के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही रोहित दास महंत, हलधर राठिया और उनका साथी राजु यादव बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे और जबरन युवक को वाहन में बैठा लिया।आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बोलेरो में बैठाते ही गाली-गलौज करते हुए युवक से मारपीट शुरू कर दी और उसे रायकेरा से ग्राम कया ले गए। वहां वाहन से उतारकर लकड़ी के डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने आबकारी विभाग को शराब बिक्री करने वालों की मुखबिरी करने की रंजिश को लेकर युवक को जान से मारने की धमकी दी, उसका ओप्पो मोबाइल फोन लूट लिया और रस्सी से बांधकर ग्राम कया के पास छोड़कर फरार हो गए।पीड़ित युवक किसी तरह अपने गांव पहुंचा और 5 फरवरी को थाना घरघोड़ा पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 06, 2026 14:21:04
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के निजी स्कूल में देर रात दो बाइक सवार युवकों द्वारा आगजनी की कोशिश का मामला सामने आया है। पूरी वारदात स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक स्कूल के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। राजस्थान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस युवकों की मंशा और घटना के पीछे कारणों की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 06, 2026 14:20:43
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला मुख्यालय पर आज आशा सहयोगिनी संगठन ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा. इस दौरान आशा सहयोगिनी ने अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर जिला कलेक्टर चंपालाल जिनगर को सौपा ज्ञापन, इस मौके पर जिलेभर की आशा सहयोगिनी मौजूद रही. वही पहले जिले भर की आशा सहयोगिनियो ने मानासर स्थित पशु प्रदर्शनी मे बैठक का आयोजन किया और फिर रैली के रूप मे जिला कलेक्ट्रेट पहुंची ,संगठन जिला अध्यक्ष किशन कंवर, ललिता ने बताया कि आशा सहयोगिनी लगातार अपनी मांगो को लेकर सरकार को ज्ञापन सौप रही है. वही अब अगर उनकी मांगो पर सहमति नही बनती है तो बडा आंदोलन करेगी.
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 06, 2026 14:20:08
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Feb 06, 2026 14:19:56
Moradabad, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: मुरादाबाद पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान. गोदान फिल्म के यूपी में टैक्स फ्री होने का स्वागत करते हुए देश की जनता से फिल्म जरूर देखने की अपील की गई. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घूसखोर पंडित नामक OTT प्लेटफार्म पर पिक्चर की घोषणा पर समाज की पीड़ा बताई और भारत सरकार ने रोक लगाने पर धन्यवाद कहा. ब्रजेश पाठक ने बीजेपी से ब्राह्मण समाज की नाराजगी पर चुप्पी साधी. सपा के Sir में मुस्लिम बूथों से वोट काटने के आरोप पर ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला कहा कि चुनाव से पहले कई बार मतदाता सूची में नाम जोड़े जाते हैं. इंडिया-इंग्लैंड मैच में भारत के 411 रन पर ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई दी और हौसला बढ़ाया.
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 06, 2026 14:19:35
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत की न्यू शांति विहार क्षेत्र में एक वर्कशॉप संचालक पर नकाबपोश युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 से 6 युवकों ने वर्कशॉप में घुसकर संचालक और उसके साथी के साथ मारपीट की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुछ ही सेकेंड में कई वार किए जाने की बात कही जा रही है। पीड़ित कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एचपीएल शोरूम के पास तीन दिन पहले ही अपनी गाड़ियों की वर्कशॉप शुरू की थी। आरोप है कि शाम के समय कुछ नकाबपोश युवक लाठी-डंडों और बिट्टों के साथ वर्कशॉप में घुसे और उस पर व उसके साथी जयदेव पर हमला कर दिया। इस दौरान जयदेव को मामूली चोटें आईं, जबकि कर्मबीर को हाथ-पैर में गंभीर चोटें लगीं। कर्मबीर का आरोप है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। उसने बताया कि नीरज नामक व्यक्ति, जो गांव गुहणा का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस में कर्मचारी बताया जा रहा है, उससे पहले दोस्ती थी। बाद में आपसी कहासुनी हुई और करीब एक साल पहले मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि तभी से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, चार महीने पहले भी उसके पुराने गैराज पर कुछ युवकों को धमकी देने के लिए भेजा गया था। घटना वाले दिन शाम को पहले दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए, नाम पूछकर चले गए, जिससे उसे अनहोनी की आशंका हुई। कुछ समय बाद ही पांच नकाबपोश युवक वर्कशॉप में घुस आए और हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक कर्मबीर को घायल अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां से उसे बीपीएस खानपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में कर्मबीर के शरीर पर छह ब्लंट चोटें दर्ज की गई हैं।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 14:19:32
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के दौरान हंगामा हो गया। एसीजेएम कोर्ट संख्या-17 के बाहर कुछ वकीलों ने उग्र होकर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद हैदरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में हाजिरी के बाद जैसे ही आरोपियों को जेल ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी परिसर में मौजूद वकीलों के एक समूह ने आक्रोशित होकर आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, कई वकील वाहन के सामने आ गए, जिसके कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन का गेट नंबर-1 तक पीछा किया। इस दौरान पथराव जैसी स्थिति बन गई और एक पत्थर लगने से पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना से कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए भय और अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया। पुलिस की तत्परता के कारण आरोपियों को सुरक्षित रूप से कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर जेल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय पर पुलिस बल नहीं पहुंचता, तो हालात और गंभीर हो सकते थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 06, 2026 14:19:14
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंरी के हैदरगढ़ में स्थित ऐतिहासिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर और चोरी की चांदी गलाने वाले स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चांदी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जिले में हुई तीन बड़ी मंदिर चोरियों के पीछे यही एक चोर था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस और थाना हैदरगढ़ की संयुक्त टीम ने वीरेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा और जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानंद विश्वकर्मा निवासी मदारपुर तिराहा थाना कोठी, हाल पता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कर गलायी गई चांदी में से छत्र की 579 ग्राम और अरघा की 4.19 किलोग्राम चांदी, 7 हजार रुपये नकद, कटर और प्लास बरामद किए हैं। कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद वीरेंद्र गूगल का इस्तेमाल करना जानता था। वह गूगल सर्च इंजन की मदद से बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी जुटता, फिर रेकी कर चोरी की पूरी योजना बनाता था। रेकी के दौरान यह भी पता लगाता था कि मंदिर में सोने-चांदी के कितने आभूषण हैं। पूछताछ में सामने आया कि वीरेंद्र कुमार शातिर किस्म का चोर है, जो पहले मंदिरों की रेकी करता था और फिर सही समय देखकर रात में चोरी को अंजाम देता था। वह मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के आभूषण देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा को सस्ते दामों में बेच देता था, जिसे स्वर्णकार गला देता था। वीरेंद्र ने 3 फरवरी की रात थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र और अरघे पर मढ़ी चांदी चोरी की थी। इसके अलावा 4 फरवरी की रात थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट और 30 जनवरी की रात थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी और कैमरे चोरी किए थे। एसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में लखनऊ के गाजीपुर इलाके से चोरी की पहली वारदात के बाद वीरेंद्र अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ और अब तक उसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालिया चोरी के बाद उसने चांदी परिचित स्वर्णकार को दी थी, जिसने उसे गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top