Back
बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चांदी गला कर बेचता था
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 06, 2026 14:19:14
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंरी के हैदरगढ़ में स्थित ऐतिहासिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर और चोरी की चांदी गलाने वाले स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चांदी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जिले में हुई तीन बड़ी मंदिर चोरियों के पीछे यही एक चोर था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस और थाना हैदरगढ़ की संयुक्त टीम ने वीरेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा और जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानंद विश्वकर्मा निवासी मदारपुर तिराहा थाना कोठी, हाल पता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कर गलायी गई चांदी में से छत्र की 579 ग्राम और अरघा की 4.19 किलोग्राम चांदी, 7 हजार रुपये नकद, कटर और प्लास बरामद किए हैं। कम पढ़ा-लिखा होने के बावजूद वीरेंद्र गूगल का इस्तेमाल करना जानता था। वह गूगल सर्च इंजन की मदद से बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों की जानकारी जुटता, फिर रेकी कर चोरी की पूरी योजना बनाता था। रेकी के दौरान यह भी पता लगाता था कि मंदिर में सोने-चांदी के कितने आभूषण हैं। पूछताछ में सामने आया कि वीरेंद्र कुमार शातिर किस्म का चोर है, जो पहले मंदिरों की रेकी करता था और फिर सही समय देखकर रात में चोरी को अंजाम देता था। वह मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के आभूषण देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा को सस्ते दामों में बेच देता था, जिसे स्वर्णकार गला देता था। वीरेंद्र ने 3 फरवरी की रात थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र और अरघे पर मढ़ी चांदी चोरी की थी। इसके अलावा 4 फरवरी की रात थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट और 30 जनवरी की रात थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी और कैमरे चोरी किए थे। एसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में लखनऊ के गाजीपुर इलाके से चोरी की पहली वारदात के बाद वीरेंद्र अपराध की दुनिया में सक्रिय हुआ और अब तक उसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालिया चोरी के बाद उसने चांदी परिचित स्वर्णकार को दी थी, जिसने उसे गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 15:48:580
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 06, 2026 15:48:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 15:48:19Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath ''वैभवशाली'' विजय! #U19WorldCup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन। देश वासियों को इस विराट विजय की ढेरों बधाई। जय हिंद
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 06, 2026 15:47:480
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 06, 2026 15:47:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 06, 2026 15:47:040
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 06, 2026 15:46:460
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 15:46:180
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 15:45:59Noida, Uttar Pradesh:1995 बैच के IPS अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को DG तिहाड़ का एडिशनल चार्ज दिया गया
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:45:490
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 06, 2026 15:45:320
Report
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 15:36:080
Report
0
Report