Back
Barabanki:अवसानेश्वर मंदिर चोरी के आरोपी पर वकीलों का हमला: भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के दौरान हंगामा हो गया। एसीजेएम कोर्ट संख्या-17 के बाहर कुछ वकीलों ने उग्र होकर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद हैदरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में हाजिरी के बाद जैसे ही आरोपियों को जेल ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी परिसर में मौजूद वकीलों के एक समूह ने आक्रोशित होकर आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, कई वकील वाहन के सामने आ गए, जिसके कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन का गेट नंबर-1 तक पीछा किया। इस दौरान पथराव जैसी स्थिति बन गई और एक पत्थर लगने से पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना से कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए भय और अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया। पुलिस की तत्परता के कारण आरोपियों को सुरक्षित रूप से कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर जेल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय पर पुलिस बल नहीं पहुंचता, तो हालात और गंभीर हो सकते थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 15:48:580
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 06, 2026 15:48:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 15:48:19Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath ''वैभवशाली'' विजय! #U19WorldCup जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन। देश वासियों को इस विराट विजय की ढेरों बधाई। जय हिंद
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 06, 2026 15:47:480
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 06, 2026 15:47:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 06, 2026 15:47:040
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 06, 2026 15:46:460
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 15:46:180
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 06, 2026 15:45:59Noida, Uttar Pradesh:1995 बैच के IPS अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को DG तिहाड़ का एडिशनल चार्ज दिया गया
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 06, 2026 15:45:490
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 06, 2026 15:45:320
Report
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 15:36:080
Report
0
Report